लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म)

सूची बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म)

बॉस एंथनी डीसूजा द्वारा निर्देशित बॉलीवुड की एक एक्शन मसाला फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्माण कैप गुड फ़िल्म्स और अश्विन वर्दी प्रोडक्शन ने किया है और अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, शिव पंडित, अदिति राव हयाद्री और रॉनित रॉय अभिनीत है। यह स्पष्ट रूप से मलयाली फ़िल्म पोकरी राजा का पुनर्निमाण है जिसमें मामूट्टी, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रिया सरन ने अभिनय किया है। बॉस फ़िल्म का ट्रैलर अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा के साथ 14 अगस्त 2013 को जारी किया गया, जो एक दिन बाद जारी की गई। फ़िल्म का ट्रैलर यूट्यूब पर 27 अगस्त 2013 को जारी किया गया एवं फ़िल्म 16 अक्टूबर 2013 को जारी की गई। .

25 संबंधों: चेन्नई एक्सप्रेस, एक्शन फिल्म, डैनी डेन्जोंगपा, परीक्षत साहनी, प्रभु देवा, पृथ्वीराज सुकुमारन, फेसबुक, मलयालम भाषा, मामूट्टी, मिथुन चक्रवर्ती, यूट्यूब, यो यो हनी सिंह, रॉनित रॉय, शिव पंडित, श्रिया सरन, सोनाक्षी सिन्हा, सोनू निगम, हिन्दी सिनेमा, ज़ंजीर (2013 फ़िल्म), जॉनी लीवर, वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, विशाल-शेखर, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा, अदिति राव हैदरी, अक्षय कुमार

चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और गौरी खान द्वारा निर्मित 2013 की भारतीय एक्शन हास्य फ़िल्म है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने 226.70 करोड़ का करोड़ रूपए का कारोबार किया था। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और चेन्नई एक्सप्रेस · और देखें »

एक्शन फिल्म

एक्शन फिल्म एक फ़िल्मी विधा है, जिसमें एक अथवा अधिक नायक चुनौतियों की एक श्रृंखला का सामना करते रहते हैं जो आदर्श रूप से शारीरिक रूप से पूर्ण कारनामे, विस्तारित लड़ाई के दृश्य, हिंसा और प्रचंड घटनाओं का सामना करते रहते हैं। एक्शन फिल्मों का कलाकार अविश्वसनीय बाधाओं के खिलाफ संघर्ष करता रहता है जिनमें जीवन तक दाँव पर लगा रहता है। एक खलनायक अथवा खोज जिस पर जीत के पश्चात नायक का कार्य पूर्ण होता है। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और एक्शन फिल्म · और देखें »

डैनी डेन्जोंगपा

डैनी डेन्जोंगपा (जन्म- २५ फ़रवरी १९४८) एक भारतीय अभिनेता हैं। ये हिन्दी फ़िल्मों में काम करते हैं। ये भारत के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित कलाकार हैं।सिक्किम में जन्म डैनी भुटिया जाति के हैं एवं भुटिया इनकी मातृभाषा है। अपने शूरूवाती दिनों में ये नेपाली तथा हिन्दी फ़िल्मों में गीत गाते थे। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और डैनी डेन्जोंगपा · और देखें »

परीक्षत साहनी

परीक्षत साहनी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। वह विख्यात अभिनेता बलराज साहनी के पुत्र हैं। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और परीक्षत साहनी · और देखें »

प्रभु देवा

प्रभु देवा (जन्म ३ अप्रैल १९७३) एक भारतीय नर्तक, नृत्य दिग्दर्शक, फ़िल्म अभिनेता व निर्देशक है। उन्होंने भिन्न-भिन्न नृत्य के प्रकारों में महारत हासिल की है। उन्हें भारत का माइकल जैक्सन भी कहा जाता है और वे माइकल जैक्सन को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और प्रभु देवा · और देखें »

पृथ्वीराज सुकुमारन

पृथ्वीराज सुकुमारन (मलयालम: പൃഥ്വിരാജ് സുകുമാരൻ; तमिल: ப்ரித்விராஜ் சுகுமாரன்: तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत में 16 अक्टूबर 1982 को जन्म) एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने 2002 में मलयालम फिल्म नंदनम से अपने फिल्म कैरियर की शुरुआत की और तबसे अब तक उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें उल्लेखनीय हैं नंदनम (2002), स्वप्नाकूडु (2003), अनंथभद्रम (2005), वास्थवम (2006), क्लासमेट्स (2006), थलाप्पावु (2008), थिराककथा (2008), पुथिया मुखम (2009) और पोक्किरी राजा (2010).

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और पृथ्वीराज सुकुमारन · और देखें »

फेसबुक

फेसबुक (अंग्रेज़ी:Facebook) इंटरनेट पर स्थित एक निःशुल्क सामाजिक नेटवर्किंग सेवा है, जिसके माध्यम से इसके सदस्य अपने मित्रों, परिवार और परिचितों के साथ संपर्क रख सकते हैं। यह फेसबुक इंकॉ.

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और फेसबुक · और देखें »

मलयालम भाषा

मलयालं (മലയാളം, मलयालम्‌) या कैरली (കൈരളി, कैरलि) भारत के केरल प्रान्त में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार में आती है। केरल के अलावा ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी तथा उत्तर में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला, लक्षद्वीप तथा अन्य कई देशों में बसे मलयालियों द्वारा बोली जाती है। मलयालं, भाषा और लिपि के विचार से तमिल भाषा के काफी निकट है। इस पर संस्कृत का प्रभाव ईसा के पूर्व पहली सदी से हुआ है। संस्कृत शब्दों को मलयालम शैली के अनुकूल बनाने के लिए संस्कृत से अवतरित शब्दों को संशोधित किया गया है। अरबों के साथ सदियों से व्यापार संबंध अंग्रेजी तथा पुर्तगाली उपनिवेशवाद का असर भी भाषा पर पड़ा है। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और मलयालम भाषा · और देखें »

मामूट्टी

मामूट्टी (मलयालम: മമ്മൂട്ടി) (जन्म नाम मोहम्मद कुट्टी, जन्म - 7 सितंबर,1948) एक पुरस्कृत भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से मलयालम सिनेमा में अभिनय करते हैं। अपने पच्चीस वर्षों से भी अधिक के कैरियर के दौरान, उन्होंने शीर्ष अभिनेता के रूप में 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और ^ MusicIndiaOnLine.com. 11 अप्रैल 2007.

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और मामूट्टी · और देखें »

मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती (মিঠুন চক্রবর্তী) (बचपन का नाम गौरांग चक्रवर्ती) का जन्म जून 16, 1952 को हुआ। ये भारत के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त कर चुके एक किवदंती फिल्म अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी और राज्यसभा के सांसद हैं। मिथुन ने अपने अभिनय की शुरुआत कला फिल्म मृगया (1976) से की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ। 1980 के दशक के अपने सुनहरे दौर में एक डांसिंग स्टार के रूप में उनके बहुत सारे प्रसंशक बने और खुद को उन्होंने भारत के सबसे लोकप्रिय प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया, विशेष रूप से 1982 में बहुत बड़ी हिट फिल्म डिस्को डांसर में स्ट्रीट डांसर जिमी की भूमिका ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। कुल मिलाकर बॉलीवुड की 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय के अलावा उन्होंने बांग्ला, उड़िया और भोजपुरी में भी बहुत सारी फिल्में की। मिथुन मोनार्क ग्रुप के मालिक भी हैं जो होस्पिटालिटी सेक्टर में कार्यरत है। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और मिथुन चक्रवर्ती · और देखें »

यूट्यूब

यूट्यूब का मुख्यालय सैन ब्रूनो, कैलीफोर्निया में (२०१०) यूट्यूबएक साझा वेबसाइट (video sharing) है जहाँ उपयोगकर्ता वेबसाइट पर वीडियो देख सकता है, रेटिंग दे सकता है, टिप्पणियाँ छोड़ सकता है और वीडियॊ क्लिप साझा कर सकता है। पेपल के तीन पूर्व कर्मचारियॊं ने मध्य फरवरी (PayPal)२००५ यू ट़यूब बनायी थी।, USATODAY, October 11 (October 11), 2006.

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और यूट्यूब · और देखें »

यो यो हनी सिंह

हनी सिंह (जिन्हें यो! यो! हनी सिंह के नाम से भी जाना जाता है. YoYohoneysingh.com. Retrieved on 2012-01-03.) एक भारतीय पंजाबी रैप गायक, संगीतकार, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। हनी सिंह ने अपने कार्यकाल की शुरुआत एक सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के तौर पर २००६ में की थी और जल्द ही वह एक भांगड़ा संगीतकार बन गए। हनी सिंह ने अपना हाथ बॉलीवुड में भी आज़माया है और वर्तमान में वो किसी एक गाने के लिए सबसे ज्यादा पारिश्रमिक लेने वाले कलाकार बन गए हैं। आजकल लगभग हर फिल्म में उनका एक गाना होता ही है। रैप गायन इन्होने इंगलैंड के ट्रिनिटी विश्वविद्दालय (स्कूल ऑफ ट्रिनिटी) में सीखा था। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और यो यो हनी सिंह · और देखें »

रॉनित रॉय

रॉनित रॉय हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं, वे धारावाहिक "कसौटी ज़िंदगी की" मे अपने किरदार ऋषभ बज़ाज के लिए अधिक लोकप्रिय हैं। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और रॉनित रॉय · और देखें »

शिव पंडित

शिव पंडित एक भारतीय अभिनेता हैं। यह कई धारावाहिको और फिल्मों में कार्य कर चुके हैं। यह २००६ से २००८ तक सब टीवी के एफ आई आर धारावाहिक पर हनुमान प्रसाद पांडे का किरदार निभाया। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और शिव पंडित · और देखें »

श्रिया सरन

श्रिया सरन (जन्म 11 सितंबर 1982) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत संगीत वीडियो में अभिनय द्वारा की, साथ ही कलाकार बनने का अपना सपना पूरा करने के लिए, वे एक अभिनय स्टूडियो में भाग लेती रहीं। 2001 में इष्टम के साथ श्रीगणेश करते हुए, 2002 में अपनी पहली ज़बरदस्त हिट फ़िल्म संतोषम में भानु की भूमिका के ज़रिए उन्होंने तेलुगू सिनेमा का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस फ़िल्म के बाद वे कई तेलुगू फ़िल्मों में प्रमुख कलाकारों के साथ नज़र आईं, जबकि, साथ ही बॉलीवुड और तमिल फ़िल्म उद्योग में भी प्रवेश किया। 2007 में, शिवाजी: द बॉस में रजनीकांत के साथ अभिनय करने के बाद श्रिया सरन एक राष्ट्रीय हस्ती बन गईं, जिसके पश्चात उन्होंने कई बॉलीवुड, कॉलीवुड और हॉलीवुड फ़िल्म भी साईन कीं.

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और श्रिया सरन · और देखें »

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा (जन्म २ जून १९८७) भारतीय अभिनेत्री और रैपर हैं। वो अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की पुत्री हैं। उन्होंने फ़िल्म दबंग (२०१०) से फ़िल्मों में पदार्पण किया जिसमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ पदार्पण अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और सोनाक्षी सिन्हा · और देखें »

सोनू निगम

सोनू निगम (जन्म: ३० जुलाई १९७३, फरीदाबाद, हरियाणा, भारत) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैँ। वे हिन्दी के अलावा कन्नड़, उड़िया, तमिल, असमिया, पंजाबी, बंगाली, मराठी और तेलुगु फ़िल्मों में भी गा चुके हैं। इन्होने बहुत से इन्डि-पॉप एलबम बनाए हैं और कुछ हिंदी फिल्मों में काम किया है। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और सोनू निगम · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

ज़ंजीर (2013 फ़िल्म)

ज़ंजीर (तेलुगू शीर्षक तूफान) 2013 की भारतीय एक्शन फ़िल्म है जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जिसे एक साथ ही हिन्दी और तेलुगू में जारी किया गया है। फ़िल्म में बॉलीवुड में नवोदित टॉलीवुड अभिनेता राम चरण सहित प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। प्रकाश राज ने वांटेड, सिंघम और दबंग 2 जैसी सफल फ़िल्में देने के बाद इस फ़िल्म में काम किया है। यह 1973 की इसी नाम से बनी फ़िल्म की पुनः कृत्ति है। फ़िल्म का हिन्दी संस्करण चीनी में चियलो कज्लग के रूप में रुपान्तरित किया गया है। फ़िल्म के तेलुगू संस्करण का अनुवाद मलयालम में क्या गया है जिसके जारी करने की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। हिन्दी एवं तमिल संस्करणों को 6 सितम्बर 2013 को जारी कर दिया गया। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) · और देखें »

जॉनी लीवर

जॉन प्रकाश राव जनुमाला नामक आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सन 1957 अगस्त 14 को जन्मे, जॉनी लीवर हिन्दी फिल्म के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता है। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और जॉनी लीवर · और देखें »

वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स

वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, मुम्बई में स्थित चलचित्र फ़िल्मों पर आधारित स्टूडियो है। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स · और देखें »

विशाल-शेखर

विशाल-शेखर हिन्दी फिल्मों के संगीत निर्देशन की एक जोड़ी है (विशाल दादलानी और शेखर रवजियानी).

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और विशाल-शेखर · और देखें »

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा (संक्षिप्त रूप में OUATIMD) 2013 की भारतीय क्राइम गैंगस्टर फ़िल्म है जिसका निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है। इस फ़िल्म की निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर हैं। यह 2010 में प्रदर्शित फ़िल्म वंस अपॉन ए टाईम इन मुम्बई की उत्तरकृत्ति है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और इमरान ख़ान हैं एवं सोनाली बेंद्रे सहायक कलाकार की भूमिका में हैं। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा · और देखें »

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। इनका जन्म हैदराबाद, तेलंगाना में २८ अक्टूबर १९७६ में हुआ था। ये शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में निपुण हैं। इन्होंने कई फ़िल्मों में कार्य किया है। २०१६ की फ़िल्म वज़ीर में भी कार्य किया है। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और अदिति राव हैदरी · और देखें »

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (ਅਕਸ਼ੈ ਕੁਮਾਰ, जन्म: राजीव हरी ओम भाटिया, ९ सितम्बर, १९६७) एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता हैं। वे 100 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 90 के दशक में, हिट एक्शन फिल्मों जैसे खिलाड़ी (१९९२), मोहरा (१९९४) और सबसे बड़ा खिलाड़ी (१९९५) में अभिनय करने के कारण, कुमार को बॉलीवुड का एक्शन हीरो की संज्ञा दी जाती थी और विशेषतः वे "खिलाड़ी श्रृंखला" के लिए जाने जाते थे। फिर भी, वह रोमांटिक फिल्मों जैसे ये दिल्लगी (१९९४) और धड़कन (२०००) में अपने अभिनय के लिए सम्मानित किए गए और साथ ही साथ ड्रामेटिक फिल्मों जैसे एक रिश्ता (२००१) में अपनी अभिनय क्षमता को दिखाया। 2002 में उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक फ़िल्म अजनबी (2001) में अभिनय के लिए दिया गया। अपनी एक सी छवि को बदलने के इच्छुक अक्षय कुमार ने ज्यादातर कोमेडी फिल्में की। फ़िल्म हेरा फेरी (2002), मुझसे शादी करोगी (2004), गरम मसाला (2005) और जान-ए-मन (२००६) में हास्य अभिनय के लिए फ़िल्म समीक्षकों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई। 2007 में वे सफलता की ऊचाईयों को छूने लगे, जब उनके द्वारा अभिनीत चार लगातार कामर्सियल फिल्में हिट हुई। इस तरह से, उन्होंने अपने आपको हिन्दी फ़िल्म उद्योग में एक प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया। वे मार्शल आर्ट्स (सामरिक कला) की शिक्षा बेंगकोक में प्राप्त करके आए और वहां एक रसोइया की नौकरी भी करते थे। वे फिर मुंबई वापस आ गए, जहाँ वे मार्सल आर्ट्स की शिक्षा देने लगे। उनका एक विद्यार्थी जो एक फोटोग्राफर था, उसने उन्हें मॉडलिंग करने कहा। उस विद्यार्थी ने उन्हें एक छोटी कंपनी में एक मॉडलिंग असयांमेंट दिया। उन्हें कैमरे के सामने पोज देने के लिए, दो घंटे के 5,000 रुपये मिलते था। पहले की तनख्वाह 4000 रुपये प्रति महीने की तुलना में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारण था कि वे क्यों मॉडल बने। मॉडलिंग करने के दो महीने बाद, कुमार को प्रमोद चक्रवर्ती ने अंततः अपनी फ़िल्म दीदार में अभिनय करने का मौका दिया। .

नई!!: बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) और अक्षय कुमार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »