लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बसीलन

सूची बसीलन

बसीलन (Basilan) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है जो प्रशासनिक व्यवस्था में प्रान्त का दर्जा रखता है। भौगोलिक रूप से यह सुलु द्वीपसमूह का सबसे बड़ा और सबसे उत्तरी द्वीप है। यह अपने से बहुत बड़े मिन्दनाओ द्वीप के समीप है और मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। .

11 संबंधों: तगालोग भाषा, दक्षिण पूर्व एशिया, द्वीप, फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र, फ़िलीपीन्स, भूगोल, मिन्दनाओ, मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र, सुलु द्वीपसमूह, अंग्रेज़ी भाषा

तगालोग भाषा

तगालोग दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे फ़िलिपीन्ज़ के २५% लोग मातृभाषा के रूप में और उस देश के अधिकांश लोग द्वितीय भाषा के रूप में बोलते हैं, जो कि फ़िलिपीन्ज़ की किसी भी अन्य भाषा से अधिक है। अंग्रेज़ी के साथ-साथ, तगालोग को फ़िलिपीन्ज़ की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। .

नई!!: बसीलन और तगालोग भाषा · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: बसीलन और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

द्वीप

फीजी का एक लघु द्वीप एड्रियाटिक सागर का एक द्वीप समुई द्वीप, थाईलैंड संयुक्त राज्य के निचले सैरैनैक झील में एक द्वीप द्वीप स्थलखण्ड के एसे भाग होतें हैं, जिनके चारों ओर जल का विस्तार पाया जाता हैं। आकार में द्वीप छोटे भी हो सकते हैं तथा बड़े भी। इनका आकार कुछ वर्ग मीटर से लेकर ह्ज़ारों वर्ग किलोमीटर तक पाया जाता हैं। .

नई!!: बसीलन और द्वीप · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के प्रमुख प्रशासनिक व राजनैतिक विभाग हैं। २०१६ में देश में ८१ प्रान्त थे जो आगे नगरों व नगरपालिकाओं में विभाजित थे। प्रान्तों को भौगोलिक, सांस्कृतिक और जातीय आधार पर प्रशसनिक क्षेत्रों में संगठित किया गया है जिनकी संख्या २०१६ में १८ थी। इन क्षेत्रों को स्वयं तीन द्वीप दलों में संगठित किया गया है। .

नई!!: बसीलन और फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र

फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र (Regions of the Philippines) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मध्य-स्तरीय प्रशासनिक विभाग हैं। फ़िलिपीन्ज़ में १८ क्षेत्र परिभाषित करे गए हैं और वे ३ द्वीप दलों में संगठित हैं। हर क्षेत्र में कई प्रान्त आते हैं। .

नई!!: बसीलन और फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: बसीलन और फ़िलीपीन्स · और देखें »

भूगोल

पृथ्वी का मानचित्र भूगोल (Geography) वह शास्त्र है जिसके द्वारा पृथ्वी के ऊपरी स्वरुप और उसके प्राकृतिक विभागों (जैसे पहाड़, महादेश, देश, नगर, नदी, समुद्र, झील, डमरुमध्य, उपत्यका, अधित्यका, वन आदि) का ज्ञान होता है। प्राकृतिक विज्ञानों के निष्कर्षों के बीच कार्य-कारण संबंध स्थापित करते हुए पृथ्वीतल की विभिन्नताओं का मानवीय दृष्टिकोण से अध्ययन ही भूगोल का सार तत्व है। पृथ्वी की सतह पर जो स्थान विशेष हैं उनकी समताओं तथा विषमताओं का कारण और उनका स्पष्टीकरण भूगोल का निजी क्षेत्र है। भूगोल शब्द दो शब्दों भू यानि पृथ्वी और गोल से मिलकर बना है। भूगोल एक ओर अन्य शृंखलाबद्ध विज्ञानों से प्राप्त ज्ञान का उपयोग उस सीमा तक करता है जहाँ तक वह घटनाओं और विश्लेषणों की समीक्षा तथा उनके संबंधों के यथासंभव समुचित समन्वय करने में सहायक होता है। दूसरी ओर अन्य विज्ञानों से प्राप्त जिस ज्ञान का उपयोग भूगोल करता है, उसमें अनेक व्युत्पत्तिक धारणाएँ एवं निर्धारित वर्गीकरण होते हैं। यदि ये धारणाएँ और वर्गीकरण भौगोलिक उद्देश्यों के लिये उपयोगी न हों, तो भूगोल को निजी व्युत्पत्तिक धारणाएँ तथा वर्गीकरण की प्रणाली विकसित करनी होती है। अत: भूगोल मानवीय ज्ञान की वृद्धि में तीन प्रकार से सहायक होता है: सर्वप्रथम प्राचीन यूनानी विद्वान इरैटोस्थनिज़ ने भूगोल को धरातल के एक विशिष्टविज्ञान के रूप में मान्यता दी। इसके बाद हिरोडोटस तथा रोमन विद्वान स्ट्रैबो तथा क्लाडियस टॉलमी ने भूगोल को सुनिइतिहासश्चित स्वरुप प्रदान किया। इस प्रकार भूगोल में 'कहाँ' 'कैसे 'कब' 'क्यों' व 'कितनें' प्रश्नों की उचित वयाख्या की जाती हैं। .

नई!!: बसीलन और भूगोल · और देखें »

मिन्दनाओ

मिन्दनाओ (Mindanao) या मिन्दानाओ दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का दक्षिणतम और दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "मिन्दनाओ" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। .

नई!!: बसीलन और मिन्दनाओ · और देखें »

मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र

मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र (अंग्रेज़ी: Autonomous Region in Muslim Mindanao, तगालोग: Awtonomong Rehiyon sa Muslim Mindanao) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिन्दनाओ द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इसमें पाँच मुस्लिम बहुसंख्यक प्रान्त सम्मिलित हैं। यह फ़िलिपीन्ज़ का एकमात्र क्षेत्र है जिसकी अपनी सरकार है। .

नई!!: बसीलन और मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र · और देखें »

सुलु द्वीपसमूह

सुलु द्वीपसमूह (Sulu Archipelago) प्रशांत महासागर में दक्षिणपश्चिमी फ़िलिपीन्ज़ में स्थित एक द्वीपसमूह है। यह सुलावेसी सागर की उत्तरी सीमा और सुलु सागर की दक्षिणी सीमा है। प्रशासनिक रूप से यह मिन्दनाओ द्वीप दल का भाग है। यहाँ ताउसुग और अन्य स्थानीय जनजातियाँ रहती हैं। यह मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में आता है लेकिन यहाँ के स्थानीय निवासियों द्वारा स्थानीय स्वशासन की मांगे उठाई जाती रही हैं। भौगोलिक रूप से यह बोर्नियो और मिन्दनाओ के बीच विस्तृत है लेकिन यह कभी-भी एक ज़मीनी पुल नहीं था बल्कि समुद्र-फ़र्श में प्लेट विवर्तनिकी द्वारा हुई उथल-पुथल में उठी चट्टानों का उभरा हुआ हिस्सा हैं। यह मौसमी पक्षी प्रवास के लिए एक महत्वपूर्ण ठहराव है। .

नई!!: बसीलन और सुलु द्वीपसमूह · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: बसीलन और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बसिलन, बसीलन द्वीप, बसीलान, बासीलन, बासीलान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »