लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष

सूची बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष

बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद के अध्यक्ष(বাংলাদেশের জাতীয় সংসদের স্পিকার, उच्चारण:बांलादेशेर जातीयो शौंशोदेर स्पिकार अर्थात्:बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद के/की स्पीकर), बांग्लादेश की संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक पद है। वे बांग्लादेश की संसद के सभापति एवं अधिष्ठाता है। संसद के अधिष्ठान के अलावा, अध्यक्ष, राष्ट्रपति के उप कार्यवाहक भी हैं, अर्थात्‌, राष्ट्रपति के अभाव में वे राष्ट्रपतित्व का निर्वाह के लिये भी जिम्मेदार हैं। इसके अलावा, कुछ अवसरों पर वे विदेशों में भी सदन व देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने संसद के सदस्यों द्वारा निर्वाचित किया जाता है। वे तटस्थ होता हैं एवं संसद को भंग किए जाने के बाद भी अगले अध्यक्ष के चयन तक अध्यक्षता की जिम्मेदारियां निभाने है। .

19 संबंधों: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी, बांग्लादेश सरकार, बांग्लादेश का संविधान, बांग्लादेश के राष्ट्रपति, बांग्लादेश की संसद, बांग्लादेश अवामी लीग, भारतीय संसद, मिर्जा गुलाम हाफिज, मोहम्मद मोहम्मदुल्लाह, शम्सुल हुडा चौधरी, शाह अब्दुल हामिद, शिरिन शर्मीन चौधरी, शेख रज्जाक अली, हुमायूँ राशिद चौधरी, जातीय पार्टी (इरशाद), वेस्ट्मिन्स्टर प्रणाली, अब्दुर्रहमान बिस्वास, अब्दुल मालिक वकील, अब्दुल हामिद (बांग्लादेशी राजनीतिज्ञ)

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी

यह बांग्लादेश का एक राजनीतिक दल है। श्रेणी:बांग्लादेश के राजनीतिक दल.

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी · और देखें »

बांग्लादेश सरकार

बांग्लादेश सरकार(বাংলাদেশ সরকার, बांलादेश सरकार), बांग्लादेश के संविधान द्वारा स्थापित, बांग्लादेश की प्रशासनिक एवं नियंत्रक प्राधिकारिणी है। यह, संपूर्ण बांग्लादेशी भूमि के शासन पर अपनी प्रभुसत्ता का दावा रखती है। संविधान के अनुसार, देश को लोकतांत्रिक, गणतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत्, एक स्वतंत्र न्यायपालिका के साथ, परिचालित किये जाने की बात की गई है। संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति बांग्लादेश के राष्ट्राध्यक्ष हैं, जबकि सरकार, प्रधानमंत्री व उनके द्वारा नामांकित मंत्रियों के नियंत्रण में कार्य करती है। प्रधानमंत्री और अन्य मंत्री मिलकर बांग्लादेश की उच्चतम् शासनिक एवं निर्णयात्मक निकाय का गठन करते हैं, जिसे बांग्लादेशी लहजे में, मंत्रिसभा(মন্ত্রিসভা) या कैबिनेट कहते हैं। 1971 के अस्थायी सरकार के गठन एवं अंतरिम संविधान के परवर्तन पश्चात् से बांग्लादेश की सरकारी व्यवस्था न्यूनतम् पाँचबार बदली जा चुकी है। बांग्लादेश की वर्तमान सरकारी व्यवस्था बहुदलीय संसदीय प्रणाली पर आधारित है। वरतमान व्यवस्था में प्रधानमंत्री को सरकार प्रमुख का दर्जा प्राप्त है, एवं बहुदलीय लोकतांत्रिक ढाँचे में, सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के सिद्धांतों पर राष्ट्रीय संसद के सदस्यगण निर्वाचित होते हैं। कार्यपालिका पूर्णतः सरकार के नियंत्रण में होती है, जिसे प्रधानमंत्री व मंत्रिसभा के अन्य सदस्यगण परिचालित करते हैं। सरकार व सरकार के समस्त मंत्रियों की, संसद के प्रति उत्तरदेही है, और राष्ट्रीय संसद में सरकार के कीसी भी निर्णय, कार्य, कदम या योजना पर प्रश्न किया जा सकता है। इसके अलावा, संविधान संशोधन, महाभियोग व कानूनी फेरबदल जैसे कार्य भी संसदीय बहुमत द्वारा किया जाता है। न्यायपालिका और विधानपालिका के अलाव बांग्लादेश में एक स्वतंत्र श्रेणीबद्ध न्यायपालिका भी स्थापित है, जो न्यायिक मामलों को देखती है। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और बांग्लादेश सरकार · और देखें »

बांग्लादेश का संविधान

गणप्रजातंत्र बांग्लादेश का संविधान(গণপ্রজাতন্ত্রী বাংলাদেশের সংবিধান, सीधा लिप्यांतरण:गणप्रजातंत्री बांलादेशेर संविधान, उच्चारण:गाॅनोप्रोजातोन्त्री बांलादेशेर् शाॅम्बिधान्) स्वतंत्र, स्वतः स्वाधीन व सर्वसंप्रभुतासम्पन्न बांग्लादेशी राष्ट्र की सर्वोच्च विधि संहिता है। यह एक लिखित दस्तावेज़ है। सन १९७२ के नवंबर मास की 8 तारीख को बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद में यह संविधान अपनी गई एवं उसी वर्ष के १६ दिसंबर को अर्थात् बांग्लादेश की विजय दिवस की प्रथम वर्षगाँठ होते यह कार्यान्वित हुई। मूल संविधान अंग्रेज़ी भाषा में रचित है एवं इसका बंगाली में अनुवाद कराया गया है। तभी यह बांग्ला व अंग्रेज़ी दोनो भाषाओं में विद्यमान है। अंग्रेज़ी व बंगाली के मध्य अर्थगत विरोध दृश्यमान होने पर बंगाली संस्करण अनुसरणीय होगी। १७ सितंबर; वर्ष २०१४ के सोलहवें संशोधन सहित यह संविधान सर्वमत १६ बार संशोधित हुई है। यह संविधान के संशोधन हेतु राष्ट्रीय संसदीय सदस्यों की कुल संख्या की दो तिहाई भाग के मतों का प्रावधान है। हालाँकि, तेरहवें संशोधन रद्द करने के आदेश में बांग्लादेश की सर्वोच्च न्यायालय ने यह निर्णय दिया है की, संविधान की मूल ढाँचा परिवर्तित हो, ऐसी संशोधन नहीं किया जाएगा; लाने पर यह अधिकार क्षेत्र से परे होगा अतः अमान्य होगा। बांग्लादेश का संविधान केवल बांग्लादेश की सर्वोच्च विधि संहिता ही नहीं है; संविधान में बांग्लादेश की नामक राष्ट्रीय चरित्र वर्णित की गई है। इसमें बांग्लादेश की भौगोलिक सीमारेखा विस्तृत है। इस संविधान में दिये गए मूल ढाँचे के अनुसार: देश प्रजातांत्रिक होगा, गणतंत्र होगी इसकी प्रशासनिक नींव, जनगणन होंगे देश के सर्व शक्तियों के स्रोत और न्यायपालिका स्वतंत्रत होगी। गनगण सर्व शक्तियों के स्रोत होने पर भी देश में विधि शासन(कानून का शासन होगा)। बांग्लादेश के संविधान में राष्ट्रवाद, समाजवाद, गणतंत्र व धर्मनिरपेक्षता को राष्ट्र परिचालन के मूल सिद्धांतों के रूप में अपनाया गया है। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और बांग्लादेश का संविधान · और देखें »

बांग्लादेश के राष्ट्रपति

बांग्लादेश के राष्ट्रपति का पद गणप्रजातंत्री बांग्लादेश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है। वर्तमान नियमों के अनुसार, राष्ट्रपति को बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद द्वारा, खुले चुनाव प्रक्रिया द्वारा निर्वाचित होते हैं। राष्ट्रपति, बांग्लादेश की कार्यपालिका न्यायपालिका एवं विधानपालिका के सर्व शाखाओं के, पारंपरिक, प्रमुख एवं बांग्लादेश के सारे सशस्त्र बलों के सर्वादिनायक हैं। इस पद पर नियुक्त प्रत्येक राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष होता है। संसदीय बहुमत द्वारा निर्वाचित होने के कारण इस पद पर साधारण तौर पर शासक दल के प्रतिनिधि ही चुने जाते हैं। हालाँकि, एक बार निर्वाचित हो चुके पदाधिकारी चुनाव में पुनः खड़े होने के लिए मुक्त होते हैं। वर्ष 1991 में संसदीय गणतंत्र की शुरुआत से पूर्व, राष्ट्रपति का चुनाव जनता के मतों द्वारा होता था। संसदीय प्रणाली के पुनर्स्थापन के पश्चात से यह पद मूलतः एक पारंपरिक पद रह गया है, जिसकी, विशेषतः कोई सार्थक कार्यकारी शक्तियाँ नहीं हैं। प्रत्येक संसदीय साधारण चुनाव के पश्चात संसद की प्रथम अधिवेशन में राष्ट्रपति अपना उद्घाधाटनी अभिभाषण देते हैं। प्रत्येक वर्ष के प्रथम संसदीय अधिवेशन में भी राष्ट्रपति अपना उद्घाटनी अभिभाषण देते हैं। इसके अतिरिक्त, संसद में पारित हुई किसी भी अधिनियम को कानून बनने के लिए राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त करना आवश्यक होता है। इसके अलावा राष्ट्रपति अपने विवेक पर क्षमादान भी दे सकते हैं। सन 1956 में संसद में नए कानून पारित किए, जिनके द्वारा राष्ट्रपति की, संसद के भंग होने के बाद की कार्यकारी शक्तियों को, संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत बढ़ाया गया था। बांग्लादेश के राष्ट्रपति आधिकारिक तौर पर ढाका के बंगभवन में निवास करते हैं। कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वह अपने पद पर तब तक विराजमान रहते हैं जब तक उनका उत्तराधिकारी पद पर स्थापित नहीं हो जाता। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और बांग्लादेश के राष्ट्रपति · और देखें »

बांग्लादेश की संसद

राष्ट्रीय संसद या जातीय संसद(জাতীয় সংসদ., जातीयो शॉंशोद्), है जनप्रजातंत्र बांग्लादेश की सर्वोच्च विधाई सदन। इस एकसदनीय विधायिका के सदस्यों की कुल संख्या है 350। जिनमें 300 आसन जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सांसदों के लिए होते हैं एवं अवशिष्ट 50 आसन महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आरक्षित आसनो के नारी सदस्यगण, पूर्वकथित 300 निर्वाचित सांसदों के मतों द्वारा परोक्ष निर्वाचन पद्धति से निर्वाचित होते हैं। निर्वाचित होती संसद की कार्यअवधि 5 वर्ष है। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और बांग्लादेश की संसद · और देखें »

बांग्लादेश अवामी लीग

बांग्लादेश अवामी लीग (बांग्ला: বাংলাদেশ আওয়ামী লীগ: उर्दु से शाब्दिक अनुवाद) बांग्लादेश की मुख्यधारा का एक प्रमुख धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दल है। यह 1971 के बांग्ला असंतोष और विद्रोह का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उत्प्रेरक रहा है। 1984 के बाद से दल का नेतृत्व स्वर्गीय शेख मुजीबुर्रहमान की बेटी शेख हसीना करती हैं। 16 दिसम्बर 1971 को एक स्वतंत्र बांग्लादेश के अस्तित्व मे आने के बाद से, अवामी लीग चार बार सत्ता मे आयी है और इसने लगभग साढ़े आठ तक बांग्लादेश पर शासन किया है। दिसंबर 2008 में हुये संसदीय चुनावों में, अवामी लीग के नेतृत्व मे बने विशाल गठबंधन जो चार राजनीतिक द्वारा मिल कर बनाया गया था, ने जीत हासिल की है। अवामी लीग ने संसदीय सीटों में से 87% सीटों पर विजय प्राप्त की है और साढ़े सात साल के बाद पार्टी एक बार फिर से सत्तासीन हुई है। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और बांग्लादेश अवामी लीग · और देखें »

भारतीय संसद

संसद भवन संसद (पार्लियामेंट) भारत का सर्वोच्च विधायी निकाय है। यह द्विसदनीय व्यवस्था है। भारतीय संसद में राष्ट्रपति तथा दो सदन- लोकसभा (लोगों का सदन) एवं राज्यसभा (राज्यों की परिषद) होते हैं। राष्ट्रपति के पास संसद के दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने या स्थगित करने अथवा लोकसभा को भंग करने की शक्ति है। भारतीय संसद का संचालन 'संसद भवन' में होता है। जो कि नई दिल्ली में स्थित है। लोक सभा में राष्ट्र की जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं जिनकी अधिकतम संख्या ५५२ है। राज्य सभा एक स्थायी सदन है जिसमें सदस्य संख्या २५० है। राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन / मनोनयन ६ वर्ष के लिए होता है। जिसके १/३ सदस्य प्रत्येक २ वर्ष में सेवानिवृत्त होते है। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और भारतीय संसद · और देखें »

मिर्जा गुलाम हाफिज

मिर्जा गुलाम हाफिज (1920 – दिसंबर 20, 2000) एक बांग्लादेशी राजनेत, राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी थे। उन्होंने बांग्लादेश की स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था, भाषा आंदोलन व मुक्ति युद्ध में वे सक्रिय थे। वे कई बार बांग्लादेशी संसद में निर्वाचित हुए थे, और अप्रैल 2, 1979 से मार्च 23, 1982 के बीच, वे बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष भी चुने गए थे। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और मिर्जा गुलाम हाफिज · और देखें »

मोहम्मद मोहम्मदुल्लाह

मोहम्मद मोहम्मदुल्लाह, (बांग्ला:মোসাম্মদ মোহাম্মাদুল্লাহ)(२१ अक्टूबर १९२१ – ११ नवंबर १९९९) एक बांग्लादेशी राजनीतिज्ञ थे। वे बांग्लादेशी राजनीतिक दल, अवामी लीग से संबंधित थे। साथ ही वे बांग्लादेशी स्वतंत्रता संग्राम के भी भहत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे। वे, २४ दिसम्बर १९७३ से २५ जनवरी १९७५ तक बांग्लादेश के राष्ट्रपति थे। एवं अप्रैल 7 1973 से जनवरी 26 1974 तक, बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष भी रहे थे। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और मोहम्मद मोहम्मदुल्लाह · और देखें »

शम्सुल हुडा चौधरी

शम्सुलहुडा चौधरी(बांग्ला: শামসুল হুদা চেীধুরী आब्दुल् मालेक ऊकीलाॅह) (1 मई 1920 - 15 फर्वरी 2000), एक बांग्लादेशी राजनेता थे। वे जातीय पार्टी से संबंधित थे। वे एक निमचीन राजनीतिज्ञ एवं पत्रकार थे, और दो दफ़ा सांसद भी चुने गए थे। उनका जन्म 1मई 1920 को बंगाल के बीरभूम जिला(वर्तमान पश्चिम बंगाल में) में हुआ था। उन्हों ने अपनी स्तानक की पढ़ाई, कलकत्ता के प्रेसिडेंसी काॅलेज से 1941 में की। एवं अलिगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एॅलएॅलबी व एॅमए की पढ़ाई की। 1943-4 में वे एएॅमयू की छात्र संघ के उपाध्यक्ष चुने गए थे, और अखिल बंगाल मुस्लिम स्टूडेंट्स लीगके अध्यक्ष थे। वे दो बार, अप्रैल 1988 और अप्रैल 1991 में, बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष भी चुने गए थे। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और शम्सुल हुडा चौधरी · और देखें »

शाह अब्दुल हामिद

शाह अब्दुल हामिद, एक बांग्लादेशी राजनेता थे। वे बांग्लादेश अवामी लीग से संबंधित थे। उनका जन्म 1900 को रंगपपुर जिता के गोबिन्दगंज के खाल्सी गाँव में हुआ था। उनके पिता व माता का नाम, क्रमशः हाजी अब्दुल गफूर शाह और रहीमा खातून था। वे अप्रैल 10, 1972 से मई 1, 1972 तक बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष रहे थे। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और शाह अब्दुल हामिद · और देखें »

शिरिन शर्मीन चौधरी

शिरीन शर्मिन चौधरी एक बांग्लादेशी राजनेता है। वे बांग्लादेश संसद की वर्तमान व पहली महिला स्पीकर है। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और शिरिन शर्मीन चौधरी · और देखें »

शेख रज्जाक अली

शेख रज्जाक अली (28 अगस्त 1928 – 7 जून 2015)एक बांग्लादेशी राजनेता, उप कानून मंत्री और बांग्लादेशी संसद के उपाध्यक्ष व दो बार के अध्यक्ष थे। 7 जून 2015 को उनका निधन हो गया। उनका जन्म, 1928 में खुलना जिला के पाईकगाछा के हितमपुर गाँव में हुआ था। और उन्होंने ढाका विश्वविद्यालय से 1952 मे अर्थशास्त्र में एॅमए की डिगरी प्राप्त की और बाद में उसी विश्वविद्यालय से बंगाली साहित्य में एॅमए भी किया, और फिर वहीं से एॅलएॅलबी भी 1954 में किया। उन्होंने बांग्लादेशी स्वतंत्रता संग्राम में रकृय भागीदारी दीथी। और 1952 के भाषा आंदोलन, 1969 के जन आंदोलन और 1971 की बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में जम कर हिस्सा लिया था। साथ ही 1982-90 के एकतंत्र के खिलाफ आंदोलन मेंभी वे सक्रिय थे। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और शेख रज्जाक अली · और देखें »

हुमायूँ राशिद चौधरी

हुमायूं राशिद चौधरी (11 नवंबर 1928 – 10 जुलाई 2001) एक बांग्लादेशी राजनेत, राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी थे। उन्होंने बांग्लादेश की स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था, भाषा आंदोलन व मुक्ति युद्ध में वे सक्रिय थे। वे कई बार बांग्लादेशी संसद में निर्वाचित हुए थे, और जुलाई 14, 1996 से जुलाई 10, 2001, के बीच वे बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष भी चुने गए थे। साथ ही उन्हें 1986 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 41वें सत्र का अध्यक्ष भी चुना गया था। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और हुमायूँ राशिद चौधरी · और देखें »

जातीय पार्टी (इरशाद)

जातीय पार्टी (इरशाद) बांग्लादेश का एक राजनीतिक दल है जो लेफ्टिनेंट जनरल हुसैन मोहम्मद इरशाद द्वारा गठित मूल जातीय पार्टी से जातीय पार्टी (नाजिउर) और जातीय पार्टी (मंजू) के रूप में दो टुकड़ों के विलग हो जाने के उपरांत शेष बचा हुआ मूल दल है। ले॰ जनरल इरशाद द्वारा जातीय पार्टी का गठन वर्ष १९८५ में किया गया था जिसे अ़ब जातीय पार्टी (इरशाद) के नाम से जाना जाता है। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और जातीय पार्टी (इरशाद) · और देखें »

वेस्ट्मिन्स्टर प्रणाली

वेस्टमिंस्टर महल, ब्रिटिश संसद का सभास्थल वेस्ट्मिन्स्टर प्रणाली, (सामान्य वर्तनी:वेस्टमिंस्टर प्रणाली) शासन की एक लोकतांत्रिक संसदीय प्रणाली है, जोकि सैकड़ों वर्षों के काल में, संयुक्त अधिराज्य में विकसित हुई थी। इस व्यवस्था का नाम, लंदन के पैलेस ऑफ़ वेस्टमिन्स्टर से आता है, जोकि ब्रिटिश संसद का सभास्थल है। वर्तमान समय में, विश्व के अन्य कई देशों में इस प्रणाली पर आधारित या इससे प्रभावित शासन-व्यवस्थाएँ स्थापित हैं। ब्रिटेन और राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों के अलावा, ऐसी व्यवस्थाओं को विशेषतः पूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों के शासन-व्यवस्था में देखा जा सकता है। वेस्टमिंस्टर प्रणाली की सरकारें, विशेष तौर पर राष्ट्रमंडल देशों में देखा जा सकता है। इसकी शुरुआत, सबसे पहले कनाडा (Canada) प्रान्त में हुई थी, और तत्पश्चात ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी सरकार को इस ही प्रणाली के आधार पर स्थापित किया। आज के समय, विश्व भर में कुल ३३ देशों में इस प्रणाली पर आधारित या इससे प्रभावित शासन-व्यवस्थाएँ हैं। एक समय ऐसा भी था जब तमाम राष्ट्रमंडल या पूर्व-राष्ट्रमण्डल देश और उसके उपराष्ट्रीय इकाइयों में वेस्टमिन्स्टर प्रणाली की सरकारें थीं। बाद में, अन्य कई देशों ने अपनी शासन प्रणाली को बदल लिया। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और वेस्ट्मिन्स्टर प्रणाली · और देखें »

अब्दुर्रहमान बिस्वास

अबुर्रहमान विश्वास (1926-2017) बांग्लादेश के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १० अक्टूबर १९९१ से ९ अक्टूबर १९९६ तक रहा।.

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और अब्दुर्रहमान बिस्वास · और देखें »

अब्दुल मालिक वकील

अब्दुल मालिक वकील(बांग्ला: আব্দুল মালেক উকিলह आब्दुल् मालेक ऊकीलाॅह) (1 अक्टूबर 1924 – 17 अक्टूबर 1987), एक बांग्लादेशी राजनेता थे। वे बांग्लादेश अवामी लीग से संबंधित थे। वे बांग्लादेश आवामी लीग के पूर्व अध्यक्ष, बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष, गृह मंत्री, स्व्स्थ्य मंत्री, एवं लंबे समय तक बांग्लादेशी संसद के सदस्य भी थे। वे पेशे से,बांग्लेदेश की सरूवोच्च न्यायालय के एक वकील थे। साथ ही, वे बांग्लादेशी संविधान के निर्माताओं मेंसे एक थे, एवं इस्ट बेंगाॅल मुस्लिम स्टृडेंट्स् लीग के संस्थापक भी थे। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और अब्दुल मालिक वकील · और देखें »

अब्दुल हामिद (बांग्लादेशी राजनीतिज्ञ)

अब्दुल हमीद(আব্দুল হামিদ) (जन्म:1 जनवरी 1944) एक बांग्लादेशी राजनेता हैं। वे अवामी लीग से संबंधित हैं। हामिद, किशोरगंज जिले के मीठामोनी में पैदा हुए थे। वह पेशे से वकील है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन शुरू किया था जब वह किशोरगंज में एक छात्र था। वे गुरुदयाल गवर्नमेंट कॉलेज के उपाध्यक्ष थे। बाद में वे किशोरगंज जज कोर्ट में एक वकील बन गये। वह किशोरगंज बार एसोसिएशन में कई बार अध्यक्ष रह चुके हैं। 1970 से 2009 तक, वह एक सांसद के रूप में 7 बार बांग्लादेशी संसद में निर्वाचित हो चुके है। 25 जनवरी 2009 को, वह बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद के अध्यक्ष बए। वर्तमान में वह बांग्लादेश के 20 वें बांग्लादेश के राष्ट्रपति हैं। .

नई!!: बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और अब्दुल हामिद (बांग्लादेशी राजनीतिज्ञ) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद के अध्यक्ष, जातीय संसद के अध्यक्ष

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »