लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्रह्मपुत्र श्रेणी फ्रिगेट

सूची ब्रह्मपुत्र श्रेणी फ्रिगेट

ब्रह्मपुत्र श्रेणी फ्रिगेट भारतीय नौसेना के निर्देशित-प्रक्षेपास्त्र फ्रिगेट युद्धपोत हैं जो कि पूर्णतया भारत में ही डिज़ाइन एवं निर्मित किए गए हैं। http://www.indiannavy.nic.in/content/brahmaputra-class-godavari-class-leander-nilgiri-class इनकी लंबाई १२६ मीटर व विस्थापन क्षमता ३८५० टन है। बाहरी संरचना में ब्रह्मपुत्र व गोदावरी श्रेणी के पोत एक से ही हैं किंतु आंतरिक संरचना, आयुध व क्षमताओं में ये पृथक हैं। इस पोत-श्रेणी का नाम ब्रह्मपुत्र नदी से प्रेरित है। इस श्रेणी के बाकी पोतों के नाम भी नदियों पर ही रखे गए हैं। .

3 संबंधों: ब्रह्मपुत्र नदी, भारतीय नौसेना, आईएनएस ब्यास

ब्रह्मपुत्र नदी

सुक्लेश्वर घाट से खींचा गया ब्रह्मपुत्र का तस्वीर ब्रह्मपुत्र (असमिया - ব্ৰহ্মপুত্ৰ, बांग्ला - ব্রহ্মপুত্র) एक नदी है। यह तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। ब्रह्मपुत्र का उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के निकट चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से हुआ है।ब्रह्मपुत्र की लंबाई लगभग 2900 किलोमीटर है। ब्रह्मपुत्र का नाम तिब्बत में सांपो, अरुणाचल में डिहं तथा असम में ब्रह्मपुत्र है। ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश की सीमा में जमुना के नाम से दक्षिण में बहती हुई गंगा की मूल शाखा पद्मा के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है। सुवनश्री, तिस्ता, तोर्सा, लोहित, बराक आदि ब्रह्मपुत्र की उपनदियां हैं। ब्रह्मपुत्र के किनारे स्थित शहरों में डिब्रूगढ़, तेजपुर एंव गुवाहाटी प्रमुख हैं प्रायः भारतीय नदियों के नाम स्त्रीलिंग में होते हैं पर ब्रह्मपुत्र एक अपवाद है। संस्कृत में ब्रह्मपुत्र का शाब्दिक अर्थ ब्रह्मा का पुत्र होता है। .

नई!!: ब्रह्मपुत्र श्रेणी फ्रिगेट और ब्रह्मपुत्र नदी · और देखें »

भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना(Indian Navy) भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है जो कि ५६०० वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास के साथ न केवल भारतीय सामुद्रिक सीमाओं अपितु भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की भी रक्षक है। ५५,००० नौसेनिकों से लैस यह विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी नौसेना भारतीय सीमा की सुरक्षा को प्रमुखता से निभाते हुए विश्व के अन्य प्रमुख मित्र राष्ट्रों के साथ सैन्य अभ्यास में भी सम्मिलित होती है। पिछले कुछ वर्षों से लागातार आधुनिकीकरण के अपने प्रयास से यह विश्व की एक प्रमुख शक्ति बनने की भारत की महत्त्वाकांक्षा को सफल बनाने की दिशा में है। जून २०१६ से एडमिरल सुनील लांबा भारत के नौसेनाध्यक्ष हैं। .

नई!!: ब्रह्मपुत्र श्रेणी फ्रिगेट और भारतीय नौसेना · और देखें »

आईएनएस ब्यास

आईएनएस ब्यास (पताका संख्या:एफ ३७) भारतीय नौसेना का एक स्वदेशी ब्रह्मपुत्र श्रेणी का युद्धपोत है, जिसे 11 जुलाई, 2005 से बेड़े शामिल किया गया।http://www.indiannavy.nic.in/content/brahmaputra-class-godavari-class-leander-nilgiri-class रक्षा पोत कारखाना (डीपीएसयू), मेसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा कोलकाता में तैयार यह आधुनिक एंटी-सबमरीन युद्धक्षमता से लैस युद्धपोत है, जिसमें आधुनिकतम तकनीकों से लैस हथियार व संवेदक लगे हैं। युद्धपोत में सतह, हवा व मिसाइलों को मार गिराने की क्षमता के साथ-साथ एंटी-सबमरीन की भी शक्ति है। .

नई!!: ब्रह्मपुत्र श्रेणी फ्रिगेट और आईएनएस ब्यास · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »