लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना

सूची बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना

right बॉस्निया और हर्जेगोविना (लैटिन: Bosna i Hercegovina; सर्बियाई सिरिलिक: Босна и Херцеговина) दक्षिणपूर्व यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित एक देश है। इसके उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में क्रोएशिया, पूर्व में सर्बिया और दक्षिण में मोंटेनेग्रो स्थित है। बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना लगभग लैंडलॉक है, केवल एड्रियाटिक सागर से लगी 26 किलोमीटर लंबी तटरेखा को छोड़कर, जिसके मध्य में नियूम शहर स्थित है। देश के अंदरूनी हिस्सों में मध्य और दक्षिण का हिस्सा पर्वतीय, उत्तर पश्चिम हिस्सा पहाड़ी, उत्तर पूर्व हिस्सा मैदानी है। राज्य के बड़े हिस्से बॉस्निया में मध्यम महाद्वीपीय जलवायु है, जहां गर्म गर्मी और सर्दी, बर्फीली सर्दियां होती हैं। देश के दक्षिणी सिरे पर स्थित छोटा हर्ज़ेगोविना भूमध्यसागरीय जलवायु और स्थलाकृति वाला है। बोस्निया और हर्जेगोविना के प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक प्रचुर मात्रा में हैं। इसकी राजधानी सरायेवो है। यहां की मुख्य- और राजभाषाएँ बॉस्नियाई, सर्बियाई और क्रोएशियाई हैं। .

7 संबंधों: प्रधानमन्त्री, बॉस्नियाई भाषा, यूगोस्लाविया, सर्बिया, स्वतन्त्रता, क्रोएशियन भाषा, क्रोएशिया

प्रधानमन्त्री

प्रधानमंत्री एक ऐसा राजनेता होता है जो कि सरकार की कार्यकारिणी शाखा का संचालन करता है। सामान्यतः, प्रधानमंत्री अपने देश की संसद का सदस्य भी होता है। भारत में प्रधानमन्त्री या अन्य कोई मन्त्री छः माह तक बिना संसद सदस्य रहते हुए भी पद पर बने रह सकते हैं लेकिन उन्हे छः महीने के अन्दर संसद के किसी भी सदन का सदस्य बनना पडेगा। अगर प्रधानमन्त्री या मन्त्री इस अवधि में संसद के सदस्य बनने में विफल रहते हैं तो उन्हे त्यागपत्र देना पडेगा। लेकिन इसका यह अर्थ कदापि नहीं कि हर बार छ: माह के लिए आप सदन के सदस्य न रहते हुए भी मन्त्री पद पर आसीन रहे। इस सम्बन्ध में उच्चतम न्यालय का निर्णय अत्यन्त महत्वपूर्ण है। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री वर्ष २०१४ में निर्वाचित श्री नरेन्द्र मोदी हैं जो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य तथा वाराणसी से सांसद हैं। .

नई!!: बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना और प्रधानमन्त्री · और देखें »

बॉस्नियाई भाषा

बोस्नियन बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना में बोली जाने वाली एक भाषा है। .

नई!!: बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना और बॉस्नियाई भाषा · और देखें »

यूगोस्लाविया

यूगोस्लाविया यूरोप का एक देश है जिसकी स्थापना १९१८ में हुई। श्रेणी:यूरोप यूगोस्लाविया स्थिति: 40 51 से 46 53 उ0 अ0 तथा 13 23 से 23 2 पू0 दे0। यह ऐड्रिऐटिक सागर के किनारे, बॉल्कन प्रायद्वीप के पश्चिम में स्थित, मध्य यूरोप का एक साभ्यवादी देश है। इसका क्षेत्रफल 99,181 वर्ग मील है। उत्तर-पश्चिम से इसकी अधिकतम लंबाई लगभग 575 मील और पूर्व से पश्चिम अधिकतम चौड़ाई लगभग 400 मील है। इसका समुद्रतट लगभग 1,000 मील लंबा तथा हजारों टापुओं से युक्त है। समुद्र की सतह से यहाँ की अधिकतम ऊँचाई 9,395 फुट है। यूगोस्लाविया को तीन मुख्य भौगोलिक प्रदेशों में बाँटा गया है: (क) समुद्रतटीय मैदान, जो ऐड्रिऐटिक सागर के किनारे एक सँकरी पट्टी में विस्तृत है। इसी से लगा हुआ लंबा, सँकरा, समुद्री किनारा है, जिसके समांतर सैकड़ों निम्न टापू स्थित हैं; (ख) पर्वतीय प्रदेश, जो समूद्रतटीय मैदान के पीछे स्थित है। यह अत्यंत ऊबड़ फैला है तथा (ग) आंतरिक डैन्यूब घाटी, जो देश का अत्यंत उपजाऊ एवं अधिक जनसंख्यावाला भाग है। यहाँ अनेक पर्वतश्रेणियाँ हैं, जिनमें डिनैरिक ऐल्प्स, जूलियन ऐल्प्स, करावंकेन ऐल्प्स तथा वलबिट मुख्य हैं। नदियों में डैन्यूब, सावा, मोरावा, डावा, वरडार, नरेतवा, ड्राइना तथा तीजा प्रमुख हैं। यूगास्लाविया में कई झीलें भी हैं। ऐड्रिऐटिक तट की जलवायु सम है। वर्षा अधिकतर बसंत ऋतु में होती है। दक्षिणी भाग की औसत वार्षिक वर्षा लगभग 65 इंच है। डेन्यूब घाटी की जलवायु वर्ष भर नम रहती है। गरमी में गरम तथा तर और जाड़े में ठंढी एवं बर्फीली जलवायु रहती है। पर्वतीय प्रदेश की जलवायु शुष्क रहती है। यहाँ सीसा, बौक्साइट, कच्चा ऐलुमिनियम, ताँबा पारा, जस्ता, क्रोमियम, लोहा, कोयला, सोना, मैंगनीज आदि के खनिज मिलते हैं। यहाँ का 1/3 भूभाग जंगलों से ढँका है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहनेवाले गड़रिये तथा अन्य लोग जिसकी लाठी उसकी भैंस के सिद्धांत को मानते हैं परंतु अनुशासन के लिये अपने सरदार के आदेशों का पालन करना अपना धर्म समझते हैं। इनके समाज में पुरूषों का स्थान स्त्रियों से अधिक ऊँचा है। ये लोग बड़े चतुर और परिश्रमी होते हैं। मैदानों के रहनेवाले लोग इनके ठीक विपरीत होते हैं। ये शांतिप्रिय एवं स्त्रियों को संमानित पद देनेवाले होते हैं और खेतों अथवा कारखानों में अधिक परिश्रम करते हैं। यूगोसलाविया में मुख्यत: तीन भाषाएँ प्रचलित हैं: (क) सेब्रोक्रोटियन (ख) स्लोवेनिन तथा (ग) मैसीडोनियन। इसमें सर्बिया एवं बल्गेरिया दोनों स्थानों के तत्व मिलते हैं। ये सभी भाषाएँ एक दूसरे से समानता रखती हैं परंतु प्रत्येक भाषा की अपनी विशिष्टता है। कृषि में गेहूँ जई, जौ, मक्का, तंबाकू, चुकंदर, पटुआ, सन, आलू, चारा आदि यहाँ की प्रमुख उपजें हैं। यहाँ भेड़, बकरियाँ, सूअर अधिक पाले जाते हैं। यहाँ के भारी उद्योग अधिकतर देश के पश्चिमी भागों में केंद्रित हैं। लोहा तथा इस्पात, लकड़ी के सामान,श् सूती वस्त्र, ऊनी कालीन, चमड़े, लकड़ी तथा धातु की वस्तुएँ, शराब, चीनी आदि बनाने के उद्योग प्रमुख हैं। मुख्य नगरों को रेलों द्वारा जोड़ा गया है। कुछ अच्छी सड़कों का भी निर्माण हुआ है, जैसे बेलग्रेड- जाग्रेब सड़क। देश के वीरान भागों के यातायात के लिये हवाई जहाजों का उपयोग किया जाता है। यहाँ छोटे बड़े कई आकाशवाणी केंद्र, टेलीफोन, टेलीग्राफ एवं डाक की सेवाएँ चालू हैं। बेलग्रेड यहाँ का सबसे महत्वपूर्ण नगर एवं राजधानी है। इसके अतिरिक्त रियेका (पयूम), सारायेवो, ल्यूब्ल्यािना, नोवीसाद, स्कापियये, स्प्लिट, जाग्रेब आदि यहाँ के अन्य प्रमुख नगर हैं। यूगोस्लाविया में शिक्षा एक समस्या है। अनेक भाषाएँ होने के कारण सभी जगह एक सी सुविधा प्रदान करना कठिन है। यहाँ भूगोल, इतिहास और विज्ञान की शिक्षा पर अधिक जोर दिया जाता है। यहाँ की कला पर यहाँ की उलझी हुई जातीय तथा धार्मिक पृष्ठभूमि की छाप मिलती है। लोगों में सभी प्रकार के कला कौशल के लिये अच्छा रूझान है। यहाँ अत्यधिक कुशल कारीगर, बुनकर, लकड़हारे, पत्थर तराश, एवं धातु के कारीगर मिलते हैं।.

नई!!: बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना और यूगोस्लाविया · और देखें »

सर्बिया

सर्बिया का झंडा सर्बिया (सर्बियाई: या) एक देश है। .

नई!!: बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना और सर्बिया · और देखें »

स्वतन्त्रता

स्वतंत्रता आधुनिक काल का प्रमुख राजनैतिक दर्शन है। यह उस दशा का बोध कराती है जिसमें कोई राष्ट्र, देश या राज्य द्वारा अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करने पर किसी दूसरे व्यक्ति/ समाज/ देश का किसी प्रकार का प्रतिबन्ध या मनाही नहीं होती। अर्थात स्वतंत्र देश/ राष्ट्र/ राज्य के सदस्य स्वशासन (सेल्फ-गवर्नमेन्ट) से शासित होते हैं। स्वतंत्रता का विलोम शब्द 'परतंत्रता' है। जरूरी नहीं कि 'स्वतंत्रता' का अर्थ 'आजादी' (freedom) भी हो। .

नई!!: बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना और स्वतन्त्रता · और देखें »

क्रोएशियन भाषा

क्रोएशियन भाषा दक्षिण स्लाविक भाषा है, जिसका क्रोएशिया में रहने वाले लोगो के अलावा बोस्निया हर्जेगोविना में रहने वाले क्रोट्स, आसपास के देशों में रहने वाले अल्पसंख्यक क्रोट अल्पसंख्यक, मोलिस के इतालवी क्षेत्र में और दुनिया भर में फैले हुए क्रोएशियन लोगों द्वारा बोली जाती है। आधुनिक क्रोएशियन भाषा पर नौ सौ साल से भी अधिक समय के क्रोएशियन चर्च स्लावोनिक और स्थानीय भाषा के साहित्यिक मेल का असर पड़ा है। क्रोएशियन चर्च स्लावोनिक का प्रयोग 15वीं शताब्दी में खत्म हो गया और क्रोएशियन स्थानीय साहित्य में पूरी तरह से समाहित होकर पिछले पांच सौ सालों से बरकरार है। ११०० १२०० १३६८ १३८०-१४०० Image:Latin alphabet Aa.svg|(a) Image:Latin alphabet Bb.svg|(be) Image:Latin alphabet Cc.svg|(ce) Image:Latin alphabet Čč.png|(če) Image:Latin alphabet Ćć.svg|(će) Image:Latin alphabet Dd.svg|(de) Image:Latin alphabet Dždž.png|(dže) Image:Latin alphabet Đđ.svg|(đe) Image:Latin alphabet Ee.svg|(e) Image:Latin alphabet Ff.svg|(ef) Image:Latin alphabet Gg.svg|(ge) Image:Latin alphabet Hh.svg|(ha) Image:Latin alphabet Ii.svg|(i) Image:Latin alphabet Jj.svg|(je) Image:Latin alphabet Kk.svg|(ka) Image:Latin alphabet Ll.svg|(el) Image:Latin alphabet Ljlj.png|(elj) Image:Latin alphabet Mm.svg|(em) Image:Latin alphabet Nn.svg|(en) Image:Latin alphabet Njnj.png|(enj) Image:Latin alphabet Oo.svg|(o) Image:Latin alphabet Pp.svg|(pe) Image:Latin alphabet Rr.svg|(er) Image:Latin alphabet Ss.svg|(es) Image:Latin alphabet Šš.png|(eš) Image:Latin alphabet Tt.svg|(te) Image:Latin alphabet Uu.svg|(u) Image:Latin alphabet Vv.svg|(ve) Image:Latin alphabet Zz.svg|(ze) Image:Latin alphabet Žž.png|(že) Image:Latin alphabet i+e.svg|(i(j)e) Image:Latin alphabet r+r.svg|(ŕ) ---- ---- center Areas where Croatian language is spoken (as of 2006) ----.

नई!!: बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना और क्रोएशियन भाषा · और देखें »

क्रोएशिया

क्रोएशिया दक्षिण पूर्व यूरोप यानि बाल्कन में पानोनियन प्लेन, और भूमध्य सागर के बीच बसा एक देश है। देश का दक्षिण और पश्चिमी किनारा एड्रियाटिक सागर से मिलता है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर जगरेब है, जो तट से भीतर स्थित है। एड्रियाटिक सागर ते किनारे कोई हज़ार द्वीप हैं, इस समुद्र के किनारे पर्यटन के लिए उपयुक्त परिस्थितियाँ हैं। पूर्व यूगोस्लाविविया के देश इनके पड़ोसी हैं जैसे - उत्तर में स्लोवेनिया और हंगरी, उत्तर पूर्व में सर्बिया, पूर्व में बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना और दक्षिण पूर्व में मोंटेंग्रो से इसकी सीमाएं मिलती हैं। एड्रियाटिक सागर के पार इटली है (350 km) जिसका द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यहाँ उपस्थिति थी। यहाँ के निवासी मुख्यतः क्रोएट हैं जो अपने आपको ह्राओत कहते हैं। यहाँ की भाषा भी पूर्वी स्लाविक वर्ग में आती है। आज जिसे क्रोएशिया के नाम से जाना जाता है, वहां सातवीं शताब्दी में क्रोट्स ने कदम रखा था। उन्होंने राज्य को संगठित किया। तामिस्लाव प्रथम का 925 ई. में राज्याभिषेक किया गया और क्रोएशिया राज्य बना। राज्य के रूप में क्रोएशिया ने अपनी स्वायत्तता करीबन दो शताब्दियों तक बरकरार रखी और राजा पीटर क्रेशमिर चतुर्थ और जोनीमिर के शासन के दौरान अपनी ऊंचाई पर पहुंचा। वर्ष 1102 में पेक्टा समझौता के माध्यम से क्रोएशिया के राजा ने हंगरी के राजा के साथ विवादास्पद समझौता किया। वर्ष 1526 में क्रोएशियन संसद ने फ्रेडिनेंड को हाउस ऑफ हाब्सबर्ग से सिहांसन पर आरुढ़ किया। 1918 में क्रोएशिया ने आस्ट्रिया-हंगरी से अलग होने की घोषणा कर यूगोस्लाविया राज्य में सहस्थापक के रूप में जुड़ गया। द्वितीय विश्व युद्ध के समय नाजियों ने क्रोएशिया के क्षेत्र पर कब्जा जमा स्वतंत्र राज्य क्रोएशिया की स्थापना की। युद्ध खत्म होने के बाद क्रोएशिया दूसरे यूगोस्लाविया के संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हो गया। 25 जून 1991 में क्रोएशिया ने स्वतंत्रता की घोषणा करते हुए संप्रभु राज्य बन गया। .

नई!!: बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना और क्रोएशिया · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बौसनिया एण्ड हेर्ज़ेगोविना, बॉस्निया, बॉस्निया व हेर्त्ज़ेगोवीना, बोस्निया, बोस्निया एवं हरजेगोवीना

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »