लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्रैंपटन

सूची ब्रैंपटन

ब्रैंपटन (Brampton) कनाडा के सबसे बड़े राज्य ओण्टारियो के ग्रेटर टोरंटो एरिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह पील की क्षेत्रीय नगर पालिका (रिज़नल मुंसीपाल्टी ऑफ पील) की सीट है। वर्ष 2011 में हुई जनगणना के अनुसार ब्रैंपटन की आबादी 523,911 थी, जो इसे कनाडा के अंदर नौवां सबसे बड़ा शहर बनाती है। औसत आयु 33.7 होने के कारण यह ग्रेटर टोरंटो एरिया का सबसे युवा समुदाय है। ब्रैंपटन की कनाडा में दक्षिण एशियाई लोगों की सबसे अधिक एकाग्रता है, इसकी 31.7% आबादी दक्षिण एशियाई मूल की है। ब्रैंपटन को 1853 में एक गाँव के रूप में निगमित किया गया था। इसका यह नाम इसे इंग्लैंड की कम्ब्रिया काउंटी के ब्रैंपटन ग्रामीण नगर से मिला था। एक समय में ब्रैंपटन कनाडा के फूलों के शहर (द फ्लॉवर टाउन ऑफ कैनेडा) के नाम से जाना जाता था। यह शीर्षक शहर में स्थित बड़े ग्रीनहाउस उद्योग के कारण मिला था। वर्तमान समय में शहर के प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों में उन्नत विनिर्माण, खुदरा प्रशासन और संभार-तंत्र, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, खाद्य और पेय पदार्थ, जीवन विज्ञान और व्यापार सेवाएँ शामिल हैं। .

12 संबंधों: टोरोंटो, दक्षिण एशिया, देश, पील डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड, संभार-तंत्र, खुदरा, ग्रीनहाउस, ओण्टारियो, इंग्लैण्ड, कनाडा, कनाडा के प्रान्त और राज्यक्षेत्र, कम्ब्रिया

टोरोंटो

टोरण्टो कनाडा का सबसे बड़ा नगर एवं ओण्टारियो प्रांत की राजधानी है। यह लेक ओंटारियो के उत्तर पश्चिम तट पर स्थित है एवं यहां की आबादी लगभग २.५ मिलियन है जो इसे उत्तरी अमरीका में आबादी के अनुसार पांचवा सबसे बड़ा शहर का दर्जा दिलवाता है। .

नई!!: ब्रैंपटन और टोरोंटो · और देखें »

दक्षिण एशिया

thumb दक्षिण एशिया एक अनौपचारिक शब्दावली है जिसका प्रयोग एशिया महाद्वीप के दक्षिणी हिस्से के लिये किया जाता है। सामान्यतः इस शब्द से आशय हिमालय के दक्षिणवर्ती देशों से होता है जिनमें कुछ अन्य अगल-बगल के देश भी जोड़ लिये जाते हैं। भारत, पाकिस्तान, श्री लंका और बांग्लादेश को दक्षिण एशिया के देश या भारतीय उपमहाद्वीप के देश कहा जाता है जिसमें नेपाल और भूटान को भी शामिल कर लिया जाता है। कभी कभी इसमें अफगानिस्तान और म्याँमार को भी जोड़ लेते हैं। दक्षिण एशिया के देशों का एक संगठन सार्क भी है जिसके सदस्य देश निम्नवत हैं.

नई!!: ब्रैंपटन और दक्षिण एशिया · और देखें »

देश

एक देश किसी भी जगह या स्थान है जिधर लोग साथ-साथ रहते है, और जहाँ सरकार होती है। संप्रभु राज्य एक प्रकार का देश है। संयुक्त राष्ट्र १९३ देशों को मानती है। .

नई!!: ब्रैंपटन और देश · और देखें »

पील डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड

पील डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड (Peel District School Board) कनाडा में दक्षिण ओंटारियो के पील क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल बोर्ड है। इस बोर्ड के अंतर्गत पील क्षेत्रीय नगरपालिका के तीनों शहरों, ब्रैम्प्टन, मिसिसाग और कैलेडौन में सरकारी विद्यालयों का संचालन और प्रशासन आता है। सितंबर 2011 के अनुसार बोर्ड के अंतर्गत ब्रैम्पटन नगरपालिका में 95, कैलेडौन नगरपालिका में 15 और मिसिसौग नगरपालिका में 121 विद्यालय हैं (कुल 231 विद्यालय) जिनमें कुल 1,52,755 विद्यार्थी हैं। सितंबर 2011 के अनुसार बोर्ड के 15,381 कर्मचारी हैं। .

नई!!: ब्रैंपटन और पील डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड · और देखें »

संभार-तंत्र

वस्तुओं, सूचना, उर्जा एवं अन्य संसाधनों को उनके उत्पत्ति-स्थान से लेकर उनके उपभोग के स्थान तक के प्रवाह (आवागमन) का प्रबन्धन करने वाली प्रणाली को संभार-तंत्र (Logistics) कहते हैं। संभार तंत्र में सूचना, यातायात, इन्वेन्टरी, गोदाम, वस्तुओं की उतारना-चढ़ाना (हैडिलिंग), उनकी पैकेजिंग करना एवं उनकी सुरक्षा आदि सम्मिलित है। आधुनिक युद्धकला का वह अंग भी संभार-तंत्र या लॉजिस्टिक्स कहलाता है जिसमें सेना के संचालन, निवास आदि और सैनिको को उनकी आवश्यक सामग्री पहुँचाने की व्यवस्था होती है। .

नई!!: ब्रैंपटन और संभार-तंत्र · और देखें »

खुदरा

स्वयं-सेवी स्टोर (भंडार) का रेखाचित्र. खुदरा व्यापार, एक निर्धारित स्थान से, जैसे एक डिपार्टमेंट स्टोर, बुटीक, कीओस्क या मेल द्वारा, एक अल्प या व्यक्तिगत मात्रा में खरीदार द्वारा सीधे खपत के लिए वस्तुओं या मालों की बिक्री से निर्मित होता है। खुदरा व्यापार में गौण सेवाएं भी शामिल हो सकती हैं, जैसे सुपुर्दगी.

नई!!: ब्रैंपटन और खुदरा · और देखें »

ग्रीनहाउस

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग वानस्पतिक उद्यान स्थित विक्टोरिया अमेज़ोनिका (विशाल आमेज़न वॉटर लिली). बेल्जियम, ब्रसेल्स, लेकेन के रॉयल ग्रीनहॉउसेस.19 वीं शताब्दी के ग्रीनहॉउस वास्तुकला का एक उदाहरण कॉर्नवॉल, इंग्लैंड में इडेन परियोजना, युनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा ग्रीनहॉउस ला मोजोनेरा, अल्मेरिया, अंडालुसिया, स्पेन. अल्मेरिया के तट पर स्थित ग्रीन हॉउसेस हरितगृह या ग्रीनहाउस (ग्लासहाउस भी कहा जाता है) एक इमारत है, जहां पौधे उगाये जाते हैं। ग्रीनहाउस विभिन्न तरह की आवरण सामग्रियों जैसे कांच या प्लास्टिक की छत और अक्सर कांच या प्लास्टिक की दीवारों के साथ बनी एक संरचना है; यह गर्म होता है, क्योंकि सूर्य द्वारा भेजे जा रहे दृश्य सौर विकिरण को पौधों, मिट्टी और भवन के भीतर स्थित अन्य चीजों द्वारा अवशोषित किया जाता है। कांच इस विकिरण के लिए पारदर्शी है। ग्रीनहाउस के भीतर गरम संरचनाएं और पौधे इस ऊर्जा को फिर से अवरक्त में विकीर्ण करते हैं, जिससे कांच आंशिक रूप से अपारदर्शी हो जाता है और वह ऊर्जा ग्रीनहाउस के भीतर कैद हो जाती है। हालांकि, प्रवाह के कारण उष्मा का कुछ नुकसान होता है, लेकिन इससे ग्रीन हाउस के अंदर ऊर्जा (और इस तरह तापमान) में विशुद्ध वृद्धि होती है। गर्म आंतरिक सतहों के ताप से गरम हुई हवा को छत और दीवार द्वारा ईमारत के अन्दर बरकरार रखा जाता है। इन संरचनाओं का आकार छोटे से शेड से लेकर बहुत बड़ी इमारतों तक हो सकता हैं। ग्रीनहाउस को कांच के ग्रीनहाउस और प्लास्टिक ग्रीनहाउस के रूप में विभाजित किया जा सकता है। प्लास्टिक में ज्यादातर पीई (PE) फिल्म और पीसी (PC) या पीएमएमए (PMMA) की कई दीवारों वाली चादरें प्रयुक्त की जाती है। कांच के व्यावसायिक ग्रीनहाउस में अक्सर सब्जियों या फूलों के लिए उच्च तकनीक वाली उत्पादन सुविधाएं होती हैं। कांच के ग्रीनहाउस स्क्रीनिंग स्थापना, गर्म करने, ठंडा करने, प्रकाशमान करने जैसे उपकरणों से परिपुर्ण होते हैं और यह एक कंप्यूटर द्वारा स्वचालित रूप से नियंत्रित हो सकता है। ग्रीनहाउस के लिए इस्तेमाल किया कांच हवा के प्रवाह के लिए एक बाधा के रूप में काम करता है और इसका प्रभाव ग्रीनहाउस के भीतर ऊर्जा को बांधकर रखने के रूप में पड़ता है, जो पौधों और इसके अंदर की जमीन दोनों को गर्म करता है। यह जमीन के पास की हवा को गर्म करता है और इस हवा को उपर उठने और बहकर दूर चले जाने से रोका जाता है। एक ग्रीनहाउस की छत के पास एक छोटी सी खिड़की खोलकर इसका प्रदर्शन किया जा सकता है: क्योंकि तापमान उल्लेखनीय रूप से काफी नीचे आ जाता है। यह सिद्धांत ठंडा करने की ऑटोवेंट स्वचालित प्रणाली पर आधारित है। एक अति लघु ग्रीनहाउस एक ठंडे फ्रेम के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: ब्रैंपटन और ग्रीनहाउस · और देखें »

ओण्टारियो

अधिक विकल्पों के लिए यहां जाएं - ओण्टारियो (बहुविकल्पी) ओण्टारियो कनाडा के दस प्रान्तों में सबसे अधिक क्षेत्रफल और जनसंख्या वाला राज्य है। श्रेणी:ओण्टारियो.

नई!!: ब्रैंपटन और ओण्टारियो · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: ब्रैंपटन और इंग्लैण्ड · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: ब्रैंपटन और कनाडा · और देखें »

कनाडा के प्रान्त और राज्यक्षेत्र

श्रेणी:कनाडा.

नई!!: ब्रैंपटन और कनाडा के प्रान्त और राज्यक्षेत्र · और देखें »

कम्ब्रिया

कम्ब्रिया (अंग्रेज़ी:Cumbria) एक इंग्लैंड का काउंटी (काउण्टी) है।.

नई!!: ब्रैंपटन और कम्ब्रिया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »