लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बांग्लादेश में शहरों की सूची

सूची बांग्लादेश में शहरों की सूची

बांग्लादेश में कुल चार मेट्रो शहर हैं और १०४ नगर निगम या म्युनिसिपैलिटी वाले शहर, जिन्हें वहाँ तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाता है। बांग्लादेश के प्रमुख शहरों और कस्बों की सूची निम्नवत है: .

18 संबंधों: चटगाँव (शहर), ढाका, ढाका जिला, नवाबगंज, नगर निगम, नोवाखाली, फेनी, बरिशाल विभाग, बांग्लादेश, राजशाही जिला, राजशाही विभाग, रंगपुर, बांग्लादेश, लक्ष्मीपुर, शेरपुर, सिलहट विभाग, सैदपुर, खुलना जिला, खुलना विभाग

चटगाँव (शहर)

चटगाँव या चटगांव (बांग्ला: চট্টগ্রাম चट्टोग्राम), बांग्लादेश का एक प्रमुख बंदरगाह और दूसरा सबसे बड़ा शहर है। चटगांव एक गहरे पानी का प्राकृतिक बंदरगाह है। बंगाल की खाड़ी के पूर्वी तट और कर्णफुली नदी के मुहाने पर स्थित यह शहर, देश के दक्षिणी विभाग में पड़ता है। 2011 में इसकी अनुमानित जनसंख्या 65 लाख से अधिक थी। दक्षिण एशिया में यह वाणिज्य, उद्योग और जहाजरानी (शिपिंग) का एक प्रमुख केंद्र है। यह दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होते महानगरों में से भी एक है। सदियों से चटगाँव के इस प्राचीन प्राकृतिक बंदरगाह ने बंगाल और बंगाल की खाड़ी के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों के लिए एक प्रवेश द्वार का कार्य किया है। इस बंदरगाह ने मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप और चीन के व्यापारियों को आकर्षित किया है। अरब अन्वेषक इब्न-बतूता, वेनिस के व्यापारी निकोलो डे' कोंटी और चीनी एडमिरल झेंग ही समेत कई ऐतिहासिक यात्री इस बंदरगाह से होकर गुजरे हैं। 16 वीं सदी के पुर्तगाली साम्राज्य में इसे पोर्टो ग्रांडे डी बेंगाला के नाम से जाना जाता था। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अंतिम स्वतंत्र नवाब को हराने के बाद 1760 में बंदरगाह का नियंत्रण प्राप्त किया। 19 वीं सदी में ब्रिटिश राज के तहत, आधुनिक चटगाँव बंदरगाह के विकास के लिए असम-बंगाल रेलवे का निर्माण किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध में बर्मा अभियान के दौरान यह मित्र देशों की सेना के लिए एक महत्वपूर्ण आधार बना। 1947 में ब्रिटिश भारत के विभाजन के बाद, चटगाँव पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा बन गया। 1971 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की शुरुआत में बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा चटगाँव से की गयी। .

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और चटगाँव (शहर) · और देखें »

ढाका

ढाका (बांग्ला: ঢাকা) बांग्लादेश की राजधानी है। बूढ़ी गंगा नदी के तट पर स्थित यह देश का सबसे बड़ा शहर है। राजधानी होने के अलावा यह बांग्लादेश का औद्यौगिक और प्रशासनिक केन्द्र भी है। यहाँ पर धान, गन्ना और चाय का व्यापार होता है। ढाका की जनसंख्या लगभग 1.1 करोड़ है (२००१ की जनसंख्या: ९,०००,०२)) जो इसे दुनिया के ग्यारहवें सबसे बड़ी जनसंख्या वाले शहर का दर्जा भी दिलाता है। ढाका का अपना इतिहास रहा है और इसे दुनिया में मस्जिदों के शहर के नाम से जाना जाता है। मुगल सल्तनत के दौरान इस शहर को १७ वीं सदी में जहांगीर नगर के नाम से भी जाना जाता था, यह न सिर्फ प्रादेशिक राजधानी हुआ करती थी बल्कि यहाँ पर निर्मित होने वाले मलमल के व्यापार में इस शहर का पूरी दुनिया में दबदबा था। आधुनिक ढाका का निर्माण एवं विकास ब्रिटिश शासन के दौरान उन्नीसवीं शताब्दी में हुआ और जल्द ही यह कोलकाता के बाद पूरे बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर बन गया। भारत विभाजन के बाद १९४७ में ढाका पूर्वी पाकिस्तान की प्रशासनिक राजधानी बना तथा १९७२ में बांग्लादेश के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आने पर यह राष्ट्रीय राजधानी घोषित हुआ। आधुनिक ढाका देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, एवं संस्कृति का मुख्य केन्द्र है। ढाका न सिर्फ देश का सबसे साक्षर (६३%) शहर है- - बल्कि बांग्लादेश के शहरों में सबसे ज्यादा विविधता वाला शहर भी है। हालांकि आधुनिक ढाका का शहरी आधारभूत ढांचा देश में सबसे ज्यादा विकसित है परंतु प्रदूषण, यातायात कुव्यवस्था, गरीबी, अपराध जैसी समस्यायें इस शहर के लिए बड़ी चुनौतियां हैं। सारे देश से लोगों का ढाका की ओर पलायन भी सरकार के लिए एक बड़ी समस्या का रूप लेता जा रहा है। .

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और ढाका · और देखें »

ढाका जिला

ढाका उपक्षेत्र का एक जिला। श्रेणी:ढाका उपक्षेत्र के जिले.

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और ढाका जिला · और देखें »

नवाबगंज

श्रेणी:फर्रुखाबाद जिला के गाँव श्रेणी:उत्तर प्रदेश.

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और नवाबगंज · और देखें »

नगर निगम

नगर निगम के एक स्थानीय शासी निकाय के लिए कानूनी नाम होता है, जो (लेकिन जरूरी सीमित नहीं) शहर, काउंटियों, कस्बों, बस्ती, चार्टर बस्ती, गांवों और नगर सहित स्थलों के लिए प्रयुक्त शब्द होता है। नगर निगम के समावेश तब होता है जब ऐसे नगर पालिकाओं हो स्वयं राज्य या प्रांत में वे स्थित हैं के कानूनों के तहत संस्थाओं के संचालक.

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और नगर निगम · और देखें »

नोवाखाली

250px नोवाखाली (Noakhali) या मैजदी (Maijdi) बांग्लादेश के चटगाँव (Chittagong) मंडल में एक जिला है। इस जिले में मुख्य गंगवार क्षेत्र के अतिरिक्त मेघना नदी के मुहाने के कई द्वीप सम्मिलित हैं। इसका उत्तरी एवं मध्य भाग मेघना नदी की सतह से नीचा है, इसलिए यहाँ मकानों की बाढ़ की सतह से ऊपर उठाना पड़ता है। अधिकांश पर छोटे छोटे परवों में बसे हुए हैं। धान, जूट, लाल मिर्च, प्याज और तिलहन यहाँ की मुख्य फसलें हैं। नारियल, दाल तथा गन्ने का भी उत्पादन पर्याप्त मात्रा में होता है। नारियल से तेल निकाला जाता है। पीतल के बरतल, सूती वस्त्र तथा इत्र भी यहाँ बनाए जाते हैं। यहाँ का औसत ताप २७ डिग्री सें.

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और नोवाखाली · और देखें »

फेनी

* फिणी - उत्तर भारत की एक मिठाई।.

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और फेनी · और देखें »

बरिशाल विभाग

बारीसाल बांग्लादेश का एक विभाग है इसका मुख्यालय बारीसाल है। इस उपक्षेत्र या प्रान्त में ६ जिले हैं। बरगुना, बारीसाल, भोला, झालोकटी, पतुआखाली, पीरोजपुर श्रेणी:बांग्लादेश के विभाग *.

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और बरिशाल विभाग · और देखें »

बांग्लादेश

बांग्लादेश गणतन्त्र (बांग्ला) ("गणप्रजातन्त्री बांग्लादेश") दक्षिण जंबूद्वीप का एक राष्ट्र है। देश की उत्तर, पूर्व और पश्चिम सीमाएँ भारत और दक्षिणपूर्व सीमा म्यान्मार देशों से मिलती है; दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल एक बांग्लाभाषी अंचल, बंगाल हैं, जिसका ऐतिहासिक नाम “বঙ্গ” बंग या “বাংলা” बांग्ला है। इसकी सीमारेखा उस समय निर्धारित हुई जब 1947 में भारत के विभाजन के समय इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से पाकिस्तान का पूर्वी भाग घोषित किया गया। पूर्व और पश्चिम पाकिस्तान के मध्य लगभग 1600 किमी (1000 मील) की भौगोलिक दूरी थी। पाकिस्तान के दोनों भागों की जनता का धर्म (इस्लाम) एक था, पर उनके बीच जाति और भाषागत काफ़ी दूरियाँ थीं। पश्चिम पाकिस्तान की तत्कालीन सरकार के अन्याय के विरुद्ध 1971 में भारत के सहयोग से एक रक्तरंजित युद्ध के बाद स्वाधीन राष्ट्र बांग्लादेश का उदभव हुआ। स्वाधीनता के बाद बांग्लादेश के कुछ प्रारंभिक वर्ष राजनैतिक अस्थिरता से परिपूर्ण थे, देश में 13 राष्ट्रशासक बदले गए और 4 सैन्य बगावतें हुई। विश्व के सबसे जनबहुल देशों में बांग्लादेश का स्थान आठवां है। किन्तु क्षेत्रफल की दृष्टि से बांग्लादेश विश्व में 93वाँ है। फलस्वरूप बांग्लादेश विश्व की सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है। मुसलमान- सघन जनसंख्या वाले देशों में बांग्लादेश का स्थान 4था है, जबकि बांग्लादेश के मुसलमानों की संख्या भारत के अल्पसंख्यक मुसलमानों की संख्या से कम है। गंगा-ब्रह्मपुत्र के मुहाने पर स्थित यह देश, प्रतिवर्ष मौसमी उत्पात का शिकार होता है और चक्रवात भी बहुत सामान्य हैं। बांग्लादेश दक्षिण एशियाई आंचलिक सहयोग संस्था, सार्क और बिम्सटेक का प्रतिष्ठित सदस्य है। यह ओआइसी और डी-8 का भी सदस्य है।.

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और बांग्लादेश · और देखें »

राजशाही जिला

राजशाही उपक्षेत्र का एक जिला। श्रेणी:राजशाही उपक्षेत्र के जिले.

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और राजशाही जिला · और देखें »

राजशाही विभाग

राजशाही बांग्लादेश का एक उपक्षेत्र है इसका मुख्यालय राजशाही है। इस उपक्षेत्र या प्रान्त में १६ जिले हैं। बोगरा, दीनाजपुर, गाईबांधा, जयपुरहट, कुरीग्राम, लालमुनीरहाट, नौगाँव, नटोरे, नवाबगंज, नीलफामरी, पबना, पंचगढ़, राजशाही, रनपुर, सिराजगंज, ठाकुरगाँव। श्रेणी:बांग्लादेश के विभाग श्रेणी:राजशाही विभाग.

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और राजशाही विभाग · और देखें »

रंगपुर, बांग्लादेश

यह लेख बांग्लादेश में एक शहर के रूप में रंगपुर के बारे में है। रंगपुर (बंगाली: রংপুর) बांग्लादेश के एक प्रमुख शहरों में से है। रंगपुर को 16 दिसंबर सन 1769 में जिला मुख्यालय घोषित किया गया हालांकि सन 1869 से या एक नगर पालिका है। यह बांग्लादेश की सबसे पुरानी नगरपालिकाओं में से एक है। नगर निगम कार्यालय को सन 1892 में राजा जानकीवल्लभ द्वारा बनवाया गया था। यह नगर बांग्लादेश के उत्तर पश्चिमी भाग में स्थित है। इसके दक्षिणी भाग में हाल ही में स्थापित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय "बेगम रुक़य्या विश्वविद्यालय, रंगपुर" बना है। इससे पहले रंगपुर ग्रेटर रंगपुर जिले का मुख्यालय था बाद में चलकर ग्रेटर रंगपुर जिला रंगपुर,कुरीग्राम,बोगरा,लालमोनिरहाट और गैबांधा मैं बांट दिया गया। इस शहर में एक बड़ी सैन्य छावनी है। शहर के निकट ही कोयले का भंडार है। .

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और रंगपुर, बांग्लादेश · और देखें »

लक्ष्मीपुर

लक्ष्मीपुर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का एक गाँव है। पुर गाँव में व्यापार और~ स्वरोजगार की बहुत ही सम्भावनाएं हैं जैसा कि यहाँ के युवा अपने कौशल के द्वारा आस पास के गाँवों में सेवा दे रहे हैं । इसगांव की शिक्षा व्यवस्था की बात करें तो यहां पर सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों द्वारा सेवा दी जा रही है। निजी विद्यालय के रूप में श्री शारदा प्रसाद प्राथमिक विद्यालय कई वर्षों से बहुत ही महत्त्वपूर्ण सेवा दे रहा है। इसके बारे में आप पढ़ सकते है। .

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और लक्ष्मीपुर · और देखें »

शेरपुर

शेरपुर उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर जिले के डीघ मंडल का एक छोटा सा किन्तु महत्वपूर्ण गाँव है। .

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और शेरपुर · और देखें »

सिलहट विभाग

सिलहट बांग्लादेश का एक उपक्षेत्र है इसका मुख्यालय सिलहट है। इस उपक्षेत्र या प्रान्त में ४ जिले हैं। हबीबगंज, मौलवी बजार, सुनामगंज, सिलहट। श्रेणी:बांग्लादेश के विभाग श्रेणी:सिलेट विभाग.

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और सिलहट विभाग · और देखें »

सैदपुर

सैदपुर (सैयदपुर) (সৈয়দপুর) नीलफमरी जिले का एक नगर है। यह नगर आस पास के जिला मुख्यालयों के लिये एक महत्वपूर्ण सूचना केन्द्र है। यहाँ पर स्थित सैदपुर विमानक्षेत्र एक घरेलू विमानक्षेत्र है। १८७० में स्थापित सैदपुर रेलवे कारखाना बांग्लादेश का सबसे बड़ा कारखाना है। पुराने समय असम-बंगाल रेललाइन के लिये एक महत्वपूर्ण कारखाना था। .

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और सैदपुर · और देखें »

खुलना जिला

खुलना उपक्षेत्र का एक जिला। श्रेणी:खुलना उपक्षेत्र के जिले.

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और खुलना जिला · और देखें »

खुलना विभाग

ढाका बांग्लादेश का एक उपक्षेत्र है इसका मुख्यालय खुलना है। इस उपक्षेत्र या प्रान्त में १० जिले हैं। बगेरहाट, चौडांगा, जैसोर, झेनईदह, खुलना, कुश्तिया, मगुरा, मेहरपुर, नराइल, सतखीरा श्रेणी:बांग्लादेश के विभाग श्रेणी:खुलना विभाग.

नई!!: बांग्लादेश में शहरों की सूची और खुलना विभाग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बांग्लादेश के शहरों की सूची

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »