लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बैम्बर्ग कैसल

सूची बैम्बर्ग कैसल

इंग्लैंड के नॉर्दमबरलैंड में उतरी सागर के किनारे यह कैसल ५ वीं सदी से खडा है। १२ वीं सदी में ब्रिटेन के राजा हेनरी द्वितीय ने इस पर अपना अधिकार कर लिया। बाद में विक्टोरिया के एक संपन्न उद्योगपति विलियम आर्मस्ट्रांग ने इसे खरीद लिया। इस कैसल पर अब भी आर्मस्ट्रांग के वारिसों का नियंत्रण है। इसकी सुंदरता कई फिल्मकारों को शूटिंग के लिए लुभा चुकी है। इनमें रोमन पोलांस्की की १९७१ में बनी मैकबेथ भी शामिल है। यहां आर्मस्ट्रांग संघ्रालय भी है जो एक दक्ष अभियंता के रूप में आर्मस्ट्रांग की योग्यता के कई नमूने प्रस्तुत करता है। यह कैसल आम लोगों के लिए मार्च से अक्टूबर तक खुलाता है। यहां पर होली आइलैंड पर स्थित लिंडिसफेर्न कैसल भी कम भव्य नहीं और इसका भी मुंह समुद्र की ओर है। लेकिन इस कैसल पर तभी पहुंचा जा सकता है जब समुद्र में भाटा हो क्योंकि ज्वार के समय इस द्वीप को मुख्य क्षेत्र से जोडने वाला रास्ता पानी में डूब जाता है। बैम्बर्ग कैसल में प्रवेश के लिए १०.७५ डॉलर का शुल्क देना होता है। .

2 संबंधों: ब्रिटेन, इंग्लैण्ड

ब्रिटेन

ब्रिटेन शब्द का प्रयोग हालाँकि आम तौर पर हिंदी में संयुक्त राजशाही अर्थात् यूनाइटेड किंगडम देश का बोध करने के लिए होता है, परंतु इसका उपयोग अन्य सन्दर्भों के लिए भी हो सकता है.

नई!!: बैम्बर्ग कैसल और ब्रिटेन · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: बैम्बर्ग कैसल और इंग्लैण्ड · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »