लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्यूमैरिस

सूची ब्यूमैरिस

वेल्स के एंजलसे में इस कैसल का निर्माण इंग्लैंड के राजा एडवर्ड प्रथम ने वेल्स को जीतने के अपने अभियान के अंतर्गत आरंभ करवाया था। एडवर्ड का बनवाया हुआ यह सबसे बड़ा और आखिरी कैसल था। निर्माण १२९५ में प्रारंभ हुआ लेकिन पूरा होने से पहले ही धन समाप्त हो गया (कैसल्स को लेकर आम तौर पर यही कहानी रही है)। लिहाजा यह आज तक उसी अधूरी अवस्था में पड़ा है। लेकिन इस अधूरेपन में भी अद्वितिय सुंदरता है। अपने जमाने में इसका निर्माण सैन्य कला का उतकृष्ठ नमूना माना जाता था। इसीलिए इसे विश्व विरासत की सूची में भी शामिल किया गया है। लेकिन संयोग की बात रही कि १७वीं सदी के गृह युद्ध के अलावा इस कैसल को कोई सैन्य हलचल का साक्षी बनने का अवसर न मिला। उत्तरी वेल्स में कैसल्स की भरमार है। ब्यूमैरिस से थोडी़ ही दूरी पर कॉनवी, हारलेख और कैर्नारफोन के कैसल्स के अलावा डोल्बाडार्न व डॉल्वीडेलन के दो छोटे रोमांटिक कैसल भी है। लेकिन ये सभी ब्यूमैरिस के आगे कहीं नहीं ठहरते। यहां प्रवेश के लिए ५.७५ डॉलर का शुल्क देना होता है।.

2 संबंधों: वेल्स, इंग्लैण्ड

वेल्स

वेल्ज़ संयुक्त राजशाही (U.K.) का प्रान्त है। यहां कि राजधानी कार्डिफ है। अन्य मुख्य नगर हैं बांगोर, स्वान्ज़ी, न्यूपोर्ट। .

नई!!: ब्यूमैरिस और वेल्स · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: ब्यूमैरिस और इंग्लैण्ड · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »