लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मंगतराम जोशी 'मंगल'

सूची मंगतराम जोशी 'मंगल'

मंगतराम जोशी 'मंगल' (1910-1944) जन्म सैंधार, बहु खंड गढवाल। उन्होंने हिंदी में काव्यरचना की। इनकी विविध कविताओं का संग्रह 'पोप पर तोप' और 'मधु' उनके जीवन काल में और 'जंगल' उनकी मृत्यु के बाद प्रकाशित हुआ है। उनकी कविताएँ बहुत समय तक कर्मभूमि, चाँद, माधुरी, विशाल भारत ओर सरस्वती में प्रकाशित होती रहीं। श्रेणी:हिन्दी साहित्यकार.

6 संबंधों: चाँद (पत्रिका), माधुरी, सरस्वती, हिन्दी, विशाल भारत, कर्मभूमि

चाँद (पत्रिका)

चाँद एक प्रसिद्ध हिन्दी पत्रिका थी जिसका प्रकाशन सन १९२३ में इलाहाबाद से हुआ। इसके संपादक नंद गोपाल सिंह सहगल, महादेवी वर्मा, नन्द किशोर तिवारी रहे। कुछ दिनों तक इसका संपादन मुंशी नवजादिक लाल ने किया था। इस पत्रिका में नारी जीवन से सम्बंधित चर्चा अधिक रहती थी। ‘चाँद’ का मारवाणी अंक अपने समय में बहुचर्चित रहा। साहित्यिक होते हुए भी इस में समाज सुधार की प्रवृत्ति बलवती रही। इसका एक विशेषांक ‘फाँसी’ नाम से भी (१८२८ ई०) में प्रकाशित हुआ था जो अनेक देशभक्तों के लिये प्रेरणा का स्रोत बना। .

नई!!: मंगतराम जोशी 'मंगल' और चाँद (पत्रिका) · और देखें »

माधुरी

माधुरी से इनमें से किसी का उल्लेख होता है:-.

नई!!: मंगतराम जोशी 'मंगल' और माधुरी · और देखें »

सरस्वती

कोई विवरण नहीं।

नई!!: मंगतराम जोशी 'मंगल' और सरस्वती · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: मंगतराम जोशी 'मंगल' और हिन्दी · और देखें »

विशाल भारत

विशाल भारत एक प्रसिद्ध हिन्दी पत्र था जिसका प्रकाशन सन 1928 ई. में कोलकाता से आरम्भ हुआ। इसके संस्थापक रामानन्द चट्टोपाध्याय थे। बनारसीदास चतुर्वेदी इसके प्रथम सम्पादक बने जो सन 1928 से 1937 ई. तक इसका सम्पादन कार्य करते रहे। ‘विशाल भारत’ को उसका वास्तविक रूपाकार बनारसीदास चतुर्वेदी ने ही प्रदान किया था। चतुर्वेदी जी के बाद सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय', मोहनसिंह सेंगर तथा श्रीराम शर्मा इसका सम्पादन कार्य करते रहे। अपने समय में सरस्वती (पत्रिका) बाद यह पत्र सबसे अधिक ख्याति प्राप्त पत्र रहा। प्रवासी भारतीयों के प्रसंग में जो आंदोलन प्रारम्भ हुआ था, उसका प्रमुख माध्यम 'विशाल भारत' ही था। इसी पत्र में प्रथम बार जनपदीय साहित्य की ओर ध्यान दिया गया था। संस्मरण और पत्र संग्रह की दृष्टि से भी इस पत्र का बहुत अधिक महत्त्व है। इसके कई विशिष्ट अंक निकले थे, जैसे- 'रवींद्र अंक', 'एंड्रूज़ अंक', 'पद्मसिंह शर्मा अंक', 'कला अंक' और 'राष्ट्रीय अंक' आदि। इसके लेखकों में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, हजारीप्रसाद द्विवेदी, रामानन्द चट्टोपाध्याय, कालिदास नाग आदि प्रमुख थे। सामग्री चयन और कलात्मक मुद्रण, दोनों ही दृष्टियों से 'विशाल भारत' के प्रारम्भिक स्वरूप में हिन्दी पत्रकारिता के श्रेष्ठतम रूप का दर्शन होता है। .

नई!!: मंगतराम जोशी 'मंगल' और विशाल भारत · और देखें »

कर्मभूमि

कर्मभूमि प्रेमचन्द का राजनीतिक उपन्यास है जो पहली बार १९३२ में प्रकाशित हुआ। आज कई प्रकाशकों द्वारा इसके कई संस्करण निकल चुके हैं। इस उपन्यास में विभिन्न राजनीतिक समस्याओं को कुछ परिवारों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। ये परिवार यद्यपि अपनी पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तथापि तत्कालीन राजनीतिक आन्दोलन में भाग ले रहे हैं। .

नई!!: मंगतराम जोशी 'मंगल' और कर्मभूमि · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »