लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बहुदलीय प्रणाली

सूची बहुदलीय प्रणाली

बहुदलीय प्रणाली एक प्रणाली हैं, जिसमें राजनीतिक वर्णक्रम के पार विभिन्न राजनीतिक दल राष्ट्रीय चुनाव लड़ते हैं, और सभी के पास या तो अकेले में या गठबन्धन में, सरकारी पद प्राप्त करने की योग्यता हो। दो या दो से अधिक राजनीतिक पार्टियां यदि किसी देश मे चुनाव लड़ती है तो उसे बहुदलीय शासन प्रणाली कहते है .

4 संबंधों: राजनीतिक दल, राजनीतिक वर्णक्रम, गठबन्धन, गठबन्धन सरकार

राजनीतिक दल

राजनीतिक दल अथवा राजनैतिक दल एक राजनीतिक संस्था (Political organisation) है जो शासन में राजनीतिक शक्ति प्राप्त करने एवं उसे बनाये रखने का प्रयत्न करता है। इसके लिये प्राय: वह चुनाव की प्रक्रिया में भाग लेता है। राजनीतिक दलों का अपना एक सिद्धान्त या लक्ष्य (विज़न) होता है जो प्राय: लिखित दस्तावेज के रूप में होता है। विभिन्न देशों में राजनीतिक दलों की अलग-अलग स्थिति व व्यवस्था है। कुछ देशों में कोई भी राजनीतिक दल नहीं होता। कहीं एक ही दल सर्वेसर्वा (डॉमिनैन्ट) होता है। कहीं मुख्यतः दो दल होते हैं। किन्तु बहुत से देशों में दो से अधिक दल होते हैं। लोकतान्त्रिक राजनैतिक व्यवस्था में राजनैतिक दलों का स्थान केन्द्रीय अवधारणा के रूप में अत्यन्त महत्वपूर्ण है। राजनैतिक दल किसी समाज व्यवस्था में शक्ति के वितरण और सत्ता के आकांक्षी व्यक्तियों एवं समूहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे परस्पर विरोधी हितों के सारणीकरण, अनुशासन और सामंजस्य का प्रमुख साधन रहे हैं। इस तरह से राजनैतिक दल समाज व्यवस्था के लक्ष्यों, सामाजिक गतिशीलता, सामाजिक परिवर्तनों, परिवर्तनों के अवरोधों और सामाजिक आन्दोलनों से भी सम्बन्धित होते हैं। राजनैतिक दलों का अध्ययन समाजशास्त्री और राजनीतिशास्त्री दोनों करते हैं, लेकिन दोनों के दृष्टिकोणों में पर्याप्त अन्तर है। समाजशास्त्री राजनैतिक दल को सामाजिक समूह मानते हैं जबकि राजनीतिज्ञ राजनीतिक दलों को आधुनिक राज्य में सरकार बनाने की एक प्रमुख संस्था के रूप में देखते हैं। .

नई!!: बहुदलीय प्रणाली और राजनीतिक दल · और देखें »

राजनीतिक वर्णक्रम

राजनीतिक वर्णक्रम (Political spectrum) विभिन्न राजनीतिक स्थितियों को एक या अनेक ज्यामितिक निर्देशांक अक्षों पर वगीकृत करने की एक प्रणाली हैं, जिसे में वे अक्ष स्वतन्त्र राजनीतिक आयामों का प्रतीक होते हैं। .

नई!!: बहुदलीय प्रणाली और राजनीतिक वर्णक्रम · और देखें »

गठबन्धन

गठबन्धन का एक प्रातीक है हात पकडना गठबन्धन एक समान कारण के हेतु एक साथ कुछ लोगों या समूहों के एक साथ संयुक्त सहयोग दे कर कोई कार्य करना गठबन्धन कहलाता है। यह गठबन्धन अस्थाई या सुविधा अनुसार भी हो सकता है। इनके कार्य मुख्यतः या सामान्यतः एक प्रकार के होते हैं अथवा यह किसी अन्य प्रकार के हित हेतु गठबन्धन में बन्ध जाते हैं। .

नई!!: बहुदलीय प्रणाली और गठबन्धन · और देखें »

गठबन्धन सरकार

गठबन्धन सरकार एक संसदीय सरकार की कैबिनेट होती हैं, जिसमें कई राजनीतिक दल सहयोग करते हैं, जिससे गठबन्धन के भीतर किसी भी एक दल का प्रभुत्व कम रहता हैं। इस व्यवस्था का आम कारण यह दिया जाता हैं कि कोई दल अपने बलबूते संसद में बहुमत प्राप्त नहीं कर सकता। एक गठबन्धन सरकार राष्ट्रीय संकट के समय भी बनाई जा सकती हैं (उदाहरण के लिये, युद्ध या आर्थिक संकट के दौरान), जो सरकार को उच्च स्तर की राजनीतिक औचित्यपूर्णता या सामूहिक पहचान दे सकती हैं, जो उसे चाहिये व साथ ही, आन्तरिक राजनीतिक विग्रह को कम करने में भी भूमिका निभा सकती हैं। ऐसे समय में, दलों ने "सर्वदलीय गठबन्धन" (राष्ट्रीय एकता सरकारे, महागठबन्धन) बनायें हैं। यदि कोई गठबन्धन गिर जाता हैं, तो एक विश्वास मत होता हैं या अविश्वास प्रस्ताव लिया जाता हैं। .

नई!!: बहुदलीय प्रणाली और गठबन्धन सरकार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बहुदलीय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »