लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्लड डायमण्ड (फ़िल्म)

सूची ब्लड डायमण्ड (फ़िल्म)

ब्लड डायमण्ड (अंग्रेजी;Blood Diamond) २००६ में बनी अमेरिकी-जर्मन भाषी एवं राजनीतिक संघर्षों पर आधारित वाॅर-थ्रिलर प्रधान फ़िल्म है, जिसमें एड्वर्ड ज़्विक ने निर्देशन एवं सह-निर्माता की बागडोर संभाली है, फ़िल्म में लियोनार्डो डि कैप्रियो, जैनिफर काॅनली एवं ज़िमाॅन हाॅन्शु प्रमुख भुमिकाओं में है। फ़िल्म शीर्षक 'ब्लड डायमण्ड' का अभिप्राय, वाॅर ज़ोन (युद्धक्षेत्र) बन चुके हीरा खदानों को लेकर है और इससे जुड़े आर्थिक मुनाफे का निवेश भी, जिनसे यह संघर्ष जारी रख सके, तथा यह सारा लाभ वाॅरलाॅर्डस (युद्ध के सुत्रधार) और विश्व भर के हीरा कंपनियों की जेब में जाता हैं। फ़िल्म का विषय १९९६-२००१ तक सिएरा लियोन में हुई गृहयुद्ध को लेकर है, जहाँ के देश की सरकार और बागियों के बीच आपसी दरार की स्थिति खड़ी हो चुकी थी। फ़िल्म में उस जंग का काफी क्रूर चित्रण किया गया है, जहां बागी आमजनों के हाथों काटकर उन्हें आगामी चुनावों के प्रति बुरी तरह हतोत्साहित करते है। फ़िल्म का अंत, सन् २००० को किम्बरले, दक्षिण अफ्रीका में हुई उस ऐतिहासिक सम्मेलन पर जाकर होता है जब इस ब्लड डायमण्ड को लेकर एक कांफ्रेंस का आयोजन किया जाता है। जिसके बाद किम्बरले के लिए उत्थान योजना गठित की जाती है, जिनमें उन सभी अवैध कच्चे हीरों को खोजकर इस संघर्ष को रोका जाता है, पर अब भी उनमें से कुछ भ्रष्ट लोग कानून की हद से बाहर हैं। फिल्म की मिश्रित प्रतिक्रिया के बावजूद यह सराहनीय समीक्षा पाने में सफल रही जिसमें मुख्यतः निर्देशन और अभिनेता डीकैप्रियो एवं हाॅन्शु की अदाकारी पर काफी प्रशंसा की गई और अकादमी पुरस्कारों की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता एवं सह-अभिनेता मे दोनों को सम्मानजनक तौर पर नामांकित किया गया। .

6 संबंधों: दक्षिण अफ्रीका, लियोनार्डो डिकैप्रियो, लंदन, सिएरा लियोन, गृहयुद्ध, अंग्रेज़ी भाषा

दक्षिण अफ्रीका

कोई विवरण नहीं।

नई!!: ब्लड डायमण्ड (फ़िल्म) और दक्षिण अफ्रीका · और देखें »

लियोनार्डो डिकैप्रियो

लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो (Leonardo Wilhelm DiCaprio, जन्म ११ नव्मबर १९७4) एक अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्हे एविएटर (२००४) में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार प्रदान किया गया है और अन्य आठ बार वे इसके लिए नामांकित हो चुके है। इसके अलावा इन्हें अकादमी पुरस्कार, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स व ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार के लिए नामांकन मिल चूका है। इनका बचपन लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में पले बढ़े डी कैप्रियो ने अपने करियर की शुरुआत टेलिविज़न विज्ञापनों से की और बाद में टीवी शृंखलाओं जैसे सांता बार्बरा और ग्रोइंग पैरिस से १९९० के दशक में की। उन्होंने फ़िल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत विज्ञान पर आधारित फ़िल्म क्रीटर्स (१९९१) से की और दिस बॉयज़ लाइफ (१९९३) के लिए काफ़ी सराहा गया। डी कैप्रियो को वाट्स इटिंग गिल्बर्ट ग्रेप (१९९३) और मार्विनस रूम (१९९६) में सहायक कलाकार के रूप में और द बास्केटबॉल डायरीज़ (१९९५) व रोमियो + जूलियट (१९९६) में मुख्य भूमिका के लिए सराहा गया परन्तु उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याती जेम्स कैमरून की फ़िल्म टाइटैनिक (१९९७) से मिली। २००० के बाद से डीकैप्रियो को अपनी कई फ़िल्मों के लिए अनेक पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुआ है जिनमे कैच मी इफ़ यु कैन (२००२), गैंग्स ऑफ न्यू यॉर्क (२००२), द एविएटर (२००४), ब्लड डायमण्ड (२००६), द डिपार्टेड (२००६) और रिवोल्यूशनरी रोड (२००८) शामिल है। उनकी नई फ़िल्में शटर आइलैंड (२०१०) और इन्सेप्शन (२०१०) उनके करियर की व्यापारिक दृष्टी से सबसे सफल फ़िल्मों में है। वर्ष 2015 की फिल्म "द रेवेनैंट के लिए 73वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब नवाजा गया। .

नई!!: ब्लड डायमण्ड (फ़िल्म) और लियोनार्डो डिकैप्रियो · और देखें »

लंदन

लंदन (London) संयुक्त राजशाही और इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण पूर्व में थेम्स नदी के किनारे स्थित, लंदन पिछली दो सदियों से एक बड़ा व्यवस्थापन रहा है। लंदन राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फ़ैशन और शिल्पी के क्षेत्र में वैश्विक शहर की स्थिति रखता है। इसे रोमनों ने लोंड़िनियम के नाम से बसाया था। लंदन का प्राचीन अंदरुनी केंद्र, लंदन शहर, का परिक्षेत्र 1.12 वर्ग मीटर (2.9 किमी2) है। 19वीं शताब्दी के बाद से "लंदन", इस अंदरुनी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों को मिला कर एक महानगर के रूप में संदर्भित किया जाने लगा, जिनमें मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट, और हर्टफोर्डशायर आदि शमिल है। जिसे आज ग्रेटर लंदन नाम से जानते है, एवं लंदन महापौर और लंदन विधानसभा द्वारा शासित किया जाता हैं। कला, वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, फैशन, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, मीडिया, पेशेवर सेवाओं, अनुसंधान और विकास, पर्यटन और परिवहन में लंदन एक प्रमुख वैश्विक शहर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र के रूप में ताज पहनाया गया है और दुनिया में पांचवां या छठा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र जीडीपी है। लंदन एक है विश्व सांस्कृतिक राजधानी। यह दुनिया का सबसे अधिक का दौरा किया जाने वाला शहर है, जो अंतरराष्ट्रीय आगमन द्वारा मापा जाता है और यात्री ट्रैफिक द्वारा मापा जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा शहर हवाई अड्डा है। लंदन विश्व के अग्रणी निवेश गंतव्य है, किसी भी अन्य शहर की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय खुदरा विक्रेताओं और अल्ट्रा हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों की मेजबानी यूरोप में लंदन के विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा केंद्र बनते हैं। 2012 में, लंदन तीन बार आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया। लंदन में लोगों और संस्कृतियों की विविधता है, और इस क्षेत्र में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसकी 2015 कि अनुमानित नगरपालिका जनसंख्या (ग्रेटर लंदन के समरूपी) 8,673,713 थी, जो कि यूरोपीय संघ के किसी भी शहर से सबसे बड़ा, और संयुक्त राजशाही की आबादी का 12.5% ​​हिस्सा है। 2011 की जनगणना के अनुसार 9,787,426 की आबादी के साथ, लंदन का शहरी क्षेत्र, पेरिस के बाद यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। शहर का महानगरीय क्षेत्र यूरोपीय संघ में 13,879,757 जनसंख्या के साथ सबसे अधिक आबादी वाला है, जबकि ग्रेटर लंदन प्राधिकरण के अनुसार शहरी-क्षेत्र की आबादी के रूप में 22.7 मिलियन है। 1831 से 1925 तक लंदन विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला शहर था। लंदन में चार विश्व धरोहर स्थल हैं: टॉवर ऑफ़ लंदन; किऊ गार्डन; वेस्टमिंस्टर पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और सेंट मार्गरेट्स चर्च क्षेत्र; और ग्रीनविच ग्रीनविच वेधशाला (जिसमें रॉयल वेधशाला, ग्रीनविच प्राइम मेरिडियन, 0 डिग्री रेखांकित, और जीएमटी को चिह्नित करता है)। अन्य प्रसिद्ध स्थलों में बकिंघम पैलेस, लंदन आई, पिकैडिली सर्कस, सेंट पॉल कैथेड्रल, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वायर, और द शर्ड आदि शामिल हैं। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, टेट मॉडर्न, ब्रिटिश पुस्तकालय और वेस्ट एंड थिएटर सहित कई संग्रहालयों, दीर्घाओं, पुस्तकालयों, खेल आयोजनों और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों का घर है। लंदन अंडरग्राउंड, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है। .

नई!!: ब्लड डायमण्ड (फ़िल्म) और लंदन · और देखें »

सिएरा लियोन

सिएरा लियोन, अधिकारक तौर पर सिएरा लियोन का गणराज्य, पश्चिमी अफ़्रीका का एक देश है जिस की सरहदों के उत्तर-पूर्व में गिनी, दक्षिण-पूर्व में लाईबेरिया और दक्षिण-पश्चिम में अंध महासागर हैं। इसकी जलवायु गर्मि-खंडीय है और वातावरण बहु-भांति है जिस में सावना (सूखे पेड़ और घास का मैदान) से ले कर ऊषण-कटिबंधीय क्षेत्र के घने जंगल शामिल हैं। इसका कुल क्षेत्रफ़ल ७१,७४० वर्ग कि॰मी॰ है और चार भौगोलिक क्षेत्रों में बांटा गया है: उत्तरी सूबा, पूर्वी सूबा, दक्षिणी सूबा और पश्चिमी क्षेत्र जो आगे से १४ ज़िलों में बाँटे गए हैं। इन ज़िलों की अपनी सीधे तौर पर चुनी हुई स्थानीय सरकार है जिसको ज़िला कौंसिल कहा जाता है और जिसका प्रमुख कौंसिल का सदर होता है। .

नई!!: ब्लड डायमण्ड (फ़िल्म) और सिएरा लियोन · और देखें »

गृहयुद्ध

स्पेनी गृहयुद्ध के दौरान दो सैनिक अपने ज़ख़्मी साथी को ले जाते हुए श्रीलंका के गृहयुद्ध के दौरान कुछ लोग जो अपने घर या सम्बन्धी खो बैठे गृहयुद्ध एक ही राष्ट्र के अन्दर संगठित गुटों के बीच में होने वाले युद्ध को कहते हैं। कभी-कभी गृह युद्ध ऐसे भी दो देशों के युद्ध को कहा जाता है जो कभी एक ही देश के भाग रहे हों। गृहयुद्ध में लड़ने वाले गिरोहों के ध्येय भिन्न प्रकार के होते हैं। कुछ पूरे देश पर नियंत्रण पाकर अपनी मनचाही व्यवस्था लागू करना चाहते हैं, कुछ देश की सरकारी नीतियाँ बदलना चाहते हैं और कुछ देश को विभाजित करके अपने क्षेत्र को स्वतन्त्र बनाना चाहते हैं। गृहयुद्धों अक्सर बहुत घातक होते हैं - लाखों मर सकते हैं, करोड़ों बेघर हो सकते हैं, देश में दशकों तक चलने वाली भयंकर ग़रीबी और भुखमरी फैल सकती है और देश का उद्योग लम्बे अरसे के लिए चौपट हो सकता है। बर्मा, अंगोला और अफ़्ग़ानिस्तान ऐसे देश हैं जिनका भविष्य कभी बहुत उज्वल माना जाता था लेकिन गृहयुद्ध की चपेट में आने से यह दुनिया के सबसे पिछड़े और असुरक्षित देशों में गिने जाने लगे। गृहयुद्धों के दौरान अक्सर विदेशी ताक़तें भी देश को कमज़ोर पाकर उसमें हस्तक्षेप करने लगती हैं, जैसा की १९७५-१९९० तक चलने वाले लेबनान के गृहयुद्ध में हुआ।, Marie Olson Lounsbery, Frederic Pearson, University of Toronto Press, 2009, ISBN 978-0-8020-9672-2 .

नई!!: ब्लड डायमण्ड (फ़िल्म) और गृहयुद्ध · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: ब्लड डायमण्ड (फ़िल्म) और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ब्लड डायमण्ड(सिनेमा)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »