लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बृहत अण्डमान

सूची बृहत अण्डमान

ग्रेट अंडमान भारत के अंडमान द्वीपसमूह की प्रमुख द्वीपशृंखला है। इसमें पांच बड़े द्वीप आते हैं जो उत्तर से दक्षिण की ओर हैं.

8 संबंधों: दक्षिण अण्डमान द्वीप, पोर्ट ब्लेयर, बारातांग, मध्य अण्डमान द्वीप, रटलैण्ड द्वीप, अण्डमान, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, उत्तर अण्डमान द्वीप

दक्षिण अण्डमान द्वीप

दक्षिण अण्डमान द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग के बृहत अण्डमान उपभाग का एक द्वीप है। द्वीप पर अण्डमान क्रियोल हिन्दी बोली जाती है। पोर्ट ब्लेयर द्वीप का सबसे बड़ा नगर है और अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी भी है। .

नई!!: बृहत अण्डमान और दक्षिण अण्डमान द्वीप · और देखें »

पोर्ट ब्लेयर

पोर्ट ब्लेयर भारत के अंडमान एवं निकोबार प्रान्त का जिला है। यह शहर यहाँ की राजधानी भी है। पोर्ट ब्लेयर केन्द्र शासित क्षेत्र है। जाहिर है, यहाँ जनजीवन को संचालित करने वाले सारे मुख्यालय मौजूद हैं। यह क्षेत्र पहाड़ी भूरचना है। टिम्बर जैसी लकड़ियाँ यहाँ प्रचुरता से पायी जाती हैं, हरियाली भी भरपूर है। यहाँ समुद्र का पानी देखने में नीला है। बंगाल की खाड़ी के इस जल क्षेत्र में अनंत लैगून मिल जाएंगे, जिनमें रंगबिरंगी मछलियाँ अठखेलियाँ करती मिलेंगी। .

नई!!: बृहत अण्डमान और पोर्ट ब्लेयर · और देखें »

बारातांग

बारातांग, जिसे बारातांग द्वीप के नाम से भी जाना जाता है भारत के अण्डमान द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह) पर स्थित है और इसका क्षेत्रफल लगभग है। .

नई!!: बृहत अण्डमान और बारातांग · और देखें »

मध्य अण्डमान द्वीप

मध्य अण्डमान द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग के बृहत अण्डमान उपभाग का एक द्वीप है। द्वीप पर अण्डमान क्रियोल हिन्दी बोली जाती है और स्थानीय आबादी बंगाल, केरल व तमिल नाडु के मूल के लोग हैं। जारवा समुदाय के लोग भी इसी द्वीप पर केन्द्रित हैं। रंगत द्वीप का सबसे बड़ा नगर है। .

नई!!: बृहत अण्डमान और मध्य अण्डमान द्वीप · और देखें »

रटलैण्ड द्वीप

रटलैण्ड द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग का एक द्वीप है। यह बृहत अण्डमान द्वीपों का दक्षिणतम द्वीप है और दक्षिण अण्डमान द्वीप से बिलकुल दक्षिण में स्थित है। इस से आगे रटलैण्ड द्वीप के दक्षिण में डंकन जलसन्धि के पार छोटा अण्डमान द्वीप स्थित है। रटलैण्ड द्वीप कभी जंगिल समुदाय की गृहभूमि थी जो १९०७ में ही विलुप्त हो गये, जिसका कारण अण्डमान के बाहर से आये रोग माने जाते हैं। .

नई!!: बृहत अण्डमान और रटलैण्ड द्वीप · और देखें »

अण्डमान

अंग्रेज़ी) अंडमान बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह का उत्तरी भाग है। अंडमान अपने आंचल में मूंगे (कोरल) की दीवारों, साफ-स्वच्छ सागर तट, पुरानी यादों से जुड़े खंडहर और अनेक प्रकार की दुर्लभ वनस्पतियां संजोए हैं। इस द्वीपसमूह में कुल 572 द्वीप हैं। अंडमान का लगभग 86 प्रतिशत क्षेत्रफल जंगलों से ढका हुआ है। समुद्री जीवन, इतिहास और जलक्रीड़ाओं में रूचि रखने वाले सैलानियों को यह द्वीप बहुत रास आता है। .

नई!!: बृहत अण्डमान और अण्डमान · और देखें »

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह (बंगाली:আন্দামান ও নিকোবর দ্বীপপুঞ্জ) भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। यहाँ की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। भारत का यह केन्द्र शासित प्रदेश हिंद महासागर में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है। यह इंडोनेशिया के आचेह के उत्तर में 150 किमी पर स्थित है तथा अंडमान सागर इसे थाईलैंड और म्यांमार से अलग करता है। दो प्रमुख द्वीपसमूहों से मिलकर बने इस द्वीपसमूह को 10° उ अक्षांश पृथक करती है, जिसके उत्तर में अंडमान द्वीप समूह और दक्षिण में निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। इस द्वीपसमूह के पूर्व में अंडमान सागर और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी स्थित है। द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर एक अंडमानी शहर है। 2001 की भारत की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 356152 है। पूरे क्षेत्र का कुल भूमि क्षेत्र लगभग 6496 किमी² या 2508 वर्ग मील है। .

नई!!: बृहत अण्डमान और अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह · और देखें »

उत्तर अण्डमान द्वीप

उत्तर अण्डमान द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग के बृहत अण्डमान उपभाग का उत्तरी द्वीप है। इसका मुख्य नगर दिगलीपुर है। पूरे अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सर्वोच्च बिन्दु सैडल पर्वत इसी द्वीप पर स्थित है। यह अपने समुद्री जीवजगत के लिये जाना जाता है। यहाँ के मुख्य उद्योग चावल की खेती और संतरे उगाना है। .

नई!!: बृहत अण्डमान और उत्तर अण्डमान द्वीप · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बृहत अण्डमान द्वीपों, बृहत अंडमान, ग्रेट अंडमान, ग्रेट अंदमान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »