लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बीटा क्षय

सूची बीटा क्षय

नाभिकीय भौतिकी में, बीटा क्षय (बीटा-डीके) एक प्रकार का रेडियोधर्मी क्षय होता है, जिसमें बीटा कण (एक विद्युदणु (इलेक्ट्रॉन) या एक धनाणु (पॉज़िट्रॉन)) उत्सर्जित होते हैं। यह दो प्रकार का होता है। विद्युदणु उत्सर्जन होने पर, इसे बीटा-ऋण कहते हैं, जबकि धनाणु उत्सर्जन होने पर इसे बीटा धन कहते हैं। बीटा कणों की गतिज ऊर्जा लगातार वर्णक्रम की होती है और इसका परास शून्य से अधिकतम उपलब्ध ऊर्जा तक होता है। कार्बन-14 का क्षय होकर नाइट्रोजन-14 में बदलना इलेक्ट्रॉन क्षय (electron emission या β− क्षय) का उदाहरण है। इसी प्रकार, मैगनीशियम-23 का क्षय होकर सोडियम-23 में परिवर्तन पॉजिट्रॉन-क्षय या β+ क्षय का उदाहरण है। नीचे दो अन्य उदाहरण दिये गये हैं- बीटा-क्षय का सामान्य सूत्र- .

6 संबंधों: नाभिकीय भौतिकी, पोजीट्रॉन, बीटा कण, रेडियोसक्रियता, गतिज ऊर्जा, अल्फा क्षय

नाभिकीय भौतिकी

यह भौतिकी की एक शाखा है, जो अणु के नाभि से सम्बंधित है। इसके तीन मुख्य पहलू हैं:-.

नई!!: बीटा क्षय और नाभिकीय भौतिकी · और देखें »

पोजीट्रॉन

पाजीट्रोन (e+) या पोजीटिव इलेक्ट्रोन (धन आवेश युक्त इलेक्ट्रोन) परमाणु में पाया जाने वाला एक मौलिक कण है। यह धन आवेश युक्त इलेक्ट्रोन है। इसके गुण इलेक्ट्रोन के समान होते किन्तु दोनो में अंतर यह है कि इलेक्ट्रोन ऋण आवेश युक्त कण है तथा पोजीट्रोन धन आवेश युक्त कण है। इसका द्रव्यमान इलेक्ट्रोन के द्रव्यमान के समान होता है। इसकी खोज सन १९३२ में कार्ल डी एंडरसन ने की थी। इसका विद्युत आवेश +1.602176487(40)×10−19 कूलाम्ब होता है। इसकी घूर्णन गति आधी होती है। पोजिट्रोन को β+ चिन्ह से भी दर्शाते है। जब पोजिट्रोन तथा इलेक्ट्रोन की टक्कर होती है तो दोनो नष्ट हो जाते हैं और दो गामा किरण फोटान उत्पन्न होती है। चिकित्सालय में उपयोग होने वाले एक्स किरण में न्यूट्रोन, गामा किरण, प्रोटोन, न्यूट्रिनो, के साथ पोजिट्रोन भी शामिल रहता है। .

नई!!: बीटा क्षय और पोजीट्रॉन · और देखें »

बीटा कण

'''β−''' (बीटा माइनस) क्षय अलफा, बीटा तथा गामा किरणों की भेदन-क्षमता की तुलना कुछ रेडियोसक्रिय नाभिकों (जैसे, पोटैशियम-40) से उत्सर्जित होने वाले उच्च-ऊर्जा तथा उच्च-वेग वाले इलेक्ट्रॉन या पॉजिट्रॉनों को बीटा कण (Beta particles) कहते हैं। ये एक प्रकार के आयनकारी विकिरण हैं। इन्हें 'बीटा किरण' भी कहते हैं। रेडियोसक्रिय नाभिक से बीटा कणों का निकलना 'बीटा-क्षय' (beta decay) कहा जाता है। बीटा कणों को ग्रीक-वर्ण बीटा (β) द्वारा निरूपित किया जाता है। बीता-क्षय दो प्रकार का होता है, β− तथा β+, जिसमें क्रमशः इलेक्ट्रॉन और पॉजिट्रॉन निकलते हैं। श्रेणी:रेडियोसक्रियता श्रेणी:विकिरण.

नई!!: बीटा क्षय और बीटा कण · और देखें »

रेडियोसक्रियता

अल्फा, बीटा और गामा विकिरण की भेदन क्षमता अलग-अलग होती है। रेडियोसक्रियता (रेडियोऐक्टिविटी / radioactivity) या रेडियोधर्मिता वह प्रकिया होती है जिसमें एक अस्थिर परमाणु अपने नाभिक (न्यूक्लियस) से आयनकारी विकिरण (ionizing radiation) के रूप में ऊर्जा फेंकता है। ऐसे पदार्थ जो स्वयं ही ऐसी ऊर्जा निकालते हों विकिरणशील या रेडियोधर्मी कहलाते हैं। यह विकिरण अल्फा कण (alpha particles), बीटा कण (beta particle), गामा किरण (gamma rays) और इलेक्ट्रॉनों के रूप में होती है। ऐसे पदार्थ जिनकी परमाण्विक नाभी स्थिर नहीं होती और जो निश्चित मात्रा में आवेशित कणों को छोड़ते हैं, रेडियोधर्मी (रेडियोऐक्टिव) कहलाते हैं। .

नई!!: बीटा क्षय और रेडियोसक्रियता · और देखें »

गतिज ऊर्जा

गतिज ऊर्जा (Kinetic Energy) किसी पिण्ड की वह अतिरिक्त ऊर्जा है जो उसके रेखीय वेग अथवा कोणीय वेग अथवा दोनो के कारण होती है। इसका मान उस पिण्ड को विरामावस्था से उस वेग तक त्वरित करने में किये गये कार्य के बराबर होती है। यदि किसी पिण्ड की गतिज ऊर्जा E हो तो उसे विरामावस्था में लाने के लिये E के बराबर ऋणात्मक कार्य करना पड़ेगा। गतिज ऊर्जा (रेखीय गति) .

नई!!: बीटा क्षय और गतिज ऊर्जा · और देखें »

अल्फा क्षय

कोई विवरण नहीं।

नई!!: बीटा क्षय और अल्फा क्षय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »