लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बीडब्ल्युएफ ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड व ग्रैंड प्रिक्स

सूची बीडब्ल्युएफ ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड व ग्रैंड प्रिक्स

बीडब्ल्युएफ ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड व ग्रैंड प्रिक्स विश्व बैडमिंटन संघ द्वारा मान्यता प्राप्त बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला है। यह 2007 से चली आ रही है। .

7 संबंधों: चाईनीज़ ताईपे ओपेन, एशियाई बैडमिंटन प्रतियोगिता, बीडबल्युएफ सुपर सीरीज, बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ, विश्व बैडमिंटन संघ, इंडिया ओपेन सुपर सीरीज़, अमेरिकी डॉलर

चाईनीज़ ताईपे ओपेन

चाइनीज़ ताइपे ओपेन बैडमिंटन कि एक अंतर्राष्ट्रीय ओपेन प्रतियोगिता है जो ताइवान में सन १९७० के बाद से आयोजित की जाती रही है। .

नई!!: बीडब्ल्युएफ ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड व ग्रैंड प्रिक्स और चाईनीज़ ताईपे ओपेन · और देखें »

एशियाई बैडमिंटन प्रतियोगिता

बैडमिंटन एशिया प्रतियोगिता (2007 के संस्करण के बाद से यह नया नाम है, पहले इसे एशियाई बैडमिंटन प्रतियोगिताएँ के नाम से जान जाता था) बैडमिंटन एशिया परिसंघ द्वारा आयोजित एक बैडमिंटन प्रतियोगिता है जिसका लक्ष्य एशिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पहचानना व पुरस्कृत करना है। प्रतियोगिता की शुरुवात १९६२ से हुई और १९९१ से यह हर वर्ष आयोजित की जाती रही है। इसमें व्यक्तिगत और टीम स्तरीय प्रतिस्पर्धाएँ होती रहे और १९९४ के बाद से टीम प्रतिस्पर्धाओं को बंद कर दिया गया। हालांकि २००३ के आयोजन में कुछ समस्या आ गयी जब चीन ने अंतिम समय में भाग लेने से इंकार कर दिया। शीर्ष प्रशिक्षक ली योंग्बो ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को २००४ में होने वाले ओलम्पिक के लिये कोई वरीयता अंक नहीं दे रही है और इसलिए खिलाड़ियों को आराम का और समय मिलना चाहिए। प्रतिद्वंदिता कम होने की वजह से कुछ शीर्ष खिलाड़ी भी इसमें हिस्सा नहीं लेना चाहते थे। .

नई!!: बीडब्ल्युएफ ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड व ग्रैंड प्रिक्स और एशियाई बैडमिंटन प्रतियोगिता · और देखें »

बीडबल्युएफ सुपर सीरीज

सुपर सीरीज प्रीमियर का आधिकारिक लोगो बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज का लोकार्पण १४ दिसम्बर २००६ को हुआ और २००७ में इसकी श्रृंखला शुरु हुई। विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्युएफ) से मान्यता प्राप्त यह प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की एक श्रँखला है। सुपर सीरीज की एक श्रृंखला में साल में विश्व भर में १२ प्रतियोगिताएँ आयोजित होती हैं। जिसमें से ५ सुपर सीरीज प्रीमियर होती हैं। साल के अंत में सफल खिलाडियों की सुपर सीरीज मास्टर्स फाइनल प्रतियोगिता होती है। .

नई!!: बीडब्ल्युएफ ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड व ग्रैंड प्रिक्स और बीडबल्युएफ सुपर सीरीज · और देखें »

बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ

बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ (पहले आईबीएफ विश्व प्रतियोगिताएँ, अन्य नाम विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिताएँ) एक विश्व स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता है जो विश्व बैडमिंटन संघ/बीडब्ल्युएफ के द्वारा आयोजित करायी जाती है। ग्रीष्मकालीन ओलम्पिकों के साथ-साथ ये प्रतियोगिताएँ किसी अन्य प्रतियोगिता की तुलना में खिलाड़ियों को सर्वाधिक वरीयता अंक दिलाती हैं। विजेताओं को विश्व विजेता के खिताब से नवाजा जाता है और स्वर्ण पदक दिये जाते हैं। हालांकि इसमें कोइ पुरस्कार राशि नहीं मिलती है। प्रतियोगिता की शुरुवात 1977 में हुई और 1983 तक हर तीसरे साल आयोजित की जाती रहीं। आईबीएफ को पहले दो प्रतियोगिताओं को आयोजित करने में मशक्क्त करनी पड़ी क्योंकि विश्व बैडमिंटन संघ भी आईबीएफ प्रतियोगिताओं के एक साल बाद ही उसी मानदण्ड के अपने विश्व स्तरीय प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाता था। बाद में आईबीएफ का विश्व बैडमिंटन संघ में विलय हो गया। 1985 से 2005 तक यह प्रतियोगिता हर दो साल पर होने लगी। 2006 से ज्यादा खिलाड़ियों को विश्व विजेता बनने का मौका देने के लिये यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है। हालांकि ओलम्पिक वर्षों में यह प्रतियोगिता नहीं होती है क्योंकि ओलम्पिक स्वयं में ही एक विश्व स्तरीय प्रतियोगिता है। .

नई!!: बीडब्ल्युएफ ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड व ग्रैंड प्रिक्स और बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ · और देखें »

विश्व बैडमिंटन संघ

विश्व बैडमिंटन संघ (Badminton World Federation) (बीडब्ल्युएफ) बैडमिंटन के खेल के प्रबंधन के लिये अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसे अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी से मान्यता प्राप्त है। इसकी स्थापना १९३४ में इंटरनैशनल बैडमिंटन फ़ेडरेशन के नाम से ९ सदस्य देशों (कनाडा, डेनमार्क, इंग्लैंड, फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स) के साथ हुई। तब से अब तक बीडब्ल्युएफ १७६ देशों में अपने पाँव पसार चुका है। २४ सितम्बर २००६ को मैड्रिड में आयोजित एक सामान्य सभा में बैडमिंटन वर्ल्ड फ़ेडरेशन नाम अपनाने का फैसला लिया गया। स्थापना के वक्त इसका मुख्यालय चेल्टेन्हैम, यूके में था लेकिन १ अक्टूबर २००५ को इसे कुआलाल्मपुर स्थानांतरित कर दिया गया। इसके वर्तमान अध्यक्ष पॉल एरिक हैं। .

नई!!: बीडब्ल्युएफ ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड व ग्रैंड प्रिक्स और विश्व बैडमिंटन संघ · और देखें »

इंडिया ओपेन सुपर सीरीज़

इंडिया ओपेन एक वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता है जो १९८१ के बाद से भारत में आयोजित की जाती रही है। २०११ में इसे बीडबल्युएफ सुपर सीरीज प्रतियोगिता का दर्ज़ा दे दिया गया। २०१४ में इसका आयोजन सीरी फ़ोर्ट बैडमिंटन कॉम्पलेक्स, नई दिल्ली में २३ से २८ अप्रैल तक आयोजित किया गया था। इसे योनेक्स सनराइज़ ने प्रायोजित किया था। इसकी कुल पुरस्कार राशि 250,000 अमेरिकी डॉलर थी। .

नई!!: बीडब्ल्युएफ ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड व ग्रैंड प्रिक्स और इंडिया ओपेन सुपर सीरीज़ · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: बीडब्ल्युएफ ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड व ग्रैंड प्रिक्स और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »