लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारतीय भाषा सम्मेलन

सूची भारतीय भाषा सम्मेलन

सन् २००२ में भारत के तत्कालीन उपप्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवानी '''भारतीय भाषा सम्मेलन''' के प्रतिनिधि-मण्डल से वार्तारत भारतीय भाषा सम्मेलन एक संगठन है जो भारतीय भाषाओं के हितों की रक्षा करते हुए उनका समुचित विकास सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करता है। यह भारत में प्राथमिक शिक्षा में अंग्रेजी को अनिवार्य बनाने का विरोध करता है। साथ ही यह विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी सेवाओं के लिये अंग्रेजी की अनिवार्यता का भी विरोध करता है। इस समय (सन २००८) श्री वेद प्रताप वैदिक इसके अध्यक्ष हैं। प्रसिद्ध उद्योगपति श्री एल एन झुनझुनवाला भी इसके सदस्य हैं। श्रेणी:भाषा श्रेणी:संगठन.

1 संबंध: वेद प्रताप वैदिक

वेद प्रताप वैदिक

डॉ॰ वेद प्रताप वैदिक (जन्म: 30 दिसम्बर 1944, इंदौर, मध्य प्रदेश) भारतवर्ष के वरिष्ठ पत्रकार, राजनैतिक विश्लेषक, पटु वक्ता एवं हिन्दी प्रेमी हैं। हिन्दी को भारत और विश्व मंच पर स्थापित करने की दिशा में सदा प्रयत्नशील रहते हैं। भाषा के सवाल पर स्वामी दयानन्द सरस्वती, महात्मा गांधी और डॉ॰ राममनोहर लोहिया की परम्परा को आगे बढ़ाने वालों में डॉ॰ वैदिक का नाम अग्रणी है। वैदिक जी अनेक भारतीय व विदेशी शोध-संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में ‘विजिटिंग प्रोफेसर’ रहे हैं। भारतीय विदेश नीति के चिन्तन और संचालन में उनकी भूमिका उल्लेखनीय है। अपने पूरे जीवन काल में उन्होंने लगभग 80 देशों की यात्रायें की हैं। अंग्रेजी पत्रकारिता के मुकाबले हिन्दी में बेहतर पत्रकारिता का युग आरम्भ करने वालों में डॉ॰ वैदिक का नाम अग्रणी है। उन्होंने सन् 1958 से ही पत्रकारिता प्रारम्भ कर दी थी। नवभारत टाइम्स में पहले सह सम्पादक, बाद में विचार विभाग के सम्पादक भी रहे। उन्होंने हिन्दी समाचार एजेन्सी भाषा के संस्थापक सम्पादक के रूप में एक दशक तक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया में काम किया। सम्प्रति भारतीय भाषा सम्मेलन के अध्यक्ष तथा नेटजाल डाट काम के सम्पादकीय निदेशक हैं। .

नई!!: भारतीय भाषा सम्मेलन और वेद प्रताप वैदिक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

भरतीय भाषा सम्मेलन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »