लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मध्य ओशियानी भाषाएँ

सूची मध्य ओशियानी भाषाएँ

मध्य ओशियानी भाषाएँ (Central Oceanic languages, Central Pacific languages) या फ़िजियाई-पॉलिनीशियाई भाषाएँ (Fijian–Polynesian languages) ओशियानी भाषा-परिवार की मध्य-पूर्वी ओशियानी नामक शाखा की एक उपशाखा है। ओशियानी भाषा-परिवार स्वयं ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की एक शाखा है।, Psychology Press, 2002, ISBN 9780700711284, Alexandra Y. Aĭkhenvalʹd, Robert Malcolm Ward Dixon, pp.

8 संबंधों: पॉलिनीशियाई भाषाएँ, पोलीनेशिया, फ़िजी, फ़िजीयाई भाषा, मध्य-पूर्वी ओशियानी भाषाएँ, मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ, ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ, ओशियानी भाषाएँ

पॉलिनीशियाई भाषाएँ

पॉलिनीशियाई भाषाएँ (Polynesian languages) प्रशांत महासागर के पॉलिनीशिया क्षेत्र में तथा दक्षिण-मध्य माइक्रोनीशिया से लेकर सोलोमन द्वीपसमूह के पूर्वोत्तरी छोर से आगे और वानुआतु में स्थित कुछ छोटे द्वीपों पर बोली जाने वाली भाषाओं का एक भाषा-परिवार है। यह ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की ओशियानी शाखा की एक उपशाखा है। विश्व में इस समय लगभग ४० पॉलिनीशियाई भाषाएँ जीवित हैं जिनमें हवाईवी, सामोई, टोंगी, तहीतवी और माओरी भाषाएँ प्रमुख हैं। .

नई!!: मध्य ओशियानी भाषाएँ और पॉलिनीशियाई भाषाएँ · और देखें »

पोलीनेशिया

प्रशांत महासागर में पोलीनेशियाई द्वीपों का मानचित्र। परिभाषित रूप से पोलीनेशिया का अर्थ पोलीनेशियाई त्रिकोण के भीतर स्थित द्वीपों से है।पोलीनेशिया (यूनानी से: πολύς "पोलस" कई + νῆσος "नेसोस" द्वीप) ओशिआनिया का एक उपक्षेत्र है, जिसके अन्तर्गत मध्य और दक्षिणी प्रशांत महासागर मे फैले लगभग 1000 द्वीपों का एक बड़ा समूह आता है। .

नई!!: मध्य ओशियानी भाषाएँ और पोलीनेशिया · और देखें »

फ़िजी

फ़िजी जो कि आधिकारिक रूप से फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य (फ़िजीयाई: Matanitu Tu-Vaka-i-koya ko Viti) के नाम से जाना जाता है, दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है। यह न्यू ज़ीलैण्ड के नॉर्थ आईलैण्ड से करीब २००० किमी उत्तर-पूर्व मे स्थित है। इसके समीपवर्ती पड़ोसी राष्ट्रों मे पश्चिम की ओर वनुआतु, पूर्व में टोंगा और उत्तर मे तुवालु हैं। १७वीं और १८वीं शताब्दी के दौरान डच एवं अंग्रेजी खोजकर्तओं ने फ़िजी की खोज की थी। १९७० तक फ़िजी एक अंग्रेजी उपनिवेश था। प्रचुर मात्रा मे वन, खनिज एवं जलीय स्रोतों के कारण फ़िजी प्रशान्त महासागर के द्वीपों मे सबसे उन्नत राष्ट्र है। वर्तमान मे पर्यटन एवं चीनी का निर्यात इसके विदेशी मुद्रा के सबसे बड़े स्रोत हैं। यहाँ की मुद्रा फ़िजी डॉलर है। फ़िजी के अधिकांश द्वीप १५ करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ हुए ज्वालामुखीय गतिविधियों से गठित हुए। इस देश के द्वीपसमूह में कुल ३२२ द्वीप हैं, जिनमें से १०६ स्थायी रूप से बसे हुए हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ लगभग ५०० क्षुद्र द्वीप हैं जो कुल मिला कर १८,३०० वर्ग किमी के क्षेत्रफल का निर्माण करते हैं। द्वीपसमूह के दो प्रमुख द्वीप विती लेवु और वनुआ लेवु हैं जिन पर देश की लगभग ८,५०,००० आबादी का ८७% निवास करती है। .

नई!!: मध्य ओशियानी भाषाएँ और फ़िजी · और देखें »

फ़िजीयाई भाषा

फ़िजीयाई भाषा (Fijian language, Na Vosa Vakaviti, ना वोसा वाकाविति) दक्षिण प्रशांत महासागर कें स्थित फ़िजी के द्वीपों पर बोली जाने वाली मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा है। फ़िजी की १९९६ की जनगणना के अनुसार इसे लगभग ३.५ लोग मातृभाषा के रूप में बोलते थे। फ़िजी के १९९७ के संविधान में फ़िजीयाई को फ़िजी हिन्दी व अंग्रेज़ी के साथ-साथ उस देश की राजभाषा होने का दर्जा मिला है। .

नई!!: मध्य ओशियानी भाषाएँ और फ़िजीयाई भाषा · और देखें »

मध्य-पूर्वी ओशियानी भाषाएँ

मध्य-पूर्वी ओशियानी भाषाएँ (Central–Eastern Oceanic languages) ओशियानी भाषा-परिवार की एक शाखा है, जो स्वयं ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की एक शाखा है।, Psychology Press, 2002, ISBN 9780700711284, Alexandra Y. Aĭkhenvalʹd, Robert Malcolm Ward Dixon, pp.

नई!!: मध्य ओशियानी भाषाएँ और मध्य-पूर्वी ओशियानी भाषाएँ · और देखें »

मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ

मलय-पोलेनीशियाई भाषा-परिवार की उपशाखाएँ मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ (Malayo-Polynesian languages) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की एक उपश्रेणी है और विश्व में लगभग ३८.५५ करोड़ लोग मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ बोलते हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया के द्वीप-राष्ट्रों में, प्रशांत महासागर के बहुत से द्वीपों में और एशिया की मुख्यभूमि के कुछ छोटे इलाक़ों में (जैसे कि मलेशिया में) बोली जाती हैं। इसके अलावा हिंद महासागर में स्थित माडागास्कर की मालागासी नामक राजभाषा भी एक मलय-पोलेनीशियाई भाषा है। अलग भाषावैज्ञानिक इस परिवार की भाषाएँ अलग-अलग तरह से गिनते हैं लेकिन कुछ के अनुसार ९६० ज्ञात ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं में से ९४० मलय-पोलेनीशियाई शाखा में आती हैं।, pp.

नई!!: मध्य ओशियानी भाषाएँ और मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ · और देखें »

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं का ताइवान में ३००० ईपू में जन्मने के बाद फैलाव; संख्याएँ साल बताती हैं (– का अर्थ ईसापूर्व है और + का अर्थ ईसवी है) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ (Austronesian languages) एक भाषा परिवार है जिसकी सदस्य भाषाएँ दक्षिण-पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर के बहुत से द्वीपों पर विस्तृत हैं। एशिया के महाद्वीप की मुख्यभूमि के भी कुछ क्षेत्रों में यह बोली जाती हैं। कुल मिलकर ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बोलने वालों की जनसँख्या ३८.६ करोड़ अनुमानित की गई है। सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा मलय भाषा है, जिसे लगभग १८ करोड़ लोग बोलते हैं और जो विश्व की ८वीं सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। कई ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को १ करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं हालांकि ऐसी भी कुछ भाषाएँ है जो गिनती के लोग ही बोलते हैं। लगभग २० ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को अपने देशों की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। यह भाषाएँ सुदूर पश्चिम में अफ़्रीका के तट के क़रीब स्थित माडागैस्कर से लेकर सुदूर पूर्व में हवाई द्वीपों तक बोली जाती हैं। .

नई!!: मध्य ओशियानी भाषाएँ और ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ · और देखें »

ओशियानी भाषाएँ

ओशियानी भषाएँ (Oceanic languages) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा का एक भाषा-परिवार है। इस परिवार में ४५० से १,५०० के बीच सदस्य भाषाएँ आती हैं जो प्रशान्त महासागर के पॉलीनीशिया, मेलानीशिया और माइक्रोनीशिया क्षेत्रों पर विस्तृत हैं। इतने बड़े भूक्षेत्र पर फैले होने के बावजूद इन भाषाओं को कुल मिलाकर केवल २० लाख लोग बोलते हैं। ६ लाख मातृभाषियों वाली पूर्वी फ़ीजीयाई भाषा और ३.७ लाख मातृभाषियों वाली सामोआई भाषा इस परिवार की सबसे बड़ी सदस्य हैं। कीरीबती, टोंगवी, तहीतिवी, माओरी, पश्चिमी फ़ीजीयाई और कुआनुआ भाषाएँ भी प्रत्येक १ लाख लोगों से ज़्यादा वक्ता रखती हैं।, Psychology Press, 2002, ISBN 9780700711284, Alexandra Y. Aĭkhenvalʹd, Robert Malcolm Ward Dixon, pp.

नई!!: मध्य ओशियानी भाषाएँ और ओशियानी भाषाएँ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मध्य प्रशांत भाषाएँ, मध्य-प्रशान्त भाषाएँ, मध्य-प्रशांत भाषाएँ

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »