लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आईएनएस राजपूत

सूची आईएनएस राजपूत

आईएनएस राजपूत (INS Rajput) भारतीय नौसेना के प्रारंभिक ध्वंसक पोतों में से एक है जिसका पहचान क्रमांक डी-५१ (D-51) है। एक निर्देशित-मिसाइल विध्वंसक है और भारतीय नौसेना के राजपूत श्रेणी के विध्वंसक बेड़े का प्रमुख पोत है। यह 30 सितंबर 1980 को कमीशन की गई थी। कमोडोर (बाद में वाइस एडमिरल) गुलाब मोहनलाल हीरानंदानी इसके पहले कमांडिंग ऑफिसर थे। आईएनएस राजपूत ने ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के लिए एक परीक्षण मंच के रूप में कार्य किया। दो पी-20 एम ने एकल लांचर (पोर्ट और स्टारबोर्ड) को दो बॉक्सिंग लांचरों से बदल दिया गया था, प्रत्येक में दो ब्रह्मोस सेल थे। पृथ्वी-३ मिसाइल के एक नए संस्करण का मार्च 2007 में राजपूत से परीक्षण किया गया था। यह भूमि के लक्ष्यों पर हमला करने के साथ टास्कफोर्स या वाहक एस्कॉर्ट के रूप में एन्टी-विमान और एंटी-पनडुब्बी मिसाइल लॉन्च करने में सक्षम है। राजपूत ने 2005 में एक सफल परीक्षण के दौरान धनुष बैलिस्टिक मिसाइल को ट्रैक किया। .

8 संबंधों: ऐरोस्पैटियल अलौटे III, पृथ्वी प्रक्षेपास्त्र, ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र, भारतीय नौसेना, राजपूत, राजपूत श्रेणी के विनाशक पोत, १९८०, ३० सितम्बर

ऐरोस्पैटियल अलौटे III

ऐरोस्पैटियल अलौटे III (Aérospatiale Alouette III) एक फ्रांसीसी हैलिकॉप्टर है। इसे भारतीय सेना में चेतक के नाम से जाना जाता है। इस हेलिकॉप्टर का पहला वर्ज़न 28 फरवरी सन् 1959 को उड़ाया गया। .

नई!!: आईएनएस राजपूत और ऐरोस्पैटियल अलौटे III · और देखें »

पृथ्वी प्रक्षेपास्त्र

पृथ्वी प्रक्षेपास्त्र भारत द्वारा स्वदेशीय निर्मित, ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है। श्रेणी:हथियार श्रेणी:भारत के प्रक्षेपास्त्र.

नई!!: आईएनएस राजपूत और पृथ्वी प्रक्षेपास्त्र · और देखें »

ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र

'''ब्रह्मोस''' विश्व की सबसे तीव्रगामी मिसाइल है। ब्रह्मोस एक कम दूरी की रैमजेट, सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल है। इसे पनडुब्बी से, पानी के जहाज से, विमान से या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। रूस की एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया (NPO Mashinostroeyenia) तथा भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने संयुक्त रूप से इसका विकास किया है। यह रूस की पी-800 ओंकिस क्रूज मिसाइल की प्रौद्योगिकी पर आधारित है। ब्रह्मोस के समुद्री तथा थल संस्करणों का पहले ही सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है तथा भारतीय सेना एवं नौसेना को सौंपा जा चुका है। ब्रह्मोस भारत और रूस के द्वारा विकसित की गई अब तक की सबसे आधुनिक प्रक्षेपास्त्र प्रणाली है और इसने भारत को मिसाइल तकनीक में अग्रणी देश बना दिया है। .

नई!!: आईएनएस राजपूत और ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र · और देखें »

भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना(Indian Navy) भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है जो कि ५६०० वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास के साथ न केवल भारतीय सामुद्रिक सीमाओं अपितु भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की भी रक्षक है। ५५,००० नौसेनिकों से लैस यह विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी नौसेना भारतीय सीमा की सुरक्षा को प्रमुखता से निभाते हुए विश्व के अन्य प्रमुख मित्र राष्ट्रों के साथ सैन्य अभ्यास में भी सम्मिलित होती है। पिछले कुछ वर्षों से लागातार आधुनिकीकरण के अपने प्रयास से यह विश्व की एक प्रमुख शक्ति बनने की भारत की महत्त्वाकांक्षा को सफल बनाने की दिशा में है। जून २०१६ से एडमिरल सुनील लांबा भारत के नौसेनाध्यक्ष हैं। .

नई!!: आईएनएस राजपूत और भारतीय नौसेना · और देखें »

राजपूत

राजपूत उत्तर भारत का एक क्षत्रिय कुल माना जाता है।जो कि राजपुत्र का अपभ्रंश है। राजस्थान को ब्रिटिशकाल मे राजपूताना भी कहा गया है। पुराने समय में आर्य जाति में केवल चार वर्णों की व्यवस्था थी। राजपूत काल में प्राचीन वर्ण व्यवस्था समाप्त हो गयी थी तथा वर्ण के स्थान पर कई जातियाँ व उप जातियाँ बन गईं थीं। कवि चंदबरदाई के कथनानुसार राजपूतों की 36 जातियाँ थी। उस समय में क्षत्रिय वर्ण के अंतर्गत सूर्यवंश और चंद्रवंश के राजघरानों का बहुत विस्तार हुआ। .

नई!!: आईएनएस राजपूत और राजपूत · और देखें »

राजपूत श्रेणी के विनाशक पोत

भारतीय युद्ध पोत रणविजय भारतीय नौसेना के राजपूत श्रेणी के विनाशक पोत रूसी विनाशक पोत काशीन के आधुनिक वंशज हैं। यह श्रेणी भारतीय नौसेना की वह पहली विनाशक पोतो के श्रेणी है जिसे ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र से लेस किया गया हैं। .

नई!!: आईएनएस राजपूत और राजपूत श्रेणी के विनाशक पोत · और देखें »

१९८०

अभिनेत्री नेहा धुपिया १९८० ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: आईएनएस राजपूत और १९८० · और देखें »

३० सितम्बर

30 सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 273वॉ (लीप वर्ष मे 274 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 92 दिन बाकी है। .

नई!!: आईएनएस राजपूत और ३० सितम्बर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

भारतीय युद्ध पोत राजपूत, आईएनएस राजपूत (डी51)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »