लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल

सूची फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल

फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल एक वार्षिक पुरस्कार है जो स्वतंत्रता में नेतृत्व को पहचानने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय संविधान केंद्र द्वारा प्रदान किया जाता है। ये १९८८ में स्थापित किया गया था और १९८९ में पोलैण्ड के लेक वालेसा इसके पहले विजेता थे। ये अमेरिकी संविधान के २०० वर्षों का स्मरणार्थ स्थापित किया गया था। .

21 संबंधों: टोनी ब्लेयर, तेनजिन ग्यात्सो, नेल्सन मंडेला, फ़्रेडरिक विलेम डी क्लार्क, मलाला युसुफ़ज़ई, मिखाइल गोर्बाचेव, मुहम्मद अली, मेड्सें सां फ्रंटियेर, लेक वालेसा, शिमोन पेरेज़, संयुक्त राज्य, स्टीवन स्पिलबर्ग, हामिद करज़ई, हिलेरी रोढम क्लिंटन, जिमी कार्टर, जेम्स डी. वाटसन, जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश, विलियम क्लिंटन, ओस्कर आरिअस, किम डे-जुंग, कोफ़ी अन्नान

टोनी ब्लेयर

एंटनी चार्ल्स लिंटन ब्लेयर (जन्म 6 मई, 1953) (अंग्रेज़ी: Anthony Charles Lynton Blair, परन्तु Tony Blair (टोनी ब्लेयर) से प्रचलित) एक ब्रितानी राजनीतिज्ञ है जो मई 1997 से जून 2007 तक संयुक्त राजशाही के प्रधानमन्त्री थे, 1994 से 2007 तक लेबर पार्टी के नेता था और सेजफ़ील्ड निर्वाचनक्षेत्र का संसद का सदस्य 1983 से 2007 तक था। अब वह अंतर्राष्ट्रीय मध्य-पूर्व चौकड़ी के दूत है। .

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और टोनी ब्लेयर · और देखें »

तेनजिन ग्यात्सो

चौदहवें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो (६ जुलाई, 1934 - वर्तमान) तिब्बत के राष्ट्राध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरू हैं। उनका जन्म ६ जुलाई १९३५ को उत्तर-पूर्वी तिब्बत के ताकस्तेर क्षेत्र में रहने वाले ये ओमान परिवार में हुआ था। दो वर्ष की अवस्था में बालक ल्हामो धोण्डुप की पहचान 13 वें दलाई लामा थुबटेन ग्यात्सो के अवतार के रूप में की गई। दलाई लामा एक मंगोलियाई पदवी है जिसका मतलब होता है ज्ञान का महासागर और दलाई लामा के वंशज करूणा, अवलोकेतेश्वर के बुद्ध के गुणों के साक्षात रूप माने जाते हैं। बोधिसत्व ऐसे ज्ञानी लोग होते हैं जिन्होंने अपने निर्वाण को टाल दिया हो और मानवता की रक्षा के लिए पुनर्जन्म लेने का निर्णय लिया हो। उन्हें सम्मान से परमपावन की कहा जाता है। .

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और तेनजिन ग्यात्सो · और देखें »

नेल्सन मंडेला

नेल्सन रोलीह्लला मंडेला (ख़ोसा: Nelson Rolihlahla Mandela; 18 जुलाई 1918 – 5 दिसम्बर 2013) दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे रंगभेद का विरोध करने वाले अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट उमखोंतो वे सिजवे के अध्यक्ष रहे। रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण उन्होंने 27 वर्ष रॉबेन द्वीप के कारागार में बिताये जहाँ उन्हें कोयला खनिक का काम करना पड़ा था। 1990 में श्वेत सरकार से हुए एक समझौते के बाद उन्होंने नये दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया। वे दक्षिण अफ्रीका एवं समूचे विश्व में रंगभेद का विरोध करने के प्रतीक बन गये। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उनके जन्म दिन को नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। .

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और नेल्सन मंडेला · और देखें »

फ़्रेडरिक विलेम डी क्लार्क

फ़्रेडरिक विलेम डी क्लार्क (जन्म: जोहांसबर्ग, 18 मार्च, 1936) दक्षिण अफ़्रीकी पूर्व राजनीतिज्ञ हैं। वे सितंबर 1989 से मई 1994 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थे, और फ़रवरी 1989 से सितम्बर 1997 को नेशनल पार्टी के नेता थे। उन्होंने 1993 में दक्षिण अफ़्रीकी रंभेद-विरोधी नेता नेल्सन मंडेला के साथ नोबेल शांति पुरस्कार मिला। श्रेणी:दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति श्रेणी:रंगभेद श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता.

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और फ़्रेडरिक विलेम डी क्लार्क · और देखें »

मलाला युसुफ़ज़ई

कैलाश सत्यार्थी मलाला युसुफ़ज़ई (पश्तो: ملاله یوسفزۍ जन्म: 12 जुलाई 1997) को बच्चों के अधिकारों की कार्यकर्ता होने के लिए जाना जाता है। वह पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के स्वात जिले में स्थित मिंगोरा शहर की एक छात्रा है। 13 साल की उम्र में ही वह तहरीक-ए-तालिबान शासन के अत्याचारों के बारे में एक छद्म नाम के तहत बीबीसी के लिए ब्लॉगिंग द्वारा स्वात के लोगों में नायिका बन गयी। अक्टूबर 2012 में, मात्र 14 वर्ष की आयु में अपने उदारवादी प्रयासों के कारण वे आतंकवादियों के हमले का शिकार बनी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गई और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में आ गई।http://www.guardian.co.uk/world/2012/oct/09/pakistan-girl-shot-activism-swat-taliban .

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और मलाला युसुफ़ज़ई · और देखें »

मिखाइल गोर्बाचेव

मिखाइल गोर्बाचोफ मिखाइल गोर्बाचोफ सोवियत संघ के अन्तिम राष्ट्रपति थे। उन को शान्ति का नोबल पुरस्कार मिला। वेह पेरेस्त्राइका के लिए प्रसिद्ध है। .

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और मिखाइल गोर्बाचेव · और देखें »

मुहम्मद अली

| residence .

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और मुहम्मद अली · और देखें »

मेड्सें सां फ्रंटियेर

२०१५ में इन देशोँमे मेड्सें सां फ्रंटियेर सेवारत था मेड्सें सां फ्रंटियेर (Médecins Sans Frontières, या अनुवादित रूप में बिना सरहदोंके डॉक्टर) एक अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी गैर-सरकारी संगठन है जो युद्ध और स्थानिक रोग से पिडीत देशोँमे सेवा करता है। इस संगठन से ३०,००० से ज्यादा और ७० से अधीक देशोंके लोग जुडे हुए हैं जिनमें ज्यादातर स्थानीय डॉक्टर, नर्स और अन्य चिकित्सा पेशेवर, सैन्य विशेषज्ञ, जल और स्वच्छता इंजीनियर और प्रशासक है। मेड्सें सां फ्रंटियेर की स्थापना १९७१ में फ्रांस में हुई। संगठन को १९९१ में फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और १९९९ में कई महाद्वीपों पर अग्रणी मानवतावादी कार्य के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। .

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और मेड्सें सां फ्रंटियेर · और देखें »

लेक वालेसा

लेक वालेसा (पोलिश वर्तनी: Lech Wałęsa) (जन्म: २९ सितम्बर १९४३) पोलैण्ड के राजनेता, ट्रेड-यूनियन संघटनकर्ता तथा मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। वे सॉलिडैरिटी (Solidarność) नामक ट्रेड-यूनियन के सह-संस्थापक थे। यह यूनियन सोवियत ब्लॉक की प्रथम स्वतंत्र ट्रेड-यूनियन थी। उन्हें सन् १९८३ में शान्ति का नोबेल पुरस्कार दिया गया। वे सन् १९९० से १९९५ तक पोलैण्ड के राष्ट्रपति रहे। श्रेणी:पोलैंड के राष्ट्रपति श्रेणी:राजनीतिज्ञ श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता.

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और लेक वालेसा · और देखें »

शिमोन पेरेज़

शिमोन पेरेज़ (२ अगस्त १९२३ – २८ सितंबर २०१६) इज़रायली राजनीतिज्ञ थे। वे १३ सितम्बर १९८४ से २० अक्टूबर १९८६ तक और फिरसे ४ नवम्बर १९९५ से १८ जून १९९६ तक दो बार इज़राइल के प्रधानमन्त्री रहे और २००७ से २०१४ तक इज़रायल के राष्ट्रपति थे। १९९४ में पेरेज़को यित्झाक राबिन और यासिर अराफ़ात के साथ नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और शिमोन पेरेज़ · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्टीवन स्पिलबर्ग

स्टीवन स्पिलबर्ग स्टीवन एलन स्पिलबर्ग (जन्म: 18 दिसम्बर 1946) एक अमेरिकी फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, स्पिलबर्ग की कुल कमाई 3.1 बिलियन डालर है। वर्ष 2006 में प्रीमियर पत्रिका ने उन्हें फिल्म जगत का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति निरुपित किया था। टाइम पत्रिका ने उन्हें शताब्दी के सौ प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है। बीसवीं शताब्दी के अंत में लाइफ ने उन्हें उनकी पीढ़ी का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति करार दिया था। चार दशकों के क्रियाशील जीवन में स्पिलबर्ग की फिल्मों ने अलग-अलग विचारधारा वाली अलग-अलग पीढ़ियों को अलग तरह से छुआ है। स्पिलबर्ग को 1993 में फिल्म सिंडलर्स लिस्ट के लिए और 1998 में सेविंग प्राइवेट रेयन के लिए बेस्ट डायरेक्टर के एकेडमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्पिलबर्ग की तीन फिल्मों, जास (1975), ई.टी.

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और स्टीवन स्पिलबर्ग · और देखें »

हामिद करज़ई

हामिद करज़ई (जन्म: २४ दिसम्बर १९५७) 2014 तक अफ़गानिस्तान के राष्ट्रपति रह चुके हैं। उनके पश्चात् अशरफ़ ग़नी अहमदज़ई ने यह पद संभाला। इनका जन्म दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में कंदहार में हुआ था। उनके पिता पोपलज़ई कबीले के पश्तून (पठान) थे और ज़ाहिर शाह मंत्रीमंडल के सदस्य थे। करज़ई ने स्नातकोत्तर की डिग्री १९७९-८३ के बीच राजनीति शास्त्र में भारत के हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से ली थी। .

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और हामिद करज़ई · और देखें »

हिलेरी रोढम क्लिंटन

हिलेरी क्लिंटन हिलेरी डायेन रोढम क्लिंटन (जन्म: 26 अक्टुबर, या हिलेरी क्लिंटन 1947) अमेरिका के न्यूयॉर्क प्रांत से कनिष्ठ (जूनियर) सेनेटर हैं। वे अमेरिका के बयालीसवें राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं और सन् 1993 से 2001 तक अमेरिका की प्रथम महिला रहीं। हिलेरी 2008 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी की अग्रणी उम्मीदवार रहीं। 5 जून, 2008 को यह लगभग तय हो गया कि बराक ओबामा की उम्मीदवारी के समर्थन में उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी अपनी दावेदारी छोड़ देंगी। हिलेरी अमेरिका के इलिनॉय प्रांत की रहने वाली हैं। 1969 में वेलेस्ले विश्विद्यालय, जहाँ से वे राजनीति विज्ञान में स्नात्कोत्तर (पोस्ट-ग्रैजुट) हैं, में अपने विवादास्पद कमेंसमेंट भाषण से वे राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गईं। 1973 में येल लॉ स्कूल से स्नातक होने के उपरांत उन्होंने अपना पेशा एक अधिवक्ता के रूप में अमरीका के अरकांसास प्रांत में शुरु किया। 1988 तथा 1991 में उन्हें अमरीका के सौ सबसे प्रभावशाली वकीलों में सूचीबद्ध किया गया। अमेरिकी सेनेटर के रूप में अपना पहला कार्यकाल उन्होंने 3 जनवरी, 2001 मेंचित्र:Hillary Rodham Clinton.jpg|right|thumb|हिलेरी क्लिंटन हिलेरी अमेरिका के इलिनॉय प्रांत की रहने वाली हैं। 1969 में वेलेस्ले विश्विद्यालय, जहाँ से वे राजनीति विज्ञान में स्नात्कोत्तर (पोस्ट-ग्रैजुट) हैं, में अपने विवादास्पद कमेंसमेंट भाषण से वे राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गईं। 1973 में येल लॉ स्कूल से स्नातक होने के उपरांत उन्होंने अपना पेशा एक अधिवक्ता के रूप में अमरीका के अरकांसास प्रांत में शुरु किया। 1988 तथा 1991 में उन्हें अमरीका के सौ सबसे प्रभावशाली वकीलों में सूचीबद्ध किया गया। अमेरिकी सेनेटर के रूप में अपना पहला कार्यकाल उन्होंने 3 जनवरी, 2001 में शुरु किया। आप सब को सुचना देते हुऐ की,,अमेरिका,,, की नई,,राष्ट्पति,, होंगी। अमेरिका में होने वाले चुनाव में विजयी होंगी,,,,विनोद मेघवानी,,,छत्तीसगढ़ पार्टी इंडिया। शुरु किया। .

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और हिलेरी रोढम क्लिंटन · और देखें »

जिमी कार्टर

जिमी कार्टर (Jimmy Carter) (पूरा नाम जेम्स अर्ल कार्टर जूनियर (अंग्रेज़ी: James Earl Jr.)) (जन्म अक्टूबर 1, 1924) एक अमेरिकी राजनेता हैं जो 1976 से 1980 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले वे संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना में कार्यरत रहे, जॉर्जिया में सेनेटर रहे और जॉर्जिया के गवर्नर भी रहे। राष्ट्रपति कार्यकाल के बाद वे मानव अधिकार संस्थाओं एवं परोपकारी संस्थाओं के साथ जुड़े रहे। उन्हें 2002 में नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और जिमी कार्टर · और देखें »

जेम्स डी. वाटसन

जेम्स डी. वाटसन जेम्स डी.

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और जेम्स डी. वाटसन · और देखें »

जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश

जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९८९ से १९९३ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:अमेरिकी राजनीतिज्ञ.

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश · और देखें »

विलियम क्लिंटन

विलियम जेफरसन क्लिंटन (जन्म 19 अगस्त, 1946) अमरीका के 42वें राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल 1993 से 2001 का था। थियोडोर रूज़वेल्ट और जॉन एफ॰ केनेडी के बाद वे अमरीका के तीसरे सबसे युवा राष्ट्रपति थे। वे न्यूयॉर्क से कनिष्ठ अमरीकी सेनेटर और सामजिक कार्यकर्ता और 2008 के राष्ट्रपति चुनाव की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन के पति हैं। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:अमेरिकी राजनीतिज्ञ .

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और विलियम क्लिंटन · और देखें »

ओस्कर आरिअस

ओस्कर आरिअस ओस्कर आरिअस (Oscar Arias) कोस्टा रीका के राष्ट्रपति हैं। उन्हें १९८७ में नोबेल पुरस्कार शान्ति के लिये मिला। श्रेणी:1940 में जन्मे लोग श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता.

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और ओस्कर आरिअस · और देखें »

किम डे-जुंग

किम डे-जुंग (६ जनवरी १९२४ - १८ अगस्त २००९) दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति थे १९९८ से २००३ तक। उन्हे २००० में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मनित किया गया था। .

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और किम डे-जुंग · और देखें »

कोफ़ी अन्नान

कोफ़ी अन्नान(जन्म: 8 अप्रैल 1938) एक घानाई कूटनीतिज्ञ हैं। वे 1962 से 1974 तक और 1974 से 2006 तक संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत रहे। वे 1 जनवरी 1997 से 31 दिसम्बर 2006 तक दो कार्यकालों के लिये संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे। उन्हें संयुक्त राष्ट्र के साथ 2001 में नोबेल शांति पुरस्कार से सह-पुरस्कृत किया गया। .

नई!!: फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल और कोफ़ी अन्नान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »