लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बायबायिन लिपि

सूची बायबायिन लिपि

बायबायिन (Baybayin), जो विसाया भाषाओं में बदलित (Badlit) कहलाती है, ब्राह्मी लिपि से व्युत्पन्न एक लिपि है जो फीलीपीन्ज़ में प्राचीन काल से प्रचलित थी। स्पेनियों द्वारा फिलीपीन्ज़ के उपनिवेशीकरण के बाद भी १९वीं शताब्दी के अन्तिम भाग तक इसका प्रयोग जारी रहा। इस लिपि के बारे में प्रथम उल्लेख १६वीं शताब्दी में मिलता है।.

22 संबंधों: तगालोग भाषा, पलावन, पाम्पांगा प्रान्त, फ़िलिपीनी भाषाएँ, फ़िलीपीन्स, फ़ोनीशियाई वर्णमाला, बाताआन प्रान्त, बाली लिपि, ब्राह्मी लिपि, मिन्दोरो, लिपि, लगूना ताम्रपत्र अभिलेख, लूज़ोन, स्पेन, विसाया भाषाएँ, ग्रन्थ लिपि, आदि-सीनाई लिपि, आबूगीदा, आरामाईक, इलोकानो भाषा, कवि लिपि, उपनिवेशवाद

तगालोग भाषा

तगालोग दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे फ़िलिपीन्ज़ के २५% लोग मातृभाषा के रूप में और उस देश के अधिकांश लोग द्वितीय भाषा के रूप में बोलते हैं, जो कि फ़िलिपीन्ज़ की किसी भी अन्य भाषा से अधिक है। अंग्रेज़ी के साथ-साथ, तगालोग को फ़िलिपीन्ज़ की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। .

नई!!: बायबायिन लिपि और तगालोग भाषा · और देखें »

पलावन

पलावन (Palawan), जिसे कभी-कभी पालावान और पालावन भी कहा जाता है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है। यह उस देश की प्रशासनिक प्रणाली में प्रान्त का दर्जा रखता है और मिमारोपा नामक प्रशासनिक क्षेत्र का हिस्सा है। अपने क्षेत्रफल के हिसाब से पलावन देश का सबसे बड़ा प्रान्त है। यह पूर्व में मिन्दोरो द्वीप से कुछ दूरी पर आरम्भ होता है और इसका दूसरा छोर बोर्नियो के द्वीप से कुछ पहले स्थित है। पलावन के पश्चिमोत्तर में दक्षिण चीन सागर और दक्षिणपूर्व में सुलु सागर स्थित है। .

नई!!: बायबायिन लिपि और पलावन · और देखें »

पाम्पांगा प्रान्त

पाम्पांगा (Pampanga) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के मध्य लूज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमी भाग में मनिला खाड़ी से उत्तर में तटस्थ है। .

नई!!: बायबायिन लिपि और पाम्पांगा प्रान्त · और देखें »

फ़िलिपीनी भाषाएँ

फ़िलिपीनी भाषाएँ (Philippine languages) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा के अंतर्गत एक प्रस्तावित भाषा-परिवार है जिसमें फ़िलिपीन्ज़ और उत्तरी सुलावेसी की लगभग सभी भाषाएँ शामिल हैं, सिवाय समा-बजाउ भाषा-परिवार और पलावन की बोलियों को छोड़कर। तगालोग भाषा सबसे अधिक बोली जाने वाली फ़िलिपीनी भाषा है। हालांकि ताइवान ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की स्रोतभूमि मानी जाती है और फ़िलिपीन्ज़ उसके पास स्थित है, फिर भी जहाँ ताइवान में फ़ोर्मोसी भाषाओं में बहुत आपसी भिन्नताएँ मिलती है वहाँ फ़िलिपीनी भाषाएँ एक-दूसरे से बहुत समीपी हैं। यह देखकर भाषावैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं कि ऐसी विविधता कभी फ़िलिपीन्ज़ में भी रही होगी लेकिन आधुनिक फ़िलिपीनी भाषाओं की किसी पूर्वजा भाषा ने विस्तार करके इसे मिटा डाला।The Austronesian Languages of Asia and Madagascar, K। Alexander Adelaar and Nikolaus Himmelmann, Psychology Press, 2005, ISBN 9780700712861 भाषावैज्ञानिक समीक्षा से पता चलता है कि फ़ोर्मोसी भाषाओं के बाद फ़िलिपीनी भाषाओं में ही ऑस्ट्रोनीशियाई के सर्वाधिक प्राचीन लक्षण देखने को मिलते हैं, यानि ताइवान से बाहर फैलते हुए शायद फ़िलिपीन्ज़ ही ऑस्ट्रोनीशियाई का सर्वप्रथम पड़ाव था। .

नई!!: बायबायिन लिपि और फ़िलिपीनी भाषाएँ · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: बायबायिन लिपि और फ़िलीपीन्स · और देखें »

फ़ोनीशियाई वर्णमाला

राजा किलामुवा द्वारा जारी किया गया फ़ोनीशियाई में एक फ़रमान एश्मुन धार्मिक स्थल पर राजा बोदशतार्त द्वारा लिखित पंक्तियाँ तूनिशिया से मिली फ़ोनीशियाई में लिखी बाल हम्मोन और तनित नामक देवताओं को प्रार्थना फ़ोनीशियाई वर्णमाला फ़ोनीशिया की सभ्यता द्वारा अविष्कृत वर्णमाला थी जिसमें हर वर्ण एक व्यंजन की ध्वनी बनता था। क्योंकि फ़ोनीशियाई लोग समुद्री सौदागर थे इसलिए उन्होंने इस अक्षरमाला को दूर-दूर तक फैला दिया और उनकी देखा-देखी और सभ्यताएँ भी अपनी भाषाओँ के लिए इसमें फेर-बदल करके इसका प्रयोग करने लगीं। माना जाता है के आधुनिक युग की सभी मुख्य अक्षरमालाएँ इसी फ़ोनीशियाई वर्णमाला की संताने हैं। देवनागरी सहित, भारत की सभी वर्णमालाएँ भी फ़ोनीशियाई वर्णमाला की वंशज हैं। इसका विकास क़रीब 1050 ईसा-पूर्व में आरम्भ हुआ था और प्राचीन यूनानी सभ्यता के उदय के साथ-साथ अंत हो गया। .

नई!!: बायबायिन लिपि और फ़ोनीशियाई वर्णमाला · और देखें »

बाताआन प्रान्त

बाताआन (अंग्रेज़ी: Bataan, अधव: /bɑːtɑːˈɑːn/) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के मध्य लूज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमी भाग में बाताआन प्रायद्वीप पर स्थित है। .

नई!!: बायबायिन लिपि और बाताआन प्रान्त · और देखें »

बाली लिपि

अक्षर बाली बाली लिपि इण्डोनेशिया के बाली द्वीप की आस्ट्रोनेशियन बाली भाषा, पुरानी बाली भाषा, तथा संस्कृत लिखने के लिये प्रयुक्त होती है। कभी-कभी यह समीप के द्वीप लोम्बोक की शशक भाषा (Sasak) लिखने के लिये भी प्रयुक्त होती है। बाली में इसे 'अक्षर बाली' या 'हनचरक' कहते हैं। इसमेंमें ३३ व्यंजन, १८ स्वर तथा २ विसर्ग हैं। बाली लिपि, ब्राह्मी से व्युत्पन्न है। यह लिपि दक्षिण एशिया तथा दक्षिणपूर्व एशिया की अनेकानेक लिपियों से अत्यधिक समानता रखती है। .

नई!!: बायबायिन लिपि और बाली लिपि · और देखें »

ब्राह्मी लिपि

कान्हेरी गुफा की एक शिला पर ब्राह्मी लेख ब्राह्मी एक प्राचीन लिपि है जिससे कई एशियाई लिपियों का विकास हुआ है। देवनागरी सहित अन्य दक्षिण एशियाई, दक्षिण-पूर्व एशियाई, तिब्बती तथा कुछ लोगों के अनुसार कोरियाई लिपि का विकास भी इसी से हुआ था। इथियोपियाई लिपि पर ब्राह्मी लिपि का स्पष्ट प्रभाव है। .

नई!!: बायबायिन लिपि और ब्राह्मी लिपि · और देखें »

मिन्दोरो

मिन्दोरो (Mindoro) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है। यह उस राष्ट्र का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है। भौगोलिक रूप से यह लूज़ोन के तट से पश्चिम में और पलावन द्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। प्रशासनिक दृष्टि से यह ओक्सिडेन्टल मिन्दोरो और ओरियेन्टल मिन्दोरो के दो प्रान्तो में विभाजित है और पूरा-का-पूरा मिमारोपा क्षेत्र का भाग है। मिन्दोरो का दक्षिणी तट सुलु सागर का पूर्वोत्तरी छोर है। .

नई!!: बायबायिन लिपि और मिन्दोरो · और देखें »

लिपि

लिपि या लेखन प्रणाली का अर्थ होता है किसी भी भाषा की लिखावट या लिखने का ढंग। ध्वनियों को लिखने के लिए जिन चिह्नों का प्रयोग किया जाता है, वही लिपि कहलाती है। लिपि और भाषा दो अलग अलग चीज़ें होती हैं। भाषा वो चीज़ होती है जो बोली जाती है, लिखने को तो उसे किसी भी लिपि में लिख सकते हैं। किसी एक भाषा को उसकी सामान्य लिपि से दूसरी लिपि में लिखना, इस तरह कि वास्तविक अनुवाद न हुआ हो, इसे लिप्यन्तरण कहते हैं। चीनी लिपि (चित्रलिपि) यद्यपि संसार भर में प्रयोग हो रही भाषाओं की संख्या अब भी हजारों में है, तथापि इस समय इन भाषाओं को लिखने के लिये केवल लगभग दो दर्जन लिपियों का ही प्रयोग हो रहा है। और भी गहराई में जाने पर पता चलता है कि संसार में केवल तीन प्रकार की ही मूल लिपियाँ (या लिपि परिवार) है-.

नई!!: बायबायिन लिपि और लिपि · और देखें »

लगूना ताम्रपत्र अभिलेख

लगूना ताम्रपत्र अभिलेख (Laguna Copperplate Inscription, तगालोग: Inskripsyon sa Binatbat na Tanso ng Laguna) फ़िलिपीन्ज़ के लगूना प्रान्त में मिला 900 ईसवी में तराशी हुई लिखाई वाला ताम्बे का एक प्लेट है। यह पुरानी कवि लिपि में पुरानी मलय भाषा में लिखी हुई है और फ़िलीपीन्ज़ में मिलने वाली प्राचीनतम लिखाई है। यह सन् 1989 में लुम्बंग नदी के मुख के पास एक मज़दूर को मिली थी और इसका अर्थ समझकर अनुवाद 1992 आन्तून पोस्त्मा ने किया था। यह ताम्रपत्र फ़िलीपीन्ज़ पर भारी भारतीय प्रभाव का संकेत करता है और फ़िलीपीन्ज़ के तोन्दो राज्य और श्रीविजय राजवंश, जावा के माताराम राजवंश और भारत के राज्यों के बीच सम्पर्क और सम्बन्ध का प्रमाण देता है। .

नई!!: बायबायिन लिपि और लगूना ताम्रपत्र अभिलेख · और देखें »

लूज़ोन

लूज़ोन या लूसोन (दोनों उच्चारण सही हैं) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। यह विश्व का १५वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और फ़िलिपीन द्वीपसमूह के उत्तर में स्थित है। राष्ट्रीय राजधानी मनिला और राष्ट्र की सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर, केज़ोन सिटी, इसी द्वीप पर स्थित हैं। फ़िलिपीन्ज़ की ५३% आबादी के साथ, लूज़ोन देश का आर्थिक और राजनैतिक केन्द्र है। (जावा, होन्शु और ब्रिटेन के बाद) दुनिया का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है और यहाँ ५.३ करोड़ लोग रहते हैं। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "लूज़ोन" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। लूज़ोन द्वीप गुट में, लूज़ोन द्वीप के अलावा, उत्तर में बातानेस व बाबुयान द्वीपसमूह, पूर्व में पोलिलो द्वीपसमूह और दक्षिण के दूर-दराज़ क्षेत्रों में कातानदूनास, मारिनदूके, मासबात, रोमब्लोन, मिन्दोरो, पलावन और अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: बायबायिन लिपि और लूज़ोन · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: बायबायिन लिपि और स्पेन · और देखें »

विसाया भाषाएँ

विसाया भाषाएँ (Visayan) या बिसाया भाषाएँ (Bisaya) या बिनिसाया भाषाएँ (Binisaya) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की लगभग ३० भाषाओं का एक भाषा परिवार है। यह तगालोग भाषा और बिकोल भाषा से सम्बन्धित हैं और यह तीनों मिलाकर मध्य फ़िलिपीनी भाषाओं का समुदाय बनाती हैं। अधिकतर विसाया भाषाएँ देश के विसाया नामक भाग में बोली जाती हैं लेकिन इसके अलावा वे बिकोल क्षेत्र (विशेषकर मासबाते), लूज़ोन से दक्षिण में स्थित द्वीपों (मसलन रोमब्लोन द्वीपसमूह के द्वीप), मिन्दनाओ के अधिकांश भागों और मिन्दनाओं से दक्षिणपश्चिम में स्थित सुलु द्वीपसमूह में भी बोली जाती हैं। मेट्रो मनिला के कुछ निवासी भी विसाया भाषाएँ बोलते हैं। सिबुआनो (Cebuano) सर्वाधिक बोली जाने वाली विसाया भाषा है और इसे मध्य विसाया, पूर्वी विसाया के कुछ भागों, पूर्वी नेग्रोस द्वीप क्षेत्र और मिन्दनाओं के अधिकांश भागों में कुल मिलाकर लगभग ३ करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है। इसके बाद हिलिगायनोन भाषा को पश्चिमी विसाया के अधिकांश भाग, नेग्रोस द्वीप क्षेत्र के पश्चिमी भाग और सोकसारजेन में ७० लाख लोगों द्वारा और वराय-वराय को पूर्वी विसाया में ३० लाख लोगों द्वारा बोला जाता है। .

नई!!: बायबायिन लिपि और विसाया भाषाएँ · और देखें »

ग्रन्थ लिपि

ग्रंथ लिपि (तमिल: கிரந்த ௭ழுத்து, मलयालम: ഗ്രന്ഥലിപി, संस्कृत: ग्रन्थ अर्थात् "पुस्तक") दक्षिण भारत में पहले प्रचलित एक प्राचीन लिपि है। आमतौर पर यह माना जाता है कि ये लिपि एक और प्राचीन भारतीय लिपि ब्राह्मी से उपजी है। मलयालम, तुळु व सिंहल लिपि पर इसका प्रभाव रहा है। इस लिपि का एक और संस्करण "पल्लव ग्रंथ", पल्लव लोगों द्वारा प्रयोग किया जाता था, इसे "पल्लव लिपि" भी कहा जाता था। कई दक्षिण भारतीय लिपियाँ, जेसे कि बर्मा की मोन लिपि, इंडोनेशिया की जावाई लिपि और ख्मेर लिपि इसी संस्करण से उपजीं। .

नई!!: बायबायिन लिपि और ग्रन्थ लिपि · और देखें »

आदि-सीनाई लिपि

आदि-सीनाई लिपि (Proto-Sinaitic script) एक कांस्य युग की लिपि थी जिसकी कुछ लिखाईयाँ मिस्र के सीनाई प्रायद्वीप में पाई गई हैं। यह फ़ोनीशियाई लिपि और प्राचीन दक्षिण अरबी लिपि, दोनों की पूर्वजा मानी जाती है। क्योंकि फ़ोनीशियाई लिपि अधिकतर मानव लिपियों की पूर्वज है (जिसमें देवनागरी समेत भारत की लगभग सभी लिपियाँ शामिल हैं) इसलिए यह आदि-सीनाई लिपि विश्व की अधिकांश ऐतिहासिक व आधुनिक लिपियों की माता मानी जाती है। .

नई!!: बायबायिन लिपि और आदि-सीनाई लिपि · और देखें »

आबूगीदा

आबूगीदा ऐसी लिपि को कहा जाता है जिसमें व्यंजन और स्वर को एक ईकाई में लिखा जाये। उदाहरण के लिये देवनागरी एक आबूगीदा है, क्योंकि "क" के व्यंजन और "ओ" के स्वर को एक ही ईकाई में मिलाकर "को" लिखा जाता है। इसी तरह इथियोपिआ व इरित्रिया की गीइज़ लिपि में "ड" को "ደ" लिखा जाता है और यदि "डी" लिखना हो तो "ई" का स्वर इसी अक्षर में मिलाकर "ዲ" बन जाता है। इसके विपरीत अंग्रेज़ी में प्रयोग होने वाली रोमन लिपि एक आबूगीदा नहीं है, क्योंकि "क" (k) के साथ "ई" (i) जोड़ने पर भी यह दोनों अलग-अलग अक्षर ही रहते हैं, यानि कि "ki"। आबूगीदा (abugida) गीइज़ भाषा से आया है। ब्राह्मी परिवार की सभी लिपियाँ आबूगीदा हैं। .

नई!!: बायबायिन लिपि और आबूगीदा · और देखें »

आरामाईक

आरमेइक (Aramaic language) एक सेमिटिक भाषा है जो मध्यपूर्व और उसके उत्तरी-केन्द्रीय भाग में पिछले 3000 सालों से बोली जा रही है। यह कई प्राचीन यहूदी तथा इसाई ग्रंथों की भाषा है और माना जाता है कि ईसा मसीह की मातृभाषा आरामाईक ही थी। यह भाषा मृतप्राय हो गई है। सम्राट अशोक के कई शिलालेखों में अरामाईक लिपि (भाषा नहीं बल्कि केवल लिपि) का प्रयोग हुआ है। आरमेइक (भाषा), सेमेटिक अथवा सामी भाषा परिवार के उत्तर पश्चिम भाग की एक प्रसिद्ध भाषा है। आरमेइक मूल रूप से फिलस्तीन एवं सीरिया के उन प्रवासियों की भाषा थी और उत्तर में बढ़कर "आरम' अर्थात्‌ पहाड़ी प्रदेश में जाकर बस गए। आरमेइक की हिब्रू से बहुत अधिक समानता है। आरमेइक के प्राचीन अभिलेख दमिश्क के निकट ई.पू.

नई!!: बायबायिन लिपि और आरामाईक · और देखें »

इलोकानो भाषा

इलोकानो (Ilocano) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। यह उत्तरी फ़िलिपीन्ज़ के लूज़ोन द्वीप के एक विस्तृत भाग में बोली जाती है। सन् २०१५ में इसे फ़िलिपीन्ज़ के ९१ लाख लोग मातृभाषा के रूप में बोलते थे, जिसके आधार पर यह फ़िलिपीन्ज़ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। २०१२ में इलोकोस क्षेत्र के ला युनियोन प्रान्त ने इसे आधिकारिक प्रान्तीय भाषा देने का विधेयक पारित करा। यह उस देश की पहली स्थानीय भाषा है जिसे ऐसा दर्जा प्राप्त हुआ है। इसका तगालोग भाषा से गहरा सम्बन्ध है जो अंग्रेज़ी के साथ-साथ फ़िलिपीन्ज़ की राष्ट्रभाषा होने का दर्जा रखती है। .

नई!!: बायबायिन लिपि और इलोकानो भाषा · और देखें »

कवि लिपि

अक्षर कवि या 'कवि लिपि' जावा में उत्पन्न एक लिपि है। इस लिपि का उपयोग ८वीं शताब्दी से आरम्भ होकर लगभग १५०० ई तक दक्षिणपूर्व एशिया में होता था। यह पल्लव लिपि से सीधे व्युत्पन्न है जिसे दक्षिण भारत के पल्लव राजवंश के समय व्यापारियों द्वारा जावा में लाया गया था। यह संस्कृत और पुरानी जावा (कवि भाषा) लिखने के लिये प्रयुक्त होती थी। कवि लिपि से ही इण्डोनेशिया की जावाई लिपि तथा बाली लिपि आदि का जन्म हुआ है। इसके अलावा बायबायिन (Baybayin) नामक पारम्परिक फिलिपीननी लिपि भी इसी से जन्मी है। कवि लिपि में लिखा लगूना ताम्रपत्र अभिलेख .

नई!!: बायबायिन लिपि और कवि लिपि · और देखें »

उपनिवेशवाद

उपनिवेशवाद के विरुद्ध संघर्ष के महान योद्धा '''महात्मा गाँधी''' किसी एक भौगोलिक क्षेत्र के लोगों द्वारा किसी दूसरे भौगोलिक क्षेत्र में उपनिवेश (कॉलोनी) स्थापित करना और यह मान्यता रखना कि यह एक अच्छा काम है, उपनिवेशवाद (Colonialism) कहलाता है। इतिहास में प्राय: पन्द्रहवीं शताब्दी से लेकर बीसवीं शताब्दी तक उपनिवेशवाद का काल रहा। इस काल में यूरोप के लोगों ने विश्व के विभिन्न भागों में उपनिवेश बनाये। इस काल में उपनिवेशवाद में विश्वास के मुख्य कारण थे -.

नई!!: बायबायिन लिपि और उपनिवेशवाद · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बादलित लिपि, बायबयिन, बायबायिन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »