लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भोपाल ज़िला

सूची भोपाल ज़िला

भोपाल भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय भोपाल है जो राज्य की राजधानी भी है। भोपाल जिले के उत्तर में गुना जिला, उत्तर-पूर्भ में विदिशा जिला, पूरब व दक्षिण-पूर्व में रायसेन जिला, दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम में सिहोर जिला तथा उत्तर-पश्चिम में राजगढ़ जिला स्थित है। भोपाल शहर जिले के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह जिला भोपाल मण्डल के अन्दर आता है। क्षेत्रफल - २,७२२ वर्ग किमी॰ जनसंख्या - १८,३६,७८४ (2001 जनगणना) साक्षरता - ६३% एस.

9 संबंधों: भोपाल, भोपाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, मध्य प्रदेश, रायसेन ज़िला, राजगढ़ ज़िला, सीहोर ज़िला, ज़िला, विदिशा ज़िला, गुना ज़िला

भोपाल

भोपाल भारत देश में मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है और भोपाल ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। भोपाल को झीलों की नगरी भी कहा जाता है,क्योंकि यहाँ कई छोटे-बड़े ताल हैं। यह शहर अचानक सुर्ख़ियों में तब आ गया जब १९८४ में अमरीकी कंपनी, यूनियन कार्बाइड से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव से लगभग बीस हजार लोग मारे गये थे। भोपाल गैस कांड का कुप्रभाव आज तक वायु प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, जल प्रदूषण के अलावा जैविक विकलांगता एवं अन्य रूपों में आज भी जारी है। इस वजह से भोपाल शहर कई आंदोलनों का केंद्र है। भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) का एक कारखाना है। हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने अपना दूसरा 'मास्टर कंट्रोल फ़ैसिलटी' स्थापित की है। भोपाल में ही भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भी है जो भारत में वन प्रबंधन का एकमात्र संस्थान है। साथ ही भोपाल उन छह नगरों में से एक है जिनमे २००३ में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया था तथा वर्ष २०१५ से यह कार्यशील है। इसके अतिरिक्त यहाँ अनेक विश्वविद्यालय जैसे राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय,अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय,मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय,माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय,भारतीय राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय। इसके अतिरिक्त अनेक राष्ट्रीय संस्थान जैसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,भारतीय वन प्रबंधन संस्थान,भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान,राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान मानित विश्वविद्यालय भोपाल इंजीनियरिंग महाविद्यालय,गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय तथा अनेक शासकीय एवं पब्लिक स्कूल हैं। .

नई!!: भोपाल ज़िला और भोपाल · और देखें »

भोपाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

भोपाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। श्रेणी:मध्य प्रदेश के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र.

नई!!: भोपाल ज़िला और भोपाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन एवं मध्यप्रदेश के कई नगर उस से हटा कर छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है। खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीत लिया। .

नई!!: भोपाल ज़िला और मध्य प्रदेश · और देखें »

रायसेन ज़िला

रायसेन ज़िला भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। रायसेन मालवा क्षेत्र का मध्यकालीन नगर मध्यप्रदेश राज्य के ग्वालियर ज़िले की विंध्य पर्वत शृंखला की तलहटी में अवस्थित है। मध्यकाल में रायसेन सिलहारी राजपूत सरदारों का मज़बूत गढ़ था। बाबर के समय यहाँ का शासक शिलादित्य था, जो ग्वालियर के विक्रमादित्य, चित्तौड़ के राणा सांगा, चंदेरी के मेदनीराय तथा अन्य राजपूत नरेशों के साथ खानवा के युद्ध में बाबर के विरुद्ध लड़ा था। 1543 ई. में रायसेन के दुर्ग पर शेरशाह ने आक्रमण किया था। उसने इस क़िले पर अधिकार तो कर लिया किंतु इसके बाद विश्वासघात करके उसने दुर्ग की रक्षा नियुक्त उन राजपूतों को मार डाला, जिनकी रक्षा का वचन उसने पहले दिया था। इस बात से राजपूत शेरशाह के शत्रु बन गये और कालिंजर के युद्ध में उन्होंने शेरशाह का डटकर मुक़ाबला किया। रायसेन मुग़लों का एक महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक केन्द्र था। अकबर के शासनकाल में यह नगर उज्जैन के सूबे में शामिल 'सरकार' था। यहाँ बलुआ पत्थर से निर्मित क़िला है, जिसकी दीवारों पर शिकार के दृश्य अंकित है। जिले का मुख्यालय है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: भोपाल ज़िला और रायसेन ज़िला · और देखें »

राजगढ़ ज़िला

http://rajgarh.nic.in/ राजगढ़ भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है | राजगढ जिला "राजगढ (ब्यावरा)" के नाम से जाना जाता है | यह एक छोटा-सा जिला है लेकिन एक साफ-सुथरा नगर है जिसकी सुन्दरता देखते ही बनती है | राजगढ मे "नेवज" नदी निकल रही है, जिसे शास्त्रो मे "निर्विन्ध्या" कहा गया है | जिला मुख्यालय राजगढ से पाच किलोमीटर दूर प्रमुख दार्शनिक स्थल है- माँ जलपा का प्राचीन मन्दिर का | इस मन्दिर मे 'माँ जलपा' विराजमान है | मन्दिर के सामने प्रसिद्द हनुमान मन्दिर है | इसके अलावा राजगढ़ से उत्तेर दिशा में प्रसिद्द दार्शनिक स्थल "खोयारी" है, जहा भगवान शिव का मंदिर है। "खोयारी" में आपसपास जंगल और बहुत सुन्दर ताल है। इस पावन स्थल की छठा अतिसुन्दर है।मानव विकास रिपॉर्ट प्रस्तुत करने वाला पहला जिला है।यह के ब्यावरा तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग का चोराह है। जिले का मुख्यालय राजगढ़ है। क्षेत्रफल - 6,154 वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - 12,54,085 (2001 जनगणना) साक्षरता - 54.5% एस॰टी॰डी॰ कोड -07372 अक्षांश - 23deg27'12" उत्तर देशांतर -24deg17'20" पूर्व औसत वर्षा - मि॰मी॰ ब्यावरा शहर -: श्रेणी:मध्य प्रदेश के जिले.

नई!!: भोपाल ज़िला और राजगढ़ ज़िला · और देखें »

सीहोर ज़िला

सीहोर भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। यह पुराना जिला है जो कि नबाव के समय से आज तक है यह मध्यप्रदेश कि राजधानी से मात्र 39 किलोमीटर दूर स्थित है। सिहोर जिला शहीदों की भूमि रहा है। इंदौर-भोपाल हाईवे यहाँ से गुज़रता है .

नई!!: भोपाल ज़िला और सीहोर ज़िला · और देखें »

ज़िला

भारत के नागालैंड राज्य के ज़िले ज़िला (district, डिस्ट्रिक्ट​) कई देशों में पाई जाने वाली एक प्रशासनिक ईकाई होती है। ज़िलों के आकार में जगह-जगह का भारी अंतर होता है - कहीं तो कुछ गाँव जोड़कर ही ज़िला बनता है जबकि अन्य स्थानों पर विशाल भूक्षेत्र एक ही ज़िले में सम्मिलित होते हैं। भारत में हर ज़िला कई तालुकाओं, तहसीलों या प्रखण्डों को जोड़कर बनता है और कई ज़िलों को जोड़कर एक राज्य बनता है।, United Nations Human Settlements Programme, pp.

नई!!: भोपाल ज़िला और ज़िला · और देखें »

विदिशा ज़िला

विदिशा जिलाभारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय विदिशा है। यह विंध्याचल पठार पर मुख्य विंध्याचल पर्वतमाला में स्थित है, जो उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर फैला है। पठार उत्तर की ओर ढलान और यह कई नदियों से घिरा है। अधिकांश विदिशा बेतवा नदी की घाटी में स्थित है जो दक्षिण से उत्तर में बहती है। इस घाटी की सीमा पूर्व में गढ़ी-टेंडा रेंज और पश्चिम में गनीरी-राघोगढ़ रेंज द्वारा की गई है। इन दोनों श्रेणियों में मालवा पठार पर विंध्याचल की सीमाओं का हिस्सा बनता है और दक्षिण से उत्तरी तक का विस्तार होता है। .

नई!!: भोपाल ज़िला और विदिशा ज़िला · और देखें »

गुना ज़िला

गुना मध्य प्रदेश, भारत का एक जिला है ! गुना शहर जिला मुख्यालय है! जिले की जनसंख्या १६,६६,७६७ (२००१ जनगणना) है ! यह ११,०६४ वर्ग किमी का क्षेत्र है और शिवपुरी जिले के उत्तर पूर्व में अशोकनगर जिला द्वारा पूर्व में, विदिशा जिला से दक्षिणपूर्व पर, राजगढ़ जिले के दक्षिण पश्चिम में, पश्चिम और उत्तर पश्चिम झालावाड़ और बारां जिलों जो राजस्थान राज्य में है द्वारा घिरा हुआ है ! सिंध नदी जिले के पूर्वी किनारे के साथ उत्तर की ओर बहती है !गुना सिरोंज के मध्य ही आरोन नगर लगभग 33 किलोमीटर दूर है गुना से .

नई!!: भोपाल ज़िला और गुना ज़िला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

भोपाल जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »