लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बुसान

सूची बुसान

बुसान (कोरियाई: 부산) मेट्रोपोलिटन सिटी जिसे बुसान के नाम से जाना जाता है, दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा बंदरगाह नगर और सियोल के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसँख्या वाला महानगर है।http://www.bloomberg.com/apps/news?pid.

3 संबंधों: दक्षिण कोरिया, दक्षिण कोरिया के प्रशासनिक विभाग, सियोल

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया (कोरियाई: 대한민국 (देहान् मिन्गुक), 大韩民国 (हंजा)), पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है। 'शान्त सुबह की भूमि' के रूप में ख्यात इस देश के पश्चिम में चीन, पूर्व में जापान और उत्तर में उत्तर कोरिया स्थित है। देश की राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है। यहां की आधिकारिक भाषा कोरियाई है जो हंगुल और हंजा दोनो लिपियों में लिखी जाती है। राष्ट्रीय मुद्रा वॉन है। उत्तर कोरिया, इस देश की सीमा से लगता एकमात्र देश है, जिसकी दक्षिण कोरिया के साथ २३८ किलिमीटर लम्बी सीमा है। दोनो कोरियाओं की सीमा विश्व की सबसे अधिक सैन्य जमावड़े वाली सीमा है। साथ ही दोनों देशों के बीच एक असैन्य क्षेत्र भी है। कोरियाई युद्ध की विभीषिका झेल चुका दक्षिण कोरिया वर्तमान में एक विकसित देश है और सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) के आधार पर विश्व की तेरहवीं और सकल घरेलू उत्पाद (संज्ञात्मक) के आधार पर पन्द्रहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।कोरिया मे १५ अंतराष्ट्रीय बिमानस्थल है और करीब ५०० विश्वविद्यालय है लोग बिदेशो यहा अध्ययन करने आते है। यहा औद्योगिक विकास बहुत हुऐ है और कोरिया मे चीन सहित १५ देशो के लोग रोजगार अनुमति प्रणाली(EPS) के माध्यम से यहा काम करते है। जिसमे दक्षिण एशिया के ४ देशो नेपाल बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान है। .

नई!!: बुसान और दक्षिण कोरिया · और देखें »

दक्षिण कोरिया के प्रशासनिक विभाग

दक्षिण कोरिया के प्रान्तीय स्तर के प्रशासनिक विभाग दक्षिण कोरिया के नगरीय स्तर के प्रशासनिक विभाग दक्षिण कोरिया आठ प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें "दो" कहते हैं। इनके अतिरिक्त दक्षिण कोरिया में 1 विशेष स्वशासी प्रान्त ("तेयुकब्येओल जाचिदो"), 6 महानगर ("ग्वांग्येओक सी") और 1 विशेष नगर ("तेयुकब्येओल सी") हैं। इन क्षेत्रों के अपने उपभाग हैं, जिनमें नगर ("सी"), मण्डल ("गुन"), ज़िले ("गू"), नगर ("एउप"), क़स्बे ("म्येओन"), मोहल्ले ("डोंग") और गाँव ("री") शामिल हैं। .

नई!!: बुसान और दक्षिण कोरिया के प्रशासनिक विभाग · और देखें »

सियोल

सियोल दक्षिण कोरिया की राजधानी है। यह शहर हान नदी के किनारे बसा है। सियोल दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: बुसान और सियोल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »