लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बेरी

सूची बेरी

बेरी निम्न में से एक हो सकता है: .

14 संबंधों: नरेंद्रनाथ बेरी, बेरिलियम, बेरी (औरंगाबाद), बेरी चाहर गाँव, खैरागढ़ (आगरा), बेरी खुर्द, बेरी गाँव, बिक्रम (पटना), बेरी, सीकर, बेरीनाग, बेरीबेरी, रितु बेरी, सुदेश बेरी, हैल बेरी, खत्री, गाम्बिया

नरेंद्रनाथ बेरी

नरेंद्रनाथ बेरी को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में सन १९६३ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये पंजाब राज्य से हैं। श्रेणी:१९६३ पद्म भूषण.

नई!!: बेरी और नरेंद्रनाथ बेरी · और देखें »

बेरिलियम

बेरिलियम एक रासायनिक तत्व है। यह प्रकृति में शुद्ध रूप में कभी नहीं मिलता बल्कि केवल अन्य तत्वों के साथ यौगिकों में ही पाया जाता है। इसे फ़ीरोज़ा (beryl) नामक रत्न में पाया जाता है जिस कारण से आम-भाषा में कभी-कभी बेरिलियम को भी फ़ीरोज़ा कह दिया जाता है। अपने शुद्ध रूप में यह तत्व लौह-भूरे रंग का, हल्का और भंगुर (ब्रिटल, आसानी से टूट जाने वाला) पदार्थ होता है। रासायनिक दृष्टि से यह क्षारीय पार्थिव धातु समूह का सदस्य है। जब बेरिलियम को ताम्बे, लोहे, ऐल्युमिनियम या निकल से मिलाकर मिश्रित धातु (ऐलोय) बनाई जाती है तो वह अधिक सख़्त और हलकी हो जाती है। ताम्बे-बेरिलियम की मिश्रधातु से बने औज़ार जब लोहे या इस्पात पर प्रहार करते हैं तो चिंगारियाँ नहीं छोड़ते, जो कई औद्योगिक स्थितियों में काम आता है। अपने कम-घनत्व और हल्केपन के कारण इन मिश्रधातुओं को विमानों और उपग्रहों में भी इस्तेमाल किया जाता है। अपने कम घनत्व की वजह से यह एक्स-रे किरणों को भी नहीं रोकता, इसलिये एक्स-रे के साथ प्रयोग होने वाले ढांचे अक्सर बेरिलियम मिश्रधातु के बने होते हैं। .

नई!!: बेरी और बेरिलियम · और देखें »

बेरी (औरंगाबाद)

बेरी (औरंगाबाद) में भारत के बिहार राज्य के अन्तर्गत मगध मण्डल के औरंगाबाद जिले का एक गाँव है। बिहार के जिले .

नई!!: बेरी और बेरी (औरंगाबाद) · और देखें »

बेरी चाहर गाँव, खैरागढ़ (आगरा)

बेरी चाहर खैरागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश स्थित एक गाँव है। .

नई!!: बेरी और बेरी चाहर गाँव, खैरागढ़ (आगरा) · और देखें »

बेरी खुर्द

बेरी खुर्द अथवा बेरी छोटी भारतीय राज्य राजस्थान के नागौर जिले की डीडवाना तहसिल का एक गाँव है। .

नई!!: बेरी और बेरी खुर्द · और देखें »

बेरी गाँव, बिक्रम (पटना)

बेरी बिक्रम, पटना, बिहार स्थित एक गाँव है। .

नई!!: बेरी और बेरी गाँव, बिक्रम (पटना) · और देखें »

बेरी, सीकर

बेरी भारत के राजस्थान राज्य के सीकर जिले की पीपराली तहसील में एक गाँव है। यह सीकर से २५ किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थित है। बेरी को भजनगढ़ नामक कीले की वजह से बेरी भजनगढ़ के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: बेरी और बेरी, सीकर · और देखें »

बेरीनाग

बेरीनाग, जिसे बेड़ीनाग या बेणीनाग भी कहा जाता है, भारत के उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत कुमाऊँ मण्डल के पिथौरागढ जिनपद का एक नगर तथा तहसील मख्यालय है। .

नई!!: बेरी और बेरीनाग · और देखें »

बेरीबेरी

बेरीबेरी से पीड़ित एक व्यक्ति बेरीबेरी (beriberi) विटामिन बी1 की कमी से उत्पन्न कुपोषणजन्य रोग है। इसे पॉलिन्यूराइटिस इंडेंमिका, हाइड्रॉप्स ऐस्थमैटिक्स, काके, बारबियर्स आदि नामों से भी जानते हैं। बेरी-बेरी का अर्थ है - "चल नहीं सकता"। संसार के जिन क्षेत्रों में चावल मुख्य आहार है, उनमें यह रोग विशेष रूप से पाया जाता है। इस रोग की विशेषताएँ हैं.

नई!!: बेरी और बेरीबेरी · और देखें »

रितु बेरी

रितु बेरी (Ritu Beri) (ਰਿਤੂ ਬੇਰੀ) नई दिल्ली स्थित अंतर्राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर हैं। वे पहली एशियाई डिजाइनर हैं जिन्होंने फ्रेंच फैशन ब्रांड शेरेर की अगुआई की। 16 मार्च, 2016 को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने भारत और विश्व में खादी उद्योग को बढ़ावा देने हेतु प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रितु बेरी को अपना सलाहकार नियुक्त किया। आयोग ने उन्हें 1 वर्ष की अवधि के लिए सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। अपने कार्यकाल के दौरान वे खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के तरीके को बताएंगी। .

नई!!: बेरी और रितु बेरी · और देखें »

सुदेश बेरी

सुदेश बेरी (जन्म 2 नवम्बर 1960) भारतीय टेलीविजन और फ़िल्म अभिनेता हैं। सुदेश ने अपना करियर 1988 में फ़िल्म खतरों के खिलाड़ी से आरम्भ किया। उन्होंने वंश (1992) और युधपथ (1992) में मुख्य किरदार का अभिनय किया लेकिन दोनों ही फ़िल्में टिकट खिड़की पर पिट गयी। उन्होंने विभिन्न बहु-सितार फ़िल्मों में सहायक अभिनेता का अभिनय भी किया जैसे घायल (1990), बोर्डर (1997), रिफ्युजी (2000), एलओसी कारगील (2003), तंगो चार्ली (2005) आदि। उन्होंने शंकर मॉण्डल द्वारा निर्देशित राजेश खन्ना की फ़िल्मों वफ़ा (2008) और शाबाश! यू कैन डू इट (2009) में भी अभिनय किया। .

नई!!: बेरी और सुदेश बेरी · और देखें »

हैल बेरी

हैल बेरी (जन्म - 14 अगस्त 1966) एक अमेरिकी अभिनेत्री, पूर्व फ़ैशन मॉडल और ब्यूटी क्वीन हैं.

नई!!: बेरी और हैल बेरी · और देखें »

खत्री

खत्री (Khatri) भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में बसने वाली एक जाति है। मूल रूप से खत्री पंजाब (विशेषकर वो हिस्सा जो अब पाकिस्तानी पंजाब है) से हुआ करते थे लेकिन वह अब राजस्थान, जम्मू व कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरयाणा, बलोचिस्तान, सिंध और ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के इलाक़ों में भी पाए जाते हैं। दिल्ली के पंजाबी लोगों में इनकी आबादी पर्याप्त हैं। इनका मुख्य पेशा व्यापार है और ऐतिहासिक तौर पर अफगानिस्तान और मध्य एशिया के रास्ते भारतीय उपमहाद्वीप पर होने वाला व्यापार इनके हाथ था। कई खत्री क्षत्रिय होने का दावा करते हैं। खत्री अन्य जाति अरोड़ा के साथ पंजाब की दो मुख्य जाति है जो हिन्दू हैं। कई ने सिख और इस्लाम को अपना लिया है। मुसलमान हो गए खत्री खोजा नाम से प्रसिद्ध है। ऐतिहासिक रूप से सभी सिख धर्म के गुरु खत्री थे।, Robert Vane Russell, Forgotten Books, ISBN 978-1-4400-4893-7,...

नई!!: बेरी और खत्री · और देखें »

गाम्बिया

गाम्बिया (आधिकारिक रूप से इस्लामी गणराज्य गाम्बिया), पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है। गाम्बिया अफ्रीकी मुख्य भूमि पर स्थित सबसे छोटा देश है, इसकी उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमा सेनेगल से मिलती है, पश्चिम में अन्ध महासागर से लगा छोटा सा तटीय क्षेत्र है। देश का नाम गाम्बिया नदी पर से पड़ा है, जिसके प्रवाह के रास्ते इसकी सीमा लगी हुई है। नदी देश के मध्य से होते हुए अन्ध महासागर में जाकर मिल जाती है। लगभग १०,५०० वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले इस देश की अनुमानित जनसंख्या १७,००,००० है। १८ फरवरी, १९६५ को गाम्बिया ब्रिटेन से स्वतन्त्र हुआ और राष्ट्रमण्डल में सम्मिलित हो गया। बांजुल गाम्बिया की राजधानी है, लेकिन सबसे बड़ा महानगर सेरीकुंदा है। गाम्बिया अन्य पश्चिम अफ़्रीकी देशों के साथ एतिहासिक दास व्यापार का एक भाग था, जो गाम्बिया नदी पर उपनिवेश स्थापित करने का एक प्रमुख कारण था, प्रथम पुर्तगालियों द्वारा और बाद में अंग्रेज़ों द्वारा। १९६५ में स्वतन्त्रता प्राप्त करने के बाद, गाम्बिया अपेक्षाकृत स्थिर देश रहा है, केवल १९९४ में सैन्य शासन की एक संक्षिप्त अवधि के अपवाद को छोड़कर। यह एक कृषि सम्पन्न देश है और देश की अर्थव्यस्था में खेती-बाड़ी, मत्स्य-ग्रहण और पर्यटन-उद्योग की प्रमुख भूमिका है। लगभग एक तिहाई जनसंख्या अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा की सीमा १.२५ डॉलर प्रतिदिन से नीचे रहती है। .

नई!!: बेरी और गाम्बिया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »