लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मजाथल हासरंग वन्यजीव विहार

सूची मजाथल हासरंग वन्यजीव विहार

मजाथल हासरंग वन्यजीव विहार हिमाचल प्रदेश के सोलन व शिमला जिले में स्थित है। यह विहार सतलुज के तट पर स्थित है। इस विहार में हिमालय क्षेत्र के काले भालू, जंगली बिल्ली, भारतीय वन्य भालू, लंगूर, सांभर, हिरण, लियोपर्ड, चीतल, रीसस आदि जीव सुरक्षित हैं। इस विहार में केवल ओक के वृक्ष पाए जाते हैं। यह वन्य विहार क्षेत्र 3,938.86 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस विहार की समुद्रतल से न्यूनतम ऊंचाई 900 मीटर तथा अधिकतम ऊंचाई 1966 मीटर है। इस विहार क्षेत्र में औसत वार्षिक वर्षा 1040 मिलीमीटर के लगभग होती है। इस क्षेत्र का तापमान सामान्यतः न्यूनतम एक डिग्री सेंटीग्रेड तथा अधिकतम 29 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है। इस वन्यजीव विहार को संरक्षण प्रदान करने के लिए पहली बार 1962 में तथा दूसरी बार 1974 में अधिसूचित किया गया। श्रेणी:भारत के वन्यजीव विहार.

4 संबंधों: शिमला, सतलुज नदी, सोलन, हिमाचल प्रदेश

शिमला

शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। 1864 में, शिमला को भारत में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया था। एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल, शिमला को अक्सर पहाड़ों की रानी के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: मजाथल हासरंग वन्यजीव विहार और शिमला · और देखें »

सतलुज नदी

सतलुज (पंजाबी: ਸਤਲੁਜ, अँग्रेजी:Sutlej River, उर्दू: درياۓ ستلُج) उत्तरी भारत में बहनेवाली एक सदानीरा नदी है। इसका पौराणिक नाम शतद्रु है। जिसकी लम्बाई पंजाब में बहने वाली पाँचों नदियों में सबसे अधिक है। यह पाकिस्तान में होकर बहती है। .

नई!!: मजाथल हासरंग वन्यजीव विहार और सतलुज नदी · और देखें »

सोलन

सोलन भारत के हिमाचल प्रदेश प्रांत का एक प्रमुख शहर है। इस शहर को मशरूम सिटी के नाम से भी जाना जाता है। सोलन का नाम माता शूलिनी के नाम पर पड़ा है। श्रेणी:हिमाचल प्रदेश श्रेणी:हिमाचल प्रदेश के शहर.

नई!!: मजाथल हासरंग वन्यजीव विहार और सोलन · और देखें »

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश (अंग्रेज़ी: Himachal Pradesh, उच्चारण) उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 मील² (56019 किमी²) से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था। सन 1950 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 january 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक है । बारहमासी नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली बेचता है जिनमे प्रमुख हैं दिल्ली, पंजाब (भारत) और राजस्थान। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है जो हैं, पनबिजली, पर्यटन और कृषि। हिंदु राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, घिर्थ (चौधरी), गद्दी, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। ट्रान्सपरेन्सी इंटरनैशनल के 2005 के सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश में केरल के बाद दूसरी सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। .

नई!!: मजाथल हासरंग वन्यजीव विहार और हिमाचल प्रदेश · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »