लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्रह्माकुमारी प्रियंका बहन

सूची ब्रह्माकुमारी प्रियंका बहन

बहुमुखी प्रतिभा की धनी ब्रह्मकुमारी प्रियंका बहन का जन्म वर्ष १९८३ में हरियाणा के रेवाड़ी शहर में हुआ। आप वर्ष १९९८ में अन्तराष्ट्रीय संस्थान प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सम्पर्क में आयीं। अध्यात्म के प्रति अत्यधिक लगाव ने आपको इस आध्यात्मिक संस्थान से जुडने में मदद की। आप अपने विद्यार्थी जीवन से ही मानव कल्याण के कार्य में सतत रूप से सक्रिय रही है। स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के उपरांत आपने अपना सर्वस्व जीवन विश्व कल्याण हेतू समर्पित कर दिया। अंग्रेजी विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त प्रियंका बहन प्रतिभाशाली वक्ता है। आपको अनेक महाविद्यालयों, संगठनो और संयंत्रो में वहॉ के प्राध्यापको, छात्रो एवं प्रबंधको को जीवन मूल्यो का प्रशिक्षण देने का व्यापक अनुभव है। आपके व्याख्यान से लाभान्वित कुछ प्रतिष्ठित संस्थान के नाम इस प्रकार है- भिलाई इस्पात संयंत्र, पारले, दक्षिण पूर्वी रेल्वे, ए॰ सी॰ सी॰ संयंत्र आदि। इसके अलावा ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा सामाजिक कुरीतियों एवं नशा मुक्ति के लिये संचालित किए जाने वाले विभिन्न अभियानो में भी आप सक्रिय रही है। सम्प्रति, आप प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा रायपुर (छत्तीसगढ) में निर्मित दर्शनीय स्थल शान्ति सरोवर में अनुभवी राजयोग शिक्षिका के रूप में ईश्वरीय सेवा पर उपस्थित है।.

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »