लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बिद्या देवी भंडारी

सूची बिद्या देवी भंडारी

विद्या देवी भंडारी (विद्यादेवी भण्डारी) नेपाल की दूसरी तथा देश के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति हैं।वे भूतपूर्व नेपाली राजनीतिज्ञ तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल की नेता रह चुकी हैं। इन्हें 549 में से 327 वोट प्राप्त कर कुल बहादुर गुरुंग को हराते हुए राष्ट्रपति चुना गया। ये नेपाल रक्षा मंत्रालय में पूर्व रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। .

11 संबंधों: नेपाल, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले), नेपाल के राष्ट्रपति, नेपाली कांग्रेस, भोजपुर जिला, नेपाल, मदन भण्डारी, माधव कुमार नेपाल, रामबरन यादव, हिन्दू धर्म, खड्ग प्रसाद शर्मा ओली, काठमाण्डु

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: बिद्या देवी भंडारी और नेपाल · और देखें »

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले)

thumbनेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) (Communist Party of Nepal (Unified Marxist-Leninist)) नेपाल का एक राजनीतिक दल है। १९९० में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माले) तथा नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के विलय से इस दल की स्थापना हुई। इस दल के अध्यक्ष के पी शर्मा ओलि है। यह दल Buddhabar का प्रकाशन करता है। इस दल का युवा संगठन Democratic National Youth Federation, Nepal है। १९९९ के संसदीय चुनाव में इस दल को २७३४५६८ मत (३१.६१%, ७१ सीटें) मिले। राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी के स्वर्गीय पति कमरेड मदन भण्डारीने इस पार्टीको Unified Marxist Leninist बनाया। .

नई!!: बिद्या देवी भंडारी और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) · और देखें »

नेपाल के राष्ट्रपति

कोई विवरण नहीं।

नई!!: बिद्या देवी भंडारी और नेपाल के राष्ट्रपति · और देखें »

नेपाली कांग्रेस

नेपाली कांग्रेस नेपाल का एक समाजवादी लोकतांत्रिक राजनीतिक दल है। १९५० में नेपाल राष्ट्रीय कांग्रेस तथा नेपाल प्रजातान्त्रिक कांग्रेस के मिलन से इस दल की स्थापना हुई। यह दल से नेपाली कांग्रेस (प्रजातन्त्रिक) बाद मैं अलग होकर निकल गया जिस के बाद नेपाल के राजनीति मैं बहुत अस्थिरता दिख्ने लगा। अभी दो कांग्रेस मिलने का प्रयास कर रहे हैं। इस दल का नेता सुशील कोइराला है। इस दल का युवा संगठन नेपाल तरुण दल है। १९९९ के संसदीय चुनाव में इस दल को ३२१४७८६ मत (३७.१७%, १११ सीटें) मिले। यह दल सोशलिस्ट इन्टरनैशनल से सम्बद्ध है। .

नई!!: बिद्या देवी भंडारी और नेपाली कांग्रेस · और देखें »

भोजपुर जिला, नेपाल

भोजपुर जिला पूर्वी नेपाल के राज्य संख्या १ (कोशी प्रान्त) में स्थित है। इस जिले का क्षेत्रफल 1,507 किमी² तथा जनसंख्या 182,459 (2011) है। इसका मुख्यालय भोजपुर है। श्रेणी:नेपाल के जिले श्रेणी:प्रदेश संख्या १.

नई!!: बिद्या देवी भंडारी और भोजपुर जिला, नेपाल · और देखें »

मदन भण्डारी

मदन भंडारी (27 जून 1952 - 16 मई 1993) एक नेपाली राजनीतिज्ञ तथा कम्यूनिष्ठ पार्टी के नेता है। वे वर्तमान नेपाल की राष्ट्रपति श्रीमती बिद्या देवी भंडारी के पति है। .

नई!!: बिद्या देवी भंडारी और मदन भण्डारी · और देखें »

माधव कुमार नेपाल

'''माधव कुमार नेपाल''' माधव कुमार नेपाल (जन्म १२ मार्च १९५३) नेपाल के एक राजनेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री हैं। इसके पहले वे १५ वर्ष तक नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के महासचिव रह चुके हैं। .

नई!!: बिद्या देवी भंडारी और माधव कुमार नेपाल · और देखें »

रामबरन यादव

डॉ॰ रामबरण यादव (जन्म: ४ फ़रवरी १९४८) नेपाल के एक राजनेता है जो जुलाई, २००८ को नेपाल के प्रथम राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। इसके पूर्व वे १९९९ से २००१ तक स्वास्थ्य मंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के महासचिव थे। पेशे से डॉक्टर श्री यादव की उच्च-शिक्षा भारत में हुई है। यादव 1991-1994 की नेपाली कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य के लिए राज्य मंत्री थे। 1999 के चुनावों में वे प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए। श्री यादव नेपाल के पहले राष्ट्रपति के रूप में 21 जुलाई 2008 को एक मतदान के दूसरे दौर में निर्वाचित हुए। उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में 23 जुलाई 2008 को शपथ ली। .

नई!!: बिद्या देवी भंडारी और रामबरन यादव · और देखें »

हिन्दू धर्म

हिन्दू धर्म (संस्कृत: सनातन धर्म) एक धर्म (या, जीवन पद्धति) है जिसके अनुयायी अधिकांशतः भारत,नेपाल और मॉरिशस में बहुमत में हैं। इसे विश्व का प्राचीनतम धर्म कहा जाता है। इसे 'वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म' भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है। विद्वान लोग हिन्दू धर्म को भारत की विभिन्न संस्कृतियों एवं परम्पराओं का सम्मिश्रण मानते हैं जिसका कोई संस्थापक नहीं है। यह धर्म अपने अन्दर कई अलग-अलग उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय और दर्शन समेटे हुए हैं। अनुयायियों की संख्या के आधार पर ये विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। संख्या के आधार पर इसके अधिकतर उपासक भारत में हैं और प्रतिशत के आधार पर नेपाल में हैं। हालाँकि इसमें कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन वास्तव में यह एकेश्वरवादी धर्म है। इसे सनातन धर्म अथवा वैदिक धर्म भी कहते हैं। इण्डोनेशिया में इस धर्म का औपचारिक नाम "हिन्दु आगम" है। हिन्दू केवल एक धर्म या सम्प्रदाय ही नहीं है अपितु जीवन जीने की एक पद्धति है। .

नई!!: बिद्या देवी भंडारी और हिन्दू धर्म · और देखें »

खड्ग प्रसाद शर्मा ओली

खड्ग प्रसाद शर्मा ओली (जन्म:२२ फरवरी १९५२) नेपाल के ४१ वें प्रधान मंत्री हैं। ओली इस से पहले १२ अक्टूबर २०१५ से २४ जुलाई २०१६ तक इस पद पर रहे थे । ओली नेपाल में के० पी० ओली के नाम से प्रसिद्ध हैं। नेपाल के नए संविधान के अंतर्गत ओली पहले प्रधान मंत्री बने। ओली व्यंग्यात्मक उखान टुक्कामेंं प्रवीण हैं। ओलीटिक्स शब्दावली यिनके राजनैतिक दृढता एवम् राष्ट्रिय प्रतिज्ञाके खातिर चयन किया था। http://khabar.ndtv.com/news/world/after-defeating-koirala-kp-sharma-oli-elected-as-the-new-pm-of-nepal-1230824 .

नई!!: बिद्या देवी भंडारी और खड्ग प्रसाद शर्मा ओली · और देखें »

काठमाण्डु

काठमांडू (नेपालभाषा:येँ देय्, प्राचीन नेपालभाषा:ञे देय्, संस्कृत:कान्तिपुर नगर, नेपाली:काठमाडौँ), नेपाल की राजधानी है। यह नगर, समुद्रतल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं, और 50.8 वर्ग किमी में फैला हुआ हैं। काठमांडू नेपाल का सबसे बड़ा शहर है, जहां पर्यटक का सबसे ज्यादा आगमन होता हैं। चार ओर से पहाड़ियों से घिरा काठमांडू उपत्यका के पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित यह नगर, यूनेस्को की विश्‍व धरोहरों में शामिल हैं। यहाँ की रंगीन संस्कृति और परंपराओं के अलावा विशिष्ट शैली में बने शानदार घर सैलानियों को आकर्षिक करते हैं। यहाँ के विश्वप्रसिद्ध मंदिर, पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। साथ ही यहां के प्राचीन बाजारों की रौनक भी देखते ही बनती है। .

नई!!: बिद्या देवी भंडारी और काठमाण्डु · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विद्यादेवी भण्डारी, विद्यादेवी भंडारी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »