लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बोको हराम

सूची बोको हराम

बोको हराम नाइजीरिया में स्थित एक संगठन है, जिसका आतंक उत्तरी अफ्रीका के देशों में है। इस संगठन को इस्लामिक स्टेट्स ऑफ वेस्ट अफ्रीका प्रांर्विस (आइएसडब्लूएपी) के नाम से भी जाना जाता है। चाड और कैमरुन देश भी इसके निशाने पर आ चुके है।१८/०२/२०१८ की रिपोर्ट के अनुसार आत्मघाती हमलावरों ने नाइजीरिया के राज्य बोर्नो के शहर मीदुगुरी के स्थानीय बाज़ार में लोगों के बीच स्वयं को धमाके से उड़ा दिया। एक के बाद दूसरे तीन आत्मघाती हमलों से क्षेत्र थर्रा उठा और लोग चीख़ व पुकार करने लगे, धमाकों के बाद मार्केट में भगदड़ मच गयी और लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की तलाश में लग गये। बोर्नो राज्य के पुलिस प्रमुख ने मीडिया को बताया कि यह हमले भीडभाड़ वाले मछली बाज़ार में हुए जो कि मीदुगुरी के उपनगर में स्थित है जिसमें 22 लोग हताहत और 28 घायल हो गये। चिकित्या सूत्रों का कहना है कि घायलों की संख्या 70 से अधिक है जिनमें तीन हमलावर पुरुष भी शामिल हैं और निसंदेह यह हमले बोको हराम की ओर से किए गये। नाइजीरिया की सेना और पुलिस की ओर से 2009 में कट्टरपंथी संगठन बोको हराम के विरुद्ध आप्रेशन शुरु किया गया और इस दौरान अब तक 20 हज़ार लोग मारे गये और 26 लाख बेघर हो चुके हैं। यह आत्मघाती हमले ऐसे समय में किए गये हैं कि जब आतंकवादी संगठन बोको हराम के सैकड़ों आतंकियों को ट्राएल के लिए सिविलियन कोर्ट में पेश किया गया है।  .

7 संबंधों: चाड, चिबोक छात्रा अपहरण, दिसम्बर 2011 नाइजीरिया बम विस्फोट, नाईजीरिया, नाइजीरिया बम विस्फोट – मई २०१४, आईएसआईएस, कैमरुन

चाड

चाड, जिसे त्शाद भी उच्चारित किया जाता है, अफ्रीका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। इसके उत्तर में लीबिया, दक्षिण में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, पूर्व में सूडान और पश्चिम में नाइजर, नाइजीरिया और कैमरून हैं। यह देश तीन विभिन्न भौगोलिक प्रांतों में बँटा हुआ है। उत्तरी इलाका रेगिस्तानी है जो कि सहारा का भाग है, मध्य का इलाका साहेल है और दक्षिणी भाग सवाना है। चाड झील, जिससे देश को नाम मिला है, चाड का सबसे बड़ा दलदली इलाका है और अफ़्रीका का दूसरा सबसे बड़ा। इसका सबसे बड़ा शहर अन्' ड्जमेना है जो कि इसकी राजधानी भी है। इस्लाम और इसाई धर्म सबसे प्रचलित धर्म हैं, हालाँकि करीब १५% जनसंख्या जीववादी और नास्तिक भी है। अरबी और फ़्रेन्च यहाँ की आधिकारिक भाषाएं हैं। चाड असफल देशों (Failed state) में से एक और दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों में से एक है। .

नई!!: बोको हराम और चाड · और देखें »

चिबोक छात्रा अपहरण

14-15 अप्रैल 2014 के बीच की रात को नाइजीरिया के चिबोक शहर के एक सरकारी विद्यालय से 276 छात्राओं का अपहरण हुआ। इस अपहरण की जिम्मेदारी बोको हराम नामक एक उग्रवादी संगठन ने ली। श्रेणी:नाइजीरिया श्रेणी:अपहरण श्रेणी:२०१४ में घटित घटना.

नई!!: बोको हराम और चिबोक छात्रा अपहरण · और देखें »

दिसम्बर 2011 नाइजीरिया बम विस्फोट

25 दिसम्बर 2011 को उत्तरी नाइजीरिया में क्रिसमस के दिन चर्च सेवाओं पर हमलों की एक श्रृंखला ने स्थान लिया। मादला (राजधानी अबुजा के पास), जोस, गदका और दमातुरु में चर्चों पर बम विस्फोटों और शूटिंग हुए। कम से कम 39 लोग मारे गए थे। बोको हराम ने जिम्मेदारी ली। .

नई!!: बोको हराम और दिसम्बर 2011 नाइजीरिया बम विस्फोट · और देखें »

नाईजीरिया

thumb फेडेरल रिपब्लिक ऑफ नाईजीरिया या नाईजीरिया संघीय गणराज्य पश्चिम अफ्रीका का एक देश है। इसकी सीमाएँ पश्चिम में बेनीन, पूर्व में चाड, उत्तर में hiकैमरून और दक्षिण में गुयाना की खाड़ी से लगती हैं। इस देश के बड़े शहरों में राजधानी अबुजा, भूतपूर्व राजधानी लागोस के अलावा इबादान, कानो, जोस और बेनिन शहर शामिल हैं। नाइजीरिया पश्चिमी अफ्रीका का एक प्रमुख देश है। पूरे अफ्रीका महाद्वीप में इस देश की आबादी सबसे अधिक है। नाइजीरिया की सीमा पश्चिम में बेनिन, पूर्व में चाड और कैमरून और उत्तर में नाइजर से मिलती हैं। .

नई!!: बोको हराम और नाईजीरिया · और देखें »

नाइजीरिया बम विस्फोट – मई २०१४

https://commons.wikimedia.org/wiki/ २० मई २०१४ को नाइजीरिया के जोस नगर में दो बम विस्फोट हुये जिनमें कम से कम ११८ लोगों की मृत्यु हो गई और ५६ लोगों को चोटें आयीं। पहला बम विस्फोट बाजार में हुआ जबकि अन्य विस्फोट एक बस स्टैण्ड पर पुरा। किसी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। .

नई!!: बोको हराम और नाइजीरिया बम विस्फोट – मई २०१४ · और देखें »

आईएसआईएस

'''इस्लामिक राज्य''' का ध्वज इस्लामी राज्य (अरबी: ﺍﻟﺪﻭﻟﺔ ﺍﻹﺳﻼﻣﻴﺔ al-Dawlah al-Islāmīyah) जून २०१४ में निर्मित एक अमान्य राज्य तथा इराक एवं सीरिया में सक्रिय जिहादी सुन्नी सैन्य समूह है। अरबी भाषा में इस संगठन का नाम है 'अल दौलतुल इस्लामिया फिल इराक वल शाम'। इसका हिन्दी अर्थ है- 'इराक एवं शाम का इस्लामी राज्य'। शाम सीरिया का प्राचीन नाम है। इस संगठन के कई पूर्व नाम हैं जैसे आईएसआईएस अर्थात् 'इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया', आईएसआईएल्, दाइश आदि। आईएसआईएस नाम से इस संगठन का गठन अप्रैल 2013 में हुआ। इब्राहिम अव्वद अल-बद्री उर्फ अबु बक्र अल-बगदादी इसका मुखिया है। शुरू में अल कायदा ने इसका हर तरह से समर्थन किया किन्तु बाद में अल कायदा इस संगठन से अलग हो गया। अब यह अल कायदा से भी अधिक मजबूत और क्रूर संगठन के तौर पर जाना जाता हैं। यह दुनिया का सबसे अमीर आतंकी संगठन है जिसका बजट 2 अरब डॉलर का है। २९ जून २०१४ को इसने अपने मुखिया को विश्व के सभी मुसलमानों का खलीफा घोषित किया है। विश्व के अधिकांश मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों को सीधे अपने राजनीतिक नियंत्रण में लेना इसका घोषित लक्ष्य है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिये इसने सबसे पहले लेवेन्त क्षेत्र को अपने अधिकार में लेने का अभियान चलाया है जिसके अन्तर्गत जॉर्डन, इजरायल, फिलिस्तीन, लेबनान, कुवैत, साइप्रस तथा दक्षिणीतुर्की का कुछ भाग आता हैं। आईएसआईएस के सदस्यो की संख्या करीब 10,000 हैं। .

नई!!: बोको हराम और आईएसआईएस · और देखें »

कैमरुन

कैमरुन मध्य और पश्चिम अफ्रीका में स्थित देश है, जिसके पश्चिम में नाइजीरिया, उत्तर-पूर्व में चाड, पूर्व में केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य और दक्षिण में ईक्वीटोरियल गिनी, गैबोन और कांगो स्थित है। देश की भौगोलिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विशेषताओं को देखते हुए इसे अफ्रीका इन मिनिएचेर (छोटा अफ्रीका) कहते हैं। यहां 200 से अधिक जनजातियां और भाषाई समूह निवास करते हैं। * कैमरुन.

नई!!: बोको हराम और कैमरुन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »