लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मंगल टोही परिक्रमा यान

सूची मंगल टोही परिक्रमा यान

मंगल टोही परिक्रमा यान मंगल टोही परिक्रमा यान (Mars Reconnaissance Orbiter (MRO)), नासा का एक बहुउद्देशीय अंतरिक्ष यान है जिसे कक्षा से मंगल के अन्वेषण और टोह के लिए रचा गया है। जैसे ही MRO ने कक्षा में प्रवेश किया यह, कक्षा में के या ग्रह पर के, पांच अन्य अंतरिक्ष यानों से जुड़ गया: मार्स ग्लोबल सर्वेयर, मार्स ओडिसी, मार्स एक्सप्रेस और दो ​​मार्स एक्सप्लोरेशन रोवर, यह मंगल के आसपास के क्षेत्र में सबसे अधिक अंतरिक्ष यान परिचालन के लिए एक कीर्तिमान है। इस ७२० मिलियन अमरीकी डॉलर के अंतरिक्ष यान को जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी के पर्यवेक्षण के अधीन लॉकहीड मार्टिन द्वारा बनाया गया था। यह १२ अगस्त २००५ को प्रक्षेपित किया गया और १० मार्च २००६ को इसने मंगल की कक्षा प्राप्त की। नवंबर २००६ में, पांच महीने की हवाई कलाबाजियों के बाद, इसने अपनी अंतिम विज्ञान कक्षा में प्रवेश किया और अपना प्राथमिक विज्ञान चरण शुरू किया। .

5 संबंधों: नासा, मार्स एक्सप्रेस, मार्स ग्लोबल सर्वेयर, मार्स ओडिसी, मंगल ग्रह के मिशन की सूची

नासा

नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (हिन्दी अनुवाद:राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन; National Aeronautics and Space Administration) या जिसे संक्षेप में नासा (NASA) कहते हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए जिम्मेदार है। फ़रवरी 2006 से नासा का लक्ष्य वाक्य "भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण, वैज्ञानिक खोज और एरोनॉटिक्स संशोधन को बढ़ाना" है। 14 सितंबर 2011 में नासा ने घोषणा की कि उन्होंने एक नए स्पेस लॉन्च सिस्टम के डिज़ाइन का चुनाव किया है जिसके चलते संस्था के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में और दूर तक सफर करने में सक्षम होंगे और अमेरिका द्वारा मानव अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नया कदम साबित होंगे। नासा का गठन नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के अंतर्गत 19 जुलाई 1948 में इसके पूर्वाधिकारी संस्था नैशनल एडवाइज़री कमिटी फॉर एरोनॉटिक्स (एनसीए) के स्थान पर किया गया था। इस संस्था ने 1 अक्टूबर 1948 से कार्य करना शुरू किया। तब से आज तक अमेरिकी अंतरिक्ष अन्वेषण के सारे कार्यक्रम नासा द्वारा संचालित किए गए हैं जिनमे अपोलो चन्द्रमा अभियान, स्कायलैब अंतरिक्ष स्टेशन और बाद में अंतरिक्ष शटल शामिल है। वर्तमान में नासा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को समर्थन दे रही है और ओरायन बहु-उपयोगी कर्मीदल वाहन व व्यापारिक कर्मीदल वाहन के निर्माण व विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। संस्था लॉन्च सेवा कार्यक्रम (एलएसपी) के लिए भी जिम्मेदार है जो लॉन्च कार्यों व नासा के मानवरहित लॉन्चों कि उलटी गिनती पर ध्यान रखता है। .

नई!!: मंगल टोही परिक्रमा यान और नासा · और देखें »

मार्स एक्सप्रेस

मार्स एक्सप्रेस (Mars Express), एक अंतरिक्ष अन्वेषण अभियान है जिसे यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसा) के द्वारा संचालित किया जा रहा है। यह अभियान मंगल का अन्वेषण कर रहा है और इस एजेंसी द्वारा प्रयासरत पहला ग्रहीय अभियान है। "एक्सप्रेस" मूल रूप से गति और दक्षता को निर्दिष्ट करता है जिसके अनुसार अंतरिक्ष यान की रचना की गई और बनाया गया। बहरहाल "एक्सप्रेस" अंतरिक्ष यान की अपेक्षाकृत छोटी ग्रहीय यात्रा का भी वर्णन करता है, नतीजतन इसका प्रक्षेपण तब हुआ जब पृथ्वी और मंगल की कक्षा ने अपने को इतना करीब ला दिया, जितना वें लगभग ६०,००० वर्षों में हुई थी। .

नई!!: मंगल टोही परिक्रमा यान और मार्स एक्सप्रेस · और देखें »

मार्स ग्लोबल सर्वेयर

श्रेणी:खगोलशास्त्र श्रेणी:मंगल ग्रह.

नई!!: मंगल टोही परिक्रमा यान और मार्स ग्लोबल सर्वेयर · और देखें »

मार्स ओडिसी

मार्स ओडिसी या २००१ मार्स ओडिसी (2001 Mars Odyssey) मंगल ग्रह की परिक्रमा करने वाला एक रोबोटिक अंतरिक्ष यान है। इस परियोजना को नासा द्वारा विकसित किया गया था। .

नई!!: मंगल टोही परिक्रमा यान और मार्स ओडिसी · और देखें »

मंगल ग्रह के मिशन की सूची

| सोवियत संघ | आर्बिटर | | Failed to orbit | Proton-K/D |- | मैरीनर 7 | 27 March 1969 | नासासंयुक्त राज्य अमेरिका | फ्लाइब्य | | | Atlas SLV-3C Centaur-D |- | 2M No.522 | 2 April 1969 | सोवियत संघ | आर्बिटर | | Failed to orbit | Proton-K/D |- | मैरीनर 8 | 9 May 1971 | नासासंयुक्त राज्य अमेरिका | आर्बिटर | | Failed to orbit | Atlas SLV-3C Centaur-D |- | Kosmos 419(3MS No.170) | 10 May 1971 | सोवियत संघ | आर्बिटर | | Never left LEO; upper stage burn timer set incorrectly | Proton-K/D |- | मैरीनर 9 | 30 May 1971 | नासासंयुक्त राज्य अमेरिका | आर्बिटर | | Entered orbit on 14 November 1971, deactivated 516 days after entering orbit | Atlas SLV-3C Centaur-D |- | मंगल 2(4M No.171) | 19 May 1971 | सोवियत संघ | आर्बिटर | | Entered orbit 27 November 1971, operated for 362 orbits.

नई!!: मंगल टोही परिक्रमा यान और मंगल ग्रह के मिशन की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मंगल रिकानेंस ऑर्बिटर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »