लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ्रांसेस मैकडोरमंड

सूची फ्रांसेस मैकडोरमंड

फ्रांसेस लुईस मैकडोरमंड (सिंथिया एन स्मिथ; जन्म 23 जून, 1957) एक अमेरिकी अभिनेत्री है। दो अकादमी पुरस्कार, दो प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स और एक टोनी अवार्ड सहित कई पुरस्कारों की प्राप्तकर्ता हैं। मैकडोरमंड ने ब्लड़ सिम्पल (1984), राइजिंग एरिज़ोना (1987), फ़ार्गो (1996), द मैन हू वास नॉट देयर (2001), बर्न आफ्टर रीडिंग (2008) और हैल सीज़र! (2016) सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है। फ़ार्गो में उनके अभिनय के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिये अकादमी पुरस्कार दिया गया। 2017 में, उन्होनें एक अपराध नाटक फिल्म थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी में अपनी बेटी की हत्या के लिए न्याय दिलवाने वाली माँ का किरदार निभाया, जिसने उन्हें गोल्डन ग्लोब और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए बाफ्टा अवार्ड के अलावा दूसरा अकादमी पुरस्कार दिलवाया। .

14 संबंधों: थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी, दि न्यू यॉर्क टाइम्स, न्यूयॉर्क, पैराग्वे, ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार, मेरिल स्ट्रीप, येल विश्वविद्यालय, स्नातकोत्तर डिग्री, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, इलिनॉय, कैलिफ़ोर्निया, अभिनेत्री, अकेडमी पुरस्कार, 90वें अकादमी पुरस्कार

थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी

थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी (Three Billboards Outside Ebbing, Missouri), 2017 में प्रदर्शित एक अंग्रेजी भाषी फ़िल्म है। इस फ़िल्म का लेखन, निर्माता और निर्देशन मार्टिन मैकडोनाग द्वारा किया गया है। इस फ़िल्म में फ्रांसेस मकडोर्मंड ने एक माँ का किरदार निभाया है जोकि अपनी बेटी के हुए अनसुलझे हत्या पर लोगों का ध्यानाकार्षण के लिये तीन बिलबोर्ड (होर्डिंग्स) किराये पर लेती है। वुडी हारेलसन और सैम रॉकवेल ने इस फ़िल्म में सहायक भुमिका में अभिनय किया है। इस फ़िल्म का प्रदर्शन संयुक्त राज्य में १० नवंबर २०१७ और यूनाइटेड किंगडम में १२ जनवरी २०१८ में किया गया था। इस फिल्म की वैश्विक कमाई १११ मिलियन डॉलर रही है। इस फिल्म को उसकी कहानी और निर्देशन के लिये काफी सराहा गया है। इस फिल्म को 90वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता सहित सात नामाकंन प्राप्त हुए है। वही ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार में इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए। .

नई!!: फ्रांसेस मैकडोरमंड और थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी · और देखें »

दि न्यू यॉर्क टाइम्स

दि न्यू यॉर्क टाइम्स अमेरिका का एक दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: फ्रांसेस मैकडोरमंड और दि न्यू यॉर्क टाइम्स · और देखें »

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: फ्रांसेस मैकडोरमंड और न्यूयॉर्क · और देखें »

पैराग्वे

पैराग्वे, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। .

नई!!: फ्रांसेस मैकडोरमंड और पैराग्वे · और देखें »

ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार

ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार (English:British Academy Film Awards) ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म और टेलीविजन आर्ट्स द्वारा प्रदत्त एक वार्षिक पुरस्कार है, जिसे बाफटा पुरस्कार भी कहा जाता है। यह अमेरिका के ऑस्कर पुरस्कार का समकक्ष है।.

नई!!: फ्रांसेस मैकडोरमंड और ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार · और देखें »

मेरिल स्ट्रीप

मेरिल स्ट्रीप (जन्म मैरी लुईस स्ट्रीप, २२ जून १९४९) (Mary Louise "Meryl" Streep) एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं जिन्होंने रंगमंच, टीवी और फिल्मों में काम किया है। उन्हे व्यापक रूप से आज तक के सभी प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक माना जाता है। मेरिल ने मंच पर अपनी व्यावसायिक शुरुआत द प्लेबॉय ऑफ़ नेविल्ल (१९७१) के साथ की और परदे पर एक टीवी फिल्म द डेडलिएस्ट सीजन (१९७७) के साथ की। उस ही वर्ष उन्होंने फ़िल्मी जगत में अपनी पहली पिक्चर जूलिया (१९७७) के साथ कदम रखा। १९७८ की फिल्म द डियर हंटर और १९७९ की फिल्म क्रेमर वर्सेज क्रेमर, जिसपर हिंदी फिल्म अकेले हम अकेले तुम आधारित थी, से उन्हें आलोचनात्मक तथा व्यावसायिक सफलता काफी जल्दी हासिल हो गयी; जहाँ पहली फिल्म ने उनहे अपना पहला ऑस्कर नामांकन दिलाया वहीँ दूसरी ने पहली जीत। इसके अलावा उनहे सोफीस चॉइस (१९८२) और द आयरन लेडी (२०११) में भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के दो और ऑस्कर पुरस्कार मिले। मेरिल स्ट्रीप ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब के इतिहास में सबसे ज्यादा बार नामांकित अभिनेता हैं। उनहे ऑस्कर में १७ बार नामांकन और ३ बार जीत और गोल्डन ग्लोब में २६ बार नामंकान और ८ बार जीत हासिल हुई है। उनहे दो एमी पुरस्कार, दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स, एक कान फ़िल्मोत्सव पुरस्कार, पांच न्यू यॉर्क क्रिटिक्स सर्किल पुरस्कार, दो बाफ्ता पुरस्कार, एक ऑस्ट्रेलियाई फिल्म संसथान पुरस्कार, पांच ग्रैमी नामांकन, एक टोनी पुरस्कार और अन्य पुरस्कार मिले हैं। उनहे २००४ में अमेरिकी फिल्म संस्थान के द्वारा अपने अभिनय से अमेरिकी संस्कृति को योगदान देने के लिए आजीवन उप्लिब्धि पुरस्कार दिया गया। वह इस पुरस्कार के इतिहास की सबसे कम उम्र की अभिनत्री हैं। .

नई!!: फ्रांसेस मैकडोरमंड और मेरिल स्ट्रीप · और देखें »

येल विश्वविद्यालय

यह कला और विज्ञान में 2000 अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम ऑफर करता है। इसमें 65 से ज्यादा विभाग और कोर्स हैं। विश्वविद्यालय में 3600 फैकल्टीज और 11000 छात्र हैं, जिनमें 1872 विदेशी छात्र हैं। .

नई!!: फ्रांसेस मैकडोरमंड और येल विश्वविद्यालय · और देखें »

स्नातकोत्तर डिग्री

स्नातकोत्तर डिग्री एक शैक्षणिक डिग्री है जिसे अध्ययन के एक विशेष क्षेत्र अथवा पेशेवर अभ्यास के क्षेत्र में अध्ययन करने वाले उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने उसमें प्रवीणता या उच्च स्तरीय ज्ञान प्रदर्शित किया है। अध्ययन किये गए विषय में, स्नातकों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक विषय का उन्नत ज्ञान होता है; विश्लेषण, आलोचनात्मक मूल्यांकन और/या पेशेवर अनुप्रयोग में उच्च स्तरीय कौशल होता है; और जटिल समस्याओं को हल करने की और यथातथ्य और स्वतंत्र रूप से विचार करने की क्षमता होती है। कुछ भाषाओं में, स्नातकोत्तर की डिग्री को मजिस्टर कहा जाता है और मजिस्टर या कौग्नेट को भी उस व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है जिसके पास यह डिग्री है। इसी स्तर की कई डिग्रियां हैं, जैसे कि इंजीनियर की डिग्री, जिसका नाम ऐतिहासिक कारणों से अलग-अलग है। स्नातकोत्तर डिग्री की सूची देखें। संयुक्त राज्य अमेरिका में हाल ही में इन डिग्रियों के लिए कार्यक्रमों में वृद्धि की गई है; 1970 के दशक की तुलना में अब दोगुना से अधिक ऐसी डिग्रियों को प्रदान किया जाता है। यूरोप में, स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान करने के लिए स्थितियों का एक मानकीकरण किया गया है और अधिकांश देश सभी विषयों में डिग्री प्रदान करते हैं। .

नई!!: फ्रांसेस मैकडोरमंड और स्नातकोत्तर डिग्री · और देखें »

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) (हॉलीवुड विदेशी प्रेस संघ) मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी १९४४ को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था। इस बार ११ जनवरी २००९ को बेवेरली हिल्टन होटल कैलिफोर्निया में दिया गया गोल्डन पुरस्कार ६६वाँ अवॉर्ड है। हर बार जनवरी में दिए जानेवाले इस अवॉर्ड को ९० अंतराष्ट्रीय पत्रकारों के मतों (वोट्स) के आधार पर दिया जाता है। ये पत्रकार हॉलीवुड और अमेरिका के बाहर के मीडिया द्वारा संबंद्धता प्राप्त होते हैं। अकादमी पुरस्कार (एकेडमी अवॉर्ड) की सीमा एक जनवरी से शुरू होती है लेकिन गोल्डन ग्लोब की एक अक्टूबर से। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: फ्रांसेस मैकडोरमंड और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार · और देखें »

इलिनॉय

thumbnail इलिनाय (Illinois) अमरीका का एक राज्य है। इसकी राजधानी स्प्रिंगफील्ड है। इस राज्य में शिकागो सबसे बड़ा शहर है। इसे 1818 में राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। यह 6वां सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य और भूमि क्षेत्र के मामले में 25वां सबसे बड़ा राज्य है। इलिनोइस का एक विविध आर्थिक आधार है और यह एक प्रमुख परिवहन केंद्र है। शिकागो का बंदरगाह विशाल झीलों के माध्यम से राज्य को अन्य वैश्विक बंदरगाहों से जोड़ता है। दशकों से ओ'हारे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा को दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक के रूप में गिना जाता है। सबसे पहले 17वीं और 18वीं शताब्दी में यूरोपीय जनसंख्या राज्य के पश्चिम में मिसिसिपी नदी पर बसी, जो कि फ्रांसीसी कनाडाई उपनिवेशवादी थे। अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध के पश्चात् संयुक्त राज्य की स्थापना हुई और अमेरिकी आबादकार 1810 के दशक में एपलाशियन पर्वतमाला को पार करके बसना शुरू हुए। शिकागो की 1830 के दशक में शिकागो नदी के तट पर स्थापना की गई जो कि दक्षिणी मिशिगन झील पर चुनिंदा प्राकृतिक बंदरगाहों में से एक है। जॉन डेयर के नए प्रकार के स्टील के हल के आविष्कार ने इलिनोइस के समृद्ध प्रेरी को दुनिया के सबसे अधिक उत्पादक पूर्ण और मूल्यवान खेतों में बदल दिया, जिसने जर्मनी और स्वीडन के नए आप्रवासी किसानों को आकर्षित किया। इलिनोइस में रहने के दौरान तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों का निर्वाचिन हुआ है: अब्राहम लिंकन, युलीसेस सिंपसन ग्रांट, और बराक ओबामा। इसके अतिरिक्त रोनाल्ड रीगन, जिनका राजनीतिक कैरियर कैलिफोर्निया में स्थित था, इलिनोइस में पैदा और पले-बढ़े हुए एकमात्र अमेरिकी राष्ट्रपति है। अब इलिनोइस ने लिंकन को अपने आधिकारिक नारे, लैंड ऑफ़ लिंकन के साथ सम्मानित किया है जो कि 1954 से उसके लाइसेंस प्लेटों पर प्रदर्शित किया जा रहा है। .

नई!!: फ्रांसेस मैकडोरमंड और इलिनॉय · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: फ्रांसेस मैकडोरमंड और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

अभिनेत्री

अभिनेत्री वह महिला कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करती है। पुरुष कलाकार के लिए अभिनेता शब्द का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: फ्रांसेस मैकडोरमंड और अभिनेत्री · और देखें »

अकेडमी पुरस्कार

अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त अकेडमी पुरस्कार, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है, फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सालाना पुरस्कार है। पहला समारोह १६ मई १९२९ को आयोजित किया गया था। .

नई!!: फ्रांसेस मैकडोरमंड और अकेडमी पुरस्कार · और देखें »

90वें अकादमी पुरस्कार

90वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2018) समारोह, मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा 2017 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का सम्मान करने के लिए, 4 मार्च 2018 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। 2018 शीतकालीन ओलम्पिक की वजह से यह समारोह हमेशा की तरह फरवरी के अन्तिम सप्ताह की जगह मार्च में किया जा रहा है। समारोह के दौरान, 24 श्रेणियों में अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) प्रदान किया गया। निर्माता माइकल डी लुका और जेनिफर टोड, तथा ग्लेन वेइस द्वारा निर्देशित इस समारोह का टीवी प्रसारण एबीसी द्वारा किया गया। इस समारोह का संचालन लगातार दूसरे वर्ष हास्य अभिनेता जिमी किमेल द्वारा किया गया। .

नई!!: फ्रांसेस मैकडोरमंड और 90वें अकादमी पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »