लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मध्य प्रदेश के ज़िले

सूची मध्य प्रदेश के ज़िले

मध्य प्रदेश में कुल 51 जिले हैं जिनकी सूची निम्न हैं:-.

52 संबंधों: टीकमगढ़ ज़िला, झाबुआ ज़िला, डिंडौरी ज़िला, दतिया ज़िला, दमोह ज़िला, देवास ज़िला, धार ज़िला, नरसिंहपुर ज़िला, नीमच ज़िला, पन्ना ज़िला, बड़वानी ज़िला, बालाघाट ज़िला, बुरहानपुर ज़िला, बैतूल ज़िला, भिंड ज़िला, भोपाल ज़िला, मध्य प्रदेश, मंडला ज़िला, मंदसौर ज़िला, मुरैना ज़िला, रतलाम ज़िला, रायसेन ज़िला, राजगढ़ ज़िला, रीवा ज़िला, शहडोल ज़िला, शाजापुर ज़िला, शिवपुरी ज़िला, श्योपुर ज़िला, सतना ज़िला, सागर ज़िला, सिवनी ज़िला, सिंगरौली ज़िला, सीधी ज़िला, सीहोर ज़िला, हरदा ज़िला, होशंगाबाद ज़िला, जबलपुर ज़िला, विदिशा ज़िला, खरगोन ज़िला, खंडवा ज़िला, गुना ज़िला, ग्वालियर ज़िला, आगर मालवा ज़िला, इन्दौर ज़िला, कटनी ज़िला, अनूपपुर ज़िला, अलीराजपुर ज़िला, अशोकनगर ज़िला, उमरिया ज़िला, उज्जैन ज़िला, ..., छतरपुर ज़िला, छिंदवाड़ा ज़िला सूचकांक विस्तार (2 अधिक) »

टीकमगढ़ ज़िला

टीकमगढ़ भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और टीकमगढ़ ज़िला · और देखें »

झाबुआ ज़िला

झाबुआ जिला, मध्य प्रदेश का एक जिला है। इसका मुख्यालय झाबुआ है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में स्थित झबुआ जिला गुजरात के वडोदरा, राजस्थान के बांसवाड़ा और मध्य प्रदेश के धार व रतलाम जिलों से घिरा है। 16वीं शताब्दी में स्थापित यह जिला बहादुर सागर झील के किनारे बसा हुआ है। 6782 वर्ग किलोमीटर में फैला झबुआ मूलत: आदिवासी जिला है। यहां मुख्यत: भील और भीलालस आदिवासी जातियां रहती हैं। यह जिला आदिवासी हस्तशिल्प खासकर बांस से बनी वस्तुओं, गुडियों, आभूषणों और अन्य बहुत-सी वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। नर्मदा यहां से बहने वाली प्रमुख नदी है। भाभरा, देवाझिरी, काठीवाड़ा, लक्ष्मणी ग्राम, मलवई और अमखुट यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। झबुआ इंदौर से लगभग 150 किलोमीटर दूर है। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और झाबुआ ज़िला · और देखें »

डिंडौरी ज़िला

डिंडौरी या डिण्डौरी भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला हैं। डिंडौरी जिला मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से लगा हुआ हैं। डिंडौरी जिले की सीमा पूर्व में शहडोल, पश्चिम में मंडला, उत्तर में उमरिया और दक्षिण में छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर से लगी हुई है। यह जबलपुर से 144 कि॰मी॰ की दूरी पर है। डिंडौरी की मंडला से दूरी 104 तथा अमरकंटक की दूरी 88 कि॰मी॰ है। यह 81.34 डिग्री देशांत तथा 21.16 डिग्री अक्षांश में स्थित है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 1100 मी.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और डिंडौरी ज़िला · और देखें »

दतिया ज़िला

दातिया भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। यह पीताम्बरा देवी के शहर के नाम से मशहूर है। दतिया जिला उत्तर की ओर से भिंड, पश्चिम की ओर ग्वालियर से, दक्षिण की ओर शिवपुरी से एवं पूर्व की ओर से उप्र के झांसी जिले से घिरा हुआ है। यह जिला ग्वालियर संभाग में आता है। इस जिले से झांसी एवं ग्वालियर के मध्य पश्चिम-मध्य रेलवे द्वारा यात्रा की जी सकती है। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और दतिया ज़िला · और देखें »

दमोह ज़िला

दमोह भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है।जिले का मुख्यालय दमोह है।इसका क्षेत्रफल 7306 वर्ग कि.मी.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और दमोह ज़िला · और देखें »

देवास ज़िला

देवास भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय देवास है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और देवास ज़िला · और देखें »

धार ज़िला

धार जिला तीन भौगोलिक खंडों में फैला हुआ है जो क्रमशः उत्तर में मालवा, विंध्यांचल रेंज मध्य क्षेत्र में तथा दक्षिण में नर्मदा घाटी। हालांकि घाटी पुनः दक्षिण-पश्चिम की पहाड़ियों द्वारा बंद होती है। धार जिला भारत के सांस्कृतिक मानचित्र में प्रारंभ से ही रहा है। लोगों ने अपने आपको ललित कला, चित्रकारी, नक्काशी, संगीत व नृत्य इत्यादि में संलिप्त रखा था। इस संपूर्ण जिले में बहुत से धार्मिक स्थल हैं, जहां वार्षिक मेलों के आयोजन में हजारों लोग एकत्र होते हैं। इस जिले का मुख्या लय धार शहर है। धार जिला ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पहले यह धार नगरी के नाम से जाना जाता था। 1857 स्वतंत्रता की लड़ाई में भी धार महत्वपूर्ण केंद्र था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने धार के किले पर अपना कब्जा कर लिया था। दूसरी ओर बाग भी अंतराष्ट्रिय एवं राष्ट्रीय महत्व का स्थान है। बाग नदी के किनारे स्थित गुफाएं ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है। यहां पर 5वीं और 6वीं शताब्दी की चित्रकला भी है। यहां भारतीय चित्रकला का अनूठा नजारा देखने को मिलता है। यहां की बौद्धकला भारत ही नहीं एशिया में भी प्रसिद्ध है, तथा बाग की परम्परागत बाग प्रिंट बहुत मसहूर हे। बाग प्रिंट का कार्य पुर्णतः प्राकर्तिक रंगो से लकड़ी के ब्लॉक (भातो) से किया जाता हे, बाग प्रिंट को अंतराष्ट्रिय ख्याती दिलाने में शिल्पकार मोहम्मद युसूफ खत्री की अहम भूमिका हे। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और धार ज़िला · और देखें »

नरसिंहपुर ज़िला

नरसिंहपुर भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय नरसिंहपुर है। मध्य प्रदेश के मध्य में स्थित नरसिंहपुर 5000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला राज्य का प्रमुख जिला है। उत्तर में विन्ध्याचल और दक्षिण में सतपुड़ा की पहाड़ियों से घिरे नरसिंहपुर पर प्रकृति खूब मेहरबान हुई है। पवित्र नर्मदा नदी जिले की खूबसूरती में वृद्धि करती है। प्राचीन काल में यहां अनेक वंशों ने शासन किया था। महान वीरांगना रानी दुर्गावती के काल में यह स्‍थान काफी चर्चित रहा था। यहां अनेक ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल हैं। नरसिंह मंदिर, ब्राह्मण घाट, जोटेश्‍वर आश्रम और दमारू घाटी यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और नरसिंहपुर ज़िला · और देखें »

नीमच ज़िला

नीमच नीमच भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय नीमच है। नीमच को 30 जून 1998 में मध्य प्रदेश का स्वतंत्र जिला घोषित किया गया था। प्रारंभ में यह मंदसौर जिले का हिस्सा था। ब्रिटिश शासन के दौरान यहां एक छावनी स्थापित की गई थी। आजादी के बाद छावनी को भारत की पैरा मिल्रिटी सेना की छावनी में परिवर्तित कर दिया गया। वर्तमान में यह सीआरपीएफ अर्थात क्रेन्दीय रिजर्व पुलिस बल के नाम से जाना जाता है। नीमच को सीआरपीएफ की जन्मस्थली माना जाता है। 3879 वर्ग किलोमीटर में फैला यह जिला सुखानंद महादेव, ऑक्‍टरलोनी इमारत, नीलकंठ महादेव, अांतरी माता मंदिर और भादवा माता मंदिर आदि के लिए विख्यात है। मंदसौर के समान यहां भी बड़े पैमाने पर अफीम का उत्पादन होता है। क्षेत्रफल - ३० वर्ग कि.मी.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और नीमच ज़िला · और देखें »

पन्ना ज़िला

पन्ना भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। पन्ना जिला सागर संभाग के अन्तर्गत आता है। पन्ना में हीरों की खान है, साथ ही यह स्थान प्राचीन एवं सुन्दर मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। इसी कारण इसे 'मंदिरों की नगरी' भी कहा जाता है। यहाँ पर स्थित संत प्राणनाथ और श्री बलदेव जी के मंदिर तीर्थगणों के बीच प्रसिद्ध हैं। पन्ना राष्ट्रीय उद्यान भी है जहां टाईगर रिजर्व और कई दुर्लभ वन्य जीव पाए जाते हैं। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और पन्ना ज़िला · और देखें »

बड़वानी ज़िला

बड़वानी ज़िला भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िला मुख्यालय बड़वानी में है। ज़िले का क्षेत्रफल 5,427 किमी² तथा जनसंख्या 1,385,881 (2011 जनगणना) है। यह ज़िला मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम में स्थित है, नर्मदा नदी इसकी उत्तरी सीमा बनाती है। सेंधवा इसका प्रसिद्ध नगर है। यह कपास के लिये प्रसिद्ध है। यह एक तहसील भी है। जिले का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है यहाँ के किले का ऐतिहासिक महत्व है। बड़वानी नगर से 8 किलोमीटर दूर सतपुड़ा की पहाड़ियों में भगवान ऋषभदेव की 84 फ़ीट की एक पत्थर से निर्मित प्रतिमा पहाड़ों से निकली है। जो बावनगजा के नाम से प्रसिद्ध है। तथा यहाँ पर धान उद्यान केंद्र है बड़वानी ज़िले की तहसील:- 1.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और बड़वानी ज़िला · और देखें »

बालाघाट ज़िला

बालाघाट भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और बालाघाट ज़िला · और देखें »

बुरहानपुर ज़िला

बुरहानपुर भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और बुरहानपुर ज़िला · और देखें »

बैतूल ज़िला

बैतूल जिला मध्य प्रदेश के दक्षिण में स्थित है। बैतूल जिले के मुलताई तहसील पर पुण्य सलिला मां ताप्ती जी का उद्गम स्थल है। बैतूल के मुलताई तहसील पवित्र नगरी के रूप में भी पूजी जाती है यह सतपुड़ा पर्वत के पठार पर स्थित है। यह सतपुड़ा श्रेणी की संपूर्ण चौड़ाई को घेरे हुए है जो नर्मदा घाटी और उसके दक्षिण के मैदान तक फैला है। यह भोपाल संभाग को दक्षिणी छोर से छूता है। इस जिले का नाम छोटे से कस्बे बैतूल बाजार के नाम से जाना जाता है और जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलो मीटर की दूरी पर है। मराठा शासन और अंग्रेजों के शासन के प्रारंभ में भी बैतूल बाजार जिला मुख्यालय था। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और बैतूल ज़िला · और देखें »

भिंड ज़िला

भिन्ड जिला, मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय भिंड है। श्रेणी:मध्य प्रदेश के जिले.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और भिंड ज़िला · और देखें »

भोपाल ज़िला

भोपाल भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय भोपाल है जो राज्य की राजधानी भी है। भोपाल जिले के उत्तर में गुना जिला, उत्तर-पूर्भ में विदिशा जिला, पूरब व दक्षिण-पूर्व में रायसेन जिला, दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम में सिहोर जिला तथा उत्तर-पश्चिम में राजगढ़ जिला स्थित है। भोपाल शहर जिले के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह जिला भोपाल मण्डल के अन्दर आता है। क्षेत्रफल - २,७२२ वर्ग किमी॰ जनसंख्या - १८,३६,७८४ (2001 जनगणना) साक्षरता - ६३% एस.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और भोपाल ज़िला · और देखें »

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन एवं मध्यप्रदेश के कई नगर उस से हटा कर छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है। खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीत लिया। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और मध्य प्रदेश · और देखें »

मंडला ज़िला

मण्डला जिला मंडला जिला, भारत के मध्य प्रदेश राज्य में सतपुड़ा पहाड़ियों में स्थित एक जिला है। नर्मदा नदी उत्तर-पश्चिम बहती हुई इस जिले को रीवा से अलग करती है। नर्मदा की सहायक बंजार नदी की घाटी में जिले का सबसे अधिक उपजाऊ भाग पड़ता है, जिसे 'हवेली' कहते हैं। हवेली के दक्षिण बंजार की घाटी जंगलों से ढकी हुई हैं। सर्वप्रमुख इमारती पेड़ साल हैं। बाँस, टीक और हरड़ अन्य उल्लेखनीय वृक्ष हैं। नदियों की घाटियों में धान, गेहूँ और तिलहन की उपज होती है। जंगल में चीता के आखेट के लिये यह एक प्रसिद्ध जिला हैं। लाख उत्पादन, लकड़ी चीरना, पान उगाना, पशुपालन, चटाई और रस्सियों का निर्माण यहाँ के लोगों के उद्यम हैं। यहाँ के 60 प्रतिशत निवासी गौंड़ जनजाति के हें। यहाँ मैगनीज और धातु के निक्षेप हैं। मंडला नगर, नर्मदा नदी के किनारे जबलपुर के 45 मील दक्षिण-पूर्व में मंडला जिले का प्रशासनिक केन्द्र है, जो तीन ओर से नर्मदा द्वारा घिरा हुआ हैं। फुल धातु ((Bell metal) के पात्रों के लिये विख्यात है। यह गोंड़ वंश की राजधानी रह चुका है। यहाँ किले और प्रासाद के अवशेष हैं। देश का एकमात्र जीवाश्म राष्ट्रीय पार्क मंडला जिले में स्थित है। श्रेणी:मध्य प्रदेश के जिले.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और मंडला ज़िला · और देखें »

मंदसौर ज़िला

मंदसौर जिला (जिला मुख्यालयः मंदसौर) पुरातात्विक और ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। शिवना नदी के किनारे स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के कारण यह देश भर में प्रसिद्ध है। यह प्रदेश का औसत क्षेत्रफल वाला जिला है। जो 142 कि॰मी॰ उत्तर से दक्षिण और 124 कि॰मी॰ पूर्व से पश्चिम की ओर फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 5521 वर्ग कि॰मी॰ है। सन 2001 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 1183274 है। जिले में अनुसूचित जाति के 212262 और अनुसूचित जनजाति के 37526 लोग निवास करते हैं। इसे नेपाल के काठमांडु स्थित भगवान पशुपतिनाथ के समान ही माना गया है। यहां मालवी बोली बोली जाती है। जो राजस्थानी और हिन्दी की मिश्रित भाषा है। यहां अफीम का उत्पादन विश्व में सबसे अधिक होता है। इस कारण भी यह जिला पूरे विश्व में जाना जाता है। स्लेट-पैंसिल उद्योग जिले का महत्वपूर्ण उद्योग है। मंदसौर मप्र के उत्तर में स्थित है जो उज्जैन कमिश्नर संभाग के अंतर्गत आता है। यह जिला 230’45’50’’ अक्षांश उत्तर और 250’2’55’’ अक्षांश उत्तर सामानांतर तथा 740 42’30’’ पूर्व और 750’50’20’’ पूर्व के मध्य स्थित है। यह जिला राजस्थान के चार जिलों पश्चिम और उत्तर में चित्तौड़गढ़, उत्तर में भीलवाड़ा, उत्तर-पूर्व में कोटा और पूर्व में झालावाड़ के साथ ही दक्षिण में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की सीमा से लगा हुआ है। यह जिला उपसंभागों और 6 तहसीलों में बंटा हुआ है। उपसंभागीय मुख्यालय मंदसौर, मल्हारगढ़, सीतामऊ और गरोठ तथा तहसील मंदसौर एवं मल्हारगढ़ पश्चिम में स्थित है। जबकि सुवासरा, भागपुरा, गरोठ और सीतामऊ पूर्वीय भाग में स्थित हैं। तापमानः जिले का तापमान फरवरी के बाद से ही बढ़ना शुरू हो जाता है। मई में सामान्यतः सबसे अधिक गर्मी रहती है। दिन का औसत अधिकतम तापमान 39.80 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.40 डिग्री से.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और मंदसौर ज़िला · और देखें »

मुरैना ज़िला

मुरैना मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला है। इसका मुख्यालय मुरैना में है। जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 50 प्रतिशत भाग खेती योग्य है। जिले का 42.94 प्रतिशत क्षेत्र सिंचित हैं। नहर इस क्षेत्र की सिंचाई का मुख्य साधन है। जिले की मुख्य फसल गेहूँ है। सरसों का उत्पादन भी जिले में प्रचुर मात्रा में होता है। खरीफ की मुख्य फसल बाजरा है। यह जिला कच्ची घानी के सरसों के तेल के लिये पूरे मध्य प्रदेश में जाना जाता है। इस जिले में पानी की आपूर्ति चम्बल, कुँवारी, आसन और शंक नदियों द्वारा होती है। चम्बल नदी का उद्गम इन्दौर जिले से हुआ है। यह नदी राजस्थानी इलाके से लगती हुई उत्तर-पश्चिमी सीमा में बहती है। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और मुरैना ज़िला · और देखें »

रतलाम ज़िला

रतलाम भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय रतलाम है। क्षेत्रफल - ४,८६१ वर्ग कि.मी.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और रतलाम ज़िला · और देखें »

रायसेन ज़िला

रायसेन ज़िला भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। रायसेन मालवा क्षेत्र का मध्यकालीन नगर मध्यप्रदेश राज्य के ग्वालियर ज़िले की विंध्य पर्वत शृंखला की तलहटी में अवस्थित है। मध्यकाल में रायसेन सिलहारी राजपूत सरदारों का मज़बूत गढ़ था। बाबर के समय यहाँ का शासक शिलादित्य था, जो ग्वालियर के विक्रमादित्य, चित्तौड़ के राणा सांगा, चंदेरी के मेदनीराय तथा अन्य राजपूत नरेशों के साथ खानवा के युद्ध में बाबर के विरुद्ध लड़ा था। 1543 ई. में रायसेन के दुर्ग पर शेरशाह ने आक्रमण किया था। उसने इस क़िले पर अधिकार तो कर लिया किंतु इसके बाद विश्वासघात करके उसने दुर्ग की रक्षा नियुक्त उन राजपूतों को मार डाला, जिनकी रक्षा का वचन उसने पहले दिया था। इस बात से राजपूत शेरशाह के शत्रु बन गये और कालिंजर के युद्ध में उन्होंने शेरशाह का डटकर मुक़ाबला किया। रायसेन मुग़लों का एक महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक केन्द्र था। अकबर के शासनकाल में यह नगर उज्जैन के सूबे में शामिल 'सरकार' था। यहाँ बलुआ पत्थर से निर्मित क़िला है, जिसकी दीवारों पर शिकार के दृश्य अंकित है। जिले का मुख्यालय है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और रायसेन ज़िला · और देखें »

राजगढ़ ज़िला

http://rajgarh.nic.in/ राजगढ़ भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है | राजगढ जिला "राजगढ (ब्यावरा)" के नाम से जाना जाता है | यह एक छोटा-सा जिला है लेकिन एक साफ-सुथरा नगर है जिसकी सुन्दरता देखते ही बनती है | राजगढ मे "नेवज" नदी निकल रही है, जिसे शास्त्रो मे "निर्विन्ध्या" कहा गया है | जिला मुख्यालय राजगढ से पाच किलोमीटर दूर प्रमुख दार्शनिक स्थल है- माँ जलपा का प्राचीन मन्दिर का | इस मन्दिर मे 'माँ जलपा' विराजमान है | मन्दिर के सामने प्रसिद्द हनुमान मन्दिर है | इसके अलावा राजगढ़ से उत्तेर दिशा में प्रसिद्द दार्शनिक स्थल "खोयारी" है, जहा भगवान शिव का मंदिर है। "खोयारी" में आपसपास जंगल और बहुत सुन्दर ताल है। इस पावन स्थल की छठा अतिसुन्दर है।मानव विकास रिपॉर्ट प्रस्तुत करने वाला पहला जिला है।यह के ब्यावरा तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग का चोराह है। जिले का मुख्यालय राजगढ़ है। क्षेत्रफल - 6,154 वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - 12,54,085 (2001 जनगणना) साक्षरता - 54.5% एस॰टी॰डी॰ कोड -07372 अक्षांश - 23deg27'12" उत्तर देशांतर -24deg17'20" पूर्व औसत वर्षा - मि॰मी॰ ब्यावरा शहर -: श्रेणी:मध्य प्रदेश के जिले.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और राजगढ़ ज़िला · और देखें »

रीवा ज़िला

----.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और रीवा ज़िला · और देखें »

शहडोल ज़िला

शह़डोल जिला मध्यप्रदेश के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। इसका गठन 1959 मे किया गया। शहडोल जिले का कुल क्षेत्रफल 5671 वर्ग कि॰मी॰ है। यह पूर्व में अनुपपूर, दक्षिण में मंडला और बिलासपुर, उत्तर में सतना एवं सीधी तथा पश्चिम में उमरिया जिले से घिरा हुआ है। यह जिला पूर्व से पश्चिम में 110 वर्ग कि.मी..

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और शहडोल ज़िला · और देखें »

शाजापुर ज़िला

शाजापुर जिला भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय शाजापुर है।.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और शाजापुर ज़िला · और देखें »

शिवपुरी ज़िला

शिवपुरी जिला भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला है। शिवपुरी नगर इसका जिला मुख्यालय है। शिवपुरी जिला अपने आप में ऐतिहासिक महत्व रखता है। शिवपुरी जिले में नरवर का किला काली सिंध के पूरब में है जो शिवपुरी से करीब ४१ कि॰मी॰ की दूरी पर है। नरवर का किला मध्ययुगीन समय का है। सख्या सागर और माधव सागर झीलों को सन १९१८ में मनेर नदी पर बनाया गया था जो की शिवपुरी माधव राष्ट्रीय उद्यान को जैव विविधता में मदद देते हैं। कर्नल जी एस ढिल्लों शिवपुरी जिला से एक प्रसिद्ध व्यक्ति थे, वह 5 नवम्बर 1945 पर शिवपुरी के ऐतिहासिक परीक्षण के लिए उत्तरदायी रहे जो शिवपुरी जिले में हातोद गांव में अपनी मृत्यु तक रहे। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और शिवपुरी ज़िला · और देखें »

श्योपुर ज़िला

श्योपुर ज़िला मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित है। श्‍योपुर के पूर्व में मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी, पश्चिम में राजस्‍थान के कोटा, उत्तर में मुरैना, ग्‍वालियर एवं दक्षिण में राजस्‍थान के कोटा ज़िले से जुड़ा हुआ है। यह ज़िला सड़क मार्ग से व्यवस्थित रूप से जुड़ा हुआ है। श्‍योपुर ग्‍वालियर नैरोगेज लाईन से भी जुड़ा हुआ है। यहा से विजयपुर, कराहल और बड़ौदा के लिए परिवहन सेवाएं उपलब्ध हैं। पालपुर (कुनो) की वाइल्ड लाइफ सेंचुरी यहाँ का मुख्य पर्यटन स्थल है। ककेता जलाशय भी मुख्य रूप से इसी ज़िले में है। यह ज़िला लकड़ी के फ़र्नीचर के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ पर सागौन के दरवाजे, खिड़की आदि बहुत ही खुबसूरत ढंग से बनाए जाते हैं। ज़िले में मुख्य रूप से चंबल, सीप और कुनो नदियाँ बहती हैं। चंबल नदी इंदौर से होते हुए दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश की ओर बहती है। ज़िले के 15 प्रतिशत गाँव सड़क व रेल मार्ग से जुड़े हुए हैं। सड़क मार्ग सभी तहसील मुख्यालयों से जुड़ा हुआ है। श्‍योपुर की कराहल तहसील में प्रदेश की सहरिया जनजाति निवास करती है। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और श्योपुर ज़िला · और देखें »

सतना ज़िला

सतना जिला मध्य प्रदेश का एक जिला है। इसका मुख्यालय सतना में स्थित है। सतना जिला रीवा संभाग के अंतर्गत आता है। मुख्यालय के शहर के नाम पर सतना जिले का नाम रखा गया। इसकी सीमा उत्तर में उत्तर प्रदेश के बांदा जिला से लगी हुई है। जिले की पूर्वी सीमा रीवा जिले की त्यौंथर, सिरमौर और हुजूर तहसील से तथा सीधी जिले की गोपदबनास तहसील से लगी हुई है। जिले की सम्पूर्ण पश्चिम सीमा पन्ना जिले तथा दक्षिणी सीमा जबलपुर जिले की मुरवारा तथा उमरिया जिले की बांधवगढ़ तहसील और शहडोल जिले की ब्यौहारी तहसील से लगी हुई है। सतना जिला विंध्य पठार के लगभग १०,००० से ११,००० फीट की ऊचाई पर स्थित है। जिले का दक्षिणी भाग नागोद तहसील के २४ डि.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और सतना ज़िला · और देखें »

सागर ज़िला

सागर जिले में प्रमुख रूप से धसान, बेबस, बीना, बामनेर और सुनार नदियां निकलती हैं। इसके अलावा कड़ान, देहार, गधेरी व कुछ अन्य छोटी बरसाती नदियां भी हैं। अन्य प्राकृतिक संसाधनों के मामले में सागर जिले को समृद्ध नहीं कहा जा सकता लेकिन वास्तव में जो भी संसाधन उपलब्ध हैं, उनका बुद्धिमत्तापूर्ण दोहन बाकी है। कृषि उत्पादन में सागर जिले के कुछ क्षेत्रों की अच्छी पहचान हैं। खुरई तहसील में उन्नत किस्म के गेहूं का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। अक्षांश - 23.10 से 24.27 उत्तर देशांतर - 78.5 से 79.21 पूर्व औसत वर्षा - 1252 मि.मी.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और सागर ज़िला · और देखें »

सिवनी ज़िला

सिवनी जिले का गठन 1 नवम्बर 1956 में प्राथमिक रूप से जनजातीय बहुल जिले के रूप में किया गया। सिवनी जिले का नाम सेओना नामक वृक्ष के नाम पर किया गया। यह वृक्ष इस जिले में बहुतायत में पाया जाता है। इस वृक्ष का उपयोग ढोलक बनाने में किया जाता है। यह जिला सतपुड़ा पर्वत के उत्तर-दक्षिण में स्थित हैं।यह जिला इमारती लकड़ी का मुख्य स्रोत है। सागौन इस जिले में मुख्य रूप से पाया जाता है। सिवनी जिला मुख्यालय नागपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 और जबलपुर नागपुर के बीच स्थित है। जिले का कुल क्षेत्रफल 8758 वर्ग कि.मी..

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और सिवनी ज़िला · और देखें »

सिंगरौली ज़िला

सिंगरौली भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और सिंगरौली ज़िला · और देखें »

सीधी ज़िला

मध्य प्रदेश में '''सीधी''' की भौगोलिक स्थिति सीधी मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्व छोर पर स्थित जिला है। इसका मध्य प्रदेश में एक ऐतिहासिक स्थान है। सीधी जिले का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है। सोन इस जिले की महत्वपूर्ण नदी है। यह नदी प्राकृतिक संपदा से भरपूर है। सिंगरौली बहुत बड़ा कोयला उत्पादन क्षेत्र है। इससे देश भर के कई उद्योग को कोयले की आपूर्ति की जाती है। यहीं पर विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन स्थित है, जिससे बहुत बड़े क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति होती है। सीधी जिला राज्य के उत्तर-पूर्वी सीमा पर 22’’, 47’’5’ और 24.42’’10’’ उत्तर अक्षांश और 81ः18’’40 और 82’’48’’30 पूर्व देशांतर के मध्य स्थित है। सीधी जिला रीवा संभाग के 6 जिलों में से एक है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सीधी की दूरी 632 कि॰मी॰ है। वहीं संभागीय मुख्यालय से इसकी दूरी 80 कि॰मी॰ है। यह जिला पूर्व-पश्चिम में 155 और उत्तर-दक्षिण में 95 कि॰मी॰ क्षेत्र में फैला है। इसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 10,532 कि॰मी॰ है। जिले में कैमूर, खेजुआ और रानीमुंडा घाटी में विशाल दृश्य जंगल की ज्वाला और फूलों का खुबसूरत नजारा है। वहीं महुआ के फूलों की खुशबू मदमस्त कर देती है। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और सीधी ज़िला · और देखें »

सीहोर ज़िला

सीहोर भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। यह पुराना जिला है जो कि नबाव के समय से आज तक है यह मध्यप्रदेश कि राजधानी से मात्र 39 किलोमीटर दूर स्थित है। सिहोर जिला शहीदों की भूमि रहा है। इंदौर-भोपाल हाईवे यहाँ से गुज़रता है .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और सीहोर ज़िला · और देखें »

हरदा ज़िला

हरदा भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला है। जिले का मुख्यालय हरदा है। मुख्य तहसील खिरकिया एवं टिमरनी सिराली, रहटगांव, हंडिया हैं।.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और हरदा ज़िला · और देखें »

होशंगाबाद ज़िला

कोई विवरण नहीं।

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और होशंगाबाद ज़िला · और देखें »

जबलपुर ज़िला

जबलपुर जिला- मध्य प्रदेश जबलपुर भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय जबलपुर है। क्षेत्रफल - 10160 वर्ग कि.मी.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और जबलपुर ज़िला · और देखें »

विदिशा ज़िला

विदिशा जिलाभारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय विदिशा है। यह विंध्याचल पठार पर मुख्य विंध्याचल पर्वतमाला में स्थित है, जो उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर फैला है। पठार उत्तर की ओर ढलान और यह कई नदियों से घिरा है। अधिकांश विदिशा बेतवा नदी की घाटी में स्थित है जो दक्षिण से उत्तर में बहती है। इस घाटी की सीमा पूर्व में गढ़ी-टेंडा रेंज और पश्चिम में गनीरी-राघोगढ़ रेंज द्वारा की गई है। इन दोनों श्रेणियों में मालवा पठार पर विंध्याचल की सीमाओं का हिस्सा बनता है और दक्षिण से उत्तरी तक का विस्तार होता है। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और विदिशा ज़िला · और देखें »

खरगोन ज़िला

खरगोन भारत देश में मध्य प्रदेश राज्य का जिला है। इसका मुख्यालय खारगोन है। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और खरगोन ज़िला · और देखें »

खंडवा ज़िला

खंडवा भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय खंडवा है। समुद्र तल से 900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मध्य प्रदेश के खंडवा जिले को दक्षिण भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। यह जिला नर्मदा और ताप्‍ती नदी घाटी के मध्य बसा है। 6200 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले खंडवा की सीमाएं बेतूल, होशंगाबाद, बुरहानपुर, खरगोन और देवास से मिलती हैं। ओमकारेश्‍वर एवं सिगांजी(मून्दी) यहां का लोकप्रिय और पवित्र दर्शनीय स्‍थल है। ओंकारेश्वर भारत के 12 ज्योतिर्लिगों में शुमार किया जाता है। इसके अलावा घंटाघर, दादा धुनीवाले दरबार, हरसुद,मून्दी, सिद्धनाथ मंदिर और वीरखाला रूक यहां के अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और खंडवा ज़िला · और देखें »

गुना ज़िला

गुना मध्य प्रदेश, भारत का एक जिला है ! गुना शहर जिला मुख्यालय है! जिले की जनसंख्या १६,६६,७६७ (२००१ जनगणना) है ! यह ११,०६४ वर्ग किमी का क्षेत्र है और शिवपुरी जिले के उत्तर पूर्व में अशोकनगर जिला द्वारा पूर्व में, विदिशा जिला से दक्षिणपूर्व पर, राजगढ़ जिले के दक्षिण पश्चिम में, पश्चिम और उत्तर पश्चिम झालावाड़ और बारां जिलों जो राजस्थान राज्य में है द्वारा घिरा हुआ है ! सिंध नदी जिले के पूर्वी किनारे के साथ उत्तर की ओर बहती है !गुना सिरोंज के मध्य ही आरोन नगर लगभग 33 किलोमीटर दूर है गुना से .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और गुना ज़िला · और देखें »

ग्वालियर ज़िला

ग्वालियर जिला Village near Harsi dam, Gwalior district, India.jpg Nilgais fighting, Lakeshwari, Gwalior district, India.jpg ग्वालियर जिला भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। यह जिला ग्वालियर के राजस्व संभाग के अन्तर्गत है। यह जिला ग्वालियर राज्य के उत्तरी भाग में २५ ० ३४’ उ० और २६० २१’ उ० अक्षांश तथा ७७० ४०’ पू० और ७८० ५४’ पू० देशांश के बीच स्थित है। यह जिला २००२ वर्गमील क्षेत्र में फैला हुआ है, जो मध्य प्रदेश राज्य के कुल क्षेत्रफल का करिब १.१ प्रतिशत है। ग्वालियर सन १९४८ से १९५६ तक मध्य भारत की राजधानी रहा लेकिन जब मध्य भारत मध्य प्रदेश में जुड़ा तब इसे जिले का स्वरुप दिया गय .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और ग्वालियर ज़िला · और देखें »

आगर मालवा ज़िला

आगर मालवा भारत के राज्य मध्य प्रदेश का 51 वा उज्जैन सम्भाग में स्थित ज़िला है। इस जिले का क्षेत्रफल 2785 वर्ग किमि.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और आगर मालवा ज़िला · और देखें »

इन्दौर ज़िला

इन्दौर भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय इन्दौर है। इसमें चार तहसीलें हैं - इन्दौर, देपालपुर, सांवेर तथा महू। इन्दौर जनपद के उत्तर में उज्जैन जिला, पूरब में देवास जिला, दक्षिण में खरगोन जिला और पश्चिम में धार जिला स्थित है। इस जिले से होकर चम्बल और क्षिप्रा नदियां बहती हैं। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और इन्दौर ज़िला · और देखें »

कटनी ज़िला

कटनी भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। चूना पत्थर के शहर के नाम से लोकप्रिय उत्तरी मध्य प्रदेश का कटनी जिला 4950 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। ढीमरखेड़ा, बहोरीबंद, बिलहरी और करोन्दी रूपनाथ कारीतराई यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थल के साथ साथ मोय़ॅ गुपत चंदेल कलचुरि कालीन इतिहास समेटे हैं। कटनी, छोटी महानदी और उमरार यहां से बहने वाली प्रमुख नदियां हैं। कटनी का स्लिमनाबाद गांव अतीत मे पीला रूमाल से गला कसकर मारके लूट के लिए अब संगमरमर के पत्थरों के लिए प्रसिद्ध है। कुरमी समाज की पत्रिका जागृति का परकाशन ईसवी १९९० से यहा से होता है। पांच दिशाओ के लिऐ रेलबे का मुख़य जकशन है। मोतीलाल के वारडोली से नवाजी गई कटनी महाकोशल - बुंदेल - वघेलखण्ड की ञिवेणी है। जिले का मुख्यालय कटनी है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और कटनी ज़िला · और देखें »

अनूपपुर ज़िला

अनूपपुर, भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जो मध्य प्रदेश को छत्तीसगढ़ राज्य से मिलाता है। यह जिला से 15 अगस्त 2003 को शहडोल जिले से अलग हुआ था। अनूपपुर रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश का अन्तिम जंक्शन है, इसके बाद जैतहरी, वेन्कटनगर स्टेशन छोटे स्टेशन जो मध्य प्रदेश में हैं। वेन्कटनगर कस्बा मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ दोनो राज्य के मध्य बसा हुआ है। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और अनूपपुर ज़िला · और देखें »

अलीराजपुर ज़िला

अलीराजपुर भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। यह मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग में पड़ता है। यह कुछ सालों पहले ही झाबुआ जिले से कुछ क्षेत्रों को विलग करके एक अलग जिला बनाया गया था। इसके नाम को परिवर्तित करके 'आलीराजपुर' करने की माँग भी कुछ समूहों द्वारा की गयी है। .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और अलीराजपुर ज़िला · और देखें »

अशोकनगर ज़िला

अशोकनगर भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय अशोकनगर है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और अशोकनगर ज़िला · और देखें »

उमरिया ज़िला

उमरिया भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय उमरि‍या है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और उमरिया ज़िला · और देखें »

उज्जैन ज़िला

उज्जैन भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय उज्जैन है। यह नगर क्षिप्रा तट पर स्थित एक धार्मिक और रमणीय, पवित्र भूमि है, जो अपने गौरवशाली अतीत, कुंभ, महाकाल ज्योतिर्लिंग और ओर अनेक प्रकार के मन्दिरों के कारण प्रसिद्ध है। उज्जैन मे अनेक प्रकार के प्राकृतिक और धर्मिक स्थल दर्शनीय हैं! जिनमें १। महाकाल ज्योतिर्लिग २! हरसिध्दी ३। काल भेरव् ४। सन्दीपनी आश्रम् ५। भर्तहरी गुफा ६। चिन्तामन गणेश् ७। जन्तर-मन्तर ८! शनि मन्दिर ९। सिध्द-वट १०। मंगलनाथ ११ कालियादेह महल १२ गोपाल मंदिर आदि प्रसिद्ध हैं। उज्जैन जिले की तहसील तराना का ग्राम कनासिया फ़ौज़ी गाँव के नाम से प्रसिध्द है। इस गाँव के 800 जवान भारतीय सेना में है। क्षेत्रफल -6091 वर्ग कि.मी.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और उज्जैन ज़िला · और देखें »

छतरपुर ज़िला

छतरपुर भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय chhatarpur है। क्षेत्रफल -8,687 वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या -17,62,375 (2011 जनगणना) "'पुरुष"' - 936,121 महिला - 826,254 साक्षरता - 63.74% एस॰टी॰डी॰ कोड - 07682 जिलाधिकारी - (वर्तमान मे कलेक्टर है रमेश भंडारी) समुद्र तल से उचाई - अक्षांश - उत्तर देशांतर - पूर्व औसत वर्षा - मि॰मी॰ .

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और छतरपुर ज़िला · और देखें »

छिंदवाड़ा ज़िला

छिंदवाड़ा भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। इस क्षेत्र में छिन्द (ताड़) के पेड़ बहुतायत में हैँ, इसीलिये इसका नाम छिन्दवाड़ा पड़ा। एक समय यहाँ शेरों की बहुतायत थी, इसलिए इसे पहले 'सिन्हवाडा' भी कहा जाता था|.

नई!!: मध्य प्रदेश के ज़िले और छिंदवाड़ा ज़िला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मध्य प्रदेश के जिले

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »