लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारत पम्प्स ऐण्ड कम्प्रेसर्स

सूची भारत पम्प्स ऐण्ड कम्प्रेसर्स

भारत पम्प्स ऐण्ड कम्प्रेसर्स लिमिटेड (Bharat Pumps & Compressors Limited (BPC)) भारत सरकार की एक लघुरत्न कम्पनी है। यह रेसिप्रोकेटिंग पम्प, सेन्ट्रिफ्युगल पम्प, रेसिप्रोकेटिंग कम्प्रेसर, तथा उच्च दाब के सीवनहीन (सीमलेस) गैस सिलिण्डर बनाती है। इसका मुख्यालय इलाहाबाद में है। श्रेणी:भारत सरकार के उपक्रम.

8 संबंधों: प्रत्यागमनी पम्प, प्रत्यागमनी संपीडक, भारत सरकार, सार्वजनिक प्रतिष्ठान, गैस टंकी, इलाहाबाद, अपकेन्द्री पम्प, उत्तर प्रदेश

प्रत्यागमनी पम्प

खेत में लगा हुआ प्रत्यागमनी पम्प, जो पवनचक्की द्वारा तथा हाथ द्वारा चल सकता है। प्रत्यागमनी पम्प (reciprocating pump) एक प्रकार की धनात्मक-विस्थापन पम्प है जिसमें पिस्टन पम्प, प्लञर पम्प, और डायाफ्राम पम्प आदि शामिल हैं। इसका उपयोग वहाँ होता है जहाँ अपेक्षाकृत कम मात्रा में द्रव को पम्प करना हो तथा कार्यकारी दाब (delivery pressure) बहुत अधिक हो। प्रत्यागमनी पम्पों के जिस चैम्बर में द्रव को रोककर रखा जाता है, वह अचल सिलिण्डर के रूप में होता है जिसमें पिस्टन या प्लञर स्थित होता है। श्रेणी:पम्प.

नई!!: भारत पम्प्स ऐण्ड कम्प्रेसर्स और प्रत्यागमनी पम्प · और देखें »

प्रत्यागमनी संपीडक

यह वायु संपीडक, प्रत्यागमनी संपीडक है। प्रत्यागामी संपीडक की क्रियाविधि प्रत्यागमनी संपीडक या रेसीप्रोकेटिंग कम्प्रेसर (reciprocating compressor) या पिस्टन कम्प्रेसर एक धनात्मक-विस्थापन कम्प्रेसर है जो क्रैंकशाफ्ट से जुड़े पिस्टन की सहायता से उच्च दाब पर गैस प्रदान करता है। श्रेणी:संपीडक.

नई!!: भारत पम्प्स ऐण्ड कम्प्रेसर्स और प्रत्यागमनी संपीडक · और देखें »

भारत सरकार

भारत सरकार, जो आधिकारिक तौर से संघीय सरकार व आमतौर से केन्द्रीय सरकार के नाम से जाना जाता है, 29 राज्यों तथा सात केन्द्र शासित प्रदेशों के संघीय इकाई जो संयुक्त रूप से भारतीय गणराज्य कहलाता है, की नियंत्रक प्राधिकारी है। भारतीय संविधान द्वारा स्थापित भारत सरकार नई दिल्ली, दिल्ली से कार्य करती है। भारत के नागरिकों से संबंधित बुनियादी दीवानी और फौजदारी कानून जैसे नागरिक प्रक्रिया संहिता, भारतीय दंड संहिता, अपराध प्रक्रिया संहिता, आदि मुख्यतः संसद द्वारा बनाया जाता है। संघ और हरेक राज्य सरकार तीन अंगो कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका के अन्तर्गत काम करती है। संघीय और राज्य सरकारों पर लागू कानूनी प्रणाली मुख्यतः अंग्रेजी साझा और वैधानिक कानून (English Common and Statutory Law) पर आधारित है। भारत कुछ अपवादों के साथ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्याय अधिकारिता को स्वीकार करता है। स्थानीय स्तर पर पंचायती राज प्रणाली द्वारा शासन का विकेन्द्रीकरण किया गया है। भारत का संविधान भारत को एक सार्वभौमिक, समाजवादी गणराज्य की उपाधि देता है। भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है, जिसका द्विसदनात्मक संसद वेस्टमिन्स्टर शैली के संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है। इसके शासन में तीन मुख्य अंग हैं: न्यायपालिका, कार्यपालिका और व्यवस्थापिका। .

नई!!: भारत पम्प्स ऐण्ड कम्प्रेसर्स और भारत सरकार · और देखें »

सार्वजनिक प्रतिष्ठान

सार्वजनिक प्रतिष्ठान सरकार के द्वारा चालित कम्पनियों के लिए संयुक्त रूप से प्रयुक्त शब्द है। सार्वजनिक प्रतिष्ठान की परिभाषा और सीमा निर्धारण सम्बंधित देश पर निर्भर करता है, लेकिन अधिकतर देशों में पुलिस, सेना, राजमार्ग, परिवहन, प्राथमिक शिक्षा जैसी सुविधाएं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में समाहित होती हैं। .

नई!!: भारत पम्प्स ऐण्ड कम्प्रेसर्स और सार्वजनिक प्रतिष्ठान · और देखें »

गैस टंकी

गैस टंकी या गैस सिलेण्डर एक ऐसी बंद वस्तु होती है, जिसमें गैस भरी जाती है तथा इसका प्रयोग ज्यादातर रसोई में किया जाता है। इसमें गैस मशीन द्वारा भरा जाता है और रेग्यूलेटर की सहायता से आवश्यकता पड़ने पर गैस का उपयोग किया जाता है और आवश्यकता समाप्त होने पर बंद कर दिया जाता है। इसके पूरी तरह बंद होने के कारण गैस का रिसाव नहीं होती है। गैस टंकियाँ विभिन्न आकार की होती है। .

नई!!: भारत पम्प्स ऐण्ड कम्प्रेसर्स और गैस टंकी · और देखें »

इलाहाबाद

इलाहाबाद उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित एक नगर एवं इलाहाबाद जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। इसका प्राचीन नाम प्रयाग है। इसे 'तीर्थराज' (तीर्थों का राजा) भी कहते हैं। इलाहाबाद भारत का दूसरा प्राचीनतम बसा नगर है। हिन्दू मान्यता अनुसार, यहां सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूर्ण होने के बाद प्रथम यज्ञ किया था। इसी प्रथम यज्ञ के प्र और याग अर्थात यज्ञ से मिलकर प्रयाग बना और उस स्थान का नाम प्रयाग पड़ा जहाँ भगवान श्री ब्रम्हा जी ने सृष्टि का सबसे पहला यज्ञ सम्पन्न किया था। इस पावन नगरी के अधिष्ठाता भगवान श्री विष्णु स्वयं हैं और वे यहाँ माधव रूप में विराजमान हैं। भगवान के यहाँ बारह स्वरूप विध्यमान हैं। जिन्हें द्वादश माधव कहा जाता है। सबसे बड़े हिन्दू सम्मेलन महाकुंभ की चार स्थलियों में से एक है, शेष तीन हरिद्वार, उज्जैन एवं नासिक हैं। हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल पवित्रतम नदी गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है। यहीं सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है, अतः ये त्रिवेणी संगम कहलाता है, जहां प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है। इलाहाबाद में कई महत्त्वपूर्ण राज्य सरकार के कार्यालय स्थित हैं, जैसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रधान महालेखाधिकारी (एजी ऑफ़िस), उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (पी.एस.सी), राज्य पुलिस मुख्यालय, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय। भारत सरकार द्वारा इलाहाबाद को जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना के लिये मिशन शहर के रूप में चुना गया है। .

नई!!: भारत पम्प्स ऐण्ड कम्प्रेसर्स और इलाहाबाद · और देखें »

अपकेन्द्री पम्प

सेन्ट्रीफ्यूगल पम्प अपकेन्द्री पम्प (Centrifugal pumps), घूर्णन की गतिज ऊर्जा को द्रव की गतिज ऊर्जा में बदलता है। इसका उपयोग द्रव (जैसे पानी) को उठाने में किया जाता है। .

नई!!: भारत पम्प्स ऐण्ड कम्प्रेसर्स और अपकेन्द्री पम्प · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: भारत पम्प्स ऐण्ड कम्प्रेसर्स और उत्तर प्रदेश · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »