लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस

सूची फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस

बॉम्बे, बरोडा एण्ड सेंट्रल इंडिया रेलवे द्वारा सन् 1906 में शुरु की गयी फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस, भारत की मध्यम दूरी की तीव्रतम रेलगाड़ी है। इस रेलगाड़ी का संचालन महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल और गुजरात के सूरत स्टेशनों के मध्य, पश्चिम रेलवे द्वारा किया जाता है। यह रेलगाड़ी मुख्यत: दैनिक रूप से दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और कारोबारियों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस रेलगाड़ी को एक सप्ताहांत विशेष के तौर पर शुरू किया गया था लेकिन आज इसका संचालन दैनिक रूप से किया जाता है। यह रेलगाड़ी 263 किलोमीटर की दूरी तय करती है और मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्टेशन हैं; अंधेरी, बोरीवली, पालघर, दहानु, वापी और वलसाड। .

20 संबंधों: दहानु रोड, द्वितीय विश्वयुद्ध, पश्चिम रेलवे (भारत), पहला विश्व युद्ध, पालघर, बॉम्बे, बरोडा एण्ड सेंट्रल इंडिया रेलवे, बोरीवली, भारत, महाराष्ट्र, वलसाड, वापी, गुजरात, अंधेरी, १ नवंबर, १ मई, १९०६, १९१४, १९३७, १९५०, २४ अप्रैल

दहानु रोड

दहानु रोड मुंबई का एक उपनगरीय रेलवे स्थानक है। श्रेणी:मुम्बई.

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और दहानु रोड · और देखें »

द्वितीय विश्वयुद्ध

द्वितीय विश्वयुद्ध १९३९ से १९४५ तक चलने वाला विश्व-स्तरीय युद्ध था। लगभग ७० देशों की थल-जल-वायु सेनाएँ इस युद्ध में सम्मलित थीं। इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बँटा हुआ था - मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र। इस युद्ध के दौरान पूर्ण युद्ध का मनोभाव प्रचलन में आया क्योंकि इस युद्ध में लिप्त सारी महाशक्तियों ने अपनी आर्थिक, औद्योगिक तथा वैज्ञानिक क्षमता इस युद्ध में झोंक दी थी। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग १० करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया, तथा यह मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ। इस महायुद्ध में ५ से ७ करोड़ व्यक्तियों की जानें गईं क्योंकि इसके महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असैनिक नागरिकों का नरसंहार- जिसमें होलोकॉस्ट भी शामिल है- तथा परमाणु हथियारों का एकमात्र इस्तेमाल शामिल है (जिसकी वजह से युद्ध के अंत मे मित्र राष्ट्रों की जीत हुई)। इसी कारण यह मानव इतिहास का सबसे भयंकर युद्ध था। हालांकि जापान चीन से सन् १९३७ ई. से युद्ध की अवस्था में था किन्तु अमूमन दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत ०१ सितम्बर १९३९ में जानी जाती है जब जर्मनी ने पोलैंड पर हमला बोला और उसके बाद जब फ्रांस ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा कर दी तथा इंग्लैंड और अन्य राष्ट्रमंडल देशों ने भी इसका अनुमोदन किया। जर्मनी ने १९३९ में यूरोप में एक बड़ा साम्राज्य बनाने के उद्देश्य से पोलैंड पर हमला बोल दिया। १९३९ के अंत से १९४१ की शुरुआत तक, अभियान तथा संधि की एक शृंखला में जर्मनी ने महाद्वीपीय यूरोप का बड़ा भाग या तो अपने अधीन कर लिया था या उसे जीत लिया था। नाट्सी-सोवियत समझौते के तहत सोवियत रूस अपने छः पड़ोसी मुल्कों, जिसमें पोलैंड भी शामिल था, पर क़ाबिज़ हो गया। फ़्रांस की हार के बाद युनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल देश ही धुरी राष्ट्रों से संघर्ष कर रहे थे, जिसमें उत्तरी अफ़्रीका की लड़ाइयाँ तथा लम्बी चली अटलांटिक की लड़ाई शामिल थे। जून १९४१ में युरोपीय धुरी राष्ट्रों ने सोवियत संघ पर हमला बोल दिया और इसने मानव इतिहास में ज़मीनी युद्ध के सबसे बड़े रणक्षेत्र को जन्म दिया। दिसंबर १९४१ को जापानी साम्राज्य भी धुरी राष्ट्रों की तरफ़ से इस युद्ध में कूद गया। दरअसल जापान का उद्देश्य पूर्वी एशिया तथा इंडोचायना में अपना प्रभुत्व स्थापित करने का था। उसने प्रशान्त महासागर में युरोपीय देशों के आधिपत्य वाले क्षेत्रों तथा संयुक्त राज्य अमेरीका के पर्ल हार्बर पर हमला बोल दिया और जल्द ही पश्चिमी प्रशान्त पर क़ब्ज़ा बना लिया। सन् १९४२ में आगे बढ़ती धुरी सेना पर लगाम तब लगी जब पहले तो जापान सिलसिलेवार कई नौसैनिक झड़पें हारा, युरोपीय धुरी ताकतें उत्तरी अफ़्रीका में हारीं और निर्णायक मोड़ तब आया जब उनको स्तालिनग्राड में हार का मुँह देखना पड़ा। सन् १९४३ में जर्मनी पूर्वी युरोप में कई झड़पें हारा, इटली में मित्र राष्ट्रों ने आक्रमण बोल दिया तथा अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में जीत दर्ज करनी शुरु कर दी जिसके कारणवश धुरी राष्ट्रों को सारे मोर्चों पर सामरिक दृश्टि से पीछे हटने की रणनीति अपनाने को मजबूर होना पड़ा। सन् १९४४ में जहाँ एक ओर पश्चिमी मित्र देशों ने जर्मनी द्वारा क़ब्ज़ा किए हुए फ़्रांस पर आक्रमण किया वहीं दूसरी ओर से सोवियत संघ ने अपनी खोई हुयी ज़मीन वापस छीनने के बाद जर्मनी तथा उसके सहयोगी राष्ट्रों पर हमला बोल दिया। सन् १९४५ के अप्रैल-मई में सोवियत और पोलैंड की सेनाओं ने बर्लिन पर क़ब्ज़ा कर लिया और युरोप में दूसरे विश्वयुद्ध का अन्त ८ मई १९४५ को तब हुआ जब जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया। सन् १९४४ और १९४५ के दौरान अमेरिका ने कई जगहों पर जापानी नौसेना को शिकस्त दी और पश्चिमी प्रशान्त के कई द्वीपों में अपना क़ब्ज़ा बना लिया। जब जापानी द्वीपसमूह पर आक्रमण करने का समय क़रीब आया तो अमेरिका ने जापान में दो परमाणु बम गिरा दिये। १५ अगस्त १९४५ को एशिया में भी दूसरा विश्वयुद्ध समाप्त हो गया जब जापानी साम्राज्य ने आत्मसमर्पण करना स्वीकार कर लिया। .

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और द्वितीय विश्वयुद्ध · और देखें »

पश्चिम रेलवे (भारत)

पश्चिम रेलवे भारतीय रेल की एक इकाई है। इसे लघुरूप में परे कहा जाता है। इसकी स्थापना 5 नवम्बर 1951 में हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। .

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और पश्चिम रेलवे (भारत) · और देखें »

पहला विश्व युद्ध

पहला विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक मुख्य तौर पर यूरोप में व्याप्त महायुद्ध को कहते हैं। यह महायुद्ध यूरोप, एशिया व अफ़्रीका तीन महाद्वीपों और समुंदर, धरती और आकाश में लड़ा गया। इसमें भाग लेने वाले देशों की संख्या, इसका क्षेत्र (जिसमें यह लड़ा गया) तथा इससे हुई क्षति के अभूतपूर्व आंकड़ों के कारण ही इसे विश्व युद्ध कहते हैं। पहला विश्व युद्ध लगभग 52 माह तक चला और उस समय की पीढ़ी के लिए यह जीवन की दृष्टि बदल देने वाला अनुभव था। क़रीब आधी दुनिया हिंसा की चपेट में चली गई और इस दौरान अंदाज़न एक करोड़ लोगों की जान गई और इससे दोगुने घायल हो गए। इसके अलावा बीमारियों और कुपोषण जैसी घटनाओं से भी लाखों लोग मरे। विश्व युद्ध ख़त्म होते-होते चार बड़े साम्राज्य रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया ढह गए। यूरोप की सीमाएँ फिर से निर्धारित हुई और अमेरिका निश्चित तौर पर एक 'महाशक्ति ' बन कर उभरा। .

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और पहला विश्व युद्ध · और देखें »

पालघर

पालघर, मुम्बई के से ८७ किमी उत्तर स्थित एक नगरपालिका है। यह मुम्बई उपनगरीय रेलवे के पश्चिमी लाइन पर स्थित है। यह नवनिर्मित पालघर जिले का मुख्यालय है। इसकी निर्मित्ति 1 अगस्त 2014 को हुई । श्रेणी:मुम्बई.

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और पालघर · और देखें »

बॉम्बे, बरोडा एण्ड सेंट्रल इंडिया रेलवे

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली में बॉम्बे, बरोडा एण्ड सेंट्रल इंडिया रेलवे की एक रेलगाड़ी बॉम्बे, बरोडा एण्ड सेंट्रल इंडिया रेलवे (बीबी एण्ड सीआई) (अंग्रेजी: Bombay, Baroda and Central India Railway (BB&CI); हिन्दी अनुवाद: बंबई, बड़ौदा और मध्य भारत रेल), मुंबई और वडोदरा के बीच एक रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के लिए 1855 में निगमित की गयी एक कंपनी थी। बीबी एण्ड सीआई ने यह काम 1864 में पूरा किया। भारत में पहली उपनगरीय रेल को शुरु करने का श्रेय बीबी एण्ड सीआई को जाता है जब उसने यह सेवा मुंबई के विरार और कोलाबा के बीच 1867 में शुरू की। .

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और बॉम्बे, बरोडा एण्ड सेंट्रल इंडिया रेलवे · और देखें »

बोरीवली

बोरीवली, मुंबई का एक उप-क्षेत्र है। यह मुंबई उपनगरीय रेलवे का एक स्टेशन भी है। श्रेणी:मुम्बई.

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और बोरीवली · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और भारत · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और महाराष्ट्र · और देखें »

वलसाड

वलसाड(વલસાડ) गुजरात प्रान्त का एक शहर है, जो अरब सागर के नजदीक, राज्य के दक्षिण भाग में स्थित है। यह शहर पश्चिम रेल्वे के सुरत-मुंबई रेलपथ और राष्ट्रिय धोरीमार्ग-८ पर स्थित है। ईस शहरमें वलसाड जिला का मुख्यालय है। श्रेणी:गुजरात श्रेणी:गुजरात के शहर.

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और वलसाड · और देखें »

वापी

वापी गुजरात (भारत) के वलसाड जिले में स्थित एक शहर और नगर पालिका है। यह दमन गंगा नदी के तट पर दक्षिणी गुजरात में स्थित है। वापी पारडी तालुका प्रशासन के अंतर्गत आता है। वापी रासायनिक उध्योग के सन्दर्भ मे प्रसिद्ध है| यहा उत्तर मे वलसाड, पष्चिम मे दमण, पुर्व मे दादरा तथा नगर हवेली और दक्षिण मे ऊमरगाव स्थित है| यहा एसीया खन्ड का सबसे वीस्त्रुत लघु तथा मध्यम ओध्योगिक क्षेत्र है, जिनमे रासायणिक उध्योग का बडा दबदबा है| पि॰हले दशको के ओध्योगिक विकास अन्तर्गत दमण-वपी तथा दादरा तथा नगर हवेली मे नाम मात्र पयमाना रह गया है| ईस शहर को नाम पास ही मे स्थित जल वाव से मीला | शहर के दक्षिण मे दमणगंगा नदि अप्ने पैर पसारे हुए है, तथा उत्तर मे सुक्ष्म जलवाहिनिया है | .

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और वापी · और देखें »

गुजरात

गुजरात (गुजराती:ગુજરાત)() पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भी है, पाकिस्तान से लगी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश इसके क्रमशः उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य हैं। महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है। अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है। इसकी दक्षिणी सीमा पर दादर एवं नगर-हवेली हैं। इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है। गांधीनगर, राज्य के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र अहमदाबाद के समीप स्थित है। गुजरात का क्षेत्रफल १,९६,०७७ किलोमीटर है। गुजरात, भारत का अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। कच्छ, सौराष्ट्र, काठियावाड, हालार, पांचाल, गोहिलवाड, झालावाड और गुजरात उसके प्रादेशिक सांस्कृतिक अंग हैं। इनकी लोक संस्कृति और साहित्य का अनुबन्ध राजस्थान, सिंध और पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के साथ है। विशाल सागर तट वाले इस राज्य में इतिहास युग के आरम्भ होने से पूर्व ही अनेक विदेशी जातियाँ थल और समुद्र मार्ग से आकर स्थायी रूप से बसी हुई हैं। इसके उपरांत गुजरात में अट्ठाइस आदिवासी जातियां हैं। जन-समाज के ऐसे वैविध्य के कारण इस प्रदेश को भाँति-भाँति की लोक संस्कृतियों का लाभ मिला है। .

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और गुजरात · और देखें »

अंधेरी

अंधेरी मुंबई का एक उपनगर है। श्रेणी:मुम्बई श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और अंधेरी · और देखें »

१ नवंबर

१ नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३०५वॉ (लीप वर्ष मे ३०६ वॉ) दिन है। साल मे अभी और ६० दिन बाकी है। .

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और १ नवंबर · और देखें »

१ मई

१ मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १२१ वॉ (लीप वर्ष में १२२ वॉ) दिन है। साल में अभी और २४४ दिन बाकी है। .

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और १ मई · और देखें »

१९०६

1906 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और १९०६ · और देखें »

१९१४

1914 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और १९१४ · और देखें »

१९३७

१९३७ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और १९३७ · और देखें »

१९५०

1950 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और १९५० · और देखें »

२४ अप्रैल

24 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 114वॉ (लीप वर्ष मे 115 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 251 दिन बाकी है। .

नई!!: फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस और २४ अप्रैल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »