10 संबंधों: डाक सूचक संख्या, नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, भारत सरकार, राजीव गाँधी भवन, सफदरजंग विमानक्षेत्र, वायु यातायात सेवा, विमानक्षेत्र, १ अप्रैल, १९९५।
डाक सूचक संख्या
डाक सूचक संख्या या पोस्टल इंडेक्स नंबर (लघुरूप: पिन नंबर) एक ऐसी प्रणाली है जिसके माध्यम से किसी स्थान विशेष को एक विशिष्ट सांख्यिक पहचान प्रदान की जाती है। भारत में पिन कोड में ६ अंकों की संख्या होती है और इन्हें भारतीय डाक विभाग द्वारा छांटा जाता है। पिन प्रणाली को १५ अगस्त १९७२ को आरंभ किया गया था। .
नई!!: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और डाक सूचक संख्या · और देखें »
नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार
भारत सरकार का नागर विमानन मंत्रालय नोडल प्राधिकरण है, जो देश में नागर विमानन उद्योग के लिए विकास और विनियमन के लिए राष्ट्रीय नीतियां और कार्यक्रम बनाने के लिए जिम्मेदार है। इसके कार्यों का विस्तार हवाई अड्डा सुविधाओं, हवाई यातायात सेवाओं और वायु द्वारा सवारी और माल के आवाजाही का पर्यवेक्षण भी करना है। मंत्रालय के अधीन दो अलग-अलग संगठन क्षेत्रक की निगरानी और इसको विनियमित करते हैं। वे हैं-.
नई!!: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »
नई दिल्ली
नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्योंकि यह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्ली ले जाने के आदेश दे दिए। वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या उसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है। 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी, और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए के प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है। .
नई!!: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और नई दिल्ली · और देखें »
भारत सरकार
भारत सरकार, जो आधिकारिक तौर से संघीय सरकार व आमतौर से केन्द्रीय सरकार के नाम से जाना जाता है, 29 राज्यों तथा सात केन्द्र शासित प्रदेशों के संघीय इकाई जो संयुक्त रूप से भारतीय गणराज्य कहलाता है, की नियंत्रक प्राधिकारी है। भारतीय संविधान द्वारा स्थापित भारत सरकार नई दिल्ली, दिल्ली से कार्य करती है। भारत के नागरिकों से संबंधित बुनियादी दीवानी और फौजदारी कानून जैसे नागरिक प्रक्रिया संहिता, भारतीय दंड संहिता, अपराध प्रक्रिया संहिता, आदि मुख्यतः संसद द्वारा बनाया जाता है। संघ और हरेक राज्य सरकार तीन अंगो कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका के अन्तर्गत काम करती है। संघीय और राज्य सरकारों पर लागू कानूनी प्रणाली मुख्यतः अंग्रेजी साझा और वैधानिक कानून (English Common and Statutory Law) पर आधारित है। भारत कुछ अपवादों के साथ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्याय अधिकारिता को स्वीकार करता है। स्थानीय स्तर पर पंचायती राज प्रणाली द्वारा शासन का विकेन्द्रीकरण किया गया है। भारत का संविधान भारत को एक सार्वभौमिक, समाजवादी गणराज्य की उपाधि देता है। भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है, जिसका द्विसदनात्मक संसद वेस्टमिन्स्टर शैली के संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है। इसके शासन में तीन मुख्य अंग हैं: न्यायपालिका, कार्यपालिका और व्यवस्थापिका। .
नई!!: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और भारत सरकार · और देखें »
राजीव गाँधी भवन
यह भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का निगमित मुख्यालय है। इसके साथ ही यहाँ भारत सरकार का नागर विमानन मंत्रालयभी स्थित है। .
नई!!: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और राजीव गाँधी भवन · और देखें »
सफदरजंग विमानक्षेत्र
सफ़दरजंग विमानक्षेत्र (जिसे सफ़दरजंग वायुसेना स्टेशन भी कहा जाता है) भारत की राजधानी नई दिल्ली के दक्षिणी भाग में इसी नाम से बसे क्षेत्र में बना एक विमानक्षेत्र या हवाई अड्डा है। ब्रिटिश राज के समय स्थापित यह हवाई अड्डा तब विलिंग्डन एयरफ़ील्ड के नाम से आरंभ हुआ था। १९२९ में यहां प्रचालन प्रारंभ हुआ जब यह दिल्ली का पहला एवं भारत का दूसरा हवाई अड्डा बना। साउथ एटलांटिक एयर फ़ेरी मार्ग में आने के कारण इसका भरपूर उपयोग द्वितीय विश्व युद्ध में, तथा कालांतर में भारत पाक युद्ध १९७४ में हुआ। कभी लूट्यन्स देल्ही के दक्षिणी छोर पर बसा यह हवाई अड्डा अब पूरे नयी दिल्ली शहर के लगभग बीच में आ गया है। १९६२ तक यह शहर का प्रमुख हवाई अड्डा बना रहा और दशक के अंत तक पूरा प्रचालन नये हवाई अड्डे पालम विमानक्षेत्र को स्थानांतरित हुआ। इसका प्रमुख कारण था इस विमानक्षेत्र का जेट विमान जैसे बड़े वायुयानों को उतार पाने में असमर्थता। १९२८ में यहीं दिल्ली फ़्लाइंग क्लब की स्थापना हुई। तब यहां देल्ही एवं रोशनारा नामक २ दे हैविलैण्ड मोठ यान हुआ करते थे। हवाई अड्डे पर प्रचालन २००१ तक चला, किन्तु जनवरी २००२ से सरकार ने ९/११ की घटना को देखते हुए उरक्षा की दृष्टि से इस हवाई अड्डे पर प्रचालन को पूर्ण विराम दिया। तब से यह क्लब यहां केवल वायुयान अनुरक्षण एवं मरम्मत पाठ्यक्रम चलाता है। आजकल इसका प्रयोग मात्र राष्ट्रपति एवं प्रधान मंत्री सहित अन्य वीवीआईपी हेलिकॉप्टर्स की पालम हवाई अड्डे तक की यात्राओं के लिये प्रयोग किया जाता है। १९० एकड़ के इस हवाई अड्डे के परिसर में, राजीव गाँधी भवन परिसर बना है, जहां भारतीय नागर विमानन मंत्रालय तथा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का निगमित मुख्यालय स्थापित है। .
नई!!: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और सफदरजंग विमानक्षेत्र · और देखें »
वायु यातायात सेवा
वायु यातायात सेवा में वायु मार्ग द्वारा यातायात हेतु सहायता के लिए प्रदान की जाने वाली सेवाओं को वायु यातायात सेवा कहा जाता है। इनके तीन भाग होते हैं:-.
नई!!: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और वायु यातायात सेवा · और देखें »
विमानक्षेत्र
दक्षिण कोरिया के इंचेयन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र की टर्मिनल बिल्डिंग। यह एक बडआ विमानक्षेत्र माना जाता है। मेक्सिको का मेक्सिको सिटी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र का टर्मिनल-२। यह दक्षिण अमरीका का सबसे बडआ विमानक्षेत्र है सुवर्णभूमि विमानक्षेत्र, बैंगकाक, का यात्री टर्मिनल, थाईलैंड बार्रा विमानक्षेत्र, स्कॉटलैंड विमानक्षेत्र, जो कि तटीय उड़ानपट्टी का प्रयोग रिगणित या अनुसूचित उड़ानों के लिए करता है। पारापारौमु विमानक्षेत्र, एक छोटा विमानक्षेत्र जेटब्लू एयरवेज़ का विमान चिबाओ अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, सैन्टियागो, डोमिनिकन गणराज्य में विमानक्षेत्र या हवाई अड्डा वह स्थान होता है, जहां कोई भी वायु वाहन, जैसे वायुयान (ऐरोप्लेन), हैलीकॉप्टर, इत्यादि उड़ान भरते और उतरते हैं। विमानों को यहां भंडारण भी किया जा सकता है। एक विमानक्षेत्र में कम से कम एक उड़ान पट्टी अवश्य होती है, एक हैलीपैड और टर्मिनल इमारत भी होती हैं। इनके अलावा हैंगर भी हो सकते हैं। .
नई!!: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और विमानक्षेत्र · और देखें »
१ अप्रैल
1 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 91वाँ (लीप वर्ष मे 92वाँ) दिन है। साल में अभी और 274 दिन बाकी हैं। .
नई!!: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और १ अप्रैल · और देखें »
१९९५
1995 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .
नई!!: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और १९९५ · और देखें »