लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मंगोलिया के प्रांत

सूची मंगोलिया के प्रांत

मंगोलिया के अइमग (प्रांत) मंगोलिया के प्रांतों को अइमग कहा जाता है। इस सारणी में मंगोलिया के प्रांत दिए हैं। उन प्रांतों के नाम के साथ में उनके मुख्यालय भी दिए हैं। .

38 संबंधों: चोइबल्सान (शहर), एरदेनेत, तोव प्रांत, दरख़ान (शहर), दरख़ान-ऊल प्रांत, दलनज़दगद, दुन्दगोवी प्रांत, दोरनोद प्रांत, दोरनोगोवी प्रांत, बयान-ओलगी प्रांत, बयानख़ोंगोर प्रांत, बरून-उर्त, बुल्गन प्रांत, मन्दालगोवी, मंगोलिया, मंगोलिया के शहर, मोरोन (शहर), साइन्शान्द, सुख़बातर प्रांत, सूखबातर (शहर), सेलेंगे प्रांत, ज़वख़ान प्रांत, ज़ूनमोद, ख़ेन्ती प्रांत, ख़ोव्स्गोल प्रांत, गोवी-अल्ताई प्रांत, गोवीसुम्बेर प्रांत, ओन्दूरखान, ओम्नोगोवी प्रांत, ओरख़ोन प्रान्त, ओवोरख़ानगई प्रांत, अरख़ानगई प्रांत, अर्वाईखीर, अइमग, उलान बतोर, उलानगोम, उलियास्ताइ, उव्स प्रांत

चोइबल्सान (शहर)

चोइबल्सान (मंगोलियाई भाषा: Чойбалсан) मंगोलिया का शहर है। यह दोरनोद प्रांत की राजधानी है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और चोइबल्सान (शहर) · और देखें »

एरदेनेत

एरदेनेत (मंगोल: Эрдэнэт, अंग्रेज़ी: Erdenet) मंगोलिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर है और उस देश के ओरख़ोन प्रान्त की राजधानी है। प्रशासनिक दृष्टि से यह मंगोलिया में एक सुम (ज़िले) का दर्जा रखता है और इसका औपचारिक नाम 'बयन ओएनदोर' (Баян-Өндөр, Bayan-Öndör) है। एरदेनेत नगर देश के उत्तरी भाग में सेलेन्गा नदी और ओरख़ोन नदी के बीच की घाटी में बसा हुआ है, और राष्ट्रीय राजधानी उलान बतोर से २४१ किमी पश्चिमोत्तर में स्थित है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और एरदेनेत · और देखें »

तोव प्रांत

तोव (मंगोल: Төв; अंग्रेज़ी: Töv) मंगोलिया के मध्य में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। मंगोल भाषा में भी 'तोव' का अर्थ 'केन्द्र' होता है। मंगोलिया की राष्ट्रीय राजधानी, उलान बतोर, भी भौगोलिक रूप से इस प्रांत के बीच में स्थित है लेकिन उसे प्रशासनिक रूप से इस प्रांत से अलग एक संघीय नगर के रूप में प्रशासित किया जाता है।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9 प्रांत की सबसे महत्वपूर्ण नदी तूल नदी है जो उलान बतोर से गुज़र कर ओरख़ोन नदी में शामिल हो जाती है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और तोव प्रांत · और देखें »

दरख़ान (शहर)

दरख़ान (मंगोल: Дархан) मंगोलिया का एक शहर है। यह दरख़ान-ऊल प्रान्त की राजधानी है और इसकी स्थापना सन् १९६१ में राष्ट्रीय राजधानी, उलान बतोर, में भीड़ कम करने के लिये हुई थी। मंगोल भाषा में दरख़ान का अर्थ 'लोहार' होता है। इस नगर का निर्माण सोवियत संघ की भारी साहयता के साथ किया गया था और इसके ध्येय मंगोलिया के उत्तरी भाग में औद्योगिक केन्द्र बनना था। आज भी यह नगर रूस के समीप होने के कारण एक छोटे रूसी समुदाय का घर है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और दरख़ान (शहर) · और देखें »

दरख़ान-ऊल प्रांत

दरख़ान-ऊल (मंगोल: Дархан-Уул; अंग्रेज़ी: Bayankhongor) मंगोलिया के उत्तरी भाग में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। यह पूरी तरह सेलेंगे प्रांत से घिर हुआ है और १९९४ तक उसी प्रांत का हिस्सा हुआ करता था।, Alan J.K. Sanders, Scarecrow Press, 2010, ISBN 9780810874527 राष्ट्रीय राजधानी ऊलानबातर के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा ओद्योगिक केन्द्र है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और दरख़ान-ऊल प्रांत · और देखें »

दलनज़दगद

मंगोलिया मंगोलिया का शहर है। । .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और दलनज़दगद · और देखें »

दुन्दगोवी प्रांत

दुन्दगोवी (मंगोल: Дундговь; अंग्रेज़ी: Dundgovi) मंगोलिया के दक्षिण में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। यह मंगोलिया के उन तीन प्रांतों में से है जो कि गोबी रेगिस्तान का हिस्सा हैं। यह तीन दोरनोगोवी (अर्थ: पूर्वी गोबी), दुन्दगोवी (अर्थ: मध्य गोबी) और ओम्नोगोवी (अर्थ: दक्षिणी गोबी) हैं।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9 .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और दुन्दगोवी प्रांत · और देखें »

दोरनोद प्रांत

दोरनोद (मंगोल: Дорнод, अर्थ: सुदूर-पूर्व) मंगोलिया के सुदुर पूर्वी भाग में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। इसका क्षेत्रफल १,२३,५९७.४३ वर्ग किमी है, यानि भारत के तमिल नाडु राज्य से ज़रा कम।, Alan J.K. Sanders, Scarecrow Press, 2010, ISBN 9780810874527 .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और दोरनोद प्रांत · और देखें »

दोरनोगोवी प्रांत

दोरनोगोवी (मंगोल: Дорноговь; अंग्रेज़ी: Dornogovi) मंगोलिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। यह मंगोलिया के उन तीन प्रांतों में से है जो कि गोबी रेगिस्तान का हिस्सा हैं। यह तीन दोरनोगोवी (अर्थ: पूर्वी गोबी), दुन्दगोवी (अर्थ: मध्य गोबी) और ओम्नोगोवी (अर्थ: दक्षिणी गोबी) हैं।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9 .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और दोरनोगोवी प्रांत · और देखें »

बयान-ओलगी प्रांत

बयान-ओलगी (मंगोल: Баян-Өлгий; अंग्रेज़ी: Bayan-Ölgii) मंगोलिया के सुदूर पश्चिम में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। यहाँ कज़ाख़ लोग बहुसंख्या में हैं और यह मंगोलिया का एकमात्र मुस्लिम व कज़ाख़ बहुसंख्यक प्रांत है। इस प्रांत की स्थापना १९४० में हुई थी।, Alan J.K. Sanders, pp.

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और बयान-ओलगी प्रांत · और देखें »

बयानख़ोंगोर प्रांत

बयानख़ोंगोर (मंगोल: Баянхонгор; अंग्रेज़ी: Bayankhongor) मंगोलिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह मंगोलिया के सबसे बड़े ऐमगों में से एक है।, Alan J.K. Sanders, Scarecrow Press, 2010, ISBN 9780810874527 .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और बयानख़ोंगोर प्रांत · और देखें »

बरून-उर्त

मंगोलिया (मंगोलियाई भाषा:Баруун-Урт) मंगोलिया का शहर है। इस जिले का मुख्यालय सुखबातर है। इस शहर का कुल क्षेत्रफल 15,133 वर्ग किलोमीटर है। इस शहर की जनसंख्या 12,300 (गणना वर्ष २००६ अनुसार) है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और बरून-उर्त · और देखें »

बुल्गन प्रांत

बुल्गन (मंगोल: Булган; अंग्रेज़ी: Bulgan) मंगोलिया के उत्तर में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। इस प्रांत की राजधानी का नाम भी बुल्गन शहर ही है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और बुल्गन प्रांत · और देखें »

मन्दालगोवी

मंगोलिया (मंगोलियाई भाषा:Мандалговь) मंगोलिया का शहर है। इस जिले का मुख्यालय दुन्दगोवी है। इस शहर का कुल क्षेत्रफल 14,517 वर्ग किलोमीटर है। इस शहर की जनसंख्या 10,506 (2005) (गणना वर्ष २००६ अनुसार) है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और मन्दालगोवी · और देखें »

मंगोलिया

मंगोलिया (मंगोलियन: Монгол улс) पूर्व और मध्य एशिया में एक भूमि से घिरा (लेंडलॉक) देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रूस, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी में चीन से मिलती हैं। हालांकि, मंगोलिया की सीमा कज़ाख़िस्तान से नहीं मिलती, लेकिन इसकी सबसे पश्चिमी छोर कज़ाख़िस्तान के पूर्वी सिरे से केवल 24 मील (38 किमी) दूर है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर उलान बाटोर है, जहां देश की लगभग 38% जनसंख्या निवास करती है। मंगोलिया में संसदीय गणतंत्र है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और मंगोलिया · और देखें »

मंगोलिया के शहर

यह मंगोलिया में शहरों की सूची है। इस सारणी में वे शहर दिए हैं, जिनकी जनसंख्या 7,500 से अधिक है। उन शहरों के नाम साथ में मंगोलियाई भाषा में भि दिए हैं। इनकी जनसंख्या ५ जनवरी, २००० और २००६ के जनसंख्या अनुमान पर आधारित है। * - शहर proper, नालाइख, बागान्नूर, बागाखंगाई सम्मिलित नहीं। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और मंगोलिया के शहर · और देखें »

मोरोन (शहर)

मोरोन (मंगोल: Мөрөн), जो मुरुन भी कहलाता है, मंगोलिया का एक शहर है और उस देश के ख़ोव्स्गोल प्रांत की राजधानी है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और मोरोन (शहर) · और देखें »

साइन्शान्द

मंगोलिया (मंगोलियाई भाषा:Сайншанд) मंगोलिया का शहर है। इस शहर का कुल क्षेत्रफल २५,२१० वर्ग किलोमीटर है। इस शहर की जनसंख्या १७,६३१ (गणना वर्ष २००६ अनुसार) है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और साइन्शान्द · और देखें »

सुख़बातर प्रांत

सुख़बातर (मंगोल: Сүхбаатар; अंग्रेज़ी: Sükhbaatar) मंगोलिया के पूर्व में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9 .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और सुख़बातर प्रांत · और देखें »

सूखबातर (शहर)

मंगोलिया (मंगोलियाई भाषा:Сүхбаатар) मंगोलिया का शहर है। इस शहर का कुल क्षेत्रफल 22,374 वर्ग किलोमीटर है। इस शहर की जनसंख्या 19,862 (गणना वर्ष २००६ अनुसार) है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और सूखबातर (शहर) · और देखें »

सेलेंगे प्रांत

सेलेंगे (मंगोल: Сэлэнгэ; अंग्रेज़ी: Selenge) मंगोलिया के उत्तर में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। इस प्रांत की राजधानी सुख़बातर (Сүхбаатар, Sükhbaatar) शहर है। इस प्रांत का नाम इसमें बहने वाली सेलेन्गा नदी पर पड़ा है। इस प्रांत की ज़मीन इसकी बहुत से नदी-झरनों की वजह से बड़ी उपजाऊ है और यहाँ की गेंहू, सेब और अन्य पैदावार मंगोलिया-भर में जाती है। इस प्रांत के बीच में दरख़ान-ऊल​ प्रांत है जो चारों तरफ़ से सेलेंगे प्रांत से घिरा हुआ है और जिसको सन् १९९४ में सेलेंगे प्रांत से अलग किया गया था।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9,...

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और सेलेंगे प्रांत · और देखें »

ज़वख़ान प्रांत

ज़वख़ान (मंगोल: Завхан; अंग्रेज़ी: Zavkhan) मंगोलिया के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। इसका नाम ज़वख़ान नदी पर पड़ा है जो इस प्रांत और गोवी-अल्ताई प्रांत के बीच की सीमा भी है।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9 .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और ज़वख़ान प्रांत · और देखें »

ज़ूनमोद

मंगोलिया मंगोलिया का शहर है। इस शहर का कुल क्षेत्रफल 16,227 वर्ग किलोमीटर है। इस शहर की जनसंख्या 14,660 (गणना वर्ष २००६ अनुसार) है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और ज़ूनमोद · और देखें »

ख़ेन्ती प्रांत

ख़ेन्ती (मंगोल: Хэнтий; अंग्रेज़ी: Khentii) मंगोलिया के पूर्वोत्तर में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। इसका नाम प्रांत से निकलने वाले ख़ेन्ती पर्वतों पर पड़ा है। इतिहासकारों का मानना है कि प्रसिद्ध मंगोल साम्राज्य के शासक-संस्थापक चंगेज़ ख़ान की समाधी इसी प्रांत में कहीं है, हालाँकि वह आज तक किसी को मिली नहीं है।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9 .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और ख़ेन्ती प्रांत · और देखें »

ख़ोव्स्गोल प्रांत

ख़ोव्स्गोल (मंगोल: Хөвсгөл; अंग्रेज़ी: Khövsgöl) मंगोलिया के उत्तरी भाग में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। यह म्ंगोलिया का सर्वोत्तरी प्रांत है।, Alan J.K. Sanders, Scarecrow Press, 2010, ISBN 9780810874527 इस प्रांत का नाम ख़ोव्स्गोल झील पर पड़ा है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और ख़ोव्स्गोल प्रांत · और देखें »

गोवी-अल्ताई प्रांत

गोवी-अल्ताई (मंगोल: Говь-Алтай; अंग्रेज़ी: Govi-Altai) मंगोलिया के दक्षिण-पश्चिम में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। ज़वख़ान नदी इस अइमग और पड़ोस की ज़वख़ान अइमग के बीच की सीमा है।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9 इस प्रांत का नाम इसके दो बड़े भौगोलिक तथ्यों को मिलाकर रखा गया है: गोबी रेगिस्तान व अल्ताई पर्वत। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और गोवी-अल्ताई प्रांत · और देखें »

गोवीसुम्बेर प्रांत

गोवीसुम्बेर (मंगोल: Говьсүмбэр; अंग्रेज़ी: Govisümber) मंगोलिया के मध्य में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। इसका नाम गोबी रेगिस्तान और हिन्दू व बौद्ध परम्परा में महत्वपूर्ण सुमेरू पर्वत को मिलाकर बना है।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9 .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और गोवीसुम्बेर प्रांत · और देखें »

ओन्दूरखान

मंगोलिया (मंगोलियाई भाषा:Өндөрхаан) मंगोलिया का शहर है। इस शहर का कुल क्षेत्रफल 18,003 वर्ग किलोमीटर है। इस शहर की जनसंख्या 14,800 (गणना वर्ष २००६ अनुसार) है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और ओन्दूरखान · और देखें »

ओम्नोगोवी प्रांत

ओम्नोगोवी (मंगोल: Өмнөговь; अंग्रेज़ी: Ömnögovi) मंगोलिया के दक्षिण में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। यह मंगोलिया के उन तीन प्रांतों में से है जो कि गोबी रेगिस्तान का हिस्सा हैं। यह तीन दोरनोगोवी (अर्थ: पूर्वी गोबी), दुन्दगोवी (अर्थ: मध्य गोबी) और ओम्नोगोवी (अर्थ: दक्षिणी गोबी) हैं।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9 .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और ओम्नोगोवी प्रांत · और देखें »

ओरख़ोन प्रान्त

ओरख़ोन (Орхон, Orkhon) मंगोलिया का एक अइमग (प्रान्त) है। यह देश के उत्तरी भाग में स्थित है। इसकी राजधानी एरदेनेत है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और ओरख़ोन प्रान्त · और देखें »

ओवोरख़ानगई प्रांत

ओवोरख़ानगई (मंगोल: Өвөрхангай; अंग्रेज़ी: Övörkhangai) मंगोलिया के मध्य भाग में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है।, Alan J.K. Sanders, Scarecrow Press, 2010, ISBN 9780810874527 ओवोरख़ानगई में देश के कई ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण बौद्ध मठ हैं। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और ओवोरख़ानगई प्रांत · और देखें »

अरख़ानगई प्रांत

अरख़ानगई (मंगोल: Архангай; अंग्रेज़ी: Arkhangai) मंगोलिया के पश्चिम-मध्य में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2005,...

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और अरख़ानगई प्रांत · और देखें »

अर्वाईखीर

मंगोलिया (मंगोलियाई भाषा:Арвайхээр) मंगोलिया का शहर है। इस जिले का मुख्यालय ऊवूखांगाई है। इस शहर का कुल क्षेत्रफल 19,058 वर्ग किलोमीटर है। इस शहर की जनसंख्या 24,200 (गणना वर्ष २००६ अनुसार) है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और अर्वाईखीर · और देखें »

अइमग

मंगोलिया के अइमग सुख़बातर अइमग का राजचिह्न अइमग (मंगोलियाई: Аймаг, 14px) मंगोलियाई और तुर्की भाषाओँ में 'क़बीले' के लिए एक शब्द होता है। आधुनिक मंगोलिया और चीन के कुछ हिस्सों में यह 'प्रान्त' के लिए भी एक शब्द है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और अइमग · और देखें »

उलान बतोर

उलान बतोर का विहंगम दृश्य, २००९ में उलान बतोर या उलान बातार (Ulan Bator) मंगोलिया का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। यह शहर किसी राज्य या प्रान्त का हिस्सा ना हो कर एक स्वतंत्र नगरपालिका है। उलान बतोर उत्तरी-मध्य मंगोलिया में एक घाटी में तूल नदी के किनारे स्थित है। यह देश का आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक केंद्र है। यह मंगोलिया के सड़क जाल का केंद्र है और पार-साइबेरियाई रेलमार्ग एवं चीनी रेल प्रणाली से भी जुड़ा है। इस शहर की स्थापना १६३९ में बौद्ध मठ केन्द्र के रूप में हुई और १७७८ में यह अपने वर्तमान स्थान पर स्थापित हो गया। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और उलान बतोर · और देखें »

उलानगोम

उलानगोम (मंगोल: Улаангом) मंगोलिया का एक शहर है। यह उव्स प्रांत की राजधानी है। यह उव्स झील के दक्षिण-पश्चिमी छोर से २६ किमी दूर और ख़रख़िरा पर्वत के पास स्थित है। यह रूस की सीमा के बहुत समीप है। उलानगोम की पूरी विद्युत रूस से आती है और उस देश के तूवा गणतंत्र का यहाँ एक दूतावास है, जबकि उव्स प्रांत का भी तूवा की राजधानी किज़िल में एक दफ़्तर स्थित है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और उलानगोम · और देखें »

उलियास्ताइ

मंगोलिया (मंगोलियाई भाषा:Улиастай) मंगोलिया का शहर है। इस शहर का कुल क्षेत्रफल 24,276 वर्ग किलोमीटर है। इस शहर की जनसंख्या 16,300 (गणना वर्ष २००६ अनुसार) है। .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और उलियास्ताइ · और देखें »

उव्स प्रांत

उव्स (मंगोल: Увс; अंग्रेज़ी: Uvs) मंगोलिया के पश्चिमोत्तर में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। इस प्रांत की राजधानी उलानगोम (Улаангом, Ulaangom) शहर है। उव्स प्रांत का नाम मंगोलिया की सबसे बड़ी झील, उव्स झील, पर रखा गया है जो इस राज्य में आती है। इस प्रांत की उत्तरी सीमा रूस से लगती है और इसका क्षेत्र स्तेपी घासभूमि, गोबी रेगिस्तान और पर्वतीय क्षेत्र का मिश्रण है।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9 .

नई!!: मंगोलिया के प्रांत और उव्स प्रांत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मंगोलिया के प्रान्त, मंगोलियाई अइमग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »