लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारतीय आम चुनाव, १९९९

सूची भारतीय आम चुनाव, १९९९

कोई विवरण नहीं।

40 संबंधों: तेलुगु देशम पार्टी, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम, निर्दलीय (राजनेता), पाट्टाली मक्कल कॉची, बहुजन समाज पार्टी, बीजू जनता दल, भारत निर्वाचन आयोग, भारत का प्रधानमन्त्री, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय संघ मुस्लिम लीग, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारिप बहुजन महासंघ, मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, लखनऊ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट, सोनिया गांधी, हरियाणा विकास पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), जनता दल (सेक्युलर), जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस, ऑल इंडिया फार्वर्ड ब्लाक, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, आंग्ल-भारतीय समुदाय, इंडियन नैशनल लोकदल, अटल बिहारी वाजपेयी, अमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, असम गण परिषद

तेलुगु देशम पार्टी

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) भारत के आंध्र प्रदेश प्रांत की एक प्रमुख राजनैतिक पार्टी है। तेलुगू फिल्मों के अभिनेता एन टी रामाराव के जमाने में इस पार्टी का अभ्युदय हुआ था। बाद में चंद्रबाबू नायडू इसे नयी उँचाइयों पर ले गये। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और तेलुगु देशम पार्टी · और देखें »

द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (शाब्दिक अर्थ."द्रविड़ प्रगति संघ") जिसे द्रमुक नाम से भी जाना जाता है, तमिलनाडु की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। इसका निर्माण जस्टिस पार्टी तथा द्रविड़ कड़गम से पेरियार से मतभेद के कारण हुआ था। इसके गठन की घोषणा १९४९ में हुई थी। इसका प्रमुख मुद्दा समाजिक समानता, खासकर हिन्दू जाति प्रथा के सन्दर्भ में, तथा द्रविड़ लोगो का प्रतिनिधित्व करना है। एम करुणानिधि अभी इसके प्रमुख है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:तमिल नाडु के राजनीतिक दल.

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम · और देखें »

निर्दलीय (राजनेता)

राजनीति में निर्दलीय अथवा निर्दल उम्मीदवार अथवा स्वतंत्र उम्मीदवार राजनीतिक दल असम्बद्ध व्यक्ति के लिए प्रयुक्त शब्द है। श्रेणी:राजनीतिक शब्दावली.

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और निर्दलीय (राजनेता) · और देखें »

पाट्टाली मक्कल कॉची

पाट्टाली मक्कल कच्ची (பாட்டாளி மக்கள் கட்சி), तमिलनाडु के एक राजनीतिक पार्टी। इसे एस रामदास ने स्थापित किया था। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:तमिलनाडु श्रेणी:भारतीय राजनीति श्रेणी:तमिल नाडु के राजनीतिक दल.

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और पाट्टाली मक्कल कॉची · और देखें »

बहुजन समाज पार्टी

बहुजन समाज पार्टी (अंग्रेजी: Bahujan Samaj Party) सार्वभौमिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के सर्वोच्च सिद्धांतों की सोच वाला, भारत का एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। इसका गठन मुख्यत: एक क्रांतिकारी सामाजिक और आर्थिक आंदोलन के रूप में काम करने के लिए किया गया है जो भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतन्त्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता दिलाने, उनमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिए कार्य करती है जैसा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में वर्णित है। इसका गठन मुख्यत: भारतीय जाति व्यवस्था के अन्तर्गत सबसे नीचे माने जाने वाले बहुजन, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक शामिल हैं, ऐसे समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया था, जिनकी जनसंख्या भारत देश में 85% है। दल का दर्शन बाबा साहेब अम्बेडकर के मानवतावादी बौद्ध दर्शन से प्रेरित है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और बहुजन समाज पार्टी · और देखें »

बीजू जनता दल

बीजू जनता दल (बीजद) ('''ବିଜୁ ଜନତା ଦଳ'''.) भारतीय राज्य ओडिशा का एक राज्यस्तरीय राजनीतिक दल है जिसका नेतृत्व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक करते हैं। इसकी स्थापना २६ दिसम्बर १९९७ को हुई। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और बीजू जनता दल · और देखें »

भारत निर्वाचन आयोग

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) एक स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्थान है जिसका गठन भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से विभिन्न से भारत के प्रातिनिधिक संस्थानों में प्रतिनिधि चुनने के लिए गया था। भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गयी थी। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और भारत निर्वाचन आयोग · और देखें »

भारत का प्रधानमन्त्री

भारत गणराज्य के प्रधानमन्त्री (सामान्य वर्तनी:प्रधानमंत्री) का पद भारतीय संघ के शासन प्रमुख का पद है। भारतीय संविधान के अनुसार, प्रधानमन्त्री केंद्र सरकार के मंत्रिपरिषद् का प्रमुख और राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार होता है। वह भारत सरकार के कार्यपालिका का प्रमुख होता है और सरकार के कार्यों के प्रति संसद को जवाबदेह होता है। भारत की संसदीय राजनैतिक प्रणाली में राष्ट्रप्रमुख और शासनप्रमुख के पद को पूर्णतः विभक्त रखा गया है। सैद्धांतिकरूप में संविधान भारत के राष्ट्रपति को देश का राष्ट्रप्रमुख घोषित करता है और सैद्धांतिकरूप में, शासनतंत्र की सारी शक्तियों को राष्ट्रपति पर निहित करता है। तथा संविधान यह भी निर्दिष्ट करता है कि राष्ट्रपति इन अधिकारों का प्रयोग अपने अधीनस्थ अधकारियों की सलाह पर करेगा। संविधान द्वारा राष्ट्रपति के सारे कार्यकारी अधिकारों को प्रयोग करने की शक्ति, लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित, प्रधानमन्त्री को दी गयी है। संविधान अपने भाग ५ के विभिन्न अनुच्छेदों में प्रधानमन्त्रीपद के संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों को निर्धारित करता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद ७४ में स्पष्ट रूप से मंत्रिपरिषद की अध्यक्षता तथा संचालन हेतु प्रधानमन्त्री की उपस्थिति को आवश्यक माना गया है। उसकी मृत्यु या पदत्याग की दशा मे समस्त परिषद को पद छोडना पडता है। वह स्वेच्छा से ही मंत्रीपरिषद का गठन करता है। राष्ट्रपति मंत्रिगण की नियुक्ति उसकी सलाह से ही करते हैं। मंत्री गण के विभाग का निर्धारण भी वही करता है। कैबिनेट के कार्य का निर्धारण भी वही करता है। देश के प्रशासन को निर्देश भी वही देता है तथा सभी नीतिगत निर्णय भी वही लेता है। राष्ट्रपति तथा मंत्रीपरिषद के मध्य संपर्कसूत्र भी वही हैं। मंत्रिपरिषद का प्रधान प्रवक्ता भी वही है। वह सत्तापक्ष के नाम से लड़ी जाने वाली संसदीय बहसों का नेतृत्व करता है। संसद मे मंत्रिपरिषद के पक्ष मे लड़ी जा रही किसी भी बहस मे वह भाग ले सकता है। मन्त्रीगण के मध्य समन्वय भी वही करता है। वह किसी भी मंत्रालय से कोई भी सूचना आवश्यकतानुसार मंगवा सकता है। प्रधानमन्त्री, लोकसभा में बहुमत-धारी दल का नेता होता है, और उसकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में बहुमत सिद्ध करने पर होती है। इस पद पर किसी प्रकार की समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है परंतु एक व्यक्ति इस पद पर केवल तब तक रह सकता है जबतक लोकसभा में बहुमत उसके पक्ष में हो। संविधान, विशेष रूप से, प्रधानमन्त्री को केंद्रीय मंत्रिमण्डल पर पूर्ण नियंत्रण प्रदान करता है। इस पद के पदाधिकारी को सरकारी तंत्र पर दी गयी अत्यधिक नियंत्रणात्मक शक्ति, प्रधानमन्त्री को भारतीय गणराज्य का सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्ति बनाती है। विश्व की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या, सबसे बड़े लोकतंत्र और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य बलों समेत एक परमाणु-शस्त्र राज्य के नेता होने के कारण भारतीय प्रधानमन्त्री को विश्व के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्तियों में गिना जाता है। वर्ष २०१० में फ़ोर्ब्स पत्रिका ने अपनी, विश्व के सबसे शक्तिशाली लोगों की, सूची में तत्कालीन प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह को १८वीं स्थान पर रखा था तथा २०१२ और २०१३ में उन्हें क्रमशः १९वें और २८वें स्थान पर रखा था। उनके उत्तराधिकारी, नरेंद्र मोदी को वर्ष २०१४ में १५वें स्थान पर तथा वर्ष २०१५ में विश्व का ९वाँ सबसे शक्तिशाली व्यक्ति नामित किया था। इस पद की स्थापना, वर्त्तमान कर्तव्यों और शक्तियों के साथ, २६ जनवरी १९४७ में, संविधान के परवर्तन के साथ हुई थी। उस समय से वर्त्तमान समय तक, इस पद पर कुल १५ पदाधिकारियों ने अपनी सेवा दी है। इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले पदाधिकारी जवाहरलाल नेहरू थे जबकि भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्हें 26 मई 2014 को इस पद पर नियुक्त किया गया था। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और भारत का प्रधानमन्त्री · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

भारतीय संघ मुस्लिम लीग

भारतीय संघ मुस्लिम लीग (इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग) भारत का एक राजनैतिक दल है। भारतीय चुनाव आयोग ने इसे केरल राज्य के दल के रूप में मान्यता दी है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल.

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और भारतीय संघ मुस्लिम लीग · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) (Communist Party of India) भारत का एक साम्यवादी दल है। इस दल की स्थापना 26 दिसम्बर 1925 को कानपुर नगर में हुई थी। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की स्थापना एम एन राय ने की। 1928 ई. में कम्युनिस्ट इण्टरनेशनल ने ही भारत में कम्युनिस्ट पार्टी की कार्य प्रणाली निश्चित की। इस दल के महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी है। यह भारत की सबसे पुरानी कम्युनिस्ट पार्टी है। चुनाव आयोग द्वारा इसे राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह दल 'न्यू एज' (New Age) का प्रकाशन करता है। इस दल का युवा संगठन 'आल इंडिया यूथ फेडरेशन' है। २००४ के संसदीय चुनाव में इस दल को ५ ४३४ ७३८ मत (१.४%, १० सीटें) मिले। २००९ के संसदीय चुनाव में इस दल को मात्र ४ सीटें मिली। 2014 के संसदीय चुनाव में दल को मात्र 1 सीटें मिली .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी · और देखें »

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

माकपा का चिह्न भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) अथवा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (संक्षिप्त: माकपा) भारत का एक साम्यवादी दल है। इस दल की स्थापना १९६४ में हुई थी। इस दल के महासचिव सीताराम येचुरी हैं। यह दल लोक लेहर का प्रकाशन करता है। २००४ के संसदीय चुनाव में इस दल को २२ ०६१ ६७७ मत (५.७%, ४३ सीटें) मिले। इस दल का युवा संगठन भारत कि जनवादी नौजवन सभा है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) · और देखें »

भारिप बहुजन महासंघ

भारिप बहुजन महासंघ एक भारतीय राजनीतिक दल हैै। इस दल की स्थापना 1999 में प्रकाश आंबेडकर द्वारा अकोला, महाराष्ट्र में की गई। 'भारिप' यह संक्षेप्त में है इसका अर्थ 'भारतीय रिपब्लिकन पक्ष' (भारतीय रिपब्लिकन पार्टी') है। इस दल का पुरा नाम 'भारतीय रिपब्लिकन पार्टी बहुजन महासंघ' है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और भारिप बहुजन महासंघ · और देखें »

मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कझगम (एमडीएमके (MDMK); மறுமலர்ச்சித் திராவிட முன்னேற்றக் கழகம்) भारत के तमिलनाडु राज्य की एक राजनैतिक पार्टी है जिसका गठन 1994 में डीएमके पार्टी के सक्रियतावादी और राज्य सभा के सदस्य श्री वी.गोपालसामी (वायको के रूप में भी ज्ञात) ने किया था। श्री वी.गोपालसामी अपने छात्र जीवन से ही पार्टी में बढ़े.

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम · और देखें »

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (मराठी: राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष) मुख्य रूप से महाराष्ट्र आधारित एक राजनैतिक पार्टी है। शरद पवार इसके अध्यक्ष है। यह भारत की एक राष्ट्रीय पार्टी है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:महाराष्ट्र की राजनीति.

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी · और देखें »

राष्ट्रीय लोक दल

राष्ट्रीय लोक दल भारत का एक राजनीतिक दल है जिसके अध्यक्ष एवं संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र अजीत सिंह हैं। चौधरी अजीत सिंह के पुत्र एवं जयंत चौधरी दल के मुख्य सचिव हैं। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और राष्ट्रीय लोक दल · और देखें »

राष्ट्रीय जनता दल

राष्ट्रीय जनता दल भारत का एक राष्ट्रवादी राजनैतिक दल है। इस दल की स्थापना ५-७-१९९७ में हुई थी। इस दल के वर्तमान अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव है। युवा राष्ट्रीय जनता दल इस दल का युवा संगठन है। राष्ट्रीय जनता दल का बिहार में बहुत जनाधार है। राष्ट्रीय जनता दल का अपना वेब भी है जिसे देखा जा सकता है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:बिहार श्रेणी:भारतीय राजनीति.

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और राष्ट्रीय जनता दल · और देखें »

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन या एनडीए या राजग (अंग्रेजी: National Democratic Alliance NDA) भारत में एक राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी करती है। इसके गठन के समय इसके १३ सदस्य थे। शरद यादव को इसका संयोजक बनाया गया था, किन्तु उनकी पार्टी ने गठबन्धन से सम्बन्ध विच्छेद कर लिया। इसके मानद अध्यक्ष पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी हैं, जबकि लाल कृष्ण आडवाणी अध्यक्ष के रूप में वाजपेयी का कार्य देख रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में नेता हैं जबकि रक्षामंत्री अरुण जेटली राज्यसभा में नेता हैं और सुमित्रा महाजन लोकसभा अध्यक्ष है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन · और देखें »

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी

Commonsरिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी भारत का एक साम्यवादी दल है। इस दल की स्थापना १९४० में हुई थी। इस दल का महासचिव K. Pankajakshan है। इस दल का युवा संगठन Revolutionary Youth Front है। २००४ के संसदीय चुनाव में इस दल को १ ७१७ २२८ मत (०.४%, ३ सीटें) मिले। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल.

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी · और देखें »

लखनऊ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

लखनऊ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और लखनऊ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

शिरोमणि अकाली दल

शिरोमणि अकाली दल पंजाब, भारत का एक प्रमुख क्षेत्रीय राजनीतिक दल है। प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व सुखबीर सिंह बादल इसके वर्तमान अध्यक्ष हैं। विश्व में सिखों को राजनीतिक आवाज़ देना इस दल का प्रमुख लक्ष्य है। तराजू इसका चुनाव चिह्न है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और शिरोमणि अकाली दल · और देखें »

शिवसेना

शिवसेना भारत का एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल है जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र प्रान्त में सक्रिय है। इसकी स्थापना १९ जून १९६६ को एक प्रमुख राजनीतिक कार्टूनिस्ट बाळासाहेब ठाकरे ने की थी। वर्तमान समय में इस दल के लोक सभा में 18, राज्य सभा में ४ और महाराष्ट्र विधान सभा में 63 निर्वाचित सदस्य हैं। इस दल का प्रतीक चिन्ह (लोगो) बाघ है। पूरे देश में शिव सेना को एक कट्टर हिन्दू राष्ट्रवादी दल के रूप में जाना जाता है। शिवसेना के मध्यप्रदेश में कुशाग्र शर्मा एक मुख्य हिंदुवादी राजनितीज्ञ है। पिछले कुछ दशकों से मुंबई की महानगरपालिका पर शिवसेना का ही राज है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और शिवसेना · और देखें »

समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी भारत का एक राजनीतिक दल है। यह भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में आधारित है। यह ४ अक्टूबर १९९२ को स्थापित किया गया था। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री रह चुके है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और समाजवादी पार्टी · और देखें »

सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस

सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस (সর্বভারতীয় তৃণমূল কংগ্রেস) मुख्यतः पश्चिम बंगाल में सक्रीय एक क्षेत्रीय राजनैतिक दल है। इस दल का जन्म भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विघटन होकर हुआ। इस दल की नेता ममता बनर्जी है। यह दल तृणमूल का प्रकाशन करता है। इस दल का युवा संगठन तृणमूल यूथ कांग्रेस है। २००४ के संसदीय चुनाव में इस दल को ८ ०४७ ७७१ मत (२.१%, २ सीटें) मिले। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल.

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस · और देखें »

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट (Sikkim Democratic Front; एसडीएफ) भारत के सिक्किम राज्य में आधारित एक राजनैतिक दल है। इसकी स्थापना पवन कुमार चामलिंग द्वारा ४ मार्च १९९३ को की गई थी। १९९४ के बाद से यह दल चामलिंग के नेतृत्व में राज्य में निरंतर सत्ता में है। १९९९ एवं २००४ के विधानसभा चुनावों में मिली व्यापक सफलता के साथ इस पार्टी ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। २००९ चुनावों में एसडीएफ के प्रत्याशियों को राज्य की सभी ३२ सीटों पर विजय हासिल हुई। साथ ही साथ, सिक्किम की एकमात्र लोक सभा की सीट भी पार्टी ने अपने पास बरकरार रखी। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट · और देखें »

सोनिया गांधी

सोनिया गांधी (जन्म ९ दिसम्बर १९४६) एक भारतीय राजनेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। वे रायबरेली, उत्तरप्रदेश से सांसद हैं और इसके साथ ही वे १५वीं लोक सभा में न सिर्फ़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बल्कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की भी प्रमुख हैं। वे १४वीं लोक सभा में भी यूपीए की अध्यक्ष थीं। श्रीमती गांधी कांग्रेस के १३२ वर्षो के इतिहास में सर्वाधिक लंबे समय तक रहने वाली अध्यक्ष है, वह १९९८ से २०१७ तक इस पद को सुशोभित कर रही थी। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और सोनिया गांधी · और देखें »

हरियाणा विकास पार्टी

हरियाणा विकास पार्टी की स्थापना हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसी लाल ने कांग्रेस से बाहर होकर की थी। 1996 में इस पार्टी को सरकार बनाने का मौका भी मिलाhttps://khabar.ndtv.com/news/election/who-won-haryana-since-state-formation-in-1966-681378, लेकिन 2005 तक आते आते इसने अपनी लोकप्रियता खो दी ओर कांग्रेस में विलय कर लिया था। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और हरियाणा विकास पार्टी · और देखें »

जनता दल (यूनाइटेड)

जनता दल (यूनाइटेड) भारत का एक राजनीतिक दल है। इस राजनीतिक दल की उपस्थिति मुख्य रूप से बिहार और झारखंड में है।.

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और जनता दल (यूनाइटेड) · और देखें »

जनता दल (सेक्युलर)

जनता दल (सेक्युलर) भारत का एक राजनैतिक दल है जिसके नेता भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री एच. डी. देवेगौड़ा हैं। यह दल कर्नाटक और केरल में प्रान्तीय दल के रूप में पंजीकृत है। इसकी स्थापना १९९९ में जनता दल से टूटकर हुई। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और जनता दल (सेक्युलर) · और देखें »

जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस

जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (JKN), जम्मू-कश्मीर के भारतीय राज्य में एक राज्य राजनीतिक पार्टी है। शेख अब्दुल्ला ने 1947 में भारत की आजादी के समय के नेतृत्व में, यह कई दशकों से राज्य में चुनावी राजनीति हावी रही। यह शेख के पुत्र फारूक अब्दुल्ला (1981-2002) और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला (2002-2009) द्वारा बाद में नेतृत्व किया गया है। फारूक अब्दुल्ला को फिर 2009 में पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस · और देखें »

ऑल इंडिया फार्वर्ड ब्लाक

आल इण्डिया फॉरवर्ड ब्लॉक का चुनाव चिह्न thumb ऑल इंडिया फार्वर्ड ब्लाक भारत का एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है। इस दल की स्थापना १९३९ में हुई थी। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस नें इस दल की स्थापना की। इस दल के महासचिव देवव्रत विश्वास हैं। इस दल का युवा संगठन अखिल भारतीय युवक लीग (All India Youth League) है। २००४ के संसदीय चुनाव में इस दल को १ ३६५ ०५५ मत (०.२%, ३ सीटें) मिलीं। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और ऑल इंडिया फार्वर्ड ब्लाक · और देखें »

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन या एआईएमआईएम (हिंदी अनुवादः अखिल भारतीय मुस्लिम संघ) भारत सरकार के तेलंगाना राज्य में स्थित एक मान्यताप्राप्त राजकीय राजनीतिक दल है, जिसका हैदराबाद के पुराने शहर में प्रधान कार्यालय है, जिसकी जड़ें मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से हैं जो 1927 में ब्रिटिश भारत के हैदराबाद स्टेट में स्थापित हुई थी।। एआईएमआईएम ने 1984 से हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र लोकसभा सीट जीती है। 2014 के तेलंगाना विधानसभा चुनावों में, एआईएमआईएम ने सात सीटों पर जीत हासिल की और भारत के चुनाव आयोग द्वारा 'राज्य पार्टी' के रूप में मान्यता प्राप्त की। इस पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी हैं। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन · और देखें »

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

आॅल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (लोकप्रिय रूप: अन्नाद्रमुक) तमिल नाडु और पुदुचेरी, भारत का एक राजनीतिक दल है। इसकी स्थापना सन् 1972 में पूर्व अभिनेता व राजनीतिज्ञ एम जी रामचन्द्रन ने की थी जब वो द्रमुक से अलग हो गये थे। 1989 से इस दल की नेता जयललिता हैं। दल ने तमिलनाडु में छह बार सरकार बनाई है और 2011 से तमिल नाडु में सरकार इसी दल की है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम · और देखें »

आंग्ल-भारतीय समुदाय

आंग्ल-भारतीय या ऐंग्लो इंडियन(ऍङ्ग्लो-इण्डियन) विशेष शब्द है जो जाति और भाषा के संबंध में प्रयुक्त होता है। जाति के संबंध में यह उन अंग्रेजों की ओर संकेत करता है जो भारत में बस गए हैं या व्यवसाय अथवा पदाधिकार से यहाँ प्रवास करते हैं। इनकी संख्या तो आज भारत में विशेष नहीं है और मात्र प्रवासी होने के कारण उनको देश के राजनीतिक अधिकार भी प्राप्त नहीं, परंतु एक दूसरा वर्ग उनसे संबंधित इस देश का है और उसे देश के नागरिकों के सारे हक भी हासिल हैं। यह वर्ग भारत के अंग्रेज प्रवासियों और भारतीय स्त्रियों के संपर्क से उत्पन्न हुआ है जो ऐंग्लो इंडियन कहलाता है। इनकी संख्या काफी है और लोकसभा में इनके विशेष प्रतिनिधि के लिए संवैधानिक अधिकार भी सुरक्षित हैं। इस समुदाय के समझदार व्यक्ति अपने को सर्वथा भारतीय और भारत के सुख-दु:ख में शरीक मानते हैं, परंतु अधिकतर ये स्थानीय जनता से घना संपर्क नहीं बना पाते और इंग्लैंड की सहायता की अपेक्षा करते हैं। इनका अंग्रेजों से रक्तसंबंध होना, अंग्रेजी का इनकी जन्मजात और साधारण बोलचाल की भाषा होना और उनका धर्म से ईसाई होना भी उन्हें अपना विदेशी रूप बनाए रखने में सहायक होते हैं। उनकी समूची संस्कृति अंग्रेजी विचारधारा और रहन-सहन से प्रभावित तथा अनुप्रमाणित है। तथापि अब वे धीरे-धीरे देश की नित्य बदलती परिस्थितियों के अनुकूल होते जा रहे हैं। ऐंग्लो इंडियन शब्द का व्यवहार प्रवासी अंग्रेजों की भारतीय माताओं से प्रसूत संततियों अथवा उनसे प्रजनित संतानों से भिन्न भाषा के अर्थ में भी होता है। ऐंग्लो इंडियन भाषा के अनेक रूप हैं। कभी तो इसका प्रयोग भारतीयों द्वारा लिखी शुद्ध अंग्रेजी के अर्थ में हुआ है और कभी उन अंग्रेजों की भाषा के संबंध में भी जिन्होंने भारत में रहकर लिखा है, यद्यपि भाषाशास्त्र की दृष्टि से दोनों में स्थानीय प्रभावों के अतिरिक्त कोई विशेष भेद नहीं है। फिर ऐंग्लो इंडियन से तात्पर्य उस संकर हिंदी भाषा से भी है जो भारत के ऐंग्लों इंडियन अपने से भिन्न भारतीयों से बोलते हैं। इस शब्द का व्यवहार अनेक बार उस हिंदी भाषा के संबंध में भी हुआ है जिसे हिंदुस्तानी कहते हैं। परंतु इस अर्थ में इसका उपयोग अकारण और अनुचित दोनों हैं। नोट':- राष्ट्रपति को लोकसभा में 2 एंग्लो इंडियन को मनोनीत करने का अधिकार हैं। जबकि राज्यपाल विधान सभा मे 01 एंग्लो इंडियन को मनोनीत करता है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और आंग्ल-भारतीय समुदाय · और देखें »

इंडियन नैशनल लोकदल

इंडियन नेशनल लोकदल या इनेलो (Indian National Lok Dal) भारत के हरियाणा राज्य की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। इनेलो एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में १९८७ के दौरान राजनीतिक अस्तित्व में आयी। वर्तमान में ओमप्रकाश चौटाला पार्टी के अध्यक्ष और उनके ज्येष्ठ पुत्र अजय सिंह चौटाला पार्टी के महासचिव हैं। इनेलो पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का अंग रह चुकी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं की अनुपस्थिति में २०१४ के विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के छोटे पुत्र अभय चौटाला के नेतृत्व में 90 में से 19 सीट्स जीती और बीजेपी के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनी। विपक्ष के नेता के रूप में अभय चौटाला विधानसभा में पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।। अप्रैल २००१ में देवी लाल के निधन के बाद से इनेलो का राजनैतिक संघर्ष का दौर आरंभ हुआ और बीते 3 विधानसभा चुनावों में पार्टी दुसरे स्थान पर रही .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और इंडियन नैशनल लोकदल · और देखें »

अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpeyee), (जन्म: २५ दिसंबर, १९२४) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। वे पहले १६ मई से १ जून १९९६ तथा फिर १९ मार्च १९९८ से २२ मई २००४ तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे हिन्दी कवि, पत्रकार व प्रखर वक्ता भी हैं। वे भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वाले महापुरुषों में से एक हैं और १९६८ से १९७३ तक उसके अध्यक्ष भी रहे। वे जीवन भर भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर प्रारम्भ किया था और देश के सर्वोच्च पद पर पहुँचने तक उस संकल्प को पूरी निष्ठा से निभाया। वाजपेयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पहले प्रधानमन्त्री थे जिन्होंने गैर काँग्रेसी प्रधानमन्त्री पद के 5 साल बिना किसी समस्या के पूरे किए। उन्होंने 24 दलों के गठबंधन से सरकार बनाई थी जिसमें 81 मन्त्री थे। कभी किसी दल ने आनाकानी नहीं की। इससे उनकी नेतृत्व क्षमता का पता चलता है। सम्प्रति वे राजनीति से संन्यास ले चुके हैं और नई दिल्ली में ६-ए कृष्णामेनन मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और अटल बिहारी वाजपेयी · और देखें »

अमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

अमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और अमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश ('अरुणांचल' नहीं) भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। अरुणाचल का अर्थ हिन्दी मे "उगते सूर्य का पर्वत" है (अरूण + अचल; 'अचल' का अर्थ 'न चलने वाला' .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और अरुणाचल प्रदेश · और देखें »

असम गण परिषद

असम गण परिषद (अगप) असम की क्षेत्रीय राजनैतिक पार्टी है। अगप ऐतिहासिक असम समझौते के बाद बनी। चुनाव के बाद इसके अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महन्त राज्य के मुख्यमंत्री बने। अगप असम में १९८५ -१९८९ तथा १९९६-२००१ तक सत्ता में भी रही। इस पार्टी के लोक सभा व राज्यसभा में १-१ सांसद है। पंद्रहवी लोक सभा में पार्टी के सांसद जोसेफ टोपो तेजपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए है जबकि राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व बिरेन्द्र प्रसाद बैश्य करते है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, १९९९ और असम गण परिषद · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »