लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्लेड रनर 2049

सूची ब्लेड रनर 2049

ब्लेड रनर 2049 (Blade Runner 2049) 2017 की एक अमेरिकी फ़ंतासी फ़िल्म है। डेनिस विलनेयूवे द्वारा निर्देशित और हैम्पटन फैंशर और माइकल ग्रीन द्वारा लिखित यह फ़िल्म 1982 में आई ब्लेड रनर का संस्करण है। फ़िल्म के मुख्य कालाकार रयान गोसलिंग और हैरिसन फोर्ड, के साथ एना डे अर्मस, सिल्विया होके, रॉबिन राइट, मेकेन्ज़ी डेविस, कार्ला जुरी, लेनी जेम्स, डेव बटिस्टा, और जैरेड लेटो सहायक भूमिका में हैं। पहली फिल्म के तीस साल बाद के समय पर केंद्रित है, गोसलिंग ने इसमें एक ब्लेड रनर का किरदार निभाया है, जो मानवों और प्रतिकृतियों के बीच युद्ध को उकसाने वाले रहस्य को उजागर करने के प्रयास में पूर्व ब्लेड रनर, रिक डेकार्ड (हैरिसन फोर्ड) से मिलता है। फ़िल्म को संयुक्त राज्य अमेरिका में 6 दिसम्बर, 2017 को प्रदर्शित किया गया। फिल्म की आलोचकों द्वारा इसके प्रदर्शन, दिशा, छायांकन, संगीत का स्कोर, उत्पादन डिजाइन और मूल फिल्म के प्रति सच्चाई के लिए प्रशंसा की गई, साथ ही कुछ लोगों ने इसे सभी समय के बेहतरीन फिल्मों में से एक के रूप में बताया। 90वें अकादमी पुरस्कार में पाँच नामाकंन में से इसे सर्वश्रेष्ठ दृश्यात्मक प्रभाव और छायांकन के लिये पुरस्कार प्रदान किया गया। 71वें ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार में इसे 8 नामांकन प्राप्त हुए। .

11 संबंधों: बटिस्टा, बुडापेस्ट, ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार, ब्लेड रनर, लॉस एंजेलिस, सैन डिएगो, हंगरी, हैरिसन फोर्ड, वॉर्नर ब्रॉस., अंग्रेज़ी भाषा, 90वें अकादमी पुरस्कार

बटिस्टा

डेविड माइकल बाॅटिस्टा जूनियर एक पूर्व अमेरिकी पेशेवर पहलवान व मिश्रित मार्शल आर्टिस्ट है जो डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपने अखाडे के नाम बटिस्टा से जाने जाते है। वे छ: बार के विश्व हेवीवेट चैम्पियनशिप है, उन्होने चार बार वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप और दो बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप जीती है। डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास मे वह सबसे लंबे समय तक वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप के धारक रहे। वे तीन बार वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप और दो बार डब्ल्यूडब्ल्यूई टैग टीम चैंपियनशिपभी रह चुके है। वे दो बार (2005, 2014) रॉयल रम्बल भी जीत चुके है। .

नई!!: ब्लेड रनर 2049 और बटिस्टा · और देखें »

बुडापेस्ट

बुडापेस्ट (Budapest) हंगरी की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर है। यह हंगरी के मध्य-उत्तरी भाग में डैन्यूब नदी के दोनों किनारों पर स्थित है। यह चार बस्तियों बुडा, पेस्ट, ओ बुडा एवं कोबान्या से मिलकर बना है। पुराना बुडा नदी के पश्चिमी पहाड़ी किनारे पर बसा है। यहाँ नदीतल से ४०० फुट की ऊँचाई पर एक किला बना है। पूर्वी निचले किनारे पर स्थित पेस्ट पुराना व्यापार केंद्र है। बुडापेस्ट, माजार संस्कृति का केंद्र है। यहाँ बुडापेस्ट विश्वविद्यालय तथा टेक्निकल विश्वविद्यालय प्रसिद्ध हैं। यह देश के मध्य भाग में स्थित होने के कारण यातायात मार्गों तथा व्यापार का प्रमुख केंद्र बन गया है। अनाज, गाय, बैल, ऊन और चमड़े का व्यापार होता है। बुडा एवं पेस्ट को मिलाने के लिए नदी पर कई पुल बने हैं।यहाँ बाग, बगीचे, पार्क, अस्पताल, क्रीडास्थल, सुंदर भवन, एवं गिरजाघर आदि हैं। बुडापेस्ट का बिहंगम दृष्य .

नई!!: ब्लेड रनर 2049 और बुडापेस्ट · और देखें »

ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार

ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार (English:British Academy Film Awards) ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म और टेलीविजन आर्ट्स द्वारा प्रदत्त एक वार्षिक पुरस्कार है, जिसे बाफटा पुरस्कार भी कहा जाता है। यह अमेरिका के ऑस्कर पुरस्कार का समकक्ष है।.

नई!!: ब्लेड रनर 2049 और ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार · और देखें »

ब्लेड रनर

ब्लेड रनर 1982 की एक अमेरिकी साइंस फिक्शन कथा फिल्म है, जिसे रिडले स्कॉट ने निर्देशित किया है और जो हैरिसन फोर्ड, रटगेर हॉयर तथा सीन यंग द्वारा अभिनीत है। हैम्पटन फैंचर और डेविड पीपुल्स द्वारा लिखित पटकथा, कुछ हद तक डू एंड्रोयड्स ड्रीम ऑफ़ इलेक्ट्रिक शीप? नामक उपन्यास पर आधारित है। जो फिलिप के.एच.

नई!!: ब्लेड रनर 2049 और ब्लेड रनर · और देखें »

लॉस एंजेलिस

सिटी हॉल लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बडा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बडा शहर है। शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है। इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है। लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ। आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। .

नई!!: ब्लेड रनर 2049 और लॉस एंजेलिस · और देखें »

सैन डिएगो

सैन डिएगो शहर सैन डिएगो संयुक्त राज्य अमेरिका का आठवा व कैलिफ़ोर्निया राज्य का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। यह शहर प्रशान्त महासागर के मुहाने पर बसा है व इसकी सीमा मेक्सिको से सीधी जुड़ती है। सन २०१० की जनगणना के अनुसार इस की आबादी १३,०१,६१७ थी। मूलरूप से सैन डिएगो कुमेयाय लोगो का घर था और वो पहली जगह भी जहा यूरोपियन लोग अमेरिका में पहली बार आये थे व जो की आज अमेरिका के पश्चिमी तट का हिस्सा है। .

नई!!: ब्लेड रनर 2049 और सैन डिएगो · और देखें »

हंगरी

हंगरी (हंगेरियाई: Magyarország), आधिकारिक तौर पर हंगरी गणराज्य (हंगेरियाई: Magyar Köztársaság, शाब्दिक अर्थ "हंगरी गणराज्य"), मध्य यूरोप के पैनोनियन बेसिन में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। इसके उत्तर में स्लोवाकिया, पूर्व में यूक्रेन और रोमानिया, दक्षिण में सर्बिया और क्रोएशिया, दक्षिण पश्चिम में स्लोवेनिया और पश्चिम में ऑस्ट्रिया स्थित है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर बुडापेस्ट है। हंगरी, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विसेग्राद समूह का सदस्य है और एक शेंगन राष्ट्र है। इसकी आधिकारिक भाषा हंगेरियाई है, जो फिन्नो-उग्रिक भाषा परिवार का हिस्सा है और यूरोप में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली गैर भारोपीय भाषा है। हंगरी दुनिया के तीस सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और प्रति वर्ष लगभग 8.6 लाख पर्यटकों (2007 के आँकड़े) को आकर्षित करता है। देश में विश्व की सबसे बड़ी गर्म जल की गुफा प्रणाली स्थित है और गर्म जल की सबसे बड़ी झीलों में से एक हेविज़ झील यहीं पर स्थित है। इसके साथ मध्य यूरोप की सबसे बड़ी झील बलातोन झील भी यहीं पर है और यूरोप के सबसे बड़े प्राकृतिक घास के मैदान होर्टोबैगी भी हंगरी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। हंगरी की सरकार एक संसदीय गणतंत्र है, जिसे 1989 में स्थापित किया गया था। हंगरी की अर्थव्यवस्था एक उच्च-आय अर्थव्यवस्था है और कुछ क्षेत्रों में यह एक क्षेत्रीय अगुआ है। .

नई!!: ब्लेड रनर 2049 और हंगरी · और देखें »

हैरिसन फोर्ड

हैरिसन फोर्ड (13 जुलाई 1942 को जन्मे) एक अमेरिकी फिल्म अभिनेता और निर्माता हैं.

नई!!: ब्लेड रनर 2049 और हैरिसन फोर्ड · और देखें »

वॉर्नर ब्रॉस.

वॉर्नर ब्रॉस.

नई!!: ब्लेड रनर 2049 और वॉर्नर ब्रॉस. · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: ब्लेड रनर 2049 और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

90वें अकादमी पुरस्कार

90वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2018) समारोह, मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा 2017 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का सम्मान करने के लिए, 4 मार्च 2018 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। 2018 शीतकालीन ओलम्पिक की वजह से यह समारोह हमेशा की तरह फरवरी के अन्तिम सप्ताह की जगह मार्च में किया जा रहा है। समारोह के दौरान, 24 श्रेणियों में अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) प्रदान किया गया। निर्माता माइकल डी लुका और जेनिफर टोड, तथा ग्लेन वेइस द्वारा निर्देशित इस समारोह का टीवी प्रसारण एबीसी द्वारा किया गया। इस समारोह का संचालन लगातार दूसरे वर्ष हास्य अभिनेता जिमी किमेल द्वारा किया गया। .

नई!!: ब्लेड रनर 2049 और 90वें अकादमी पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »