लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भाषा संसाधन के उपकरण

सूची भाषा संसाधन के उपकरण

सी++ भाषा नीचे की सारणी में प्राकृतिक भाषाओं को संसाधित करने में प्रयुक्त प्रमुख उपकरणों (कम्प्यूटर प्रोग्रामों) की जानकारी है। वस्तुतः ये औजार कम्प्यूटर लाइब्रेरियों, फ्रेमवर्क और अनुप्रयोगों के समूह हैं जो सांकेतिक (सिम्बोलिक), सांख्यिकीय प्राकृतिक भाषा और वाक का संसाधन (processing) करते हैं। प्राकृतिक भाषा संसाधक उपरण (NLP tools) प्रायः वाक्य की पहचान, टोकनीकरण (Tokenization), वाक्यांग संसूचन (POS-tagging), शैलो पार्जिंग (Shallow parsing), लेमटाइजेशन (lemmatisation), आदि कार्य करते हैं। .

6 संबंधों: पाइथन, प्राकृतिक भाषा संसाधन, सी शार्प, सी++, वाक्य और वाक्य के भेद, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय

पाइथन

पाइथन एक सामान्य उद्देश्य उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा (General Purpose and High Level Programming language) है, इस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को इस तरह से डिजाईन किया गया है ताकि इसमें लिखे गए कोड आसानी से पढ़े और समझे जा सकें। दुसरे प्रोग्रामिंग भाषाओं के विपरीत, जिनमें कोड ब्लॉक्स को दर्शाने के लिए Curly Braces() का इस्तेमाल किया जाता है, इस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में कोड ब्लॉक्स को दर्शाने के लिए white space का प्रयोग किया जाता है। इस प्रोग्रामिंग भाषा को Guido van Rossum ने 1991 में बनाया था। यह वस्तुतः एक प्रोग्रामिंग लिपि है जिसमें प्रोग्राम चलाने के लिए कोड को कंपाईल, यानि पूर्व-संयोजित करने की जरूरत नहीं है। पायथन "वाक्य रचना के साथ बहुत स्पष्ट उल्लेखनीय शक्ति" का दावा करती है। और उसके मानक पुस्तकालय बड़े और व्यापक है। इस भाषा की डिजाइन दर्शन में कूट-पठनीयता (code readability) पर जोर दिया गया है। पाइथन का दावा है कि इसका सिन्टैक्स बहुत स्पष्ट है; इसकी मानक लाइब्रेरी विशाल और सर्वसमाहित (comprehensive) है। पाइथन कई लिनक्स सिस्टमों के साथ लग्न आता है। पायथन कई प्रोग्रामिंग मानदंड, मुख्य रूप से आब्जेक्ट उन्मुखी भाषा (object oriented language), अनिवार्य प्रणाली तक ही सीमित नहीं, कार्यात्मक प्रोग्रामिंग शैली को भी समर्थन करता है। यह एक पूरी तरह गतिशील प्रकार प्रणाली और स्वत: स्मृति Scheme, Ruby, Perl and Tcl बंधन और समान सुविधाएँ। अन्य गतिशील भाषाओं की तरह, पायथन अक्सर एक स्क्रिप्टिंग भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है, लेकिन कभी कभी गैर स्क्रीप्टिंग संदर्भों की एक विस्तृत श्रृंखला में भी प्रयोग किया जाता है। तीसरे पक्ष के उपकरणों का उपयोग करना, पायथन कोड स्वसंपूर्ण निष्पादन योग्य कार्यक्रम में पैक किया जा सकता है। पायथन दुभाषियों कई ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध हैं। सी पायथन (CPython) के संदर्भ कार्यान्वयन स्वतंत्र और खुला स्रोत सॉफ्टवेयर और समुदाय आधारित विकास मॉडल है, के रूप में सभी या इसकी वैकल्पिक कार्यान्वयन की लगभग सभी करते हैं। CPython गैर लाभ अजगर सॉफ्टवेयर फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। .

नई!!: भाषा संसाधन के उपकरण और पाइथन · और देखें »

प्राकृतिक भाषा संसाधन

स्वचालित ऑनलाइन सहायक आजकल बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। प्राकृतिक भाषा संसाधन (एनएलपी) कम्प्यूटर विज्ञान, कृत्रिम बुद्धि तथा भाषा विज्ञान का एक क्षेत्र है तथा मानव (प्राकृतिक) भाषाओं और कंप्यूटर के अन्तःक्रियाओं से सम्बन्धित है। प्राकृतिक भाषा संसाधन, कम्प्यूटर के द्वारा, मानव द्वारा कही या लिखी भाषा से अर्थ निकालने का काम करता है। इसके अलावा प्राकृतिक भाषा का सृजन (लिखित या वाचित रूप में) करने के लिए भी एनएलपी प्रयुक्त होता है। .

नई!!: भाषा संसाधन के उपकरण और प्राकृतिक भाषा संसाधन · और देखें »

सी शार्प

C# (उच्चारण see sharp) एक संगणकीय प्रोग्रामन भाषा है। इसका निर्माण माइक्रोसॉफ़्ट ने किया है। C# एक Object Oriented भाषा है। इसके निर्माण समुह के मुख्य आन्द्रेस् हेसलबर्ग हैें। इसका नवीनतम वर्ज़न C# 5.0 है, जो की August 15, 2012 को प्रदर्शित हुआ। .

नई!!: भाषा संसाधन के उपकरण और सी शार्प · और देखें »

सी++

सी++ (C++; उच्चारण: सी प्लस-प्लस) एक स्थैतिक टाइप, स्वतंत्र-प्रपत्र, बहु-प्रतिमान संकलित, सामान्य प्रयोजन प्रोग्रामिंग भाषा है। यह एक मध्यस्तरीय भाषा के रूप में जानी जाती है, क्योंकि यह दोनों उच्च स्तर और निम्न स्तर की भाषा सुविधाओं का एक संयोजन है। यह जार्न स्तार्स्तप द्वारा विकसित सी भाषा की वृद्धि के रूप में बेल लेबोरेटरीज में 1979 में शुरू किया गया था। इस भाषा का मूल नाम सी विथ क्लासेस था, जिसे १९८३ में बदल कर सी++ कर दिया गया। यह एक आब्जेक्ट उन्मुखी (ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड) भाषा है। .

नई!!: भाषा संसाधन के उपकरण और सी++ · और देखें »

वाक्य और वाक्य के भेद

दो या दो से अधिक पदों के सार्थक समूह को, जिसका पूरा पूरा अर्थ निकलता है, वाक्य कहते हैं। उदाहरण के लिए 'सत्य की विजय होती है।' एक वाक्य है क्योंकि इसका पूरा पूरा अर्थ निकलता है किन्तु 'सत्य विजय होती।' वाक्य नहीं है क्योंकि इसका अर्थ नहीं निकलता है। .

नई!!: भाषा संसाधन के उपकरण और वाक्य और वाक्य के भेद · और देखें »

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (औमतौर पर केंब्रिज) इंग्लैंड के कैम्ब्रिज शहर में स्थित एक विश्वविद्यालय है। यह अंग्रेजीभाषी देशों में दूसरा सबसे पुराना और यूरोप में चौथा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। वर्तमान समय में इसके साथ 31 कॉलेज, 100 विभाग, फैकल्टीज और सिंडिकेट और 6 स्कूल संबद्ध हैं। इसमें 17000 छात्र एनरोल हैं, जिनमें 120 विभिन्न देशों के 1000 अंतरराष्ट्रीय छात्र शामिल हैं। 1209 में शहरवासियों से हुए विवाद की वजह से आक्सफोर्ड को छोड़ निकले प्रबुद्धजनों के संगठन ने इस विश्वविद्यालय की नीव रखी थी। आक्सफोर्ड और केम्ब्रिज विश्वविद्यालय को संयुक्त रूप से आक्सब्रिज कहा जाता है। बिट्रिश संस्कृति और इतिहास में घुलेमिले दोनों विश्वविद्यालय के बीच प्रतिद्वंदिता का एक लंबा इतिहास है। अकादमिक तौर पर कैंब्रिज विश्वविद्यालय की गणना दुनिया के पांच सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में की जाती है। वर्ष 2009 तक इस विश्वविद्यालय की फेरहिस्त में 85 नोबल पुरस्कार विजेता शामिल हैं। विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज.

नई!!: भाषा संसाधन के उपकरण और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »