लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारतीय रक्षा लेखा सेवा

सूची भारतीय रक्षा लेखा सेवा

| title .

5 संबंधों: देश, भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय (भारत), रक्षा लेखा महानियंत्रक, सुनील कुमार कोहली

देश

एक देश किसी भी जगह या स्थान है जिधर लोग साथ-साथ रहते है, और जहाँ सरकार होती है। संप्रभु राज्य एक प्रकार का देश है। संयुक्त राष्ट्र १९३ देशों को मानती है। .

नई!!: भारतीय रक्षा लेखा सेवा और देश · और देखें »

भारत सरकार

भारत सरकार, जो आधिकारिक तौर से संघीय सरकार व आमतौर से केन्द्रीय सरकार के नाम से जाना जाता है, 29 राज्यों तथा सात केन्द्र शासित प्रदेशों के संघीय इकाई जो संयुक्त रूप से भारतीय गणराज्य कहलाता है, की नियंत्रक प्राधिकारी है। भारतीय संविधान द्वारा स्थापित भारत सरकार नई दिल्ली, दिल्ली से कार्य करती है। भारत के नागरिकों से संबंधित बुनियादी दीवानी और फौजदारी कानून जैसे नागरिक प्रक्रिया संहिता, भारतीय दंड संहिता, अपराध प्रक्रिया संहिता, आदि मुख्यतः संसद द्वारा बनाया जाता है। संघ और हरेक राज्य सरकार तीन अंगो कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका के अन्तर्गत काम करती है। संघीय और राज्य सरकारों पर लागू कानूनी प्रणाली मुख्यतः अंग्रेजी साझा और वैधानिक कानून (English Common and Statutory Law) पर आधारित है। भारत कुछ अपवादों के साथ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्याय अधिकारिता को स्वीकार करता है। स्थानीय स्तर पर पंचायती राज प्रणाली द्वारा शासन का विकेन्द्रीकरण किया गया है। भारत का संविधान भारत को एक सार्वभौमिक, समाजवादी गणराज्य की उपाधि देता है। भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है, जिसका द्विसदनात्मक संसद वेस्टमिन्स्टर शैली के संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है। इसके शासन में तीन मुख्य अंग हैं: न्यायपालिका, कार्यपालिका और व्यवस्थापिका। .

नई!!: भारतीय रक्षा लेखा सेवा और भारत सरकार · और देखें »

रक्षा मंत्रालय (भारत)

रक्षा मंत्रालय का प्रमुख कार्य है रक्षा और सुरक्षा संबंधी मामलों पर नीति निर्देश बनाना और उनके कार्यान्वयन के लिए उन्हें सुरक्षा बलों के मुख्यालयों, अंतर सेना संगठनों, रक्षा उत्पाद प्रतिष्ठानों और अनुसंधान व विकास संगठनों तक पहुंचाना। सरकार के नीति निर्देशों को प्रभावी ढंग से तथा आवंटित संसाधनों को ध्यान में रखकर उन्हें कार्यान्वित करना भी उसका काम है। रक्षा मंत्रालय चार विभागों का मिला जुला रूप है। इसमें रक्षा विभाग (डीओडी), रक्षा उत्पाद विभाग (डीडीपी), रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीडीआर एंड डी) और पूर्व सैनिकों के कल्याण और वित्त प्रभाग के विभाग शामिल हैं। .

नई!!: भारतीय रक्षा लेखा सेवा और रक्षा मंत्रालय (भारत) · और देखें »

रक्षा लेखा महानियंत्रक

रक्षा लेखा महानियंत्रक (Controller General of Dfence Accounts) भारत के रक्षा लेखा विभाग का नेतृत्व वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवा) के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करते हैं। रक्षा लेखा विभाग के प्रमुख कार्य भारतीय सशस्त्र बलों (जिनमें तीनो सेनाएं शामिल हैं) से संबंधित सभी प्रकार के भुगतानों पर निगरानी करना, खातों का लेखा जोखा रखना और जांच करना है। इनमें आपूर्ति और सेवाओं के बिल और निर्माण / मरम्मत कार्यों, वेतन और भत्तों के विविध शुल्क, पेंशन, आदि के बिल शामिल हैं। .

नई!!: भारतीय रक्षा लेखा सेवा और रक्षा लेखा महानियंत्रक · और देखें »

सुनील कुमार कोहली

सुनील कुमार कोहली (एस.के. कोहली) (जन्म 17 अगस्त 1958) भारतीय रक्षा लेखा सेवा के १९८१ कैडर एक वरिष्ठ अधिकारी हैं जो वर्तमान में रक्षा सेवाओं के वित्तीय सलाहकार (एफएडीएस) / वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवा) हैं। श्री कोहली भारत गणराज्य के रक्षा मंत्रालय के ४६वें रक्षा  लेखा महानियंत्रक थे। इससे पहले उन्होंने जल संसाधन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने रक्षा रणनीतिक अध्ययन पर राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली से डिग्री ली है। .

नई!!: भारतीय रक्षा लेखा सेवा और सुनील कुमार कोहली · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »