लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फोगाट बहनें

सूची फोगाट बहनें

कोई विवरण नहीं।

4 संबंधों: बबीता फौगाट, विनेश फौगाट, गीता फोगाट, 2014 राष्ट्रमण्डल खेल

बबीता फौगाट

बबीता फोगाट हरियाणा के भिवानी जिले में रहने वाली २४ वर्षीय भारतीय महिला पहलवान हैं। स्काटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स २०१४ में भारतीय महिला पहलवान बबीता कुमारी ने ५५ किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडा की महिला पहलवान ब्रितानी लाबेरदूरे पहलवान को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। .

नई!!: फोगाट बहनें और बबीता फौगाट · और देखें »

विनेश फौगाट

विनेश फौगाट महिला कुश्ती में 2014 राष्ट्रमण्डल खेल की स्वर्ण पदक विजेता हैं। इन्होंने २०१४ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता। इन्होंने 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। चोटिल हो जाने के कारण उन्हें मुकाबला बीच में ही छोड़कर बाहर होना पड़ा। .

नई!!: फोगाट बहनें और विनेश फौगाट · और देखें »

गीता फोगाट

गीता फोगाट (Geeta Phogat) (जन्म;१५ दिसम्बर १९८८) एक भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान है जिन्होंने पहली बार भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। गीता ने २०१० राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। साथ ही गीता पहली भारतीय महिला पहलवान है जिन्होंने ओलम्पिक में क्वालीफाई किया। २३ दिसम्बर २०१६ को प्रदर्शित हुई हिन्दी भाषी दंगल फ़िल्म इन्हीं पर आधारित है,जिसमें इनका किरदार फ़ातिमा सना शेख ने निभाया है जबकि आमिर ख़ान ने इनके पिता और प्रशिक्षक महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया। .

नई!!: फोगाट बहनें और गीता फोगाट · और देखें »

2014 राष्ट्रमण्डल खेल

2014 राष्ट्रमण्डल खेल (आधिकारिक XX राष्ट्रमण्डल खेल) ग्लासगो, स्कॉटलैंड, में 23 जुलाई से 3 अगस्त 2014 के मध्य आयोजित हुआ। यह ओलंपिक व एशियाड खेलों के बाद तीसरा सबसे बड़ी बहु-खेल स्पर्धा है। यह स्कॉटलैंड में होने वाला अब तक का सबसे बड़ा बहु-खेल आयोजन रहा जिसमे 4,560 खिलाड़ी 17 विभिन्न खेलों में भाग लिया। स्कॉटलैंड में इससे पूर्व एडिनबरा में 1970 और 1986 के राष्ट्रमण्डल खेल आयोजित कर चुका है। इन खेलों ने संगठन, लोगों की उपस्तिथि तथा उत्साह के कारण काफी प्रशंसा पाई। राष्ट्रमण्डल खेल संघ के प्रमुख माइक हूपर ने इन खेलों की प्रशंसा करते हुए अब तक इतिहास का असाधारण खेल करार दिया। स्कॉटलैंड की धरती पर तीसरी बार आयोजित हुए इन खेलों में यूनाईटेड किंगडम के गृह देशों इंग्लैंड, वेल्स तथा मेजबान स्कॉटलैंड ने सबसे अधिक पदक पा कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इंग्लैंड ने 1986 के खेलों के बाद पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जो कि स्कॉटलैंड में ही आयोजित हुए थे। किरिबाती ने राष्ट्रमण्डल खेल के इतिहास में अपना पहला पदक जीता, जो कि भारोत्तोलन की पुरुष 105 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण था। .

नई!!: फोगाट बहनें और 2014 राष्ट्रमण्डल खेल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »