लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बेइजिंग कैपिटल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

सूची बेइजिंग कैपिटल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

बेइजिंग कैपिटल इन्टरनेशनल एयरपोर्ट चीन की राजधानी बेइजिंग को सेवा देने वाला प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह बेइजिंग नगर केन्द्र से पूर्वोत्तर दिशा में चाओयांग जिले में स्थित है। इस एन्क्लेव को घेरे हुए शून्यी जिल है। यह विमानक्षेत्र बेइजिंग कैपिटल इन्टरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी लिमिटेड, एक राजकीय कंपनी की संपदा है एवं उसी के द्वारा संचालित है। विमानक्षेत्र का IATA विमानक्षेत्र कूट, PEK, नगर के पूर्व नाम, पेइकिंग पर आधारित है। .

6 संबंधों: चाइना सदर्न एयरलाइंस, चीन, एयर चाइना, एयरपोर्ट्स काउन्सिल इन्टरनेशनल, ऐस्फाल्ट, बीजिंग

चाइना सदर्न एयरलाइंस

China Southern Airlines corporate headquarters चाइना सदर्न एयरलाइंस एयरबस A380-841 चाइना सदर्न एयरलाइंस पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना की एक वायुसेवा है, जिसका मुख्यालय बाइयुन जिला, गुआंगज़ोऊ, गुआंगदोंग प्रांत में स्थित है। यह यात्री आवाजाही के अनुसार विश्व की ५वीं सबसे बड़ी वायुसेवा, एवं एशिया की बेड़े के आकार के अनुसार सबसे बड़ी एवं यात्री संख्या के अनुसार भी सबसे बड़ी वायु सेवा है। अन्तर्देशीय अनुसूचित यात्री यातायात मात्रा के अनुसा भी ये विश्व की ४थी सबसे बड़ी वायु सेवा है। इसके प्रमुख केन्द्र गुआंगज़ोऊ विमानक्षेत्र एवं बेइजिंग अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र हैं और यह कंपनी विश्व में १२१ गंतव्यों को अपने विशाल ४२२ विमानों के बेड़े द्वारा सेवा देती है। .

नई!!: बेइजिंग कैपिटल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और चाइना सदर्न एयरलाइंस · और देखें »

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: बेइजिंग कैपिटल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और चीन · और देखें »

एयर चाइना

Headquarters of Air China एयर चाइना लिमिटेड (abbreviated 国航) चीन की एक प्रमुख वायुयान सेवा हैं | .

नई!!: बेइजिंग कैपिटल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और एयर चाइना · और देखें »

एयरपोर्ट्स काउन्सिल इन्टरनेशनल

लोगो एयरपोर्ट्स काउन्सिल इन्टरनेशनल (अंग्रेज़ी: Airports Council International (ACI)) (हिन्दी अनुवाद: अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र परिषद) विश्व के विमानक्षेत्रों का एक अलाभार्थी वैश्विक व्यापार संघ है। इसमें ५८० सदस्य हैं जो विश्व के १७९ देशों एवं क्षेत्रों में १६५० विमानक्षेत्र चला रहे हैं। एसीआई प्राथमिक तौर पर सदस्य विमानक्षेत्र के हितों का प्रतिनिधित्व करती है एवं विमानक्षेत्र प्रबंधन एवं संचालन में व्यावसायिक मानकों के उत्थान के उद्देश्य हेतु कार्यरत है। इसका मुख्य उद्देश्य एक सुरक्षित एवं वातावरण उत्तरदायी वायु यातायात प्रणाली को जन-जन के लिये उपलब्ध कराना है। परिषद का प्रशासन एसीआई गवर्निंग बोर्ड के पास है। एसीआई विश्व मुख्यालय जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित था, किन्तु बाद में २०१० की जनरल असेम्बली के बाद इसे स्थानांतरित कर मॉन्ट्रियल, कनाडा में स्थापित किया गया। इसमें अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) ब्यूरो भी शामिल है और एसीआई एयर ट्रांस्पोर्ट ऍक्शन समूह (ATAG) का सदस्य है। .

नई!!: बेइजिंग कैपिटल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और एयरपोर्ट्स काउन्सिल इन्टरनेशनल · और देखें »

ऐस्फाल्ट

मृत सागर से प्राप्त प्राकृतिक ऐसफाल्ट सड़क निर्माण में अस्फाल्ट कंक्रीट की मूल पर्त ऐस्फाल्ट (अंग्रेजी: Asphalt) एक चिपचिपा, काला और गाढ़ा तरल या अर्ध-तरल पदार्थ होता है, जिसे कच्चे पैट्रोलियम से प्राप्त किया जाता है। यह प्राकृतिक रूप से भी मिलता है। पहले इसे अस्फाल्टम भी कहा जाता है। इसका प्रयोग सड़क निर्माण, उड़ान पट्टी निर्माण इत्यादि में होता है। 'अस्फाल्ट' शब्द एक यूनानी शब्द से निकला है जिसका अर्थ है दृढ़, अचल तथा सुरक्षित। पुरातन काल में अस्फाल्ट का प्रथम उपयोग विभिन्न प्रकार के दो पदार्थो को आपस में जोड़ने में, जैसे हाथीदाँत, सीप या रत्नों से बनी आँखों को मूर्तियों के चक्षु गह्वरों में बैठाने के लिए, किया जाता था। ज्ञात हुआ है कि संभवत: भारत में अस्फाल्ट का सर्वप्रथम उपयोग लगभग 3,000 वर्ष ई.पू.

नई!!: बेइजिंग कैपिटल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और ऐस्फाल्ट · और देखें »

बीजिंग

बीजिंग (北京) (या पेय्चीङ) चीनी जनवादी गणराज्य, की राजधानी है। बीजिंग का अर्थ है "उत्तरी राजधानी", जबकि नान्जिंग का अर्थ है "दक्षिणी राजधानी"। बीजिंग १९४९ में साम्यवादी क्रान्ति के बाद से निरन्तर चीन की राजधानी है और उस समय तक यह विभिन्न कालों में अलग-अलग अवधियों तक चीन की राजधानी रहा है। बीजिंग, देश के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और चार नगरपालिकाओं में से एक है। इसका अर्थ है कि इन चारों नगरपालिकाओं को प्रान्तों के बराबर दर्जा प्राप्त है और यह उसी प्रकार का स्वशासन चलाते हैं जैसे कि कोई अन्य प्रान्त। १८२८ से पूर्व बीजिंग विश्व का सबसे बड़ा नगर था। मध्य बीजिंग में जनवरी २००७ में लगभग ७६ लाख लोग रह रहे थे। उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहां की कुल जनसंख्या १ करोड़ ७५ लाख के लगभग है, जिसमें से १ करोड़ २० लाख के लगभग स्थाई निवासियों के रूप में पंजीकृत हैं और शेष ५५ लाख लोग अस्थाई अप्रवासी निवासी हैं। बीजिंग और उपनगरीय क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल बेल्जियम का लगभग आधा है। बीजिंग, चीन का सांस्कृतिक और राजनैतिक केन्द्र है, जबकि चीन का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर शंघाई देश का वित्तीय केन्द्र है और जो हांगकांग के साथ इस पदवी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में है। अपने पूरे दीर्घकालिक इतिहास के दौरान बीजिंग ने अपनी एक विविध और विशिष्ट विरासत का विकास किया है। एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका, बीजिंग को "विश्व के महानतम" नगरों में से एक मानता है। सबसे प्रसिद्ध है त्यानमन चौक, जहां से "निषिद्ध नगर", "शाही महल" और "निषिद्ध नगर के मन्दिर" का मार्ग जाता है, जो १९८७ से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यूनेस्कों सूची में "स्वर्ग का मन्दिर", "ग्रीष्मकालीन महल", "लामा मन्दिर" और "कन्फ़्यूशियस मन्दिर" भी हैं।.

नई!!: बेइजिंग कैपिटल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और बीजिंग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बेइजिंग-कैपिटल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »