11 संबंधों: नगमा, प्राण (अभिनेता), प्रेम चोपड़ा, महमूद, लता मंगेशकर, सचिन भौमिक, जूही चावला, विवेक मुशरान, आशा भोंसले, कुनिका, अरुणा ईरानी।
नगमा
चित्र:C:\Documents and Settings\user\Desktop\images.jpg नंदिता मोरारजी या नम्रता सदाना, जो नगमा के रूप में विख्यात हैं, नघमाநக்மா (जन्म 25 दिसम्बर 1974), बॉलीवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड की एक भारतीय अभिनेत्री हैं। 1990 के दशक में अपने चरम पर, द हिन्दू अख़बार के उद्धरणानुसार, "तमिल सिनेमा पर उनका प्रभुत्व" था। उनका जन्म क्रिसमस दिवस पर, एक मुससमान मां और हिन्दू पिता के घर हुआ। उन्होंने बॉलीवुड में अपना अभिनय कॅरिअर शुरू किया और कुछ फ़िल्मों में अभिनय किया, लेकिन दक्षिण में स्थानांतरित हो गईं, जहां उनकी मुंबई वापसी से पहले तक, उन्हें बेशुमार सफलता मिली। हालांकि कभी-कभी फ़िल्म नामावलियों में उन्हें नग़मा के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, पर उन्हें एक पुरानी अभिनेत्री न समझ लिया जाए, जिन्होंने इसी मंच नाम को अपनाया था - यह ग़लती इंटरनेट मूवी डेटाबेस वेबसाइट पर उनकी सूची में किया गया है। नगमा हिन्दी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी और अब मराठी जैसी भारतीय भाषाओं में विस्तृत रूप से काम करने के लिए उल्लेखनीय रही हैं। .
नई!!: बेवफ़ा से वफ़ा और नगमा · और देखें »
प्राण (अभिनेता)
प्राण (जन्म: 12 फ़रवरी 1920; मृत्यु: 12 जुलाई 2013) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रमुख चरित्र अभिनेता थे जो मुख्यतः अपनी खलनायक की भूमिका के लिये जाने जाते हैं। कई बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार तथा बंगाली फ़िल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवार्ड्स जीतने वाले इस भारतीय अभिनेता ने हिन्दी सिनेमा में 1940 से 1990 के दशक तक दमदार खलनायक और नायक का अभिनय किया। उन्होंने प्रारम्भ में 1940 से 1947 तक नायक के रूप में फ़िल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा खलनायक की भूमिका में अभिनय 1942 से 1991 तक जारी रखा। उन्होंने 1948 से 2007 तक सहायक अभिनेता की तर्ज पर भी काम किया। अपने उर्वर अभिनय काल के दौरान उन्होंने 350 से अधिक फ़िल्मों में काम किया। उन्होंने खानदान (1942), पिलपिली साहेब (1954) और हलाकू (1956) जैसी फ़िल्मों में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभायी। उनका सर्वश्रेष्ठ अभिनय मधुमती (1958), जिस देश में गंगा बहती है (1960), उपकार (1967), शहीद (1965), आँसू बन गये फूल (1969), जॉनी मेरा नाम (1970), विक्टोरिया नम्बर २०३ (1972), बे-ईमान (1972), ज़ंजीर (1973), डॉन (1978) और दुनिया (1984) फ़िल्मों में माना जाता है। प्राण ने अपने कैरियर के दौरान विभिन्न पुरस्कार और सम्मान अपने नाम किये। उन्होंने 1967, 1969 और 1972 में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और 1997 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड जीता। उन्हें सन् 2000 में स्टारडस्ट द्वारा 'मिलेनियम के खलनायक' द्वारा पुरस्कृत किया गया। 2001 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिये 2013 में दादा साहब फाल्के सम्मान से नवाजा गया। 2010 में सीएनएन की सर्वश्रेष्ठ 25 सर्वकालिक एशियाई अभिनेताओं में चुना गया। .
नई!!: बेवफ़ा से वफ़ा और प्राण (अभिनेता) · और देखें »
प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .
नई!!: बेवफ़ा से वफ़ा और प्रेम चोपड़ा · और देखें »
महमूद
महमूद अली (१९३२-जुलाई २३, २००४) (आम तौर पर महमूद) एक भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक थे। हिन्दी फ़िल्मों में उनके हास्य कलाकार के तौर पर किये गये अदभुत अभिनय के लिये वे जाने और सराहे गये है। तीन दशक लम्बे चले उनके करीयर में उन्होने 300 से ज़्यादा हिन्दी फ़िल्मों में काम किया। महमूद अभिनेता और नृत्य कलाकार मुम्ताज़ अली के नौ बच्चों में से एक थे। जुलाई २३, २००४ को अमरीका में पेनसिल्वेनिया शहर में नींद में ही गुज़र गये। वे बरसों से ह्रदयरोग से पीडीत थे। पिछले बरसों में उनकी सेहत बहुत खराब रेहती थी। .
नई!!: बेवफ़ा से वफ़ा और महमूद · और देखें »
लता मंगेशकर
लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता की जादुई आवाज़ के भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। टाईम पत्रिका ने उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार किया है। .
नई!!: बेवफ़ा से वफ़ा और लता मंगेशकर · और देखें »
सचिन भौमिक
सचिन भौमिक (17 जुलाई 1930 - 12 अप्रैल 2011) हिन्दी फ़िल्मों के पटकथा लेखक थे जिन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास का सबसे सफल लेखक कहा गया है। उन्हें विशेषकर रूमानी फ़िल्मों के लेखक के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने 100 से ज्यादा फ़िल्मों की कहानी लिखी। सबसे पहले सचिन ने नर्गिस अभिनीत लाजवंती (1958) की पटकथा लिखी थी। फिर उन्होंने अनुराधा (1960) भी लिखी जिसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीता था। फिर उनके द्वारा कई दशकों तक कई सफल फिल्मों की कहानी लिखी गई जिसमें गोल माल, खेल खेल में, कर्मा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सोल्जर, ताल, कोई मिल गया और कृष शामिल है। सचिन द्वारा निर्देशित राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर अभिनीत एक फिल्म राजा जानी (1972) भी आई थी। 1971 में उन्होंने अभिनेत्री कल्पना मोहन से विवाह भी किया था लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। .
नई!!: बेवफ़ा से वफ़ा और सचिन भौमिक · और देखें »
जूही चावला
रूह अफ़ज़ा लॉन्च २००८ में जूही चावला जूही चावला (जन्म: 13 नवंबर, 1967) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .
नई!!: बेवफ़ा से वफ़ा और जूही चावला · और देखें »
विवेक मुशरान
विवेक मुशरान भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेता हैं। इन्होंने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत 1991 में की थी। इनकी पहली हिन्दी फ़िल्म सौदागर थी, जो लोगों द्वारा काफी पसंद की गई थी। इसके बाद यह कई सारे फ़िल्मों में नजर आने लगे, जिसमें राम जाने, सातवाँ आसमान आदि फ़िल्में हैं। इनमें सचिन द्वारा निर्देशित फ़िल्में भी हैं, जैसे ऐसी भी क्या जल्दी है, फ़र्स्ट लव लेटर और अंजाने आदि। इन्होंने कई फ़िल्मों में कार्य किया है, पर साथ ही साथ कई टीवी चैनलों में भी दिखाई देते रहते हैं। इनमें स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक सोनपरी, ज़ी टीवी में "किट्टी पार्टी", सोनी में "भास्कर भारती" और दूरदर्शन में "दिल-ए-नादान" आदि है। .
नई!!: बेवफ़ा से वफ़ा और विवेक मुशरान · और देखें »
आशा भोंसले
आशा भोंसले (जन्म: 8 सितम्बर 1933) हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका हैं। लता मंगेशकर की छोटी बहन और दीनानाथ मंगेशकर की पुत्री आशा ने फिल्मी और गैर फिल्मी लगभग 16 हजार गाने गाये हैं और इनकी आवाज़ के प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं। आशा भोंसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। आशा की विशेषता है कि इन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है और एक समान सफलता पाई है। उन्होने आर॰ डी॰ बर्मन से शादी की थी। .
नई!!: बेवफ़ा से वफ़ा और आशा भोंसले · और देखें »
कुनिका
कुनिका हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .
नई!!: बेवफ़ा से वफ़ा और कुनिका · और देखें »
अरुणा ईरानी
अरुणा ईरानी हिन्दी फिल्मों की एक चरित्र अभिनेत्री हैं। दस साल की उम्र से आयी थी, दिलीप कुमार की फिल्म मे, कम शिक्शित होते हुए भि उन्होन्ने भार्तिय .