लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बोहाई सागर

सूची बोहाई सागर

पीले सागर और उसकी अंदरूनी बोहाई सागर नामक खाड़ी का नक़्शा चीन की विशाल दीवार का पूर्वी छोर बोहाई सागर पर जाकर रुकता है बोहाई सागर या बोहाई खाड़ी (चीनी भाषा: 渤海, अंग्रेज़ी: Bohai Sea) उत्तरी और उत्तरपूर्वी चीन से लगा हुआ एक सागर है जो पीले सागर की सबसे अंदरूनी खाड़ी है। पीले सागर के साथ-साथ बोहाई सागर भी प्रशांत महासागर का एक हिस्सा है। बोहाई सागर का कुल क्षेत्रफल क़रीब ७८,००० वर्ग किमी है। चीन की राजधानी बीजिंग के बहुत पास होने की वजह से यह समुद्री यातायात के नज़रिए से दुनिया के सब से व्यस्त समुद्री क्षेत्रों में से एक है।, Stefano Vignudelli, Springer, 2010, ISBN 978-3-642-12795-3,...

6 संबंधों: चीनी भाषा, प्रशान्त महासागर, पीला सागर, बीजिंग, शानदोंग प्रायद्वीप, अंग्रेज़ी भाषा

चीनी भाषा

चीनी भाषा (अंग्रेजी: Chinese; 汉语/漢語, पिनयिन: Hànyǔ; 华语/華語, Huáyǔ; या 中文 हुआ-यू, Zhōngwén श़ोंग-वॅन) चीन देश की मुख्य भाषा और राजभाषा है। यह संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन एवं पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। चीनी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में आती है और वास्तव में कई भाषाओं और बोलियों का समूह है। मानकीकृत चीनी असल में एक 'मन्दारिन' नामक भाषा है। इसमें एकाक्षरी शब्द या शब्द भाग ही होते हैं और ये चीनी भावचित्र में लिखी जाती है (परम्परागत चीनी लिपि या सरलीकृत चीनी लिपि में)। चीनी एक सुरभेदी भाषा है। .

नई!!: बोहाई सागर और चीनी भाषा · और देखें »

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: बोहाई सागर और प्रशान्त महासागर · और देखें »

पीला सागर

पीले सागर और उसकी अंदरूनी बोहाई सागर नामक खाड़ी का नक़्शा पीत सागर या पीला सागर (चीनी भाषा: 黃海, अंग्रेज़ी: Yellow Sea) पूर्वी चीन सागर के उत्तरी भाग का नाम है, जो स्वयं प्रशांत महासागर का एक हिस्सा है। यह चीन की मुख्यभूमि (मेनलैंड) और कोरिया के बीच स्थित है। यहाँ पर पास के गोबी मरुस्थल से रेत उड़ाती आंधियाँ आकर पीला रेगिस्तानी रेत समुद्र की सतह पर गिरा देती हैं जिस से सागर पीले रंग का लगता है। इसी से इस सागर का नाम पड़ा है। पीले सागर की सबसे अंदरूनी खाड़ी को बोहाई सागर कहते हैं। चीन की प्रसिद्ध पीली नदी (उर्फ़ ह्वांग नदी उर्फ़ ह्वांग हो) बहकर इस सागर में मिलती है और उस में मिश्रित रेत इसे और भी पीला रंग देती है। .

नई!!: बोहाई सागर और पीला सागर · और देखें »

बीजिंग

बीजिंग (北京) (या पेय्चीङ) चीनी जनवादी गणराज्य, की राजधानी है। बीजिंग का अर्थ है "उत्तरी राजधानी", जबकि नान्जिंग का अर्थ है "दक्षिणी राजधानी"। बीजिंग १९४९ में साम्यवादी क्रान्ति के बाद से निरन्तर चीन की राजधानी है और उस समय तक यह विभिन्न कालों में अलग-अलग अवधियों तक चीन की राजधानी रहा है। बीजिंग, देश के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और चार नगरपालिकाओं में से एक है। इसका अर्थ है कि इन चारों नगरपालिकाओं को प्रान्तों के बराबर दर्जा प्राप्त है और यह उसी प्रकार का स्वशासन चलाते हैं जैसे कि कोई अन्य प्रान्त। १८२८ से पूर्व बीजिंग विश्व का सबसे बड़ा नगर था। मध्य बीजिंग में जनवरी २००७ में लगभग ७६ लाख लोग रह रहे थे। उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहां की कुल जनसंख्या १ करोड़ ७५ लाख के लगभग है, जिसमें से १ करोड़ २० लाख के लगभग स्थाई निवासियों के रूप में पंजीकृत हैं और शेष ५५ लाख लोग अस्थाई अप्रवासी निवासी हैं। बीजिंग और उपनगरीय क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल बेल्जियम का लगभग आधा है। बीजिंग, चीन का सांस्कृतिक और राजनैतिक केन्द्र है, जबकि चीन का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर शंघाई देश का वित्तीय केन्द्र है और जो हांगकांग के साथ इस पदवी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में है। अपने पूरे दीर्घकालिक इतिहास के दौरान बीजिंग ने अपनी एक विविध और विशिष्ट विरासत का विकास किया है। एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका, बीजिंग को "विश्व के महानतम" नगरों में से एक मानता है। सबसे प्रसिद्ध है त्यानमन चौक, जहां से "निषिद्ध नगर", "शाही महल" और "निषिद्ध नगर के मन्दिर" का मार्ग जाता है, जो १९८७ से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यूनेस्कों सूची में "स्वर्ग का मन्दिर", "ग्रीष्मकालीन महल", "लामा मन्दिर" और "कन्फ़्यूशियस मन्दिर" भी हैं।.

नई!!: बोहाई सागर और बीजिंग · और देखें »

शानदोंग प्रायद्वीप

उत्तर-पूर्वी चीन के नक़्शे में शानदोंग प्रायद्वीप कि स्थिति शानदोंग प्रायद्वीप (चीनी: 山东半岛, शानदोंग बानदाओ; अंग्रेज़ी: Shandong Peninsula), जिसे जियाओदोंग प्रायद्वीप (胶东半岛, Jiaodong Peninsula) के नाम से भी जाना जाता है, उत्तर-पूर्वी जनवादी गणतंत्र चीन के शानदोंग प्रान्त का में स्थित एक प्रायद्वीप (पॅनिनसुला) है। यह बोहाई सागर का दक्षिणी तट भी है। .

नई!!: बोहाई सागर और शानदोंग प्रायद्वीप · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: बोहाई सागर और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बोहाय सागर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »