लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बॉम्बे (फ़िल्म)

सूची बॉम्बे (फ़िल्म)

बॉम्बे 1995 की तमिल रूमानी नाट्य फ़िल्म है। इसका निर्देशन मणिरत्नम् ने किया है और मुख्य किरदार अरविन्द स्वामी और मनीषा कोइराला ने निभाए है। संगीत दिया है ए॰ आर॰ रहमान ने और हिन्दी गीत महबूब द्वारा लिखे गए हैं। यह फिल्म भारत के दिसंबर 1992 से जनवरी 1993 की अवधि के दौरान हुई घटनाओं पर केंद्रित है। विशेष रूप से अयोध्या के बाबरी मस्जिद को लेकर विवाद, फिर उसका तोड़ना, मुम्बई (जब बॉम्बे) में सांप्रदायिक तनाव होना और अंतत बंबई के दंगे होना। यह फिल्म मणिरत्नम् की रोज़ा और दिल से के साथ एक श्रृंखला के रूप में ली जाती है। फ़िल्म दोनों आलोचनात्मक और आर्थिक तौर पर सफल रही। इसी नाम से फ़िल्म को हिन्दी और तेलुगू भाषा में डब किया गया। ए॰ आर॰ रहमान द्वारा दिया गया संगीत बहुत ही सराहा गया और कई पुरस्कार उन्होंने प्राप्त किये। मणिरत्नम् के निर्देशन की भी सराहना हुई। .

21 संबंधों: ए॰ आर॰ रहमान, डबिंग, दिल से, नास्सर, प्रकाश राज, बाबरी मस्जिद, बंबई के दंगे, मणिरत्नम्, मनीषा कोइराला, मुम्बई, रोज़ा (1992 फ़िल्म), हरिहरन, वाद्य संगीत, वृन्दगान, इण्डिया टुडे, कविता कृष्णमूर्ति, के॰एस॰ चित्रा, कॉलीवुड, अयोध्या, अरविन्द स्वामी, उदित नारायण

ए॰ आर॰ रहमान

अल्लाह रक्खा रहमान लोकप्रिय रूप से ए॰ आर॰ रहमान भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से हिन्दी और तमिल फिल्मों में संगीत दिया है। इनका जन्म 6 जनवरी, 1967 को चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में हुआ। जन्मतः उनका नाम ‘अरुणाचलम् शेखर दिलीप कुमार मुदलियार’ रखा गया। धर्मपरिवर्तन के पश्चात उन्होंने अल्लाह रक्खा रहमान नाम धारण किया। ए. आर.

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और ए॰ आर॰ रहमान · और देखें »

डबिंग

एक डबिंग (या वर्तनी: टकोर) (अंग्रेज़ी में: Dubbing) एक है रिकॉर्डिंग और एक फिल्म या टीवी ध्वनि मूल शूटिंग के लिए बाद में पर आवाज की जगह के बाद उत्पादन प्रक्रिया। शब्द सबसे अधिक विभिन्न कलाकारों, जो एक अलग भाषा बोल हो सकता है की उन लोगों द्वारा स्क्रीन पर दिखाया अभिनेताओं की आवाज के प्रतिस्थापन के लिए संदर्भित करता है। प्रक्रिया कभी कभी संगीत में अभ्यास किया था, जब अभिनेता एक असंतोषजनक गाने की आवाज़ थी और उपयोग में रहता है के देशों में एक व्यापक दर्शकों जहां दर्शकों मूल कलाकारों के रूप में एक ही भाषा बोलते नहीं है करने के लिए श्रव्य दृश्य सामग्री की जांच कर सकें। "डबिंग" यह भी एक अभिनेता के पुन: रिकॉर्डिंग लाइनों की प्रक्रिया के दौरान बोली जाती वर्णन फिल्म और जो करने के लिए ऑडियो गुणवत्ता में सुधार या बदलाव को प्रतिबिंबित संवाद प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए। इस प्रक्रिया को स्वचालित संवाद प्रतिस्थापन कहा जाता है, या एडीआर कम करने के लिए। संगीत भी एक फिल्म पर करार दिया है के बाद संपादन पूरा हो गया है। फिल्मों, वीडियो और कभी कभी वीडियो गेम अक्सर एक विदेशी बाजार की स्थानीय भाषा में डब कर रहे हैं। डबिंग नाट्यरूप जारी फिल्म, टीवी श्रृंखला, कार्टून और विदेशी वितरण दिया ऐनिमे में आम है। एक अच्छा उदाहरण होगा कि कई फिल्मों के अंग्रेजी बोलने वाले हिंदी में भारत के बाजारों के लिए करार कर रहे हैं। भारत, जहां "विदेशी फिल्मों" हॉलीवुड की फिल्मों के साथ पर्याय हैं, डबिंग ज्यादातर हिंदी में किया जाता है और तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं। समाप्त काम करता कस्बों और संबंधित (जहां अंग्रेजी पैठ कम है) अक्सर अंग्रेजी भाषा के महानगरीय क्षेत्रों में जारी किया जा रहा है मूल के साथ राज्यों के निचले टियर बस्तियों में जारी किए हैं। अन्य सभी राज्यों में, अंग्रेजी मूल के साथ अक्सर जहां डब संस्करण संग्रह मूल की तुलना में बकाया हैं डब संस्करणों के साथ जारी कर रहे हैं। सबसे स्पाइडर मैन 3 की डबिंग हाल ही में भोजपुरी, उत्तरी भारत में एक लोकप्रिय भाषा में भी किया गया था। .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और डबिंग · और देखें »

दिल से

दिल से १९९८ में बनी रोमांटिक-थ्रिलर हिन्दी फ़िल्म है, जो आतंकवाद और उत्तर-पूर्वी राज्यों के तनावों पर आधारित है । फ़िल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है, वहीं निर्माता में रामगोपाल वर्मा तथा शेखर कपूर ने योगदान दिया है । इसे तमिल में उइरे तथा तेलगू में प्रेमा तू नाम से भी रिलीज़ किया गया था। इसके मुख्य कलाकार शाहरुख खान, मनीषा कोइराला तथा नवोदित अभिनेत्री प्रीति जिंटा थे। फ़िल्म की पटकथा मणिरत्नम ने तिगमांशु धुलिया के साथ लिखी तथा इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है तथा गीत को गुलज़ार ने कलमबद्ध किया है । यह रोचक संयोग है कि मणिरत्नम की पिछली आतंकवाद विषय पर बनी रोजा और बाॅम्बे के बाद यह उनकी तीसरी प्रस्तुति है । फ़िल्म को दो राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार तथा छह फिल्मफ़ेयर पुरस्कार से मीटर नवाजा गया । संगीतकार ए आर रहमान को इसके लिए उस साल का फिल्मफ़ेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था । .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और दिल से · और देखें »

नास्सर

नास्सर (अंग्रेजी:Nassar, Nasser, Nazar और Naaser) इत्यादि नामों से जाने जाते है। इनका बचपन का नाम (महबूब) था जो बाद में बदल दिया गया। ये एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता,निर्माता तथा निर्देशक है इन्होंने ज्यादातर दक्षिण भारतीय सिनेमा में नकारात्मक किरदार में अभिनय किया है। नास्सर 2015 की सूपरहिट में नज़र आये तथा 2016 में आनेवाली में नज़र आयेंगे। .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और नास्सर · और देखें »

प्रकाश राज

प्रकाश राज तमिल फ़िल्मों के जाने-माने अभिनेता है। लेकिन अब वो हिंदी और तेलुगु फ़िल्मो में भी काम करते हैं। जिन्हें फ़िल्म कांचीवरम में उत्कृष्ठ अभिनय के लिए वर्ष 2009 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया है। कन्नड़ टेलीविज़न उद्योग और कन्नड़ सिनेमा में कुछ वर्षों के लिए काम करने के बाद, उन्होंने के.एल.

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और प्रकाश राज · और देखें »

बाबरी मस्जिद

बाबरी मस्जिद उत्तर प्रदेश के फ़ैज़ाबाद ज़िले के अयोध्या शहर में रामकोट पहाड़ी ("राम का किला") पर एक मस्जिद थी। रैली के आयोजकों द्वारा मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने देने की भारत के सर्वोच्च न्यायालय से वचनबद्धता के बावजूद, 1992 में 150,000 लोगों की एक हिंसक रैली.

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और बाबरी मस्जिद · और देखें »

बंबई के दंगे

बंबई (अब मुंबई) में भारत के स्वतंत्रता उपरांत कई बार दंगे हुए हैं, किंतु बंबई दंगों के प्रायः अभिप्राय १९९२-९३ के हिन्दू-मुस्लिम दंगों से होता है। ये दंगे दिसंबर १९९२ से जनवरी १९९३ में हुए थे। इनमें ९०० लोग हताहत हुए थे। इसके बाद १२ मार्च १९९३ में आतंकवादी हमलों में २५० लोग हताहत हुए थे। इन हमलों का सरगना दाउद इब्राहिम और उसकी डी कंपनी बतायी जाती है। श्रेणी:मुंबई का इतिहास श्रेणी:भारत में आतंकवाद.

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और बंबई के दंगे · और देखें »

मणिरत्नम्

मणिरत्नम तमिल तथा हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक हैं। .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और मणिरत्नम् · और देखें »

मनीषा कोइराला

मनीषा कोइराला (जन्म: 16 अगस्त, 1970) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और मनीषा कोइराला · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और मुम्बई · और देखें »

रोज़ा (1992 फ़िल्म)

श्रेणी:1992 की फ़िल्में.

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और रोज़ा (1992 फ़िल्म) · और देखें »

हरिहरन

2014 का चित्र हरिहरन भारतीय पार्श्वगायक और गज़ल गायक है। हिन्दी फिल्मों के कई मशहूर गीत उन्होंने गाये हैं। 2004 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और हरिहरन · और देखें »

वाद्य संगीत

वाद्य संगीत ऐसी संगीत रचना होती है जिसमें बोल और गायन नहीं होते हैं। ऐसे संगीत की रचना पूर्ण रूप से वाद्य यन्त्र पर की जाती है। ऐसी रचना संगीत रचयिता स्वयं अपने किसी प्रदर्शन के लिये कर सकता है। वाद्य संगीत की परम्परा पश्चिमी संस्कृति और भारत में बहुत प्राचीन है। भारत में बहुत पहले समय से वीणा के उपयोग से वाद्य संगीत की रचना की जाती थी। .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और वाद्य संगीत · और देखें »

वृन्दगान

बर्लिन में बच्चों का वृंदगान (सन् १९३२) वृन्दगान या कोरस (Chorus या Choir) दो अथवा दो से अधिक व्यक्तियों का सामूहिक रूप से गान अथवा सहगान मंडली। यह शब्द मूलत: यूनानी है और अंगरेजी के माध्यम से भारतीय भाषाओं में प्रविष्ट हुआ है तथा नाटक अथवा सार्वजनिक स्टेज पर सामूहिक रूप में किए जानेवाले गायन के लिये प्रयुक्त होता है। यूनानी भाषा में इस शब्द का प्रयोग संगीतयुक्त ऐसे धार्मिक नृत्यों के लिये होता था जो विशेष अवसरों अथवा त्योहारों पर किए जाते थे। शास्त्रीय संगीत में वृन्दगान की परंपरा प्राचीनकाल से ही चली आ रही है। ब्राह्मणों द्वारा मन्त्रों का सामूहिक उच्चारण, देवालय में सामूहिक प्रार्थना, कीर्तन, भजन, अथवा लोक में विभिन्न अवसरों पर गाये जाने वाले लोकगीत समूह गान या समवेत गान के अंतर्गत आते हैं।सभी वृन्दगानों का विषय प्रायः राष्ट्रीय, सामाजिक अथवा सांस्कृतिक होता है। पारंपरिक एकता, राष्ट्र के प्रति प्रेम, समाज की गौरवशाली परम्पराओं का उद्घोष वृन्दगान के द्वारा ही उद्घाटित होता है। .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और वृन्दगान · और देखें »

इण्डिया टुडे

इंडिया टुडे एक भारतीय पत्रिका है। .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और इण्डिया टुडे · और देखें »

कविता कृष्णमूर्ति

कविता कृष्णमूर्ति(जन्म:१९५८) भारतीय सिनेमा की एक महत्वपूर्ण पार्श्वगायिका है।कविता जब आठ साल की थीं तो उन्होंने एक गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। तभी से वह बड़ी होकर एक मशहूर गायिका बनने का सपना देखने लगी थीं। .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और कविता कृष्णमूर्ति · और देखें »

के॰एस॰ चित्रा

कृष्णन नायर शान्तिकुमारी चित्रा (प्रचलित नाम: के॰एस॰ चित्रा या चित्रा, जन्म: २७ जुलाई १९६३) एक भारतीय पार्श्व गायिका है। वे भारतीय शास्त्रीय संगीत, भक्ति और लोकप्रिय संगीत भी गाती है। उन्होंने मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, उड़िया, हिंदी, असमिया, बंगाली, बड़गा, संस्कृत, तुलु, उर्दू और पंजाबी गीतों के लिए आवाज दी है। वे छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (महिला गायिकाओं में से सबसे अधिक), पाँच फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार-दक्षिण और ३१ अलग -अलग राज्य फिल्म पुरस्कारों के  प्राप्तकर्ता है। वे सभी दक्षिण भारतीय राज्य फिल्म पुरस्कार जीत चुकी है। उनको दक्षिण भारत की छोटी बुलबुल एवम केरल की बुलबुल कहा जाता है। .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और के॰एस॰ चित्रा · और देखें »

कॉलीवुड

तमिल फिल्म उद्योग तमिल घर भाषा भारत में सिनेमा आधारित है और कभी कभी (तमिल: கோலிவுட் kōlivūṭ) केरल फिल्म उद्योग के रूप में निर्दिष्ट है। नाम, केरल फिल्म उद्योग, Kodambakkam से ली गई है, चेन्नई में क्षेत्र (पूर्व मद्रास), जहां केरल फिल्म उद्योग मुख्यतः फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। तमिल भाषा फिल्में भी श्रीलंका में फिल्माया है। मूक फिल्मों केरल फिल्म उद्योग में 1916 के बाद से उत्पादन किया और 1931 में dawned टाकीज के युग थे। 1930 के दशक के अंत तक, उद्योग हद तक बढ़ती थी कि मद्रास विधानमंडल के राज्य थोड़ा विपक्ष के साथ अग्रणी मनोरंजन कर अधिनियम 1939 पारित किया। .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और कॉलीवुड · और देखें »

अयोध्या

अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक अति प्राचीन धार्मिक नगर है। यह फैजाबाद जिला के अन्तर्गत आता है। यह सरयू नदी (घाघरा नदी) के दाएं तट पर बसा है। प्राचीन काल में इसे 'कौशल देश' कहा जाता था। अयोध्या हिन्दुओं का प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में एक है। .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और अयोध्या · और देखें »

अरविन्द स्वामी

अरविंद स्वामी (जन्म १८ जुन १९७०) एक भारतीय फिल्म अभिनेता, मॉडल, उद्यमी और टेलीविजन प्रस्तोता है जिसे तमिल सिनेमा में अपने काम के लिए जाना जाता है। .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और अरविन्द स्वामी · और देखें »

उदित नारायण

उदित नारायण हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध नेपाली गायक हैं। उदित नारायण का जन्म 27 नवम्बर को नेपाल के सप्तरी जिले में हुआ। उन्होंने अपना पहला हिन्दी गाना मुकेश जी के साथ गाया। उन्हें तीन देशीय पुरस्कार तथा पांच फिल्म फेयर पुरस्कार मिले हैं। वर्ष 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। उदित नारायण नेपाल में और भारत में भी एक प्रख्यात गायक के रूप में जाने जाते हैं। नेपाली फ़िल्म में उन्होंने बहुत हिट गाने गाए हैं और उनका गीत अधिकतर लोगों को पसंद है। उनके स्वर में जादू है। वे किशोर अवस्था से ही गायन कला के क्षेत्र में लग गये थे जो कि आज इस मुकाम पर है। संपूर्ण बॉलीवुड में उन्हें आज भी एक बेहतर गायक माना जाता है। नेपाल में अभी के समय में भी उनके स्वर से तुलना किसी भी गायक से नहीं की जा सकती है। उदित जी का मातृभाषा मैथिली हैं और वो नेपाल के मिथिलांचल इलाके से आते हैं। जैसे कि नेपाल और भारत के बीच बेटी और रोटी का सम्बन्ध है उसी तरह उनका ननिहाल भारत के बिहार राज्य में है। .

नई!!: बॉम्बे (फ़िल्म) और उदित नारायण · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »