लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017

सूची मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017

मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 4 मार्च 2017 और 8 मार्च 2017 को मणिपुर विधानसभा के 60 सदस्यों को चुनने के लिये हुआ। परिणाम 11 मार्च 2017 को घोषित हुए। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 18 मार्च 2017 को समाप्त होगा। .

14 संबंधों: एन बीरेन सिंह, नागा पीपल्स फ्रंट, निर्दलीय (राजनेता), नेशनल पीपल्स पार्टी (पाकिस्तान), भारत निर्वाचन आयोग, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, मणिपुर विधानसभा, मणिपुर के मुख्यमंत्रियों की सूची, राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, लोक जनशक्ति पार्टी, सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस, ओकरम इबोबी सिंह

एन बीरेन सिंह

एन बीरेन सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री है। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। वे राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। एन बीरेन सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत वर्ष 2002 में क्षेत्रीय पार्टी डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी से जुड़कर की। वे राज्य की हेनगांग विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। वर्ष 2004 के चुनाव से पूर्व इस पार्टी का विलय कांग्रेस में हो गया था। वे कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में सतर्कता राज्य मंत्री बनाये गये। 2007 में वे इसी विधानसभा क्षेत्र से पुनः चुने गए और उन्हें सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, युवा मामले और खेल मंत्री बनाया गया। वर्ष 2012 में वे तीसरी बार अपनी सीट बचाने में सफल रहे लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने के कारण इबोबी सिंह से उनके संबंध खराब हो गए। अक्टूबर, 2016 में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें राज्य भाजपा में चुनाव प्रबंधन समिति का प्रवक्ता और सह संयोजक नियुक्त किया गया था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी वह हेनगांग सीट से चुनाव जीते हैं। .

नई!!: मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 और एन बीरेन सिंह · और देखें »

नागा पीपल्स फ्रंट

नागा पीपुल्स फ्रंट (Naga People's Front) भारत का एक क्षेत्रीय दल है, जो भारतीय राज्य नागालैण्ड और मणिपुर में सक्रिय है। यह दल डेमोक्रेटिक एलाइंस ऑफ नागालैण्ड का हिस्सा रहते हुए नागालैण्ड में 2003 से भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार चला रहा है। शुरहोजेलि लियोजित्सु इस दल के अध्यक्ष हैं। दल के मुख्य नेता नेफियू रियो जो नागालैण्ड की एक मात्र निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। 22 मार्च 2004 को नागालैण्ड डेमोक्रेटिक पार्टी का इस दल में विलय हो गया। लोक सभा में इस दल का एक सांसद है। .

नई!!: मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 और नागा पीपल्स फ्रंट · और देखें »

निर्दलीय (राजनेता)

राजनीति में निर्दलीय अथवा निर्दल उम्मीदवार अथवा स्वतंत्र उम्मीदवार राजनीतिक दल असम्बद्ध व्यक्ति के लिए प्रयुक्त शब्द है। श्रेणी:राजनीतिक शब्दावली.

नई!!: मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 और निर्दलीय (राजनेता) · और देखें »

नेशनल पीपल्स पार्टी (पाकिस्तान)

पाकिस्तान की एक प्रमुख राजनैतिक दल। .

नई!!: मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 और नेशनल पीपल्स पार्टी (पाकिस्तान) · और देखें »

भारत निर्वाचन आयोग

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) एक स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्थान है जिसका गठन भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से विभिन्न से भारत के प्रातिनिधिक संस्थानों में प्रतिनिधि चुनने के लिए गया था। भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गयी थी। .

नई!!: मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 और भारत निर्वाचन आयोग · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

मणिपुर विधानसभा

मणिपुर विधान सभा भारत के मणिपुर राज्य की विधायिका हैं | .

नई!!: मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 और मणिपुर विधानसभा · और देखें »

मणिपुर के मुख्यमंत्रियों की सूची

ओकरम इबोबी सिंह १५ सालों तक मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे मणिपुर के मुख्यमंत्री उत्तर-पुर्व भारत के मणिपुर राज्य के सरकार के प्रमुख हैं। भारत के संविधान के मुताबिक, मणिपुर के राज्यपाल राज्य के न्यायपालिक है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री है। मणिपुर विधान सभा के चुनावों के बाद, राज्यपाल आम तौर पर सरकार बनाने के लिए बहुसंख्य पक्ष (या गठबंधन) को आमंत्रित करता है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है, जिनके मंत्रिमंडल में सामूहिक रूप से विधानसभा के लिए जिम्मेदार है। यह देखते हुए कि उन्हें विधानसभा का विश्वास है, मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच साल के लिए है और यह कोई अवधि सीमा नहीं है। १९६३ से बारह लोगों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कीया है इनमें से पांच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के थे, पहले पदाधिकारी मैरेम्बम कोइर्ंग सिंह सहित। मौजूदा पदाधिकारी नोंगथोम्बम बिरेन सिंह भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री है। .

नई!!: मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (National Informatics Centre अथवा NIC) भारत सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी में प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान है। इसकी स्थापना 1976 में सरकारी क्षेत्र में बेहतर पद्धतियों, एकीकृत सेवाओं तथा विश्वव्यापी समाधानों को अपनाने वाली ई-सरकार/ई-शासन संबंधी समाधानों को प्रदान करने के लिए स्थापना की गयी थी। रा.सू.वि.केन्द्र, भारत सरकार में सूचना संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) समाधानों के कार्यान्वयन तथा उनके सक्रिय संवर्धन में सबसे आगे है। रा.सू.वि.केन्द्र ने पिछले तीन दशकों से देश-भर में ई-शासन अभियान चलाने के लिए सरकार के प्रयासों में सहायता करने तथा बेहतर व अत्‍यधिक पारदर्शी शासन प्रदान करने हेतु मजबूत नींव बनाने के लिए नेतृत्‍व किया है। .

नई!!: मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 और राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र · और देखें »

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन या एनडीए या राजग (अंग्रेजी: National Democratic Alliance NDA) भारत में एक राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी करती है। इसके गठन के समय इसके १३ सदस्य थे। शरद यादव को इसका संयोजक बनाया गया था, किन्तु उनकी पार्टी ने गठबन्धन से सम्बन्ध विच्छेद कर लिया। इसके मानद अध्यक्ष पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी हैं, जबकि लाल कृष्ण आडवाणी अध्यक्ष के रूप में वाजपेयी का कार्य देख रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में नेता हैं जबकि रक्षामंत्री अरुण जेटली राज्यसभा में नेता हैं और सुमित्रा महाजन लोकसभा अध्यक्ष है। .

नई!!: मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन · और देखें »

लोक जनशक्ति पार्टी

लोकजनशक्ति पार्टी भारत का एक राजनैतिक दल है। इसके प्रमुख रामविलास पासवान हैं। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल.

नई!!: मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 और लोक जनशक्ति पार्टी · और देखें »

सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस

सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस (সর্বভারতীয় তৃণমূল কংগ্রেস) मुख्यतः पश्चिम बंगाल में सक्रीय एक क्षेत्रीय राजनैतिक दल है। इस दल का जन्म भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विघटन होकर हुआ। इस दल की नेता ममता बनर्जी है। यह दल तृणमूल का प्रकाशन करता है। इस दल का युवा संगठन तृणमूल यूथ कांग्रेस है। २००४ के संसदीय चुनाव में इस दल को ८ ०४७ ७७१ मत (२.१%, २ सीटें) मिले। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल.

नई!!: मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 और सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस · और देखें »

ओकरम इबोबी सिंह

ओकरम इबोबी सिंह (जन्म 19 जून 1948) भारतीय राज्य मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने यह पद 7 मार्च 2002 को ग्रहण किया। 2012 विधानसभा चुनाव में, उनके नेतृत्व में पार्टी को 60 में से 42 सीटें जीती। वह वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं। .

नई!!: मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 और ओकरम इबोबी सिंह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »