लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बाल्ट्रा (गैलापागोस)

सूची बाल्ट्रा (गैलापागोस)

बाल्ट्रा द्वीप को दक्षिणी सेयमोर के नाम से भी जाना जाता है। बाल्ट्रा गैलापागोस द्वीपसमूह के केन्द्र के निकट स्थित एक छोटा सा सपाट द्वीप है। इसकी रचना भू उत्थान के द्वारा हुई है। यह द्वीप बहुत ही शुष्क है और वनस्पतियों में खारे पानी की झाड़ियाँ, काँटेदार नाशपाती कैक्टस और पैलो सेंटो पेड़ों के शामिल है। 1940 के दशक मे वैज्ञानिकों ने एक प्रयोग तौर पर 70 बाल्ट्रा स्थलीय गोहों को पड़ोसी उत्तर सेयमोर द्वीप पर ले जाने का फैसला किया था। इस कदम के अप्रत्याशित परिणाम निकले और द्वितीय विश्व के दौरान बाल्ट्रा पर हुये सेना के कब्जे के बाद द्वीप के मूल गोह विलुप्त हो गये। 1980 के दशक के दौरान चलाई गयी एक प्रजनन और पुनर्निवेशन परियोजना के अंतर्गत उत्तर सेयमोर से गोहों को चार्ल्स डार्विन अनुसंधान केन्द्र लाया गया और 1990 के दशक में स्थलीय गोहों को पुनः बाल्ट्रा में छोड़ा गया। 1997 में वैज्ञानिकों की गणना के अनुसार द्वीप पर स्थलीय गोहों की कुल संख्या 97 थी, जिनमें से 13 इसी द्वीप पर पैदा हुई थीं। .

2 संबंधों: चार्ल्स डार्विन अनुसंधान केन्द्र, गैलापागोस द्वीपसमूह

चार्ल्स डार्विन अनुसंधान केन्द्र

चार्ल्स डार्विन अनुसंधान केन्द्र का प्रवेश द्वार चार्ल्स डार्विन अनुसंधान केन्द्र (अंग्रेजी: Charles Darwin Research Station (CDRS)) एक जैविक अनुसंधान केन्द्र है जिसका संचालन चार्ल्स डार्विन फाउंडेशन करती है। केन्द्र गैलापागोस द्वीप समूह के द्वीप सांताक्रूज़ पर प्यूर्टो अयोरा में स्थित है, जबकि इसके अनुषंगी कार्यालय ईसाबेला और सैन क्रिस्टोबाल द्वीप पर स्थित हैं। .

नई!!: बाल्ट्रा (गैलापागोस) और चार्ल्स डार्विन अनुसंधान केन्द्र · और देखें »

गैलापागोस द्वीपसमूह

गैलापागोस द्वीप समूह (आधिकारिक नाम: Archipiélago de Colón; अन्य स्पेनिश नाम: Islas de Colón या Islas Galápagos) प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के आसपास फैले ज्वालामुखी द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जो महाद्वीपीय ईक्वाडोर के 972 किमी पश्चिम में स्थित है। यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है: वन्यजीवन इसकी सबसे प्रमुख विशेषता है। गैलापागोस द्वीप समूह ईक्वाडोर के गैलापागोस प्रांत का निर्माण करते हैं साथ ही यह देश की राष्ट्रीय उद्यान प्रणाली का हिस्सा हैं। इस द्वीप की प्रमुख भाषा स्पेनिश है। इस द्वीपों की जनसंख्या 40000 के आसपास है, जिसमें पिछले 50 वर्षों में 40 गुना वृद्धि हुई है। भौगोलिक रूप से यह द्वीपसमूह नये हैं और स्थानीय प्रजातियों की अपनी विशाल संख्या के लिए प्रसिद्ध है, जिनका चार्ल्स डार्विन ने अपने बीगल के खोजी अभियान के दौरान अध्ययन किया था। उनकी टिप्पणियों और संग्रह ने डार्विन के प्राकृतिक चयन द्वारा क्रम-विकास के सिद्धांत के प्रतिपादन में योगदान दिया। विश्व के नये सात आश्चर्य फाउंडेशन द्वारा गैलापागोस द्वीपसमूह को प्रकृति के सात नए आश्चर्यों में से एक के लिए एक उम्मीदवार के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। फ़रवरी 2009 तक द्वीप की श्रेणी, समूह बी में द्वीपसमूह की वरीयता प्रथम थी। .

नई!!: बाल्ट्रा (गैलापागोस) और गैलापागोस द्वीपसमूह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »