लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बोइंग एक्स-40

सूची बोइंग एक्स-40

बोइंग एक्स-40 (Boeing X-40) स्पेस वाहन भविष्य के पुन: प्रयोज्य लॉन्च वाहन बोइंग एक्स-37 के लिए एक परीक्षण प्लैटफ़ार्म था। .

4 संबंधों: नासा, बोइंग एक्स-37, बोइंग एक्स-51 वेवराइडर, संयुक्त राज्य

नासा

नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (हिन्दी अनुवाद:राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन; National Aeronautics and Space Administration) या जिसे संक्षेप में नासा (NASA) कहते हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए जिम्मेदार है। फ़रवरी 2006 से नासा का लक्ष्य वाक्य "भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण, वैज्ञानिक खोज और एरोनॉटिक्स संशोधन को बढ़ाना" है। 14 सितंबर 2011 में नासा ने घोषणा की कि उन्होंने एक नए स्पेस लॉन्च सिस्टम के डिज़ाइन का चुनाव किया है जिसके चलते संस्था के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में और दूर तक सफर करने में सक्षम होंगे और अमेरिका द्वारा मानव अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नया कदम साबित होंगे। नासा का गठन नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के अंतर्गत 19 जुलाई 1948 में इसके पूर्वाधिकारी संस्था नैशनल एडवाइज़री कमिटी फॉर एरोनॉटिक्स (एनसीए) के स्थान पर किया गया था। इस संस्था ने 1 अक्टूबर 1948 से कार्य करना शुरू किया। तब से आज तक अमेरिकी अंतरिक्ष अन्वेषण के सारे कार्यक्रम नासा द्वारा संचालित किए गए हैं जिनमे अपोलो चन्द्रमा अभियान, स्कायलैब अंतरिक्ष स्टेशन और बाद में अंतरिक्ष शटल शामिल है। वर्तमान में नासा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को समर्थन दे रही है और ओरायन बहु-उपयोगी कर्मीदल वाहन व व्यापारिक कर्मीदल वाहन के निर्माण व विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। संस्था लॉन्च सेवा कार्यक्रम (एलएसपी) के लिए भी जिम्मेदार है जो लॉन्च कार्यों व नासा के मानवरहित लॉन्चों कि उलटी गिनती पर ध्यान रखता है। .

नई!!: बोइंग एक्स-40 और नासा · और देखें »

बोइंग एक्स-37

बोइंग एक्स-37 (Boeing X-37) जिसे ऑर्बिटल टेस्ट व्हेकल (ओटीवी) के रूप में भी जाना जाता है, एक पुन: प्रयोज्य मानवरहित अंतरिक्ष यान है। इसे एक प्रक्षेपण वाहन द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जाता है तथा फिर यह पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा से प्रवेश करता है। और जमीन पर एक विमान की तरह लैंड होता है। एक्स-37, संयुक्त राज्य अमेरिका वायुसेना द्वारा पुन: प्रयोज्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करने के लिए कक्षीय अंतरिक्ष उड़ान मिशनों के लिए संचालित होता है। यह पहले के बोइंग एक्स-40 से 120% बड़ा है। 2004 में एक्स-37 अमेरिकी रक्षा विभाग में स्थानांतरित होने से पहले, 1999 में यह नासा परियोजना के रूप में शुरू हुआ था। इसकी पहली उड़ान 2006 में एक ड्रॉप टेस्ट के दौरान थी। अभी तक पाँच एक्स-37 कक्षीय मिशन किए गए है। अंतरिक्षयान का पहला मिशन यूएसए-212 अप्रैल 2010 में लॉन्च किया गया था और यह दिसंबर 2010 में पृथ्वी पर लौट आया था। दूसरा मिशन यूएसए-226 मार्च 2011 में लॉन्च किया गया था और यह जून 2012 में पृथ्वी पर लौट आया था। तीसरा मिशन, यूएसए-240 दिसंबर 2012 में लॉन्च हुआ और अक्टूबर 2014 में लौट आया। चौथा मिशन यूएसए-261 मई 2015 में लॉन्च हुआ और मई 2017 में लौट आया। पांचवीं और नवीनतम एक्स-37 मिशन को 7 सितंबर 2017 में लॉन्च किया गया था। .

नई!!: बोइंग एक्स-40 और बोइंग एक्स-37 · और देखें »

बोइंग एक्स-51 वेवराइडर

बोइंग एक्स 51 वेवराइडर (Boeing X-51 Waverider) एक मानवरहित अनुसंधान स्कैमजेट विमान है जो हाइपरसोनिक उड़ान के लिए उपयोग होगा। यह मैक 5 (5,300 किमी/घं) और 21,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है। 2005 में विमान को एक्स-51 नामित किया गया था। इसने 26 मई 2010 को अपना पहला पावर हाइपरसोनिक फ्लाइट पूरा किया था। दो असफल परीक्षण उड़ानों के बाद, एक्स-51 ने 1 मई 2013 को छह मिनट से ज्यादा की और 210 सेकंड के लिए मैक 5 से अधिक की गति पर सबसे लंबे समय तक संचालित हाइपरसॉनिक उड़ान के लिए गति की उड़ान पूरी कर ली। वेवराइडर सामान्य तौर पर विमान को संदर्भित करता है जो अपने स्वयं के शॉक तरंगों द्वारा उत्पादित संपीड़न से लिफ्ट करने के लिए लाभ उठाते हैं। एक्स-51 कार्यक्रम संयुक्त राज्य वायुसेना, डीएआरएपीए, नासा, बोइंग, और प्रैट एंड व्हिटनी रॉकेटिनी द्वारा एक सहकारी प्रयास था। संयुक्त राज्य वायुसेना अनुसंधान प्रयोगशाला (एएफआरएल) के भीतर एरोस्पेस सिस्टम डायरेक्टोरेट द्वारा कार्यक्रम का प्रबंधन किया गया था। एक्स-51 तकनीक का प्रयोग हाई स्पीड स्ट्रीक हथियार में किया जाएगा, जो कि मैक 5+ गति वाली मिसाइल होगी इसे 2020 के मध्य में सेना में शामिल किया जा सकता है। .

नई!!: बोइंग एक्स-40 और बोइंग एक्स-51 वेवराइडर · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: बोइंग एक्स-40 और संयुक्त राज्य · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »