लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03

सूची भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03

भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने 4 दिसंबर 2002 से 14 जनवरी 2003 तक न्यूज़ीलैंड का दौरा किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली। न्यूजीलैंड ने श्रृंखला 2-0 जीती। .

14 संबंधों: न्यूज़ीलैण्ड, बेसिन रिजर्व, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, स्टीफन फ्लेमिंग, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, जवागल श्रीनाथ, वी वी एस लक्ष्मण, वीरेन्द्र सहवाग, ऑक्लैण्ड, आशीष नेहरा, क्राइस्टचर्च

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03 और न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

बेसिन रिजर्व

बेसिन रिजर्व न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंग्टन स्थित एक प्रमुख खेल का मैदान हैं | .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03 और बेसिन रिजर्व · और देखें »

राहुल द्रविड़

राहुल शरद द्रविड़ (कन्नड़: ರಾಹುಲ್ ಶರದ್ ದ್ರಾವಿಡ,राहुल शरद द्रविड) (11 जनवरी 1973 को जन्मे) भारतीय राष्ट्रीय टीम के सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में से एक हैं, 1996 से वे इसके नियमित सदस्य रहें हैं।अक्टूबर 2005 में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किये गए और सितम्बर 2007 में उन्होंने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया। १६ साल तक भारत का प्रतिनिधित्व करते रहने के बाद उन्होंने वर्ष २०१२ के मार्च में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से सन्यास ले लिया। द्रविड़ को वर्ष 2000 में पांच विसडेन क्रिकेटरों में से एक के रूप में सम्मानित किया गया। द्रविड़ को 2004 के उद्घाटन पुरस्कार समारोह में इस वर्ष के आईसीसी प्लेयर और वर्ष के टेस्ट प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें दीवार के रूप में जाना जाता है, द्रविड़ ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत से रिकॉर्ड बनाये हैं। द्रविड़ बहुत शांत व्यक्ति है। "दीवार" के रूप में लोकप्रिय द्रविड़ पिच पर लम्बे समय तक टिके रहने के लिए जाने जाते हैं। सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के बाद वे तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दस हज़ार से अधिक रन बनाये हैं, 14 फ़रवरी 2007 को, वे दुनिया के क्रिकेट इतिहास में छठे और भारत में सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए जब उन्होंने एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस हज़ार रन का स्कोर बनाया वे पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने सभी 10 टेस्ट खेलने वाले राष्ट्र के विरुद्ध शतक बनाया है। 182 से अधिक कैच के साथ वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड द्रविड़ के नाम है। द्रविड़ ने 18 अलग-अलग भागीदारों के साथ 75 बार शतकीय साझेदारी की है, यह एक विश्व रिकॉर्ड है। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03 और राहुल द्रविड़ · और देखें »

सचिन तेंदुलकर

सचिन रमेश तेंदुलकर (अंग्रेजी उच्चारण:, जन्म: २४ अप्रैल १९७३) क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ौं में गिने जाते हैं। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सन् २००८ में वे पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किये जा चुके है। सन् १९८९ में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के पश्चात् वह बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में १४००० से अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है।    उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुम्बई के लिये १४ वर्ष की उम्र में खेला था। उनके अन्तर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत १९८९ में पाकिस्तान के खिलाफ कराची से हुई। सचिन क्रिकेट जगत के सर्वाधिक प्रायोजित खिलाड़ी हैं और विश्व भर में उनके अनेक प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से भिन्न-भिन्न नामों से पुकारते हैं जिनमें सबसे प्रचलित लिटिल मास्टर व मास्टर ब्लास्टर है। क्रिकेट के अलावा वह अपने ही नाम के एक सफल रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं। तत्काल में वह राज्य सभा के सदस्य हैं, सन् २०१२ में उन्हें राज्य सभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ बनी। इस फ़िल्म का टीज़र भी बहुत रोमांचक हैं। टीजर में एक ऐसे इंसान को उसी की कहानी सुनाते हुए देखेंगे जो एक शरारती बच्चे से एक हीरो बनकर उभरता है। ख़ुद सचिन तेंदुलकर का भी ये मानना है कि क्रिकेट खेलने से अधिक चुनौतीपूर्ण अभिनय करना है।सचिन – ए बिलियन ड्रीम्स’ का निर्माण रवि भगचंदका ने किया है और इसका निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03 और सचिन तेंदुलकर · और देखें »

स्टीफन फ्लेमिंग

स्टीफन फ्लेमिंग न्यूज़ीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी हैं। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03 और स्टीफन फ्लेमिंग · और देखें »

सौरव गांगुली

सौरव चंडीदास गांगुली (जन्म ८ जुलाई १९७२) भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान है। वे भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। बंगाल के एक संभ्रांत परिवार में जन्मे सौरव गांगुली अपने भाई स्नेहाशीष गांगुली के द्वारा क्रिकेट की दुनिया में लाए गए। अपने कैरियर की शुरुआत उन्होंने स्कूल की और राज्य स्तरीय टीम में खेलते हुए की। वर्तमान में वह एक दिवसीय मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाडियों में ५ वें स्थान पर हैं और १०,००० बनाने वाले ५ वें खिलाडी और सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय खिलाडी हैं। क्रिकेट पत्रिका Wisden के अनुसार वे अब तक के सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय बल्लेबाजों में ६ठे स्थान पर हैं। कई क्षेत्रीय टूर्नामेंटों (जैसे रणजी ट्राफी, दलीप ट्राफी आदि) में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद गांगुली को राष्ट्रीय टीम में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने पहले टेस्ट में १३१ रन बनाकर टीम में अपनी जगह बना कर ली। लगातार श्री लंका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने और कई मैन ऑफ द मैच ख़िताब जीतने के बाद के बाद टीम में उनकी जगह सुनिश्चित हो गयी। १९९९ क्रिकेट विश्व कप में उन्होंने राहुल द्रविड़ के साथ ३१८ रन के साझेदारी की जो की आज भी विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक है। सन २००० में टीम के अन्य सदस्यों के मैच फिक्सिंग के कांड के कारण और के खराब स्वास्थ्य तात्कालिक कप्तान सचिन तेंदुलकर ने कप्तानी त्याग दी, जिसके फलस्वरूप गांगुली को कप्तान बनाया गया। जल्द ही गांगुली को काउंटी क्रिकेट में durham की ओर से खराब प्रदर्शन और २००२ में नेटवेस्ट फायनल में शर्ट उतारने के कारण मीडिया में आलोचना का सामना करना पड़ा | सौरव ने २००३ विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारत विश्व कप फायनल में ऑस्ट्रेलिया से हरा.

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03 और सौरव गांगुली · और देखें »

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह प्लाहा (जन्म: ०३ जुलाई १९८०, जालन्धर, पंजाब) भारत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी हैं। वे इंडियन प्रिमियर लीग के चेन्नई सुपर किंग्स तथा पंजाब राज्य क्रिकेट टीम (2012-13) के भूतपूर्व कप्तान भी हैं। वे स्पिन गेंदबाजी में निपुण हैं और टेस्ट मैचों में ऑफ-स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर हैं। साथ ही ये इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे है। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03 और हरभजन सिंह · और देखें »

ज़हीर ख़ान

ज़हीर खान (झहीर खान.) (जन्म: ७ अक्तुबर १९७८ श्रीरामपुर, महाराष्ट्र में) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे मुख्यतः उनकी गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। दाएँ हाथ से बल्लेबाज़ी और बाएँ हाथ से मध्यम तेज़ गति की गेंदबाज़ी करते हैं। एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर ने दोनों तरीके से गेंद को स्विंग की क्षमता के लिए जाना जाता है और एक बल्लेबाज के रूप में भी सर्वाधिक टेस्ट रन का रिकॉर्ड से खुल नहीं 11.

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03 और ज़हीर ख़ान · और देखें »

जवागल श्रीनाथ

जवागल श्रीनाथ एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। श्रीनाथ अपने समय में भारतीय टीम के लिए टेस्ट तथा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला करते थे। श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी.

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03 और जवागल श्रीनाथ · और देखें »

वी वी एस लक्ष्मण

right वी वी एस लक्ष्मण एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वेंकट साई लक्ष्मण (जन्म १ नवम्बर १९७४), कभी कभी प्रेम से वेंकटसाईं लक्ष्मण अथ्वा वीवीएस के रूप में आम तौर पर जाने जाते है। भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण हैदराबाद क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते है। वो हैदराबाद घरेलू क्रिकेट अथ्वा लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब में खेलते हैं। लक्ष्मण पूर्व भारत के राष्ट्रपति, महान डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भतीजे हैं। वह डेक्कन चार्जर्स टीम (इंडियन प्रीमियर लीग) के कप्तान रह चुके हैं। लक्ष्मण को पद्मश्री पुरस्कार एवं भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। लक्ष्मण दाएँ हाथ के बल्लेबाज हैं और कभी कभी ऑफ़ स्पिन गेंदबाजी भी करते है। उनके शानदार तकनीक और स्पिन के खिलाफ गेन्द हिट करने की क्षमता मोहम्मद अजहरुद्दीन की यादे ताजा करती हैं। लक्ष्मण अपनी कोमल कलाई के उपयोग से विभिन्न स्थानों पर गेंद पहुचाने की क्षमता रख्ते हैं। लक्ष्मण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी के लिए सबसे विख्यात है। फ़रवरी २०१० तक, वह १६ सैकड़ों लगा चुके हैं, जिसमे 6 सैकड़ों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन कोलकाता में अपने २८१ के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ २०००-०१ और २०० *फिरोज शाह कोटला २००८-०९ में.

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03 और वी वी एस लक्ष्मण · और देखें »

वीरेन्द्र सहवाग

वीरेन्द्र सहवाग (अंग्रेजी: Virender Sehwag, जन्म: 20 अक्टूबर 1978, हरियाणा) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। प्यार से उन्हें सभी "वीरू" ही कहते हैं। वैसे उन्हें "नज़फ़गढ़ के नवाब" व "आधुनिक क्रिकेट के ज़ेन मास्टर" के रूप में भी जाना जाता है। वे दायें हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज तो हैं ही किन्तु आवश्यकता के समय दायें हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी भी कर लेते हैं। उन्होंने भारत की ओर से पहला एकदिवसीय मैच 1999 में व पहला टेस्ट मैच 2001 में खेला था। अप्रैल 2009 में सहवाग एकमात्र ऐसे भारतीय बने जिन्हें "विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर" के खिताब से नवाज़ा गया। उन्होंने अगले वर्ष भी इस ख़िताब को फिर जीता।http://www.espncricinfo.com/india/content/player/35263.html .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03 और वीरेन्द्र सहवाग · और देखें »

ऑक्लैण्ड

आकलैंड की स्थिति आकलैंड, न्यूज़ीलैंड का सबसे बड़ा नगर है। यह प्रायद्वीप के बहुत संकरे भाग में स्थित हैं। इस कारण दोनों तटों पर इसका अधिकार हैं परंतु उत्तम बंदरगाह पूर्वी तट पर है। आस्ट्रेलिया से अमरीका जानेवाले जहाज, विशेषकर सिडनी से वैंकूवर जानेवाले, यहाँ ठहरते हैं। यह आधुनिक बंदरगाह है। यहाँ पर विश्वविद्यालय, कलाभवन तथा एक नि:शुल्क पुस्तकालय है जो सुंदर चित्रों से सजा है। इस नगर के आस पास न्यूटन, पार्नेल, न्यू मार्केट तथा नौर्थकोट उपनगर बसे हैं। आकलैंड की आबादी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण दुग्ध उद्योग तथा अन्य धंधे हैं। आकलैंड जहाज द्वारा आस्ट्रेलिया, प्रशांतद्वीप, दक्षिणी अ्फ्रीका, ग्रेट ब्रिटेन तथा संयुक्त राज्य अमरीका से संबद्ध है और रेलों द्वारा न्यूज़ीलैंड के दूसरे भागों से। यहाँ का मुख्य उद्योग जहाज बनाना, चीनी साफ करना तथा युद्धसामग्री बनाना हे। इसके सिवाय यहाँ लकड़ी तथा भोजनसामग्री इत्यादि का कारबार भी होता है। यहाँ से लकड़ी, दूध के बने सामान, ऊन, चमड़ा, सोना और फल बाहर भेजा जाता है। आकलैंड का विहंगम दृष्य श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के आबाद स्थान श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड में बंदरगाह नगर श्रेणी:ऑक्लैण्ड क्षेत्र.

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03 और ऑक्लैण्ड · और देखें »

आशीष नेहरा

आशीष दीवनसिंह नेहरा (जन्म: २९ अप्रैल १९७९) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्ष १९९९ तक भारत की तरफ से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में ये अपनी विविधता के लिए जाने जाते जाते हैं। ये अपनी गति, सटीकता, रेखा और लंबाई में चतुरता एवं गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने की क्षमता के कारण ये जाने जाते हैं। आशीष नेहरा नई गेंद के साथ अपनी गेंदबाजी और अंतिम ओवरों पर विशेष रूप से प्रभावी रहे हैं। फिटनेस के मुद्दों के कारण वह कई बार राष्ट्रीय टीम से अनुपस्थित रहे हैं। आईपीएल में भी आशीष विशेष रूप से प्रभावी रहे हैं, जिसमें उन्होंने पांच अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। आशीष नेहरा को रवि शास्त्री ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक कहा था जिसे आजा तक भारतीय टीम ने कभी देखा है। महेंद्र सिंह धोनी ने भी नेहरा का नाम भारत के भविष्य के गेंदबाजी कोच के रूप में करने का सुझाव दिया, जो उनके बड़े पैमाने पर अनुभव पर ध्यान रखने हुआ किया गया था। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03 और आशीष नेहरा · और देखें »

क्राइस्टचर्च

क्राइस्टचर्च न्यूज़ीलैंड के दक्षिण द्वीप का सबसे बड़ा शहर है तथा देश का तीसरा सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र। यह दक्षिण द्वीप के पूर्वी तट पर स्थित है। शहर को अपना यह नाम कैंटरबरी एसोसिएशन द्वारा मिला था, जिसने प्रतिवेशी कैंटरबरी प्रांत को बसाया था। क्राइस्टचर्च नाम पर संघ की 27 मार्च 1848 के दिन आयोजित हुई पहली मिटींग में ही सहमति बन गई थी। इस नाम का सुझाव जॉन रॉबर्ट गोडली ने दिया था जिन्होंने क्राइस्ट चर्च, ओक्सफोर्ड, कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की थी। क्राइस्टचर्च 31 जुलाई 1856 के दिन रॉयल चार्टर द्वारा शहर घोषित हुआ था, तथा इस प्रकार यह न्यूज़ीलैंड का सबसे पुराना स्थापित शहर है। श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के आबाद स्थान श्रेणी:कैंटरबरी क्षेत्र.

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड दौरा 2002-03 और क्राइस्टचर्च · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »