लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बिग मैजिक

सूची बिग मैजिक

बिग मैजिक एक हिन्दी हास्य प्रधान टीवी चैनल है। यह भारत के एक बड़े दर्शक वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा है। दिसम्बर 2016 में ज़ी मनोरंजन उद्योग ने इस चैनल का अधिग्रहण कर लिया है जिस कारण अब बिग मैजिक ज़ी टीवी के कार्यक्रमों का पुनः प्रसारण भी करता है। .

9 संबंधों: टाटा स्काई, नई दिल्ली, बिग टीवी, भारत, हाई डेफिनेशन टेलीविजन, ज़ी टीवी, ज़ी मनोरंजन उद्योग, वीडियोकोन डी2एच, अकबर बीरबल

टाटा स्काई

Tata Sky dish antenna unit टाटा स्काई, भारत का एक डीटीएच सेटेलाइट टेलिविज़न प्रदाता है। टाटा स्काई एमपीईजी-२ डिजिटल संपीडन प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करता है। यह इनसेट-४ऐ (INSAT-4A) द्वारा 83.0° ई पर संचारण करता है। .

नई!!: बिग मैजिक और टाटा स्काई · और देखें »

नई दिल्ली

नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि य‍ह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के आदेश दे दिए। वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या उसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है। 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी, और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए के प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है। .

नई!!: बिग मैजिक और नई दिल्ली · और देखें »

बिग टीवी

बिग टीवी बिग टीवी या रिलाइंस बिग टीवी भारत का एक डीटीएच सेटेलाइट टेलिविज़न प्रदाता है| बिग टीवी एमपीईजी-४ डिजिटल संपीडन प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करता है | यह एमईऐएसऐटी-४ (MEASAT-4) द्वारा 91.5° ई पर संचारण करता है| यह भारत की पांचवीं डीटीएच सेवा है | .

नई!!: बिग मैजिक और बिग टीवी · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: बिग मैजिक और भारत · और देखें »

हाई डेफिनेशन टेलीविजन

होम थियेटर में प्रोजेक्शन फटल, जिसमें एक हाई-डेफ़िनेशन चित्र प्रदर्शित है। हाई डेफिनेशन टेलीविजन या उच्च-विभेदन टेलीविजन (लघुरूप:एच.डी.टी.वी.) एक डिजिटल टेलीविजन प्रसारण प्रणाली होती है। इसका रिज़ॉल्यूशन अन्य परंपरागत टेलीविजन प्रणालियों (जैसे स्टैन्डर्ड डेफ़िनेशन टीवी या मानक-विभेदन टेलीविजन या एस.डी.टी.वी) से कहीं अधिक होता है। एचडीटीवी डिजिटली प्रसारित भी होता है, जबकि आरंभिक प्रयोग एनालॉग प्रसारित हुआ करते थे। आज इसके लिए डिजिटल संकेत ही प्रयोग किये जाते हैं, जिसमें डिजिटल वीडियो संपीड़न के कारण कमतर तरंगदैर्घ्य वांछित होता है। हाई डेफ़िनिशन में कम से कम ७२० लाइनें होती हैं और 7.77.600 पिक्सल या इससे भी अधिक २० लाख पिक्सल, यानी चित्रबिंदु होते हैं। अधिक बिंदुओं का मतलब है और अधिक साफ और बारीक़ तस्वीर.

नई!!: बिग मैजिक और हाई डेफिनेशन टेलीविजन · और देखें »

ज़ी टीवी

ज़ी टीवी एक भारतीय हिन्दी चैनल है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर और प्रसारण 2 अक्टूबर 1992 से शुरू हुआ और यह भारत का पहला हिन्दी केबल चैनल बना। .

नई!!: बिग मैजिक और ज़ी टीवी · और देखें »

ज़ी मनोरंजन उद्योग

ज़ी मनोरंजन उद्योग मुंबई, महाराष्ट्र में स्थापित भारत का दूसरा सबसे बड़ा संचार एवं मनोरंजन आधारित समूह है। सुभाष चंद्रा समूह के अध्यक्ष, निर्देशक तथा खोजकर्ता है। ज़ी समूह के पास 34 चैनल है जिन्हें वह भारत के साथ-साथ अन्य 169 देशों में प्रसारित करने का अधिकार रखता है। .

नई!!: बिग मैजिक और ज़ी मनोरंजन उद्योग · और देखें »

वीडियोकोन डी2एच

वीडियोकोन डी2एच भारत का डीटीएच सेवा प्रदाता है। यह ST 2 सेटेलाइट द्वारा एमपीईजी-४ टैकनौेलौजी का उपयोग करके लगभग ३९५ चैनल्स और ५ रेडियो चैनल्स का संचारण करता है। .

नई!!: बिग मैजिक और वीडियोकोन डी2एच · और देखें »

अकबर बीरबल

चित्र:Birbal.jpg अकबर बीरबल भारतीय ऐतिहासिक हास्य टेलीविजन धारावाहिक है। इसका प्रसारण 28 अप्रैल 2014 को आरम्भ हुआ। किकु शारदा और विशाल कोटियान इसमें प्रमुख अभिनय भूमिका में हैं। कार्यक्रम लोकप्रचलित अकबर बीरबल कहानियों पर आधारित है। .

नई!!: बिग मैजिक और अकबर बीरबल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »