लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भोजपुरी सिनेमा

सूची भोजपुरी सिनेमा

भोजपुरी सिनेमा का मुख्य क्षेत्र बिहार है। इसके अलावा यह सिनेमा उत्तर प्रदेश,और नेपाल में भी अपनी जगह बना चुका है। भोजपुरी की पहली फिल्म "गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो" विश्वनाथ शाहाबादी द्वारा 1961 में प्रदर्शित की गई थी। भोजपुरी सिनेमा के विकास में कुछ वर्षों से अधिक बढोत्तरी हुई है। भोजपुरी की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों में ससुरा बड़ा पैसा वाला भी गिनी जाती है। जिसमे मनोज तिवारी मुख्य भूमिका में थे। भोजपुरी फिल्म उद्योग अब 2000 करोड़ रुपये का एक उद्योग है। भोजपुरी की सभी अभिनेत्रियां सोशल मीडिया का जमकर उपयोग कर रही हैं। .

22 संबंधों: दिनेश लाल यादव, नगमा, नेपाल, पाखी हेगड़े, पवन सिंह, बिहार, मनोज तिवारी (अभिनेता), रति अग्निहोत्री, रवि किशन, रंभा (अभिनेत्री), शिल्पा शेट्टी, श्वेता तिवारी, हिन्दी, हेमा मालिनी, जया बच्चन, जूही चावला, खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, अरविंद अकेला कल्‍लू, अरुणा ईरानी, उत्तर प्रदेश

दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव एक भोजपुरी फिल्म गायक, अभिनेता और टेलीविजन प्रस्तोता हैं। वह सबसे सफल भोजपुरी कलाकारों में से हैं, जिसमें 2015 में जारी पांच बॉक्स ऑफिस की सफलताएं हैं। दिनेश लाल यादव बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। दिनेश लाल यादव गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और दिनेश लाल यादव · और देखें »

नगमा

चित्र:C:\Documents and Settings\user\Desktop\images.jpg नंदिता मोरारजी या नम्रता सदाना, जो नगमा के रूप में विख्यात हैं, नघमाநக்மா (जन्म 25 दिसम्बर 1974), बॉलीवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड की एक भारतीय अभिनेत्री हैं। 1990 के दशक में अपने चरम पर, द हिन्दू अख़बार के उद्धरणानुसार, "तमिल सिनेमा पर उनका प्रभुत्व" था। उनका जन्म क्रिसमस दिवस पर, एक मुससमान मां और हिन्दू पिता के घर हुआ। उन्होंने बॉलीवुड में अपना अभिनय कॅरिअर शुरू किया और कुछ फ़िल्मों में अभिनय किया, लेकिन दक्षिण में स्थानांतरित हो गईं, जहां उनकी मुंबई वापसी से पहले तक, उन्हें बेशुमार सफलता मिली। हालांकि कभी-कभी फ़िल्म नामावलियों में उन्हें नग़मा के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, पर उन्हें एक पुरानी अभिनेत्री न समझ लिया जाए, जिन्होंने इसी मंच नाम को अपनाया था - यह ग़लती इंटरनेट मूवी डेटाबेस वेबसाइट पर उनकी सूची में किया गया है। नगमा हिन्दी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी और अब मराठी जैसी भारतीय भाषाओं में विस्तृत रूप से काम करने के लिए उल्लेखनीय रही हैं। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और नगमा · और देखें »

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और नेपाल · और देखें »

पाखी हेगड़े

पाखी का जन्म ५ मार्च १९८५ को मुम्बई में हुआ था। पाखी ने अपने सफर की शुरुआत दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक "मैं बनूँगी मिस इंडिया" से की।पाखी भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ भी कई फिल्में कर चुकी हैं और पवन सिंह के साथ भी उनकी जोड़ी पसंद की गई।लेकिन सबसे हिट जोड़ी उनकी दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ बनी जिसे लोगों ने खूब सराहा। पाखी की चर्चित मराठी फिल्म थी सत ना गत जिसमें उन्होंने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ महेश मांजरेकर और सयाजी शिंदे भी थे। पाखी ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म गंगा देवी में बिग बी के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में वे उनकी बहू की भूमिका में थीं। पाखी शादीशुदा हैं और उनका अपने पति से तलाक हो चुका है और वे दो बच्चों की मां हैं। अपने दो बच्चो के साथ पाखी मुंबई में रहती हैं। पाखी ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम किया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ कई कई सुपरहिट फिल्मे भोजपुरी सिनेमा को दे चुकी पाखी हेगड़े अब एक नयी पारी की शुरुआत की हैं। पाखी अब फिल्म निर्माण और फायनेंस के क्षेत्र में कदम रख चुकी हैं। दिवाली के शुभ अवसर पर मुंबई में पाखी हेगड़े ने फिल्म एंड फिनान्स कंपनी की शुरुवात कर दी। पाखी की नाम पीआरके इन्वेस्टमेंट है। पाखी हेगड़े के फिल्म निर्माण और फिल्मों में फायनेंस करने से भोजपुरी फिल्मों के निर्माण को और मजबूती मिलेगी। फिल्म निर्माण के साथ ही पाखी रियल ईस्टेट का भी काम शुरू कर रही है। वो भोजपुरी के साथ साथ हिन्दी फिल्मों के निर्माण में भी अपनी भागीदारी निभायेंगी। पाखी हेगड़े कहती है कि उन्होंने कई भाषाओँ में काम किया है लेकिन उन्हें मुक्कमल पहचान सिर्फ भोजपुरी से ही मिली। इसीलिए वो चाहती है कि भोजपुरी में भी बड़ी बजट की फिल्मे बने। हालांकि अब तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि क्या पाखी प्रोड्यूसर बनने का बाद भी फिल्मो में एक्टिंग करना जारी रखेंगी या नहीं ? वैसे एक ज़माना था जब पाखी बॉक्स ऑफिस पर राज करती थी लेकिन आज कल वो भोजपुरी फिल्मो में बेहद कम नज़र आती है। श्रेणी:जीवित लोग.

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और पाखी हेगड़े · और देखें »

पवन सिंह

पवन सिंह एक भारतीय भोजपुरी पार्श्व गायक और फिल्म अभिनेता हैं। उनका जन्म आरा, बिहार, भारत में हुआ था। उन्होंने देवरा बदा सतवाला, भोजपुरीया राजा जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और पवन सिंह · और देखें »

बिहार

बिहार भारत का एक राज्य है। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है। बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ, जिसे विहार के स्थान पर इसके अपभ्रंश रूप बिहार से संबोधित किया जाता है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। प्राचीन काल के विशाल साम्राज्यों का गढ़ रहा यह प्रदेश, वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था के सबसे पिछड़े योगदाताओं में से एक बनकर रह गया है। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और बिहार · और देखें »

मनोज तिवारी (अभिनेता)

मनोज तिवारी (जन्म १ फ़रवरी १९७१) भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार, राजनेता और संगीत निर्देशक हैं। वे १६वी लोकसभा के सदस्य हैं। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और मनोज तिवारी (अभिनेता) · और देखें »

रति अग्निहोत्री

रति अग्निहोत्री (जन्म: 10 दिसंबर, 1960) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और रति अग्निहोत्री · और देखें »

रवि किशन

रवि किशन शुक्ला (जन्म 17 जुलाई 1971), प्रमुखतः रवि किशन के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं, जो हिन्दी सिनेमा और भोजपुरी सिनेमा में अभिनय का कार्य करते हैं। 2006 में, उन्होंने बिग बॉस में भाग लिया। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और रवि किशन · और देखें »

रंभा (अभिनेत्री)

विजयालक्ष्मी, जो रंभा नाम से प्रसिद्ध हैं, एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है, जिन्होंने 100 से अधिक दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने तेलुगू, तमिल, मलयालम, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और भोजपुरी भाषाओं में कई सफल फिल्में कीं। उन्होंने चिरंजीवी, रजनीकांत, सलमान खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, कमल हसन, गोविंदा आदि जैसे लोकप्रिय नायकों के साथ काम किया है। वह कलिंगर टीवी के धारावाहिक, मानदा मेइलादा में जज के रूप में भी दिखाई दी। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और रंभा (अभिनेत्री) · और देखें »

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी (तुलु: ಶಿಲ್ಪ ಶೆಟ್ಟಿ) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है। अपनी प्रथम फिल्म बाज़ीगर (१९९३) में प्रथम अभिनय से पूर्व बॉलीवुड, कॉलीवुड, तेलुगु सिनेमा और कर्नाटक सिनेमा में लगभग ४० फिल्मों में काम कर चुकी थीं। अग्रणी भूमिका के रूप में उन्होंने प्रथम समय आग (१९९४) फिल्म में कार्य किया। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और शिल्पा शेट्टी · और देखें »

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी (जन्म: 4 अक्टूबर 1980) एक भारतीय फ़िल्म और टेलिविजन अभिनेत्री हैं, इन्होने अपने अभिनय की शुरुआत "कसौटी जिंदगी की" नामक धारावाहिक से की थी, जिन्हें टेलिविजन की दुनिया में प्रेरणा के नाम से भी जाना जाता है। श्वेता तिवारी मशहूर धारावाहिक बिग बॉस के चौथे संस्करण की विजेता रह चुकीं हैं। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और श्वेता तिवारी · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और हिन्दी · और देखें »

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी हेमा मालिनी हिन्दी फ़िल्मजगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने फ़िल्म कैरियर की शुरुआत राज कपूर के साथ फ़िल्मसपनों का सौदागर से की। 1981 में इन्होंने अभिनेता धर्मेन्द्र से विवाह किया। ये अब भी फ़िल्मों में सक्रिय हैं। ये भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से राज्यसभा की सांसद चुनी गईं हैं। हेमा मालिनी वर्तमान में मथुरा (उत्तर प्रदेश) से लोकसभा की सांसद हे प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना हेमा मालिनी बालीवुड की उन गिनी, चुनी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनमें सौंदर्य और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिलता है। लगभग चार दशक के कैरियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया लेकिन कैरियर के शुरुआती दौर में उन्हें वह दिन भी देखना पड़ा था। जब एक निर्माता-निर्देशक ने उन्हें यहां तक कह दिया था कि उनमें स्टार अपील नहीं है। (ड्रीमगर्ल) हेमा मालिनी ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा ही था तब एक तमिल निर्देशक श्रीधर ने उन्हें अपनी फिल्म में काम देने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि उनमें स्टार अपील नहीं है। बाद में सत्तर के दशक में इसी निर्माता-निर्देशक ने उनकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए उन्हें लेकर 1973 में (गहरी चाल) फिल्म का निर्माण किया। हेमा मालिनी फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए 1968 तक संघर्ष करती रहीं लेकिन उन्हें काम नहीं मिला। वह साल उनके सिने कैरियर का सुनहरा वर्ष साबित हुआ जब उन्हें सुप्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और अभिनेता राजकपूर की फिल्म (सपनों का सौदागर) में पहली बार नायिका के रूप में काम करने का मौका मिला। फिल्म के प्रचार के दौरान हेमा मालिनी को। ड्रीम गर्ल.

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और हेमा मालिनी · और देखें »

जया बच्चन

जया बच्चन (जया भादुरी, विवाह पूर्व) हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और जया बच्चन · और देखें »

जूही चावला

रूह अफ़ज़ा लॉन्च २००८ में जूही चावला जूही चावला (जन्म: 13 नवंबर, 1967) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और जूही चावला · और देखें »

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव (सत्रुघन यादव) (जन्म १९८६ सिवान, बिहार) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। २०१२ में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और खेसारी लाल यादव · और देखें »

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे (जन्म 11 जनवरी 1 9 87) एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री है। उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई। उसने ज़ी टीवी पर सातवें और मायाका में अभिनय किया। वह मेरा नाम करेगी रोशन में भी दिखाई दी थी। दुबे सहारा वन फिक्शन शो प्रेत नाइट्स में थे। आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। आम्रपाली ने मुंबई के भावन कॉलेज से पढ़ाई की है। 2014 में, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव के खिलाफ निरहुआ रिक्शावाला में अग्रणी भूमिका निभाई। 2017 में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी गाने को साढ़े 10 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब पर मिले हैं। यह गाना 'राते दीया बुताके' पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का प्रमोशनल सॉन्ग है, जिसे पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया था। आम्रपाली दुबे एक भोजपुरी फिल्म के लिए करीब 7-9 लाख रुपए लेती हैं। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और आम्रपाली दुबे · और देखें »

काजल राघवानी

काजल राघवानी (English: Kajal Raghwani) एक भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री है। काजल राघवानी 16 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस बन गई थी। 16 साल की उम्र में गुजराती फिल्म में काम करने का ऑफर मिला। पहली फिल्म से ऐसा नाम मिला की एक के बाद एक 25 से अधिक गुजराती फिल्में की। काजल ने 2013 में भोजपुरी फिल्म 'सबसे बड़ा मुजरिम' से डेब्यू किया था। ये मूल रूप से महाराष्ट्र की हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ। काजल अबतक 50 से अधिक भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं। पवन सिंह और काजल राघवानी का एक डांस वीडियो 'छलकता हमरो जवनिया ए राजा' (फिल्म 'भोजपुरिया राजा') यूट्यूब पर 8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को यूट्यूब पर 8 मई 2016 को डाला गया था। काजल की फिल्म 'आशि आवारा' को होली 2018 पर रिलीज करने के लिए तैयार किया जा रहा है फिल्म 'सरकार राज' में एक गाना ‘लेहब चुम्मा एक लाख में' को पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया है। भोजपुरी की अभिनेत्री सोशल मीडिया का जमकर उपयोग कर रही हैं। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और काजल राघवानी · और देखें »

अरविंद अकेला कल्‍लू

Born in Buxer (Bihar), Arvind Akela Kallu is an Indian film actor, who, apart from acting, also enjoys singing.

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और अरविंद अकेला कल्‍लू · और देखें »

अरुणा ईरानी

अरुणा ईरानी हिन्दी फिल्मों की एक चरित्र अभिनेत्री हैं। दस साल की उम्र से आयी थी, दिलीप कुमार की फिल्म मे, कम शिक्शित होते हुए भि उन्होन्ने भार्तिय .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और अरुणा ईरानी · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: भोजपुरी सिनेमा और उत्तर प्रदेश · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

भॉलीवुड, भोजपुरी अभिनेताओं की सूची

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »