लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008

सूची भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008

भारतीय क्रिकेट टीम ने 23 जुलाई से 29 अगस्त तक श्रीलंका का दौरा किया। .

23 संबंधों: डकवर्थ लुईस नियम, नाबाद, नुवन कुलसेकरा, भारतीय क्रिकेट टीम, महेला जयवर्धने, महेंद्र सिंह धोनी, मुथैया मुरलीधरन, मुनाफ पटेल, युवराज सिंह, राहुल द्रविड़, श्रीलंका, सनथ जयसूर्या, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, विराट कोहली, वी वी एस लक्ष्मण, वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, इशांत शर्मा, कुमार संगाकारा, कोलंबो, अनिल कुंबले

डकवर्थ लुईस नियम

डकवर्थ लुईस नियम क्रिकेट के सीमित मैच के दौरान किसी प्रकार की प्रतिकूल भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य स्थितियों में अपनाया जाने वाला नियम है, ताकि मैच अपने निर्णय तक पहुँच सके। यह नियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। इस नियम के तहत घटाए गए ओवरों में नए लक्ष्य निर्धारित किये जाते हैं। इस लक्ष्य निर्धारण विधि को एक ख़ास सांख्यिकीय सारणी की मदद से निकाला जाता है जिसका संशोधन समय-समय पर होता रहता है। इस नियम का विकास इंग्लैंड के दो सांख्यिकी के विद्वान फ्रैंक डकवर्थ और टौनी लुईस ने किया था। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और डकवर्थ लुईस नियम · और देखें »

नाबाद

क्रिकेट में एक बल्लेबाज नाबाद (not out) कहलाता है यदि वह पारी की समाप्ति तक बल्लेबाज़ी करता है। श्रेणी:क्रिकेट शब्दावली.

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और नाबाद · और देखें »

नुवन कुलसेकरा

नुवन कुलसेकरा श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और नुवन कुलसेकरा · और देखें »

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा संचालित भारतीय क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय टीम दो बार क्रिकेट विश्वकप (१९८३ और २०११) अपने नाम कर चुकी है। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री हैं। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और भारतीय क्रिकेट टीम · और देखें »

महेला जयवर्धने

महेला जयवर्धने श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और महेला जयवर्धने · और देखें »

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी (एम एस धोनी भी) झारखंड, रांची के एक राजपूत परिवार में जन्मे पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं। शुरुआत में एक असाधारण उज्जवल व आक्रामक बल्लेबाज़ के नाम पर जाने गए। धोनी धीरे-धीरे भारतीय एक दिवसीय के सबसे शांतचित्त कप्तानों में से जाने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०, २००७-०८ कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज २००७-२००८ के सीबी सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जीती जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को २-० से हराया उन्होंने भारतीय टीम को श्रीलंका और न्यूजीलैंड में पहली अतिरिक्त वनडे सीरीज़ जीत दिलाई ०२ सितम्बर २०१४ को उन्होंने भारत को २४ साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज में जीत दिलाई। धोनी ने कई सम्मान भी प्राप्त किए हैं जैसे २००८ में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड (प्रथम भारतीय खिलाड़ी जिन्हें ये सम्मान मिला), राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार और २००९ में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री पुरस्कार साथ ही २००९ में विस्डन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट ग्यारह टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया गया। उनकी कप्तानी में भारत ने २८ साल बाद एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में दुबारा जीत हासिल की। सन् २०१३ में इनकी कप्तानी में भारत पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का विजेता बना। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गये जिनके पास आईसीसी के सभी कप है। इन्होंने २०१४ में टेस्ट क्रिकेट को कप्तानी के साथ अलविदा कह दिया था। इनके इस फैसले से क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया। धोनी लगातार दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप में २०१५ क्रिकेट विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया और पहली बार भारत ने सभी ग्रुप मैच जीते साथ ही इन्होंने लगातार ११ विश्व कप में मैच जीतकर नया रिकार्ड भी बनाया ये भारत के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने १०० वनडे मैच जिताए हो। और उन्होनें कहा है कि जल्द ही वो एक ऐसा कदम उठाएंगे जो किसी कप्तान ने अपने कैरियर में नहीं उठाया वो टीम को २ हिस्सों में बाटेंगे जो खिलाड़ी अच्छा नहीं खेलेगा उसे वो दूसरी टीम में डाल देंगे और जो खिलाड़ी अच्छा खेलेगा वो उसे अपनी टीम में रख लेंगे इसमें कुछ नये खिलाड़ी भी आ सकते हैं। धोनी ने ४ जनवरी २०१७ को भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी टीम की कप्तानी छोड़ी। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और महेंद्र सिंह धोनी · और देखें »

मुथैया मुरलीधरन

मुथैया मुरलीधरन (முத்தையா முரளிதரன், මුත්තයියා මුරලිදරන්, जन्म 1972), मुरली के नाम से प्रसिद्ध, एक श्रीलंकाई क्रिकेटर हैं जिन्हें विजडन क्रिकेटर्स अलमनाक द्वारा 2002 में अब तक के महानतम टेस्ट मैच गेंदबाज का दर्जा दिया गया था। मुथैया मुरलीधरन श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने 22 जुलाई 2010 में अपने अंतिम टेस्ट मैच की अपनी अंतिम गेंद पर अपना 800वां और अंतिम विकेट लेकर 2010 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। मुरलीधरन टेस्ट क्रिकेटक्रिकइन्फो, और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों (ओडीआई), दोनों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।क्रिकइन्फो, उन्होंने 2009 में कोलंबो में गौतम गंभीर का विकेट लेकर वसीम अकरम के 502 विकेटों के ओडीआई रिकॉर्ड को पार कर लिया था। मुरलीधरन उस समय टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए जब उन्होंने 2007 को पिछले रिकॉर्ड धारक शेन वार्न को पीछे छोड़ दिया। मुरलीधरन ने पहले यह रिकॉर्ड उस समय कायम किया था जब उन्होंने 2004 में कोर्टनी वॉल्श के 519 विकेटों को पीछे छोड़ दिया था लेकिन उसी वर्ष बाद में उनके कंधे में चोट लग गयी और तब वार्न उनसे आगे निकल गए थे। छह विकेट प्रति टेस्ट के औसत से मुरलीधरन इस खेल में सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे हैं। मुरलीधरन लगातार 1,711 दिनों की एक रिकार्ड अवधि में 214 टेस्ट मैचों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की खिलाड़ियों की रैंकिंग की टेस्ट गेंदबाज श्रेणी में पहले स्थान पर बने रहे। वे तमिल यूनियन क्रिकेट और एथलेटिक क्लब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग के 2010 सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए थे। नवनिर्मित कोच्चि फ्रैंचाइजी ने 2011 सीजन के लिए मुरली की सफल बोली लगाई| मुरलीधरन का करियर विवादों से घिरा रहा है, उनकी गेंदबाजी शैली पर अंपायरों और क्रिकेट समुदाय के वर्गों द्वारा कई बार सवाल उठाये गए। कृत्रिम खेल परिस्थितियों के तहत जैव–रासायनिक विश्लेषण के बाद मुरलीधरन की शैली को पहले 1996 में और फिर 1999 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा सही ठहराया गया। आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी ब्रूस यार्डली जो अपने समय में स्वयं एक ऑफ स्पिनर थे, उन्हें यह सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया कि क्या मुरलीधरन अपनी सभी गेंदों को उसी जोश के साथ डाल पाते हैं जैसा कि उन्होंने 2004 में परीक्षण के समय की मैच परिस्थितियों में किया था। मुरलीधरन ने उस समय तक 'दूसरा' की गेंदबाजी शुरू नहीं की थी। उनकी 'दूसरा' की वैधता पर 2004 में पहली बार सवाल उठाया गया। इस डिलीवरी को आईसीसी की कोहनी विस्तार सीमाओं से नौ डिग्री तक बढ़ा हुआ पाया गया, उस समय स्पिनरों के लिए पांच डिग्री की सीमा थी। गेंदबाजी की शैलियों पर आधिकारिक अध्ययनों के आधार पर यह खुलासा हुआ कि सभी गेंदबाजों में 99 प्रतिशत कोहनी के विस्तार की सीमा से आगे चले जाते थे, आईसीसी ने 2005 में सभी गेंदबाजों पर लागू होने वाली सीमाओं को संशोधित कर दिया। मुरलीधरन का 'दूसरा' संशोधित सीमाओं के दायरे में आता है। फरवरी 2009 में क्रिकेट के दोनों स्वरूपों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के बाद मुथैया मुरलीधरन ने संकेत दिया है कि वे 2011 के विश्व कप के समापन पर संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने कहा "मुझे लगता है मैं अपने शरीर और दिमाग से फिट हूँ, मैं अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूँ और अधिक से अधिक खेलना चाहता हूँ.

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और मुथैया मुरलीधरन · और देखें »

मुनाफ पटेल

मुनाफ पटेल, भारतीय क्रिकेटर मुनाफ पटेल भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और मुनाफ पटेल · और देखें »

युवराज सिंह

युवराज सिंह (युवी) भारत के महान क्रिकेट खिलाडी हैं। इन्होंने 20-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के मारे थे, और 20-20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है। युवराज सिंह को विश्व कप 2011 में अहम भूमिका निभाने में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया। इनका जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी योगराज सिंह के यहाँ जाट परिवार में हुआ था। उनको सिक्सर किंग नाम से जाना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब, पुने वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स की और से खेल चुके हैं, हाल में आईपीएल विजेता सनराइजर हैदराबाद से खेल रहे हैं। इन्होंने १ ओवर में ६ छक्के लगाने का विश्व रिकार्ड बनाया है .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और युवराज सिंह · और देखें »

राहुल द्रविड़

राहुल शरद द्रविड़ (कन्नड़: ರಾಹುಲ್ ಶರದ್ ದ್ರಾವಿಡ,राहुल शरद द्रविड) (11 जनवरी 1973 को जन्मे) भारतीय राष्ट्रीय टीम के सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में से एक हैं, 1996 से वे इसके नियमित सदस्य रहें हैं।अक्टूबर 2005 में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किये गए और सितम्बर 2007 में उन्होंने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया। १६ साल तक भारत का प्रतिनिधित्व करते रहने के बाद उन्होंने वर्ष २०१२ के मार्च में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से सन्यास ले लिया। द्रविड़ को वर्ष 2000 में पांच विसडेन क्रिकेटरों में से एक के रूप में सम्मानित किया गया। द्रविड़ को 2004 के उद्घाटन पुरस्कार समारोह में इस वर्ष के आईसीसी प्लेयर और वर्ष के टेस्ट प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें दीवार के रूप में जाना जाता है, द्रविड़ ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत से रिकॉर्ड बनाये हैं। द्रविड़ बहुत शांत व्यक्ति है। "दीवार" के रूप में लोकप्रिय द्रविड़ पिच पर लम्बे समय तक टिके रहने के लिए जाने जाते हैं। सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के बाद वे तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दस हज़ार से अधिक रन बनाये हैं, 14 फ़रवरी 2007 को, वे दुनिया के क्रिकेट इतिहास में छठे और भारत में सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए जब उन्होंने एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस हज़ार रन का स्कोर बनाया वे पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने सभी 10 टेस्ट खेलने वाले राष्ट्र के विरुद्ध शतक बनाया है। 182 से अधिक कैच के साथ वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड द्रविड़ के नाम है। द्रविड़ ने 18 अलग-अलग भागीदारों के साथ 75 बार शतकीय साझेदारी की है, यह एक विश्व रिकॉर्ड है। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और राहुल द्रविड़ · और देखें »

श्रीलंका

श्रीलंका (आधिकारिक नाम श्रीलंका समाजवादी जनतांत्रिक गणराज्य) दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी भारत से मात्र ३१ किलोमीटर है। १९७२ तक इसका नाम सीलोन (अंग्रेजी:Ceylon) था, जिसे १९७२ में बदलकर लंका तथा १९७८ में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द "श्री" जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और श्रीलंका · और देखें »

सनथ जयसूर्या

सनथ जयसूर्या श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1989 से 2013 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उन्होंने 445 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में 13,430 रन बनाए, जिसमें 28 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही उन्होंने 110 टेस्ट मैचों में 6,973 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 98 तो वनडे में 323 विकेट भी लिए। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और सनथ जयसूर्या · और देखें »

सुरेश रैना

सुरेश रैना (سریش رائنا (जन्म २७ नवम्बर १९८६) भारत के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी हैं। रैना के पिता त्रिलोकी चन्द एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी है। वह बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज और एक बाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज है। वे घरेलू क्रिकेट के सभी रूपों में उत्तर प्रदेश के लिए खेलता है और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के उप कप्तान है। उन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा कैच पकङे है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के सभी मैच खेले है। रैना १८ वर्ष की आयु में श्रीलंका के खिलाफ २००५ में अपने एक दिवसीय कैरियर की शुरुआत की और २०१० में अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ ही की। रैना भारत की विश्व कप २०११ की विजेता टीम का हिस्सा था। लेकिन विशेषज्ञों ने उनकी तकनीक अक्सर विशेष रूप से तेजी और छोटी गेंदों के खिलाफ सवाल उठाया गया है। उनका औसत विदेशी धरती पर इसे समर्थन करता है। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और सुरेश रैना · और देखें »

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह प्लाहा (जन्म: ०३ जुलाई १९८०, जालन्धर, पंजाब) भारत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी हैं। वे इंडियन प्रिमियर लीग के चेन्नई सुपर किंग्स तथा पंजाब राज्य क्रिकेट टीम (2012-13) के भूतपूर्व कप्तान भी हैं। वे स्पिन गेंदबाजी में निपुण हैं और टेस्ट मैचों में ऑफ-स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर हैं। साथ ही ये इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे है। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और हरभजन सिंह · और देखें »

ज़हीर ख़ान

ज़हीर खान (झहीर खान.) (जन्म: ७ अक्तुबर १९७८ श्रीरामपुर, महाराष्ट्र में) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे मुख्यतः उनकी गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। दाएँ हाथ से बल्लेबाज़ी और बाएँ हाथ से मध्यम तेज़ गति की गेंदबाज़ी करते हैं। एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर ने दोनों तरीके से गेंद को स्विंग की क्षमता के लिए जाना जाता है और एक बल्लेबाज के रूप में भी सर्वाधिक टेस्ट रन का रिकॉर्ड से खुल नहीं 11.

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और ज़हीर ख़ान · और देखें »

विराट कोहली

विराट कोहली (Virat Kohli.)(जन्म: 5 नवम्बर 1988) भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं। वे सन् 2008 की 19 वर्ष से कम आयु वाले विश्व कप क्रिकेट विजेता दल के कप्तान भी रह चुके है। भारत के घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विराट दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते है। दिल्ली में पैदा हुए और वही के रहवासी होते हुए, कोहली ने 2006 में अपनी पहली श्रेणी क्रिकेट कैरियर की शुरुआत करने से पहले विभिन्न आयु वर्ग के स्तर पर शहर की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2008, मलेशिया में अंडर -19 विश्व कप में जीत हासिल की, और कुछ महीने बाद, 19 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना ओडीआई पदार्पण किया। शुरुआत में भारतीय टीम में रिजर्व बल्लेबाज के रूप में खेलने के बाद, उन्होंने जल्द ही ओडीआई के मध्य क्रम में नियमित रूप से अपने आप को स्थापित किया और टीम का हिस्सा रहे और 2011 विश्व कप जीता। उन्होंने 2011 में अपना टेस्ट मैच कैरियर शुरू किया और 2013 तक ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक के साथ "ओडीआई विशेषज्ञ" के टैग को झुका दिया। 2013 में पहली बार ओडीआई बल्लेबाजों के लिए आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंचने के बाद, कोहली को ट्वेंटी -20 प्रारूप में भी सफलता मिली, आईसीसी विश्व ट्वेंटी 20 (2014 और 2016 में) में मैन ऑफ द टूर्नामेंट दो बार वह जीते । 2014 में, वह आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष रैंकिंग वाले टी 20 आई बल्लेबाज बने, जिसने 2017 तक तीन लगातार वर्षों की स्थिति संभाली। अक्टूबर 2017 के बाद से, वह दुनिया में शीर्ष रैंकिंग ओडीआई बल्लेबाज भी रहे हैं। एक ऐसा समय भी आया जब 13 दिसंबर 2016 को वह आईसीसी रैंकिंग में तिनो फॉर्मैट के प्रथम 3 स्थानों में शामिल थे। कोहली को 2012 में ओडीआई टीम के उप-कप्तान नियुक्त किया गया था और 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की टेस्ट सेवानिवृत्ति के बाद टेस्ट कप्तानी सौंपी गई थी। 2017 की शुरुआत में, वह धोनी के पद से नीचे उतरने के बाद सीमित ओवर के कप्तान बने। ओडीआई में, कोहली की दूसरी सबसे ज्यादा शतक और दुनिया में रन-चेस में शतक की सबसे ज्यादा संख्या है। कोहली के सबसे तेज ओडीआई शतक सहित कई भारतीय बल्लेबाजी रिकॉर्ड हैं, सबसे तेज बल्लेबाज 5,000 ओडीआई रन और 10 एकदिवसीय शतक के लिए सबसे तेज़ बल्लेबाज हैं। वह लगातार दूसरे कैलेंडर वर्ष के लिए 1,000 या उससे अधिक ओडीआई रन बनाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज हैं। कोहली द्वारा आयोजित टी 20 आई विश्व रिकॉर्ड में से हैं: सबसे तेज बल्लेबाज 1,000 रनों के लिए, कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाए गए और प्रारूप में सबसे अधिक अर्धशतक। वह विश्व ट्वेंटी 20 और आईपीएल दोनों के एक टूर्नामेंट में अधिकांश रनों के रिकॉर्ड भी रखते है। आईसीसी रैंकिंग में ओडीआई (909 अंक) और टी 20 आई (897 अंक) में एक भारतीय बल्लेबाज के लिए उनके पास सबसे ज्यादा ऐतिहासिक रेटिंग अंक हैं और केवल सुनील गावस्कर के पीछे टेस्ट (912 अंक) में दूसरे उच्चतम रेटिंग अंक हैं। वह टेस्ट मैचों, ओडीआई और टी 20 आई में एक साथ 50 से अधिक औसत के इतिहास में एकमात्र बल्लेबाज हैं। कोहली 2017 में सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी (वर्ष का आईसीसी क्रिकेटर) जैसे कई पुरस्कार के प्राप्तकर्ता रहे हैं; 2012 में 2017 में आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर, और 2017 में दुनिया में विस्डेन अग्रणी क्रिकेट खिलाड़ी। 2013 में, उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के सम्मान में अर्जुन पुरस्कार दिया गया था। पद्मश्री को उन्हें खेल श्रेणी के तहत 2017 में सम्मानित किया गया था। अपने क्रिकेट करियर के साथ, कोहली आईएसएल में एफसी गोवा का सह-मालिक है, आईपीटीएल फ्रेंचाइजी संयुक्त अरब अमीरात रॉयल्स और पीडब्लूएल टीम बेंगलुरू योधा का सह-मालिक है। उनके पास अन्य व्यावसायिक उद्यम भी हैं और 20 से अधिक ब्रांड समर्थन हैं। कोहली ईएसपीएन द्वारा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एथलीटों में से एक है और फोर्ब्स द्वारा सबसे मूल्यवान एथलीट ब्रांडों में से एक है। 2018 में, टाइम पत्रिका ने कोहली को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नाम दिया। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और विराट कोहली · और देखें »

वी वी एस लक्ष्मण

right वी वी एस लक्ष्मण एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वेंकट साई लक्ष्मण (जन्म १ नवम्बर १९७४), कभी कभी प्रेम से वेंकटसाईं लक्ष्मण अथ्वा वीवीएस के रूप में आम तौर पर जाने जाते है। भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण हैदराबाद क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते है। वो हैदराबाद घरेलू क्रिकेट अथ्वा लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब में खेलते हैं। लक्ष्मण पूर्व भारत के राष्ट्रपति, महान डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भतीजे हैं। वह डेक्कन चार्जर्स टीम (इंडियन प्रीमियर लीग) के कप्तान रह चुके हैं। लक्ष्मण को पद्मश्री पुरस्कार एवं भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। लक्ष्मण दाएँ हाथ के बल्लेबाज हैं और कभी कभी ऑफ़ स्पिन गेंदबाजी भी करते है। उनके शानदार तकनीक और स्पिन के खिलाफ गेन्द हिट करने की क्षमता मोहम्मद अजहरुद्दीन की यादे ताजा करती हैं। लक्ष्मण अपनी कोमल कलाई के उपयोग से विभिन्न स्थानों पर गेंद पहुचाने की क्षमता रख्ते हैं। लक्ष्मण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी के लिए सबसे विख्यात है। फ़रवरी २०१० तक, वह १६ सैकड़ों लगा चुके हैं, जिसमे 6 सैकड़ों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन कोलकाता में अपने २८१ के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ २०००-०१ और २०० *फिरोज शाह कोटला २००८-०९ में.

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और वी वी एस लक्ष्मण · और देखें »

वीरेन्द्र सहवाग

वीरेन्द्र सहवाग (अंग्रेजी: Virender Sehwag, जन्म: 20 अक्टूबर 1978, हरियाणा) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। प्यार से उन्हें सभी "वीरू" ही कहते हैं। वैसे उन्हें "नज़फ़गढ़ के नवाब" व "आधुनिक क्रिकेट के ज़ेन मास्टर" के रूप में भी जाना जाता है। वे दायें हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज तो हैं ही किन्तु आवश्यकता के समय दायें हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी भी कर लेते हैं। उन्होंने भारत की ओर से पहला एकदिवसीय मैच 1999 में व पहला टेस्ट मैच 2001 में खेला था। अप्रैल 2009 में सहवाग एकमात्र ऐसे भारतीय बने जिन्हें "विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर" के खिताब से नवाज़ा गया। उन्होंने अगले वर्ष भी इस ख़िताब को फिर जीता।http://www.espncricinfo.com/india/content/player/35263.html .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और वीरेन्द्र सहवाग · और देखें »

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं। भारत सरकार ने 2008 में गंभीर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और गौतम गंभीर · और देखें »

इशांत शर्मा

इशांत शर्मा एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इनका जन्म २ सितम्बर १९८८ को दिल्ली में हुआ था। ये मुख्य रूप से एक गेंदबाज है जो दाहिने हाथ से गेंदबाजी करते हैं। इशांत शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सभी प्रारूपों टेस्ट, वनडे क्रिकेट और ट्वेन्टी- ट्वेन्टी क्रिकेट खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में ये २०१६ से अब तक राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के लिए खेलते हैं। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और इशांत शर्मा · और देखें »

कुमार संगाकारा

कुमार चोकशानडा संगाकारा (කුමාර් සංගක්කාර) (जन्म 27 अक्टूबर 1977, मटाले, श्रीलंका) एक श्रीलंकाई क्रिकेटर और श्रीलंकाकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। वे बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं। वे खेल के सभी रूपों में एक विकेट-कीपर और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में खेलते थे, लेकिन टेस्ट मैचों में उन्होंने इस क्रम को छोड़ दिया, क्योंकि जब वे एक शुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं तो टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी का औसत काफी अधिक है। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और कुमार संगाकारा · और देखें »

कोलंबो

कोलंबो, श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर तथा राजधानी है। यह शहर नए तथा औपनिवेशिक इमारतों का सुन्दर सम्मिश्रण है। कोलंबो का इतिहास दो हजार साल से भी पुराना है। कोलंबो नाम के पीछे कई कहानियां प्रचलित है। एक कहानी के अनुसार कोलंबो नाम का उच्‍चारण सर्वप्रथम पुर्तगालियों ने 1505 ई. में किया था। दूसरी कहानी के अनुसार यह नाम सिंहली शब्‍द 'कोला-अम्‍बा-थोता' से आया। सिंहली भाषा में इस शब्‍द का अर्थ 'आम के वृक्षों वाला बंदरगाह' है। एक अन्‍य कहानी के अनुसार यह शब्‍द कोलोन-थोता से आया, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है 'केलानी नदी पर स्थित बंदरगाह'। यहां घूमने लायक कई जगह है। गाले फेस ग्रीन, विहारमहादेवी पार्क और राष्‍ट्रीय संग्रहालय आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और कोलंबो · और देखें »

अनिल कुंबले

अनिल कुंबले भारत के क्रिकेट खिलाड़ी हैं। यह जिम लेकर के बाद विश्व के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लिए हैं। अनिल कर्नाटक प्रदेश के बंगलोर नगर के निवासी हैं। इनके सम्मान में इस नगर के एक सबसे मुख्य चौराहे को अनिल कुंबले चौराहा का नाम दिया गया है। भारत की ओर से ५०० विकेट लेने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। ये भारतीय क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं उन्होंने हाल ही में कप्तान विराट कोहली से मतभेदों के कारण इस्तीफा दे दिया .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2008 और अनिल कुंबले · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »